दो बदलाव के साथ USA ने चुनी गेंदबाज़ी, पाकिस्तान में भी एक बदलाव
पिछले T20 विश्व कप में USA ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था
ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 10, 2026, 1:20 PM • 2 hrs ago
USA की टीम में दो बदलाव हुए हैं • ICC via Getty Images
टॉस - USA ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी चुनी
USA के कप्तान मोनांक पटेल ने कोलंबो में टॉस जीतकर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के मैच में पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया है। कोलंबो के SSC स्टेडियम में पहली बार रात में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। पिछले T20 विश्व कप में USA ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
ग्रुप ए में पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था और USA को उनके पहले मैच में भारत के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था।
टॉस जीतने के बाद मोनांक ने कहा,"बल्लेबाज़ी के लिए विकेट अच्छा दिख रहा है और यहां लगातार बारिश हुई है तो जैसे ही हमें पता चल जाएगा कि लक्ष्य क्या है तो हमारे लिए इसे चेज़ करना आसान होगा। अली ख़ान अभी फिट नहीं हो सके हैं तो आदिल उनकी जगह आए हैं। साई भी बाहर हैं और जहांगीर उनकी जगह आए हैं। हमने बातचीत की है कि अच्छी टीमों के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के लिए हमें बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"
आग़ा ने कहा, "हमारी टीम में एक बदलाव है। उस्मान तारिक़ खेल रहे हैं। दुर्भाग्य से सलमान मिर्ज़ा नहीं खेल रहे हैं। हम उस्मान को मौका देना चाहते थे। मुझे लगता है कि वह मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और हमारे लिए तुरुप का पत्ता हैं, इसलिए हम उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि हमें कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। हमने बैठकर इस बारे में बात की है और मुझे उम्मीद है कि आज हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"
USA: ऐंड्रियस गौस (विकेटकीपर), शयन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रांजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबज़ादा फ़रहान, सलमान आग़ा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक़, अबरार अहमद
