Updated 16-Dec-2025 • Published 15-Dec-2025
IPL 2026 नीलामी: कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर लगी रिकॉर्ड बोलियां
Overview
- KKR ने ग्रीन और पतिराना को ख़रीदा
- कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा
- तमाम दलों की स्थिति आप यहां प्राप्त कर सकते हैं
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के नाम रही नीलामी
IPL 2026 की नीलामी में सबसे बड़ी बोली कैमरन ग्रीन के लिए लगी और वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान
कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ने खींचा जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में ख़रीदा। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के अलावा जम्मू कश्मीर के आक़िब नबी पर भी 8.4 करोड़ की बोली लगी और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा।
इस नीलामी में KKR सबसे बड़े पर्स के साथ गई थी और उन्होंने ग्रीन के साथ ही मतिशा पतिराना के लिए बड़ी बोली लगाई। वहीं KKR ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान में भी अपना विश्वास जताया।
SRH ने लियम लिविंग्सटन को ख़रीद कर अपनी बल्लेबाज़ी को और भी मज़बूत किया लेकिन क्या SRH गेंदबाज़ों पर भी ज़ोर दे सकती थी?
बहरहाल अब विदा लेने का वक़्त आ गया है लेकिन आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि नीलामी और क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी तमाम अपडेट्स आपके लिए ESPNcricinfo हिंदी पर उपलब्ध हैं।
काइल जेमिसन पर अंतिम बोली
काइल जेमिसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में ख़रीद लिया है और इसी के साथ IPL 2026 की नीलामी समाप्त हो गई है।
2
कनिष्क चौहान को RCB ने ख़रीदा
RCB ने 30 लाख में कनिष्क चौहान को ख़रीद लिया। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स अपना स्लॉट भरना चाहती है इसलिए अंतिम बोली काइल जेमिसन पर लगेगी।
एडम मिल्न और कुलदीप सेन को RR ने ख़रीदा
एडम मिल्न के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइस पर पहला दांव राजस्थान रॉयल्स ने खेला और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स भी दौड़ में शामिल हुई लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ में ख़रीद लिया।
विहान म्लोहत्रा पर 30 लाख की बेस प्राइस पर पहला दांव RCB ने खेला और उन्होंने 30 लाख में RCB ने ख़रीद लिया।
वहीं कुलदीप सेन को भी राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख में ख़रीद लिया।
इंग्लैंड के ल्यूक वुड पर गुजरात टाइटंस ने दांव खेला और 75 लाख में वुड गुजरात टाइटंस में शामिल हुए।
30 लाख की बेस प्राइस पर आर एस अमरीश अनसोल्ड गए।
30 लाख की बेस प्राइस में पृथ्वी राज को गुजरात टाइटंस ने ख़रीदा।
1 करोड़ की बेस प्राइस वाले विलियम सदरलैंड अनसोल्ड।
RCB ने विकी ओस्तवाल को 30 लाख में ख़रीदा।
1
पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर टॉम बैंटन पर गुजरात टाइटंस ने दांव खेला और उन्हें बेस प्राइस पर ख़रीद लिया।
जैक फ़ोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख में ख़रीदा।
2 करोड़ की बेस प्राइस पर काइल जेमिसन अनसोल्ड।
30 लाख की बेस प्राइस पर सनवीर सिंह के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।
1.50 करोड़ की स्पेंसर जॉनसन की बेस प्राइस पर किसी ने दांव नहीं खेला।
जेमी स्मिथ की 2 करोड़ की बेस प्राइस पर किसी ने दांव नहीं खेला और स्मिथ अनसोल्ड गए।
75 लाख की बेस प्राइस पर दीपक हुड्डा अनसोल्ड गए।
75 लाख की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने दांव खेला और शॉ एक बार फिर दिल्ली के लिए खेलते नज़र आएंगे।
2
2
तीसरे एक्सीलरेटेड राउंड के लिए नाम मांगे गए
सभी टीमों से तीसरे एक्सीलरेटेड राउंड के लिए दो से तीन नाम मांगे गए हैं। 11 स्लॉट अभी भी ख़ाली हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस,सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के सभी स्लॉट भर चुके हैं। आप तमाम टीमों के बारे में यहां पढ़ सकते हैं।
स्वास्तिक चिकारा अनसोल्ड
स्वास्तिक चिकारा को भी कोई ख़रीददार नहीं मिला।
30 लाख की बेस प्राइस पर चामा मिलिंद अनसोल्ड।
1
जैक एडवर्ड्स को SRH ने ख़रीदा
ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख का पहला दांव खेला और गुजरात ने समय मांगा। और गुजरात रेस में शामिल।
और एडवर्ड्स के लिए बोली 1 करोड़ के पार चली गई है। 1.60 करोड़ की बोली पर गुजरात टाइटंस ने हाथ खड़े कर लिए और अब सनराइज़र्स हैदराबाद भी इस रेस में शामिल हो गई है।
एडवर्ड्स के लिए बोली अब 2 करोड़ के पार चली गई है। 3 करोड़ में हैदराबाद ने ख़रीद लिया है।
1
1
1
मयंक डागर अनसोल्ड
ऋतिक ताड़ा 30 लाख की बेस प्राइस पर अनसोल्ड।
बृजेश शर्मा पर राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर दांव खेला और उन्हें ख़रीद लिया।
30 लाख की बेस प्राइस पर सिद्धार्थ यादव को भी नहीं मिला कोई ख़रीददार।
मैकनील नोरोन्हा अनसोल्ड गए।
विशाल निषाद पर पंजाब किंग्स ने दांव खेला और उन्हें 30 लाख की बेस प्राइस पर ख़रीद लिया।
30 लाख की बेस प्राइस वाले मयंक डागर को ख़रीददार नहीं मिला, वहीं मॉनी ग्रेवाल भी अनसोल्ड रहे।
1
मयंक रावत को मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले साहिल पारेख को दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा।
राइली मेरेडिथ की 1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
रिचर्ड ग्लीसन को 75 लाख की बेस प्राइस पर नहीं मिला ख़रीददार।
30 लाख की बेस प्राइस वाले प्रवीण दुबे पर पंजाब किंग्स ने दांव खेला और उन्हें अपने दल में जोड़ लिया।
30 लाख की बेस प्राइस में मुरुगन अश्विन अनसोल्ड।
मयंक रावत को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में ख़रीदा।
30 लाख की बेस प्राइस पर मनन वोहरा अनसोल्ड।
सलमान निज़ार अनसोल्ड
सलमान निज़ार को नहीं मिला ख़रीददार।
अमन राव को RR ने ख़रीदा
राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर अमन राव को ख़रीद लिया।
1
एडम मिल्न अनसोल्ड
एडम मिल्न को नहीं मिला ख़रीददार।
लुंगी एनगिडी को DC ने ख़रीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने एनगिडी को 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीद लिया।
जॉश इंग्लिस को LSG ने ख़रीदा
सनराइज़र्स हैदराबाद ने सबसे पहले जॉश इंग्लिस पर 2 करोड़ का दांव खेला लेकिन जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स रेस में आ गई। इंग्लिस के लिए बोली 5 करोड़ के पार चली गई है। यहां यह जानना ज़रूरी है कि इंग्लिस लीग के दूसरे चरण में ही उपलब्ध हो पाएंगे।
इंग्लिस के लिए बोली अब 6 करोड़ के पार चली गई है। और अब यह बोली आठ करोड़ के पार है। 8.60 करोड़ की बोली पर सनराइज़र्स हैदराबाद बाहर हो गई है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लिस को ख़रीद लिया।
जॉर्डन कॉक्स को RCB ने ख़रीदा
जॉर्डन कॉक्स पर सबसे पहले 75 लाख की बोली RCB ने लगाई और उन्होंने ख़रीद लिया।
2
आकाश मधवाल अनसोल्ड
आकाश मधवाल को फिर नहीं मिला ख़रीददार।
30 लाख की बेस प्राइस में रुचित अहिर अनसोल्ड।
राजवर्धन हंगरगेकर कमलेश नागरकोटी और सनवीर सिंह भी अनसोल्ड।
30 लाख की बेस प्राइस में अथर्व ताइडे अनसोल्ड।
माइकल ब्रेसवेल अनसोल्ड
न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल एक बार फिर अनसोल्ड रहे।
1
1
बेन ड्वारश्विस को PBKS ने ख़रीदा
बेन ड्वारश्विस के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत चल रही है। एक करोड़ की बेस प्राइस पर सबसे पहले पंजाब किंग्स ने बोली लगाई और फिर चेन्नई रेस में आ गई। अब ड्वारश्विस के लिए बोली 2 करोड़ के पार चली गई है।
पंजाब किंग्स 3.20 करोड़ की बोली पर आगे है और अब गुजरात टाइटंस भी रेस में आ गई है। ड्वारश्विस के लिए बोली अब 4 करोड़ तक पहुंच गई है। 4.40 करोड़ की बोली पर गुजरात टाइटंस बाहर हो गई है और पंजाब किंग्स ने ड्वारश्विस को ख़रीद लिया है।
1
1
राहुल चाहर को CSK ने ख़रीदा
राहुल चाहर के लिए CSK और PBKS के बीच जंग चल रही है। एक करोड़ की बेस प्राइस से शुरू हुई बोली अब 2.4 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। बोली फिलहाल तीन करोड़ रूपये को पार कर गई है। लगातार बोलियां चल रही हैं और अब आंकड़ा 4.4 तक पहुंच गया है और बोली CSK के पास है। PBKS अब सोच रही है और समय मांग रही है।
PBKS ने वापसी करते हुए बोली लगाई, लेकिन CSK ने तुरंत आंकड़ा 4.8 पर पहुंचा दिया। अब आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर गया है। 5.2 करोड़ में CSK ने राहुल को ख़रीदा है।
शिवम मावी को SRH ने 75 लाख रूपये की बेस प्राइस पर ख़रीदा है।
1
1
KKR से जुड़े रविंद्र
रचिन रविंद्र को KKR ने बेस प्राइस दो करोड़ रूपये में ख़रीदा है।
जेमी स्मिथ फिर से अनसोल्ड रहे हैं।
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप को भी KKR ने एक करोड़ की बेस प्राइस में ख़रीदा है।
मैट हेनरी को CSK ने दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस में ख़रीदा है।
स्पेंसर जॉनसन भी रहे अनसोल्ड
13 करोड़ में SRH ने लिविंगस्टन को ख़रीदा
लिविंगस्टन के लिए KKR ने दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस पर पहली बोली लगाई है। SRH ने भी एंट्री ले ली है। 3.2 करोड़ रूपये पर GT ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। 4.40 करोड़ पर LSG की एंट्री हुई और फिर SRH के साथ उनकी लड़ाई शुरू हुई। अंत में 13 करोड़ रूपये में SRH ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
1
CSK में गए सरफ़राज़
CSK ने सरफ़राज़ खान को बेस प्राइस 75 लाख रूपये में खरीदा
जेक फ्रेजर मक्गर्क और दीपक हुडा रहे अनसोल्ड
1
2
2
1
मैसूर : हम ग्रीन को पाकर ख़ुश हैं
1
अगले एक्सीलरटेड राउंड के लिए और नाम मांगे गए
अब अगले एक्सीलरटेड राउंड के लिए टीमों से अन्य नाम मांगे गए हैं। टीमों की वर्तमान स्थिति आप यहां देख सकते हैं।
1
1
मणिशंकर मुरासिंह अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर मणिशंकर मुरासिंह पर किसी ने दांव नहीं खेला।
1
दक्ष कामरा को KKR ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर पहला दांव कोलकाता नाइट राइडर्स ने खेला और राजस्थान रॉयल्स ने समय मांगा लेकिन उन्होंने बोली नहीं लगाई।
सार्थक रंजन को KKR ने खरीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर सार्थक रंजन के लिए पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई और सार्थक को ख़रीद लिया है KKR ने।
2
प्रफुल्ल हिंगे, क्रैंस फुलेरा को SRH ने ख़रीदा
प्रफुल्ल हिंगे को 30 लाख में खरीदा गया है। वहीं क्रैंस फुलेरा को भी इसी क़ीमत पर SRH ने ख़रीदा।
1
1
2
जिक्कू ब्राइट और इज़ाज़ सावरिया अनसोल्ड
जिक्कू ब्राइट और इज़ाज़ सावरिया अनसोल्ड।
2
उत्कर्ष सिंह और आयुष वर्तक अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर उत्कर्ष सिंह और आयुष वर्तक अनसोल्ड।
करण लाल अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले करण लाल को ख़रीददार नहीं मिला।
1
अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा।
अथर्व अंकोलेकर पर मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की पहली बोली लगाई। और राजस्थान रॉयल्स ने सोचने का समय मांगा। हालांकि उन्होंने बोली नहीं लगाने का फ़ैसला किया।
1
विशाल निषाद अनसोल्ड
विशाल निषाद को ख़रीददार नहीं मिला।
3
नेथन स्मिथ और डैनियल लैटगन अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस पर नेथन स्मिथ अनसोल्ड और डैनियल लैटगन को भी ख़रीददार नहीं मिला।
1
1
चिंतल गांधी अनसोल्ड
चिंतल गांधी अनसोल्ड गए हैंं।
1
अमित कुमार को SRH ने ख़रीदा
अमित कुमार को SRH ने 30 लाख में ख़रीदा।
1
कॉनर एक्सटरह्युजन अनसोल्ड
कॉनर एक्सटरह्युजन अनसोल्ड गए हैं।
2
इरफ़ान हुमैर अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर इरफ़ान हुमैल अनसोल्ड गए हैं।
2
एम धीरज कुमार अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर एम धीरज कुमार अनसोल्ड।
1
तनय त्यागराजन अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर तनय त्यागराजन अनसोल्ड
राइली मेरेडिथ अनसोल्ड
1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर राइली मेरेडिथ अनसोल्ड गए हैं।
1
जाय रिचर्ड्सन अनसोल्ड
1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर जाय रिचर्ड्सन अनसोल्ड।
1
रिचर्ड ग्लीसन
75 लाख की बेस प्राइस पर रिचर्ड ग्लीसन अनसोल्ड गए हैं।
1
अल्ज़ारी जोसेफ़ अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस पर अल्ज़ारी जोसेफ़ अनसोल्ड गए हैं।
1
1
डैन लॉरेंस अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस पर डैन लॉरेंस अनसोल्ड गए हैं।
1
तस्कीन अहमद अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस पर तस्कीन अहमद अनसोल्ड गए हैं।
1
कूपर कॉनली को तीन करोड़ में पंजाब ने ख़रीदा
2 करोड़ की बेस प्राइस पर कूपर कॉनली के लिए पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई और पंजाब किंग्स भी रेस में शामिल हो गई है। तीन करोड़ में पंजाब किंग्स के हुए हैं कॉनली।
1
1
1
तेजस बरोका अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर तेजस बरोका अनसोल्ड।
केसी करिअप्पा और मोहित राठी अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर केसी करिअप्पा और मोहित राठी अनसोल्ड।
1
ओंकार तरमाले को SRH ने ख़रीदा
ओंकार तरमाले को SRH ने 30 लाख की बेस प्राइस पर ख़रीदा ख़रीदा।
मुरुगन अश्विन अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर मुरुगन अश्विन अनसोल्ड।
1
मोहम्मद इज़हार को मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा
मोहम्मद इज़हार को 30 लाख की बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
1
के एम आसिफ़ अनसोल्ड
40 लाख की बेस प्राइस वाले के एम आसिफ़ को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
साक़िब हुसैन को SRH ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर पहली बोली सनराइज़र्स हैदराबाद ने लगाई है और उन्होंने साक़िब हुसैन को ख़रीद लिया है।
1
1
रवि सिंह को RR ने 95 लाख में ख़रीदा
RCB ने 30 लाख पर पहली बोली लगाई और जल्द ही राजस्थान रॉयल्स भी नीलामी की दौड़ में शामिल हो गई। RCB और RR में रवि सिंह के लिए भिड़ंत जारी है। 95 लाख की बोली पर RCB ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। और RR ने 95 लाख में रवि सिंह को ख़रीद लिया है।
1
1
1
सलील अरोड़ा को 1.5 करोड़ में SRH ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर विकेटकीपर सलील अरोड़ा के लिए पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई और जल्द ही सनराइ़ज़र्स हैदराबाद इस दौड़ में शामिल हो गई। और अब सलील अरोड़ा के लिए बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। अंत में SRH ने उन्हें ख़रीद लिया।
1
1
2
मंगेश यादव को 5.20 करोड़ में RCB ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर सबसे पहला दांव RCB ने खेला और फिर जल्द ही SRH भी रेस में शामिल हो गई। अब बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई है।
मंगेश यादव के लिए बोली 4 करोड़ तक पहुंच गई है। अब भी भिड़ंत जारी है और अब मंगेश यादव के लिए बोली 5 करोड़ के पार है। और अंत में RCB ने उन्हें 5.20 करोड़ में ख़रीद लिया है।
3
2
1
विकी ओत्सवाल अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर विकी ओत्सवाल अनसोल्ड।
मयंक रावत अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर मयंक रावत अनसोल्ड।
1
1
सात्विक देसवाल को RCB ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर सात्विक देसवाल को RCB ने ख़रीदा।
1
1
अमन ख़ान को 40 लाख में CSK ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अमन ख़ान को ख़रीद ही लिया था कि पंजाब किंग्स ने दांव खेल दिया। अब चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत चल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 40 लाख में ख़रीद लिया है।
अक्षत रघुवंशी को 2.20 करोड़ में LSG ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर सबसे पहली बोली सनराइ़ज़र्स हैदराबाद ने लगाई और फिर जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स रेस में शामिल हो गई। अक्षत रघुवंशी के लिए बोली 1 करोड़ के ऊपर चली गई है। 2 करोड़ 20 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अक्षत रघुवंशी को ख़रीद लिया है।
2
1
1
सलमान निज़ार अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस पर सलमान निज़ार अनसोल्ड गए हैं।
वक़ार सलामखेल अनसोल्ड
अनकैप्ड अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ वकार सलामखेल अनसोल्ड गए हैं।
1
दानिश मालेवर को मुंबई ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर दानिश मालेवर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ख़रीद लिया है।
1
कुलदीप सेन अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस पर कुलदीप सेन अनसोल्ड गए हैं।
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 9.20 करोड़ में KKR ने ख़रीदा
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मुस्तफ़िज़ुर रहमान पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहला दांव खेला और इसके बाद जल्द ही मुस्तफ़िज़ुर रहमान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ में शामिल हो गई।
मुस्तफ़िज़ुर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले खेल चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था।
दिल्ली कैपिटल्स दौड़ से बाहर हुई लेकिन जल्द ही KKR रेस में आ गई और अब मुस्तफ़िज़ुर के लिए बोली 7 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि दोनों टीमों में से कोई भी कदम पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं है। अब मुस्तफ़िज़ुर के लिए बोली 9 करोड़ के पार पहुंच गई है। और 9.20 करोड़ की बोली पर KKR ने बाज़ी मार ली है।
2
1
काइल जेमिसन अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले काइल जेमिसन को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
2
1
एडम मिल्न अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले एडम मिल्न अनसोल्ड गए हैं।
1
लुंगी एनगिडी भी अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले लुंगी एनगिडी भी अनसोल्ड गए हैं।
2
टीम साइफ़र्ट को 1.75 करोड़ में KKR ने ख़रीदा
1.50 करोड़ की बेस प्राइस वाले टिम साइफ़र्ट पर पहला दांव KKR ने खेला और उन्होंने ख़रीद लिया।
1
1
जॉर्डन कॉक और जॉश इंग्लिस अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले जॉर्डन कॉक और 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जॉश इंग्लिस अनसोल्ड गए हैं।
2
1
मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़ में CSK ने ख़रीदा
1 करोड़ 50 लाख की बेस प्राइस वाले मैथ्यू शॉर्ट पर पहला दांव चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला और इतनी ही क़ीमत पर उन्हें ख़रीद लिया।
1
टॉम बैंटन अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले टॉम बैंटन को कोई ख़रीददार नहीं मिला है।
डैरिल मिचेल अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले डैरिल मिचेल अनसोल्ड गए हैं।
1
दासुन शानका अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले दासुन शानका अनसोल्ड गए हैं।
1
बेन ड्वारश्विस भी अनसोल्ड
एक करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन ड्वारश्विस भी अनसोल्ड गए हैं।
जेसन होल्डर को 7 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने ख़रीदा
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर पहला दांव चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला और जल्द ही गुजरात टाइटंस भी रेस में आ गई। फ़िलहाल CSK और GT में भिड़ंत जारी है।
गुजरात टाइटंस होल्डर के लिए पांच करोड़ तक पहुंच गई है और थोड़ा सोचने विचारने के बाद CSK एक बार फिर दौड़ में शामिल हो गई है। होल्डर पहले भी CSK का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन गुजरात टाइटंस पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। और इस समय 6.20 करोड़ की बोली के साथ गुजरात टाइटंस आगे है।
थोड़ी देर ठहरने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर दांव खेला और अब होल्डर के लिए बोली 7 करोड़ तक पहुंच गई है। चेन्नई बाहर हो गई है और गुजरात टाइटंस ने ख़रीद लिया।
1
शॉन एबट अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले शॉन एबट को ख़रीददार नहीं मिला।
माइकल ब्रेसवेल भी अनसोल्ड
न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर ब्रेसवेल को ख़रीददार नहीं मिला, उनकी बेस प्राइस दो करोड़ थी।
1
