मैच (24)
ENG vs IND (1)
WI vs AUS (1)
SL vs BAN (1)
ENG-U19 vs IND-U19 (1)
GSL (2)
MLC (1)
Vitality Blast Men (8)
Vitality Blast Women (4)
Blast Women League 2 (4)
ज़िम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय सीरीज़ (1)
ख़बरें

आंकड़े: रोहित ने 41 गेंदों में 92 रनों की पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

मिचेल स्टार्क द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर में रोहित ने जड़ दिए थे 28 रन

205/5 - भारत द्वारा बनाया गया यह स्कोर टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बनाया गया संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोर है। 2012 में सेमीफ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ ने 205/4 का स्कोर बनाया था।
92 - रोहित शर्मा द्वारा बनाया गया स्कोर टी20 विश्व कप में सुरेश रैना के 101 के बाद भारत के लिए दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
15 - छक्के भारत ने लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले बांग्लादेश के ख़िलाफ़ उन्होंने सर्वाधिक 13 छक्के लगाए थे। पुरुष टी20 विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक 19 छक्के नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के ख़िलाफ़ लगाए हैं।
8 - छक्के रोहित ने अपनी 92 रनों की पारी में लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में किसी भारतीय द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात छक्के लगाए थे।
52 - भारत का स्कोर था जब रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20आई में व्यक्तिगत अर्धशतक के साथ टीम का सबसे कम स्कोर है।
51 - रन रोहित ने पावरप्ले में बनाए। टी20 विश्व कप में पावरप्ले के अंदर ही अर्धशतक लगाने वाले वह चौथे बल्लेबाज़ बने हैं।
29 - रन मिचेल स्टार्क ने तीसरे ओवर में खर्च किए जिसमें से 28 रोहित ने बनाए थे। यह स्टार्क के अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे महंगा ओवर था।
203 - छक्के रोहित ने टी20आई में लगा दिए हैं। वह इस फ़ॉर्मेट में 200 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने हैं।
34 - जीत भारत ने टी20 विश्व कप में हासिल कर ली हैं और जीत के मामले में वे टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गए हैं।
24 - भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर 24 छक्के लगाए जो पुरुष टी20 विश्व कप मैच में लगे संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं। 2014 में नीदरलैंड्स और आयरलैंड ने 30 छक्के लगाए थे।

Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo