ख़बरें

पहले गेंदबाज़ी करेगा इंग्लैंड, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड के लिए यह मुक़ाबला काफ़ी अहम है, उनकी टीम इस विश्व कप में अब तक कुछ ख़ास लय में नहीं दिखी है

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 14, 2026, 9:27 AM • 12 hrs ago
England head coach Brendon McCullum, selector Luke Wright and captain Harry Brook look at the Eden Gardens pitch, England vs Scotland, Men's T20 World Cup, Kolkata, February 13, 2026

इंग्लैंड की टीम को पिछले मैच में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था  •  PTI

T20 विश्व कप 2026 के 23वें मैच में सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा और हैरी ब्रूक ने कहा कि वह पहले गेंदबाज़ी करेंगे। वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाह रही थी। यह मुक़बाल ऐतिहासिक रूप से भी थोड़ा महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रग्बी में "कलकत्ता कप" का मैच भी खेला जाएगा। डेढ़ सदी पुरानी इस प्रतिद्वंद्विता का अपने जन्मस्थान यानी कोलकाता में इस तरह लौटकर आना किसी रोमांचक कहानी से कम नहीं है।
कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद है। आउटफ़ील्ड तेज़ है और विकेट बल्लेबाज़ी के अच्छा लग रहा है। मैं क्यूरेटर नहीं हूं, लेकिन पिच अच्छी दिख रही है। उम्मीद है हम उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य हासिल कर लेंगे। टीम की घोषणा जल्दी करने से खिलाड़ियों को स्पष्टता मिलती है और वे बेहतर तैयारी कर पाते हैं। वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ हम बल्लेबाज़ी में थोड़ा ज़्यादा डिफ़ेंसव हो गए थे। टॉम बैंटन स्पिन के ख़िलाफ़ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टीम के लिए जो भी भूमिका ज़रूरी होगी, मैं वही निभाऊंगा।
वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान बेरिंगटन ने कहा, "हम पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाह रहे थे। सबसे अहम यह है कि हम स्पिन का सामना कैसे करते हैं। इंग्लैंड की टीम काफ़ी अच्छी है। हमने लगातार यात्रा करते हुए परिस्थितियों के प्रति अनुकूलित होना सीख लिया है।
इंग्लैंड: 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 जेमी ओवर्टन, 10 जोफ़्रा आर्चर, 11 आदिल रशीद
स्कॉटलैंड: (संभावित) 1 जॉर्ज मंसी, 2 माइकल जोंस, 3 ब्रैंडन मक्मुलेन, 4 रिची बेरिंगटन (कप्तान), 5 टॉम ब्रूस, 6 माइकल लीस्क, 7 मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), 8 मार्क वॉट, 9 ओलिवर डेविडसन, 10 ब्रैड व्हील, 11 ब्रैड करी
थोड़ी गर्म और हल्की उमस वाले दोपहर में इडेन गार्डेंस का मैदान इंग्लैंड और स्कॉटलैंड एक अलग ही रूप में दिख रहा है। पिछले मैचोंं की तुलना में इस मैच में दर्शक थोड़ी जल्दी स्टेडियम आ चुके हैं। पहले मैच में लगभग 15000 और दूसरे मैच में लगभग 5000 दर्शक आए थे लेकिन इस मैच में शायद ज़्यादा दर्शक आएं।