राहुल त्रिपाठी को 75 लाख में KKR ने ख़रीदा
राहुल त्रिपाठी को 75 लाख में KKR ने ख़रीदा, राहुल त्रिपाठी की बेस प्राइस भी 75 लाख ही थी और वह एक बार फिर KKR के लिए खेलते दिखाई देंगे।
1
सदिकुल्लाह अटल अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस पर सदिकुल्लाह अटल अनसोल्ड।
पतुम निसंका को 4 करोड़ में DC ने ख़रीदा
75 लाख की बेस प्राइस वाले पर पतुम निसंका पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहला दांव खेला और दिल्ली कैपिटल्स और KKR के बीच भिड़ंत जारी है। अब बोली 3 करोड़ के पार जा चुकी है।
फ़िलहाल दिल्ली कैपिटल्स और KKR दोनों ही पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं और चार करोड़ की बोली पर KKR ने सोचने का समय लिया है। KKR ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं और 4 करोड़ में निसंका दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
1
एक्सीलरटेड राउंड शुरू होगा
अब एक्सीलरटेड राउंड की शुरुआत होगी
फ़्लेमिंग : पिछले सीज़न आए बदलाव को हम बरक़रार रखना चाहते हैं
स्टीफ़न फ़्लेमिंग, मुख्य कोच, CSK: खेल विकसित हो रहा है और हम शायद इसके साथ विकसित होने में धीमे रह गए। पिछले साल हमने सीज़न के बीच में अपने अप्रोच में बड़ा बदलाव लाया था और हमारे रिज़र्व खिलाड़ी, एकादश में खेल रहे थे। उस बदलाव की हमें ज़रूरत थी। कई बार पिछली सफलताओं के कारण आप पुराने थ्योरीज़ और फ़िलॉसफ़ी पर विश्वास करते हैं, लेकिन मुझे लगा कि हमें इसमें बदलाव करना चाहिए। हम पिछले सीज़न आए बदलाव को इस बार भी बरक़रार रख रहे हैं।
1
प्रशांत वीर के बारे में जानिए
प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में ख़रीदा। उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिनर हैं जो कि निचले क्रम में तेज़ी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। प्रशांत वीर के बारे में आप और अधिक यहां जान सकते हैं।
3
1
प्रशांत वीर : धोनी सर के खेल का 5-10 फ़ीसदी भी सीख लेना बहुत बड़ी बात होगी
प्रशांत वीर (स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए) : मेरे आदर्श युवराज सिंह हैं। मौजूदा समय में मैं बेन स्टोक्स को फ़ॉलो करता हूं और उन्हें देख कर मोटिवेट होता हूं। मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहता था। और अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौक़ा मिलेगा। धोनी सर की मेंटल टफ़नेस मुझे आकर्षित करती है। जिस तरह से इतने वर्षों तक उन्होंने लोअर ऑर्डर में आकर लगातार प्रदर्शन किया, वैसा करना आसान नहीं होता। तो मैं धोनी सर से अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करूंगा, अगर में उनके खेल का 2,5 , 10 फ़ीसदी भी सीख गया तो यह बड़ी बात होगी।
1
कार्तिक और प्रशांत वीर के लिए रिकॉर्ड बोलियां
IPL 2026 की नीलामी में अब तक सबसे अधिक चर्चा का केंद्र अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा रहे जिन्हें 14.20 करोड़ की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीद लिया। दोनों ही युवा खिलाड़ी पीली जर्सी में IPL खेलते नज़र आएंगे और नीलामी इतिहास में इतनी बड़ी बोली किसी अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नहीं लगी है। चेन्नई सुपर किंग्स जो कि पहले कभी अनुभव पर भरोसा जताने वाली फ़्रैंचाइज़ी जानी जाती थी, इस बार उन्होंने युवा जोश पर भरोसा दिखाया है और कार्तिक और प्रशांत वीर दोनों ही पर इस भरोसे पर खरा उतरने की ज़िम्मेदारी होगी।
1
कुमार कार्तिकेय अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले कुमार कार्तिकेय को कोई ख़रीददार नहीं मिला। इसी के साथ नीलामी प्रक्रिया में 45 मिनट का ब्रेक लिया गया है।
कर्ण शर्मा अनसोल्ड
50 लाख की बेस प्राइस वाले कर्ण शर्मा को किसी ने नहीं ख़रीदा।
1
प्रशांत सोलंकी को 30 लाख में KKR ने ख़रीदा
प्रशांत सोलंकी को उनकी बेस प्राइस 30 लाख पर KKR ने ख़रीदा।
1
विग्नेश पुथुर को 30 लाख में RR ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले विग्नेश पुथुर पर राजस्थान रॉयल्स ने काफ़ी समय बाद पहला दांव खेला। पिछले सीज़न पुथुर मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे और 30 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीद लिया।
1
यशराज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले यशराज पुंजा पर राजस्थान रॉयल्स ने पहला दांव खेला और इतनी ही कीमत पर पुंजा को ख़रीद लिया।
1
रहिदुल्लाह ज़दरान अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले रहिदुल्लाह ज़दरान को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
शिवम शुक्ला अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम शुक्ला अनसोल्ड गए हैं।
1
सुशांत मिश्रा को RR ने 90 लाख में ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले सुशांत मिश्रा के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत जारी है। हालांकि 50 लाख की बोली पर दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो गई लेकिन KKR दौड़ में शामिल हो गई।
KKR ने 90 लाख की बोली पर अपने कदम पीछे हटा लिए हैं और 90 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने सुशांत मिश्रा को ख़रीद लिया है।
अब अनकैप्ड स्पिनर्स की बारी।
1
आकाश मधवाल अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले आकाश मधवाल अनसोल्ड गए हैं।
1
सिमरजीत सिंह अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले सिमरजीत सिंह को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
नमन तिवारी को 1 करोड़ में LSG ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले नमन तिवारी पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहला दांव खेला और राजस्थान रॉयल्स दौड़ में शामिल हो गई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स में इस समय भिड़ंत जारी है। बोली 80 लाख पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में है लेकिन थोड़े सोच विचार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर बोली लगा दी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ का दांव खेल दिया है। और LSG ने 1 करोड़ में नमन तिवारी को ख़रीद लिया है।
2024 में अंडर 19 विश्व कप खेल चुके हैं नमन तिवारी और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं।
1
1
कार्तिक त्यागी को KKR ने 30 लाख में ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस पर कार्तिक त्यागी ने पहला दांव खेला और KKR ने ख़रीद लिया।
1
राज लिंबानी अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस में राज लिंबानी अनसोल्ड।
अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 90 लाख में ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले अशोक शर्मा पर KKR ने देर से पहला दांव खेला और फिर चेन्नई सुपर किंग्स भी दौड़ में आ गई। अब राजस्थान रॉयल्स ने 45 लाख का दांव खेला है, हालांकि KKR पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है।
