परिणाम
19वां मैच, ग्रुप बी, कोलंबो (RPS), February 13, 2026, T20 विश्व कप

ज़िम्बाब्वे की 23 रन से जीत

blessing-muzarabani
प्लेयर ऑफ़ द मैच
4/17
blessing-muzarabani
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
Updated: Feb 13, 2026, 9:10 AM (18 hrs ago)Published Feb 13, 2026, 3:09 AM

Aus vs Zim Highlights, T20 World Cup 2026: मुज़ाराबानी, एवंस और बेनेट की बदौलत ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

By नीरज पाण्डेय

ज़िम्बाब्वे ने दोहराया 2007 वाला कारनामा

ज़िम्बाब्वे ने T20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। ब्लेसिंग मुज़ाराबानी की अगुवाई में ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम को बिखेर दिया था। मुज़ाराबानी ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए केवल 17 रन देकर चार विकेट चटकाए और 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 146 के स्कोर पर ढेर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने बेनेट के ख़िलाफ़ शुरुआत में ही एक रिव्यू गंवा दिया था। पहले तीन ओवर में केवल 17 रन बने, लेकिन ज़िम्बाब्वे ने कोई विकेट नहीं गंवाया। इसके बाद मारूमानी ने अपने हाथ खोले और अगले तीन ओवर में लगातार रन आए। पहले छह ओवर की समाप्ति के बाद ज़िम्बाब्वे ने बिना विकेट खोए 47 रन बनाए। कुल मिलाकर पावरप्ले ज़िम्बाब्वे के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा रिव्यू भी इसी बीच गंवा दिया।
मारूमानी और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की और इसके बाद बेनेट ने दूसरे विकेट के लिए रायन बर्ल के साथ भी 51 गेंदों में 70 रन जोड़े। इसी बीच बेनेट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 30 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के बाद बर्ल को कैमरन ग्रीन ने आउट किया। 16वें ओवर की आख़िरी गेंद पर ये विकेट गिरने के समय ज़िम्बाब्वे का स्कोर 131/2 था।
ज़िम्बाब्वे ने अपनी पारी का अंत बेहतरीन तरीक़े से किया जिसमें कप्तान सिकंदर रज़ा का रोल अहम रहा। उन्होंने बेनेट के साथ चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों में अविजित 38 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर ज़िम्बाब्वे ने 169 का स्कोर खड़ा किया। रज़ा ने छक्के के साथ पारी का अंत किया जो पारी का इकलौता छक्का भी साबित हुआ। अंतिम पांच ओवरों में ज़िम्बाब्वे ने 44 रन बनाए और बर्ल का विकेट गंवाया। बेनेट 56 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे।
170 की चेज़ में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में 13 रन बनाकर आक्रामकता दिखाई, लेकिन दूसरे ही ओवर में मुज़ाराबानी ने उन्हें पहला झटका दे दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इंग्लिस डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लपके गए। तीसरे ओवर में एवंस ने कैमरन ग्रीन को विकेट के पीछे आउट कराया। टिम डेविड की वापसी अच्छी नहीं रही और दो गेंद में वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। मुज़ाराबानी ने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर में उन्हें भी अपनी गति और उछाल से परेशान किया। पुल करने के चक्कर में वह कैच आउट हुए। 25 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया था।
एवंस ने भी लगातार अपने दूसरे ओवर में विकेट हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ा दी। इस बार उन्होंने ख़तरनाक ट्रैविस हेड को प्लेड ऑन कराया। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34/4 हो चुका था। यहां से ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इस बीच रन रेट 11 के क़रीब पहुंच गया था।
रन गति बढ़ाने के चक्कर में मैक्सवेल प्लेडऑन हो गए और ज़िम्बाब्वे ने फिर से वापसी कर ली। बर्ल की गेंद पर बड़ा कवर ड्राइव खेलने के प्रयास में बल्ले का अंदरुनी किनारा लगा और गेंद स्टंप में जाकर घुस गई। इस बीच रेनशॉ ने 34 गेंदों में अपना पहला T20I पचासा लगाया। 16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रन-रेट 12 से ऊपर जा चुका था।
16 से 18 ओवर के बीच केवल 22 रन आए और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट भी गंवाए। हालांकि, रेनशॉ तब भी क्रीज़ पर मौजूद थे जो ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात थी। अंतिम 12 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को 34 रन चाहिए थे। अपना आख़िरी और पारी का 19वां ओवर डालने आए मुज़ारबानी ने ऑस्ट्रेलिया की सारी उम्मीदों को ख़त्म कर दिया। पहले उन्होंने सेट रेनशॉ को कैच आउट कराया और फिर आख़िरी गेंद पर ज़ैम्पा का लेग स्टंप उड़ा दिया।
1
2

3 ज़िम्बाब्वे के लिए 100 T20I विकेट लेने वाले मुज़ारबानी केवल तीसरे गेंदबाज़ बने हैं।
3

मुज़ारबानी ने ख़त्म की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें

1
2
W
2
W
अपना आख़िरी और पारी का 19वां ओवर डालने आए मुज़ारबानी ने ऑस्ट्रेलिया की सारी उम्मीदों को ख़त्म कर दिया है। पहले उन्होंने सेट रेनशॉ को कैच आउट कराया और फिर आख़िरी गेंद पर ज़ैम्पा का लेग स्टंप उड़ा दिया। ऑस्ट्रेलिया को अब छह गेंदों में 29 रन चाहिए और उनका एक ही विकेट बचा है।

रेनशॉ के ऊपर सारी जिम्मेदारी

1
1
1
W
1
4
1
1
2
1
2
1
1
W
1
4
पिछले तीन ओवर में केवल 22 रन आए हैं और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट भी गंवा दिए हैं। हालांकि, रेनशॉ अब भी क्रीज़ पर मौजूद हैं जो ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात है। अंतिम 12 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को 34 रन चाहिए।
1

1 रेनशॉ ने T20I में अपना पहला अर्धशतक 34 गेंदों में लगाया है।

मैक्सवेल, स्टॉयनिस आउट, रेनशॉ का पचासा

रन गति बढ़ाने के चक्कर में मैक्सवेल प्लेडऑन हो गए हैं। बर्ल की गेंद पर बड़ा कवर ड्राइव खेलने के प्रयास में बल्ले का अंदरुनी किनारा लगा और गेंद स्टंप में जाकर घुस गई। इसके साथ ही 59 गेंदों में 77 रनों की बड़ी साझेदारी का भी अंत हुआ। इस बीच रेनशॉ ने 34 गेंदों में अपना पहला T20I पचासा लगाया।
16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए हैं। रन-रेट 12 से ऊपर जा चुका है और लगातार गिर रहे विकेटों ने ज़िम्बाब्वे को काफ़ी मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई रनों की गति

4
1
1
2
1
1
1
6
4
1
1
W
4
1
2
1
1

मैक्सवेल और रेनशॉ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मैक्सवेल और रेनशॉ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पावरप्ले में ही चार विकेट गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया काफ़ी दबाव में थी, लेकिन इन दोनों ने अब टीम को दबाव से निकाल लिया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक रन-रेट काफ़ी अधिक बढ़ गया है। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/4

अब हेड भी हुए आउट

1
W
2
1w
1
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एवंस ने भी लगातार अपने दूसरे ओवर में विकेट हासिल किया है। इस बार उन्होंने ख़तरनाक ट्रैविस हेड को प्लेड ऑन कराया है। ज़िम्बाब्वे ने अब पूरी तरह मैच पर पकड़ बना ली है। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 34/4

डेविड भी लौटे पवेलियन

1
W
1lb
1
1
डेविड की वापसी अच्छी नहीं रही और दो गेंद में वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। मुज़ाराबानी ने उन्हें भी अपनी गति और उछाल से परेशान किया है। पुल करने के चक्कर में वह कैच आउट हुए हैं। 25 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है।

एवंस ने ग्रीन को लौटाया पवेलियन

4
1
W
1

मुज़ाराबानी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

1
4
1
6
1
W
1lb
4
1
सिकंदर रज़ा ने पहला ओवर डाला जिसमें 13 रन आए। हेड ने उन्हें एक चौका और इंग्लिस ने एक छक्का लगाया। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इंग्लिस डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लपके गए।

ज़िम्बाब्वे ने बनाए 169 रन

ज़िम्बाब्वे ने अपनी पारी का अंत बेहतरीन तरीक़े से किया है। कप्तान सिकंदर रज़ा और बेनेट के बीच चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों में अविजित 38 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर ज़िम्बाब्वे ने 169 का स्कोर खड़ा कर लिया है। रज़ा ने छक्के के साथ पारी का अंत किया जो पारी का इकलौता छक्का भी साबित हुआ।
अंतिम पांच ओवरों में ज़िम्बाब्वे ने 44 रन बनाए और बर्ल का विकेट गंवाया। बेनेट 56 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे।
1

बेनेट का अर्धशतक, अच्छी स्थिति में ज़िम्बाब्वे

ज़िम्बाब्वे ने अब तक शानदार बल्लेबाज़ी की है। सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। मारूमानी के साथ पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी के बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रायन बर्ल के साथ भी 51 गेंदों में 70 रन जोड़े।
30 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के बाद बर्ल को कैमरन ग्रीन ने आउट किया। 16वें ओवर की आख़िरी गेंद पर ये विकेट गिरने के समय ज़िम्बाब्वे का स्कोर 131/2 था।

ज़िम्बाब्वे के नाम रहा पावरप्ले

ऑस्ट्रेलिया ने बेनेट के ख़िलाफ़ शुरुआत में ही एक रिव्यू गंवा दिया। पहले तीन ओवर में केवल 17 रन बने, लेकिन ज़िम्बाब्वे ने कोई विकेट नहीं गंवाया। इसके बाद मारूमानी ने अपने हाथ खोले और अगले तीन ओवर में लगातार रन आए। पहले छह ओवर की समाप्ति के बाद ज़िम्बाब्वे ने बिना विकेट खोए 47 रन बनाए। कुल मिलाकर पावरप्ले ज़िम्बाब्वे के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों रिव्यू भी गंवा दिए हैं
2
2
1w
1
1lb
1
4
4
1
4
1
1
4
4
4
4
1
4
1
2

