ख़बरें

कनाडा ने चुनी गेंदबाज़ी, SA ने दिया स्टब्स को मौक़ा

यह साउथ अफ़्रीका और कनाडा के बीच पहला T20 अंतर्राष्ट्रीय है

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 9, 2026, 1:27 PM • 12 hrs ago
Tristan Stubbs showing cricket the necessity to create a new batting manual, South Africa vs India, 4th T20I, Johannesburg, November 15, 2024

ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग XI में मौक़ा मिला है  •  Associated Press

टॉस - कनाडा ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी चुनी
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत सिंह ने अहमदाबाद में टॉस जीतकर साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप 2026 के मैच में पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया है। यह साउथ अफ़्रीका और कनाडा के बीच पहला T20 अंतर्राष्ट्रीय है। ग्रुप डी में दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है।
कनाडा की टीम सिर्फ़ दूसरी बार T20 विश्व कप का हिस्सा ले रही है और पिछले विश्व कप में उन्होंने ग्रुप स्टेज में आयरलैंड को हराया था। दूसरी तरफ़ साउथ अफ़्रीका की टीम पिछले विश्व कप की उप-विजेता रही थी और फ़ाइनल में उन्हें भारत ने हराया था।
टॉस जीतने के बाद बाजवा ने कहा,"पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेंगे। साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेलने को लेकर उत्सुक हैं। ऐसा लग रहा है कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान होगी। ओस के कारण हमने पहले गेंदबाज़ी चुनी है। श्रीलंका में हमने प्री-टूर किया था। श्रीलंका ए के ख़िलाफ़ अच्छे प्रैक्टिस मैच खेले थे। हम तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतर रहे हैं। एक चाइनामैन भी 11 का हिस्सा है।"
मारक्रम ने कहा,"सतह काफ़ी अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे। अच्छा स्कोर बनाकर गेंद से भी मोमेंटम हासिल करना चाहेंगे। यह स्टेडियम खेलने के लिए अदभुत है। लगातार चार मैच यहीं खेलने से काफ़ी मदद हो जाएगी। सफेद गेंद की क्रिकेट में विकेट को लेकर लोग चाहे जो कह लें, लेकिन हर जगह की विकेट अलग होती है।"
साउथ अफ़्रीका: 1 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2 एडेन मारक्रम (कप्तान), 3 रयान रिकलटन, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 मार्को यानसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 कगिसो रबाडा, 10 केशव महाराज, 11 लुंगी एनगिडी
कनाडा: 1 दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), 2 युवराज समरा, 3 नवनीत धालीवाल, 4 निकोलस किर्टन, 5 श्रेयस मोव्वा, 6 हर्ष ठाकर, 7 साद बिन जफर, 8 जसकरन सिंह, 9 दिलोन हेइलिगर, 10 कलीम सना, 11 अंश पटेल