75 लाख की बोली लगने पर गुजरात टाइटंस ने सोचने का समय मांगा और गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स को चुनौती देने के लिए मैदान में कूद पड़े। हालांकि RR ने अपने कदम पीछे हटा लिए। लेकिन 85 लाख की बोली पर KKR वापस आ गई। अब गुजरात टाइटंस और KKR के बीच भिड़ंत जारी है।
2
वंश बेदी अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले वंश बेदी अनसोल्ड गए हैं।
1
तुषार रहेजा अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले तुषार रहेजा को कोई ख़रीददार नहीं मिला। अब अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ों की बारी आएगी।
1
तेजस्वी सिंह को 3 करोड़ में KKR ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले तेजस्वी सिंह पर मुंबई इंडियंस ने पहला दांव खेला और जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस दौड़ में शामिल हो गई।
फ़िलहाल KKR और LSG के बीच तेजस्वी सिंह के लिए भिड़ंत 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। और उन्हें तीन करोड़ में KKR ने ख़रीद लिया है।
1
मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ में LSG ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले मुकुल चौधरी पर राजस्थान रॉयल्स ने पहला दांव खेला और मुंबई इंडियंस भी रेस में शामिल हो गई है। 1 करोड़ की बोली पर मुंबई इंडियंस दौड़ से बाहर हो गई है।
हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स दौड़ में शामिल हो गई है और अब भिड़ंत RR और LSG के बीच है।
मुकुल चौधरी मध्य क्रम के बल्लेबाज़ हैं और सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में उन्होंने काफ़ी प्रभावित किया है। मुकुल घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। फ़िलहाल यह बोली 2.60 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में है। मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ में LSG ने ख़रीदा।
3
3
1
1
कार्तिक शर्मा को CSK ने 14.20 करोड़ में ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले कार्तिक शर्मा पर मुंबई इंडियंस ने पहला दांव खेला। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स दौड़ में आई और अब LSG और KKR में कार्तिक शर्मा के लिए भिड़ंत हो रही है।
कार्तिक शर्मा के लिए बोली 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि LSG और KKR रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। 2.80 करोड़ की बोली पर LSG न अपने कदम पीछे किए लेकिन अब CSK भी दौड़ में शामिल हो गई है।
CSK और KKR कार्तिक शर्मा के लिए 5 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। और बोली यहां रुकी नहीं है। KKR ने 5.80 करोड़ पर सोचने का समय लिया लेकिन जल्द ही KKR ने 6 करोड़ का दांव खेल दिया और अब कार्तिक शर्मा के लिए दांव 8 करोड़ तक पहुंच गया है और CSK अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 8.20 करोड़ की बोली पर KKR ने सोचने का समय लिया लेकिन वह बोली में वापस आए।
हालांकि CSK रुक नहीं रही है और अब दोनों टीमें कार्तिक शर्मा के लिए 9 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। KKR ने 10 करोड़ का दांव खेल दिया है। लेकिन इस युवा बल्लेबाज़ के लिए CSK और KKR दोनों में से कोई भी अपने कदम पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं है और अब बोली 11 करोड़ के पार पहुंच गई है।
कार्तिक शर्मा के लिए CSK 12.60 करोड़ की बोली पर है और KKR सोच रही है लेकिन KKR ने और आगे जाने का फ़ैसला किया है। फ़िलहाल 13 करोड़ के साथ बाज़ी CSK के हाथ में है और KKR ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
और अब SRH भी दौड़ में शामिल हो गई है। लगता है कार्तिक के लिए CSK को अभी और मशक्कत करनी होगी। SRH ने 14 करोड़ का दांव खेला है और CSK ने 14.20 करोड़ में कार्तिक शर्मा को ख़रीद लिया।
रुचित अहीर अनसोल्ड
अनकैप्ड विकेटकीपर की सूची में पहले खिलाड़ी रुचित अहीर पर बोली लगी लेकिन उन्हें ख़रीददार नहीं मिला।
सनवीर सिंह अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले सनवीर सिंह पर किसी टीम ने दांव नहीं खेला।
1
तनुष कोटियान अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले तनुष कोटियान पर किसी ने दांव नहीं खेला।
कमलेश नागरकोटी अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले कमलेश नागरकोटी को भी कोई ख़रीददार नहीं मिला।
शिवांक कुमार को SRH ने ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले शिवांक कुमार को SRH ने उनकी बेस प्राइस में ख़रीदा।
3
प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में ख़रीदा
30 लाख की बेस प्राइस वाले प्रशांत वीर पर पहला दांव LSG ने खेला और मुंबई इंडियंस भी जल्द ही दौड़ में शामिल हो गई। फ़िलहाल प्रशांत वीर के लिए बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स भी रेस में शामिल हो गई है और इस समय LSG और CSK के बीच भिड़ंत जारी है। स्पिनर प्रशांत वीर निचले क्रम में बल्लेबाज़ी भी करते हैं और UPT20 लीग में वह प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। LSG दौड़ से बाहर हो गई लेकिन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुक़ाबला करने के लिए दौड़ में शामिल हो गई है।
हालांकि राजस्थान के पास पहले ही रवींद्र जाडेजा के रूप में एक बड़ा विकल्प है तो क्या यह RR की ऑक्शन की स्ट्रैटजी है? 6 करोड़ की बोली पर CSK ने सोचने का समय मांगा और फिर CSK ने 6.20 करोड़ की बोली लगा दी।
अब इस भिड़ंत में SRH शामिल हो गई है और प्रशांत वीर के लिए बोली 8 करोड़ तक पहुंच गई है। SRH और CSK प्रशांत वीर के लिए 12 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।
CSK और SRH दोनों ही रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब बोली 14 करोड़ तक पहुंच गई है। 14.20 करोड़ में CSK ने प्रशांत वीर को ख़रीद लिया।
2
3
1
महिपाल लोमरोर अनसोल्ड
50 लाख की बेस प्राइस वाले महिपाल लोमरोर को भी ख़रीददार नहीं मिला।
1
ईडन टॉम अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले ईडन टॉम को ख़रीददार नहीं मिला।
1
1
विजय शंकर अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले विजय शंकर अनसोल्ड गए हैं।
1
राजवर्धन हंगेरकर अनसोल्ड
40 लाख की बेस प्राइस वाले राजवर्धन हंगेरकर भी अनसोल्ड गए हैं।
1
आक़िब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा
अनकैप्ड ऑलराउंडरों की सूची में पहला नाम आक़िब डार का है और दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर पहला दांव खेला। राजस्थान रॉयल्स भी इस रेस में आ गई है।
और आक़िब नबी के लिए बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई है और राजस्थान रॉयल्स दौड़ से बाहर हो गई है। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु रेस में आ गई है। RCB शायद हालिया समय में क्रिकेट से यश दयाल की दूरी को देखते हुए आक़िब नबी में दिलचस्पी दिखा रही है। हालांकि RCB बाहर हो गई है।