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाज़ी

ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है। लगातार दूसरे मैच में मिचेल मार्श को बाहर बैठना पड़ा है क्योंकि वह पूरी तरह फ़िट नहीं हो पाए हैं। ट्रैविस हेड एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। बड़ी ख़बर ये है कि टिम डेविड की प्लेइंग 11 में वापसी हो चुकी है। पिछले मैच में हीरो रहे रिचर्ड अंगारावा को ज़िम्बाब्वे ने सावधानी के तौर पर आराम दिया है।
टॉस जीतने के बाद हेड ने कहा, "एक आंख क्रिकेट और दूसरी फ़िटनेस की समस्या पर है। हालांकि, प्रतियोगिता के शुरुआत में इस तरह की परेशानियों के हम आदी हैं। हमारा ग्रुप काफ़ी अच्छा और शांत है। पिछले मैच में हमने शानदार खेल दिखाया था और इस बार भी उसी को दोहराने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बैठाना अहम है और पिछले मैच में हमने वो शानदार तरीक़े से किया। आज अलग़ पिच है तो उसका अंदाज़ा लगाना अहम होगा। स्मिथ अभी यहां नहीं पहुंचे हैं। मेरे ख़्याल से वह चेन्नई में हैं।"
रज़ा ने कहा, "पहले बल्लेबाज़ी करना बुरी चीज़ नहीं है क्योंकि पिच शायद धीमी हो सकती है और हमने अतिरिक्त स्पिनर लिया है। हमें टॉप ऑफ स्टंप हिट करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलने का हमें अधिक मौक़ा नहीं मिलता है और ICC ने हमें वो मौक़ा दिया है। दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से ब्रैंडन टेलर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अंगारावा को सावधानी के तौर पर आराम दिया गया है।"
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टॉयनिस, बेन ड्वारश्विस, नेथन एलिस, ऐडम ज़ैम्पा, मैट कुनमन
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श इस समय चोटिल हैं और उनकी जगह पर ट्रैविस हेड ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ कप्तानी थी। ऑस्ट्रेलिया विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ उतर सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (संभावित): 1 ट्रैविस हेड (कप्तान), 2 जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), 3 कैमरन ग्रीन, 4 मैट रेनशॉ, 5 ग्लेन मैक्सवेल, 6 मार्कस स्टॉयनिस, 7 कूपर कॉनली, 8 ज़ेवियर बार्टलेट, 9 नेथन एलिस, 10 एडम ज़ैम्पा, 11 मैट कुनमन
ज़िम्बाब्वे के एकादश में बदलाव की संभावना भी कम ही है।
ज़िम्बाब्वे (संभावित) : 1 ब्रयान बेनेट, 2 तड़िवनाशो मारुमानी, 3 डिओन मेयर्स, 4 ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), 5 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 6 रायन बर्ल, 7 ताशिंगा मुसेकिवा, 8 ब्रैड एवंस, 9 वेलिंग्टन मसाकाट्ज़ा, 10 रिचर्ड अंगारावा, 11 ब्लेसिंग मुज़ाराबानी
1

चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ करिश्मा करना चाहेगा ज़िम्बाब्वे

T20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार का पहला मुक़ाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे दोनों को अपने पहले मुक़ाबले में जीत मिली थी और दोनों ही टीमें लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को अपने पहले ग्रुप मुक़ाबले में 67 रनों से करारी शिकस्त दी थी जिसमें एडम ज़ैम्पा और नेथन एलिस ने चार-चार विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा।
ऑस्ट्रेलिया काग़ज़ पर मज़बूत है लेकिन उन्हें प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने काफ़ी परेशान किया। पैट कमिंस और जॉश हेज़लवुड के चोट के चलते विश्व कप से बाहर होने के बाद उनके कप्तान मिचेल मार्श भी चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह पर स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है। चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ज़िम्बाब्वे इस मौक़ा का फ़ायदा उठाना चाहेगी।
ज़िम्बाब्वे ने ओमान के ख़िलाफ़ आठ विकेट और 39 गेंद शेष रहते एकतरफ़ा जीत हासिल की थी। अभ्यास मैच में ओमान के हाथों हार झेलनी वाली ज़िम्बाब्वे ने अच्छी वापसी की और वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपनी इस वापसी की लय को खोना नहीं चाहेगी।
जीत की संभावना
ज़िम्बाब्वे 99.99%
ज़िम्बाब्वेऑस्ट्रेलिया
100%50%100%ज़िम्बाब्वे पारीऑस्ट्रेलिया पारी

ओवर 20 • ऑस्ट्रेलिया 146/10

मैथ्यू कुनमन रन आउट (एवंस) 0 (1b 0x4 0x6 2m) SR: 0
W
ज़िम्बाब्वे की 23 रन से जीत
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions