January 12, 2026

आंकड़े: डिवाइन का दिव्य रूप, नंदनी की हैट्रिक और GG का रिकॉर्ड स्कोर

गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में टूटे कुछ बड़े रिकॉर्ड

सोफ़ी डिवाइन ने 42 गेंद पर 95 रन बनाए © BCCI

414 - गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार रात कुल 414 रन बनाए। यह अब WPL में एक मैच का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल है। पिछले साल लखनऊ में यूपी वॉरियर्ज (UPW) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के एक मैच में 438 रन बने थे। यह महिला T20 क्रिकेट इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा मैच टोटल भी है।

20 - रविवार रात GG और DC ने कुल 20 छक्के लगाए। यह महिला T20 मैच में दूसरा सर्वाधिक है। यह शनिवार दोपहर हुए GG और UPW के बीच हुए मैच में लगे 21 छक्कों से सिर्फ़ एक कम हैं। GG ने इनमें से 13 छक्के जड़े, जो WPL में एक पारी में सर्वाधिक 11 छक्कों के रिकॉर्ड से बेहतर है। महिला T20 मैच में सिर्फ़ दो टीमों ने इससे ज़्यादा छक्के लगाए हैं- नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश के ख़िलाफ़ 2021-22 में 17 और सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स के ख़िलाफ़ WBBL 2017-18 में 14 छक्के लगाए थे।

94.23% - ESPNcricinfo फ़ोरकास्टर के अनुसार आख़िरी ओवर की पहली गेंद के बाद DC की जीत की संभावना 94.23% थी। DC को पांच गेंद में सिर्फ़ छह रन चाहिए थे, लेकिन वे सिर्फ़ एक ही बना पाईं। 18वें ओवर की शुरुआत में यह संभावना 23.16% थी और 16वें ओवर में शिनेल हेनरी के आउट होने पर यह सिर्फ़ 14.57% रह गई थी। लॉरा वुलफ़ॉर्ट और जेमिमाह रॉड्रिग्स की साझेदारी ने उन्हें लगभग रिकॉर्ड लक्ष्य के पास पहुंचा दिया था, जब दोनों ने 3.3 ओवर में 58 रन जोड़े। यह WPL में रनरेट के लिहाज से दूसरी सबसे तेज़ 50+ साझेदारी है।

32 - सोफ़ी डिवाइन ने GG की पारी के छठे ओवर में स्नेह राणा के ख़िलाफ़ 32 रन बनाए, जो WPL इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया। पिछला रिकॉर्ड 28 रन का था, जो दीप्ति शर्मा ने 2025 सीज़न में दिया था। तब गेंदबाज़ की जगह बल्लेबाज़ राणा थीं और उन्होंने आख़िरी गेंद पर आउट होने से पहले 26 रन बनाए थे।

डिवाइन के 32 रन महिला T20 क्रिकेट (जहां रिकॉर्ड उपलब्ध हैं) के किसी एक ओवर में किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए संयुक्त सर्वाधिक रन भी हैं। डिवाइन इससे पहले भी 2015 में बेंगलुरु में राणा के ही ख़िलाफ़ एक ओवर में 32 रन बना चुकी हैं।

4 - WPL में हैट्रिक लेने वाली खिलाड़ियों की संख्या, जिसमें DC की नंदनी शर्मा नई नाम हैं। नंदनी ने GG की पारी के आख़िरी ओवर में चार विकेट लिए और WPL में ऐसा पहली बार हुआ।

वह WPL में पांच विकेट लेने वाली सिर्फ सातवीं गेंदबाज़ और 2024 में आशा शोभना के बाद दूसरी भारतीय बनीं।

नंदनी शर्मा ने अपने दूसरे WPL मैच में हैट्रिक ली © BCCI

8 - अपनी 95 रन की पारी के दौरान डिवाइन ने आठ छक्के लगाए, जो एक WPL मैच में किसी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों के बराबर है।

65 - पावरप्ले में डिवाइन द्वारा बनाए गए रन, जिसमें राणा के उस 32 रन वाले ओवर का योगदान भी शामिल है। यह WPL मैच के पावरप्ले में किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सबसे ज़्यादा स्कोर है। GG ने पावरप्ले में कुल 80 रन बनाए, जो WPL इतिहास में किसी टीम का दूसरा सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर है। रिकॉर्ड DC के नाम है, जब उन्होंने 2023 में GG के ख़िलाफ़ 87 रन बनाए थे।

4 - WPL में GG चार बार 200+ का स्कोर बना चुका है, जो किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक हैं। DC ऐसा तीन बार कर चुकी है, जिसमें रविवार के चेज़ का 205/5 का स्कोर भी शामिल है। GG का 209 ऑल आउट अब उनका सर्वाधिक WPL स्कोर है। हालांकि अन्य चारों टीमों ने इससे ज़्यादा का स्कोर बनाया है।

6- डिवाइन अब तक T20 मैच में छह बार 90+ का स्कोर कर चुकी हैं, जिसमें दो बार WBBL में ही हो चुका है। हालांकि वह महिला T20 क्रिकेट में सर्वाधिक नौ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी लिज़ेल ली के साथ साझा करती हैं।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं

Comments