और अब आक़िब नबी के लिए दिल्ली और हैदराबाद के बीच भिड़ंत शुरू है। फ़िलहाल दिल्ली कैपिटल्स 6 करोड़ की बोली के साथ आगे है। हालांकि थोड़े सोच विचार के बाद एक बार फिर SRH रेस में आ गई है। फ़िलहाल बोली 8 करोड़ तक पहुंच गई है। SRH ने मोहम्मद शमी को LSG को ट्रेड किया था इसलिए वह आक़िब नबी में इतनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, हालांकि 8.40 करोड़ पर SRH ने अपने कदम पीछे कर लिए हैं और आक़िब दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
3
2
1
1
1
मैसूर : ग्रीन उम्मीद से कम क़ीमत पर मिले
वेंकी मैसूर, KKR CEO: हम ग्रीन को पाकर बहुत ख़ुश हैं। हमने उनके लिए जितना बजट सेट किया था, वह हमें उसके अंदर ही मिल गई, जिससे हम बहुत संतुष्ट हैं। हमारे पावर कोच आंद्रे रसल जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर के निर्देशन में वह हमारे लिए गेंद और बल्ले से एक बेहतरीन विकल्प हैं।
1
1
पतिराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL 2026 की नीलामी में अब तक दो सबसे बड़ी बोली कैमरन ग्रीन और मतिशा पतिराना के लिए लगी है और इन दोनों ही खिलाड़ियों को KKR ने ख़रीदा है। ग्रीन के लिए KKR ने 25.2 करोड़ ख़रीदे जबकि मतिशा पतिराना के लिए उन्होंन 18 करोड़ ख़र्च किए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने पतिराना के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने रवि बिश्नोई के लिए दिलचस्पी दिखाई धी लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में ख़रीद लिया। CSK ने अक़ील हुसैन को 2 करोड़ में ख़रीदा है।
पतिराना (18 करोड़, आज) से पहले सिर्फ़ वनिंदु हसरंगा एकमात्र श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं, जिन पर 8 करोड़ रूपये से अधिक की बोली लगी है (RCB, 2022)।
2
आर्या देसाई अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले आर्या देसाई अनसोल्ड गए हैं।
1
1
अभिनव मनोहर अनसोल्ड
अभिनव मनोहर को भी कोई ख़रीददार नहीं मिला है, उनकी बेस प्राइस 30 लाख है।
1
1
यश ढुल भी अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले यश ढुल भी अनसोल्ड गए हैं।
2
अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड गए हैं।
अभिनव तेजराणा अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले अभिनव तेजराणा भी अनसोल्ड गए हैं।
1
अथर्व तायडे अनसोल्ड
30 लाख की बेस प्राइस वाले अथर्व ताइडे पर किसी ने दांव नहीं खेला।
1
अक़ील हुसैन को 2 करोड़ में CSK ने ख़रीदा
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेस्ट इंडीज़ के स्पिनर अक़ील हुसैन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला दांव खेला है और उन्होंने अक़ील हुसैन को ख़रीद लिया है।
3
1
महीश तीक्षणा अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले महीश तीक्षणा को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
मुजीब उर रहमान भी अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मुजबी उर रहमान भी अनसोल्ड गए हैं।
1
2
वेंकटेश अय्यर को ख़रीदने पर फ़्लावर
RCB द्वारा वेंकटेश अय्यर को ख़रीदने पर मुख्य कोच ऐंडी फ़्लॉवर: हम पिछले दो साल से वेंकी को चाह रहे थे। हम उन्हें काफ़ी ऊंचा आंकते हैं। हमने उनसे मुलाक़ात और बात भी की है। हम उन्हें पाकर बहुत ख़ुश हैं और उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
2
2
2
राहुल चाहर अनसोल्ड
1 करोड़ की बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
4
रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में ख़रीदा
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर पहला दांव RR ने खेला है। थोड़ी देर विचार करने के बाद CSK ने बिश्नोई पर दांव खेला और अब बोली 3 करोड़ तक पहुंच गई है। फ़िलहाल CSK और RR के बीच भिड़ंत चल रही है। चेपॉक पर बिश्नोई CSK के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं और जाडेजा-अश्विन की अनुपस्थिति में उन्हें नूर अहमद के सहयोगी गेंदबाज़ की भी तलाश है।
हालांकि फ़िलहाल बिश्नोई के लिए बोली 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। 4.60 करोड़ की बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने सोचने का समय मांगा है। और एक बार फिर RR और CSK के बीच भिड़ंत शुरू हो गई है। फ़िलहाल बोली 6 करोड़ तक पहुंच गई है। 5.80 करोड़ की बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने सोचने के लिए समय लिया था और CSK ने 6 करोड़ की बोली पर अपने कदम पीछे कर लिए।
हालांकि अब सनराइज़र्स हैदराबाद की एंट्री हुई है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स रुकने का नाम नहीं ले रही है और 6.40 करोड़ पर एक बार फिर बोली RR के पक्ष में है लेकिन लगता है कि SRH भी बिश्नोई को ख़रीदने के मज़बूत इरादे के साथ आई है। फ़िलहाल 6.80 करोड़ की बोली पर SRH विचार कर रही है। SRH ने 7 करोड़ का दांव खेल दिया है लेकिन RR अभी भी नहीं रुकी है। राजस्थान ने 7.20 करोड़ में बिश्नोई को ख़रीद लिया।
9
3
3
1
फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी अनसोल्ड
एक करोड़ की बेस प्राइस वाले फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी अनसोल्ड गए हैं। अब अगला सेट स्पिन गेंदबाज़ों का होगा।
2
अनरिख़ नॉर्खिए को LSG ने ख़रीदा
अनरिख़ नॉर्खिेए की बेस प्राइस दो करोड़ है और LSG ने पहला दांव खेला है और लखनऊ ने नॉर्खिए को ख़रीद लिया।
1
स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड
1 करोड़ 50 लाख की बेस प्राइस वाले स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड गए हैं।
3
1
मतिशा पतिराना को KKR ने 18 करोड़ में ख़रीदा
दो करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मतिशा पतिराना के लिए दांव खेला और इस समय पतिराना के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत जारी है।
पतिराना के लिए बोली 5 करोड़ के पार चली गई है और अब 6 करोड़ के पार। हालांकि अभी तक CSK इस रेस में शामिल नहीं हुई है।
फ़िलहाल पतिराना के लिए LSG और DC में भिड़ंत जारी है और अब बोली 9 करोड़ के पार है। पतिराना अब 11 करोड़ तक पहुंच गए हैं। हालांकि बोली इसके आगे भी चली गई है। अब पतिराना 12 करोड़ के पार।
CSK ने 13 करोड़ में पतिराना को रिलीज़ किया था और अब बोली 14 करोड़ के पार पहुंच चुुकी है। अभी भी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रही है।
15.80 करोड़ की बोली पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कदम पीछे कर लिए लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 करोड़ी की बोली पर एंट्री की है। और अब भिड़ंत KKR और LSG के बीच। बोली 18 करोड़ तक पहुंच चुकी है और LSG ने अपने कदम पीछे कर लिए हैं। IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने पतिराना।
