ख़बरें

अनुशासनात्मक कारणों से UAE ने मुहम्मद ज़ोहैब को भेजा घर

हालांकि इसके कारणों पर एमिरेट्स बोर्ड ने ज़्यादा जानकारी नहीं दी है

Muhammad Zohaib batted at No. 9, Italy vs UAE, T20 World Cup warm-up, Chennai, February 6, 2026

मुहम्मद ज़ोहैब ने 16 T20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने 303 रन बनाए हैं  •  ICC via Getty Images

T20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मैच से एक दिन पहले, UAE ने बल्लेबाज़ मुहम्मद ज़ोहैब को "अनुशासनात्मक कारणों" से घर भेज दिया है। सोमवार को जारी एक बयान में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि "अधिक जानकारी समय आने पर दी जाएगी।"
मंगलवार को UAE, चेन्नई में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2022 के बाद अपना पहला विश्व कप मैच खेलने उतरेगा। अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों में से एक के बाहर होने से उनके बल्लेबाज़ी क्रम पर और दबाव पड़ेगा, जो शुक्रवार को इटली के ख़िलाफ़ खेले गए अभ्यास मैच में 81 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
ज़ोहैब ने उस मैच में नंबर 9 पर बल्लेबाज़ी की थी। UAE के इससे पिछले अभ्यास मैच में नेपाल के ख़िलाफ़ उन्होंने नंबर 3 पर उतरते हुए 26 गेंदों में 19 रन बनाए थे।
ज़ोहैब ने मई 2025 में UAE के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 16 T20I खेले हैं और 20.20 की औसत और 103.76 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं। वसीम ने न्यूज़ीलैंड मैच से पहले UAE की तैयारी और टीम की एकजुटता पर बात की, ख़ासकर इसलिए भी क्योंकि उनके दल में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी 2023 में दुबई में खेले गए T20I में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ UAE की जीत से आत्मविश्वास लेंगे।
अपनी टीम के बारे में वसीम ने कहा, "यहां कोई भारत-पाकिस्तान नहीं है। हम UAE के लिए खेल रहे हैं और हम हमेशा ख़ुद को एक परिवार की तरह मानते हैं। हम एक परिवार और दोस्तों की तरह रहते हैं। हम साथ समय बिताते हैं, साथ खाते हैं। ईमानदारी से कहूं तो UAE टीम में कोई भारतीय-पाकिस्तानी नहीं है।"