2
1
3
जेराल्ड कोएत्ज़ी भी अनसोल्ड
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले जेराल्ड कोएत्ज़ी भी अनसोल्ड गए हैं।
1
शिवम मावी अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी को ख़रीददार नहीं मिला।
1
1
2
आकाश दीप भी अनसोल्ड
आकाश दीप की बेस प्राइस एक करोड़ है और आकाश दीप भी अनसोल्ड गए हैं।
4
जेकब डफ़ी को RCB ने ख़रीदा
जेकब डफ़ी की बेस प्राइस दो करोड़ है और RCB ने पहला दांव खेला है। RCB ने डफ़ी की बेस प्राइस पर उन्हें ख़रीद लिया।
4
4
1
1
मैट हेनरी अनसोल्ड
मैट हेनरी की बेस प्राइस दो करोड़ है। और किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
1
3
अगला सेट तेज़ गेंदबाज़ों का
अगला सेट तेज़ गेंदबाज़ों का है और इस सेट में मतिशा पतिराना जैसे नाम हैं। देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स इस खिलाड़ी को दोबारा अपने दल में शामिल करने का प्रयास करती है या नहीं और इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि पतिराना के लिए और कौन सी फ़्रैंचाइज़ी दौड़ में शामिल होती हैं। पतिराना के अलावा अनरिख़ नॉर्खिए, आकाश दीप और जेराल्ड कोएत्ज़ी भी इस सेट में बड़ा नाम हैं। आकाश दीप के अलावा शिवम मावी इस सेट में अन्य भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हैं।
2
1
अब तक नीलामी में वेंकटेश और ग्रीन के लिए हुई भिड़ंत, लिविंगस्टन अनसोल्ड
IPL 2026 की नीलामी में अब तक कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर के लिए टीमों के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हुई। दोनों ही भिड़ंत का केंद्र KKR रही। पहले ग्रीन के लिए KKR ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ा लेकिन वेंकटेश अय्यर को वह इस बार अपने दल में वापस नहीं ला पाए। पिछली नीलामी में बी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश को ख़रीदने के लिए KKR की बोली का पीछा किया था लेकिन इस बार RCB ने 7 करोड़ में वेंकटेश को ख़रीद लिया।
IPL नीलामी में अब तक लिविंस्टन को ख़रीददार नहीं मिलना चौंकाने जैसा रहा। क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि ग्रीन के बाद लिविंगस्टन के लिए दूसरी बड़ी बोली लग सकती है लेकिन लिविंगस्टन के लिए किसी अन्य टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
अब तक IPL नीलामी के बाद टीमें कैसी दिख रही हैं और किस टीम के पास कितना पर्स बचा है? यह जानकारी आप यहां प्राप्त कर सकते हैं।
1
फ़िन ऐलन को KKR ने दो करोड़ में ख़रीदा
न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ फ़िन ऐलन पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ का पहला दांव खेला और दो करोड़ी की क़ीमत पर कोलकाता ने ऐलन को ख़रीद लिया।
3
3
बेन डकेट को दिल्ली कैपटिल्स ने ख़रीदा
इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट पर दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ का पहला दांव खेला। और दिल्ली कैपिटल्स ने डकेट को ख़रीद लिया।
2
जेमी स्मिथ भी अनसोल्ड
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जेमी स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं खेला।
1
2
1
गुरबाज़ अनसोल्ड
1 करोड़ 50 लाख के बेस प्राइस वाले रहमानुल्लाह गुरबाज़ अनसोल्ड गए हैं।
1
1
1
जॉनी बेयरस्टो अनसोल्ड
1 करोड़ की बेस प्राइस वाले जॉनी बेयरस्टो को भी कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
2
के एस भरत अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले के एस भरत को कोई ख़रीददार नहीं मिला।
2
डी कॉक को 1 करोड़ में मुंबई ने ख़रीदा
क्विंटन डी कॉक पर मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ का पहला दांव खेला। और डी कॉक मुंबई इंडियंस के हुए।
2
IPL इतिहास में सबसे महंगी बोली (विशेषज्ञ बल्लेबाज़ों की सूची में)
ऋषभ पंत- 27 करोड़, LSG, 2025
श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़, PBKS, 2025
कैम ग्रीन- 25.20 करोड़, KKR, 2026
एक विदेशी बल्लेबाज़ के लिए पिछला रिकॉर्ड 13.25 करोड़ रूपये था, जब 2023 में हैरी ब्रूक को SRH ने ख़रीदा था।
1
दीपक हुड्डा अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले दीपक हुड्डा को कोई ख़रीददार नहीं मिला और अब विकेटकीपर के सेट की बारी।
वेंकटेश अय्यर को RCB ने 7 करोड़ में ख़रीदा
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले वेंकटेश अय्यर पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला दांव खेला और वेंकटेश लखनऊ के होने ही जा रहे थे कि गुजरात टाइटंस ने समय मांगा और अब वेंकटेश के लिए गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत जारी है।
2.80 करोड़ी की बोली पर गुजरात रेस से बाहर हो गई लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रेस में आ गई। और RCB ने 3.40 करोड़ में वेंकटेश को ख़रीद ही लिया था कि सनराइज़र्स ने सोचने का समय मांगा लेकिन अब वेंकटेश की पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स रेस में आ गई।
पिछली नीलामी में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वेंकटेश अय्यर के लिए भिड़ंत हुई थी और इस बार वेंकटेश के लिए दोनों टीमों के बीच बोली की जंग पांच करोड़ तक पहुंच गई है और इस समय बोली RCB के पक्ष में है।
5.40 करोड़ की बोली पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोचने का समय मांगा और फिर थोड़ी देर सोचने के बाद उन्होंने दोबारा बोली लगाना शुरू किया। हालांकि RCB भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है और अब बोली 6 करोड़ के पार पहुंच गई है।
वेंकटेश अय्यर के लिए बोली 7 करोड़ तक पहुंच गई है। और RCB ने उन्हें ख़रीद लिया है।
2
3
3
वानिंदु हसरंगा को दो करोड़ में LSG ने ख़रीदा
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले वानिंदू हसरंगा पर पहला दांव लखनऊ सुपर जायंट्स ने खेला और उन्होंने इसी क़ीमत पर हसरंगा को ख़रीद लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्नोई को रिलीज़ कर दिया था।
3
वियान मुल्डर भी अनसोल्ड
1 करोड़ी की बेस प्राइस वाले साउथ अफ़्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी अनसोल्ड।
1
1
लियम लिविंगस्टन को भी नहीं मिला कोई ख़रीददार
लियम लिविंगस्टन की बेस प्राइस दो करोड़ है और अभी तक एक भी बोली नहीं लगी है। और लिविंगस्टन अनसोल्ड चले गए हैं।
3
रचिन रविंद्र भी अनसोल्ड
रचिन रविंद्र की बेस प्राइस दो करोड़ है, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें इस बार रिलीज़ कर दिया था। हालांकि रविंद्र पर भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
1
1
2
गस एटकिंसन अनसोल्ड
इंग्लैंड के ऑलराउंडर गस एटकिंसन की बेस प्राइस दो करोड़ है। हालांकि उनमें किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
3
1
क्या अब लिविंगस्टन पर दांव लगाएगी CSK?
ग्रीन पर लगी बोली के बाद अब पर्स चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे ज़्यादा है और ऑलराउंडरों के अगले सेट में लियम लिविंगस्टन भी होंगे। पिछली नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लिविंगस्टन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भिड़ंत की थी लेकिन तब RCB ने लिविंगस्टन को ख़रीद लिया था। अब देखना है कि CSK उनमें दिलचस्पी दिखाती है या नहीं क्योंकि वह स्पिन गेंदबाज़ी भी करते हैं और चेपॉक में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को एक फ़िनिशर की भी ज़रूरत है। और वेंकटेश अय्यर भी इस सेट का हिस्सा होंगे, ऐसे में देखते हैं कि उनमें कौन सी टीमें दिलचस्पी दिखाते हैं।
1
1
सरफ़राज़ ख़ान अनसोल्ड
सरफ़राज़ ख़ान की बेस प्राइस 75 लाख है। आज ही उन्होंने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में राजस्थान के ख़िलाफ़ धुआंधार पारी खेली है। हालांकि सरफ़राज़ अनसोल्ड चले गए हैं।
11
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में ख़रीदा
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले कैमरन ग्रीन पर पहला दांव मुंबई इंडियंस ने खेला और अब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत चल पड़ी है। और अब 2 करोड़ 80 लाख की बोली के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने एंट्री की है। फ़िलहाल राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हो रही है। और दोनों टीमों के बीच नीलामी की यह जंग सात करोड़ के पार पहुंच गई है।
अब ग्रीन के लिए बोली नौ करोड़ के पार है और राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। RR और KKR के बीच जंग अब 10 करोड़ के पार है और दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स की अभी तक एंट्री नहीं हुई है। हालांकि राजस्थान के पास मात्र 16 करोड़ हैं पर्स में और एक खिलाड़ी के लिए इतनी दिलचस्पी समझ के परे है। क्या यह कोई ऑक्शन स्ट्रैटजी है?
फ़िलहाल ग्रीन के लिए बोली 13 करोड़ के पार है और जंग RR और KKR के बीच ही है। राजस्थान रॉयल्स ने थोड़ा विचार किया और फिर उन्होंने 13.40 करोड़ का दांव खेला। हालांकि 13.60 करोड़ पर राजस्थान रॉयल्स इस दौड़ से बाहर हो गई और जैसा कि उम्मीद थी वही हुआ। अब चेन्नई सुपर किंग्स रेस में शामिल हो गई है।
ग्रीन के लिए बोली अब 15 करोड़ पार है। बोली लगातार जारी है और अब यहां से और बढ़ती जा रही है। ग्रीन 17 करोड़ के पार हैं अब। फ़िलहाल बोली 18 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में रुकी है। हालांकि इससे ज़्यादा ग्रीन के खाते में नहीं जाएंगे क्योंकि ऑक्शन के नियमों के तहत किसी विदेशी खिलाड़ी को रिटेंशन की अधिकम रक़म या पिछली नीलामी की सबसे बड़ी बोली से अधिक की राशि नहीं मिल सकती।
फ़िलहाल ग्रीन के लिए 19 करोड़ के पार है। अब 20 करोड़ के पार हैं ग्रीन। 21.20 करोड़ की बोली पर चेन्नई सुपर किंग्स ने थोड़ा विचार किया और एक बार फिर उन्होंने बोली लगा दी और अब ग्रीन के लिए बोली 22 करोड़ के पार है। ग्रीन के लिए 24 करोड़ तक बोली पहुंच चुकी है और CSK ने थोड़ी देर विचारने के बाद एक बार फिर ग्रीन के लिए बोली लगाई। लगता है यह बोली अभी और काफ़ी आगे जाएगी।
ग्रीन के लिए बोली अब 25 करोड़ पहुंच चुकी है और बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज़्यादा बोली लगने के मामले में ग्रीन ने मिचेल स्टार्क को पछाड़ दिया है। 25 करोड़ 20 लाख की राशि पर चेन्नई ने अपने कदम पीछे कर लिए हैं। और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में ग्रीन को ख़रीद लिया।
1
कॉन्वे को नहीं मिला ख़रीददार
डेवन कॉन्वे की बेस प्राइस दो करोड़ है और पहली बोली का इंतज़ार है। कॉन्वे को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार रिलीज़ कर दिया था और कॉन्वे को भी कोई ख़रीददार नहीं मिला।
1
1
शॉ भी अनसोल्ड
75 लाख की बेस प्राइस वाले पृथ्वी शॉ पर पहली बोली का इंतज़ार। हालांकि किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और शॉ एक बार फिर अनसोल्ड गए हैं।
3
डेविड मिलर दो करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के हुए
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले डेविड मिलर पर दिल्ली कैपिटल्स ने काफ़ी देर बाद बोली लगाई और मिलर को दो करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीद लिया।
2
1
पहला दांव जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क पर और अनसोल्ड
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले फ़्रेज़र-मक्गर्क पर किसी ने बोली नहीं लगाई और फ़्रेज़र-मक्गर्क अनसोल्ड गए हैं।
1
3
नीलामी शुरू होने में कुछ ही पलों का इंतज़ार
सभी फ़्रैंचाइज़ी के सदस्यों ने अपनी जगह ले ली है और अब से कुछ ही देर में नीलामी शुरू होने वाली है। ऑक्शनर मलिका सागर नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहुंच चुकी हैं।
पहले सेट में कैप्ड बल्लेबाज़
पहला सेट बल्लेबाज़ों का है और इसमें कैमरन ग्रीन शामिल हैं, हालांकि वह इस सेट में ग़लती से जुड़े हैं। आप पूरी ख़बर यहां पढ़ सकते हैं।
क्या सरफ़राज़ की यह पारी नीलामी में भी अपनी छाप छोड़ेगी?
भारतीय बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान ने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। क्या उनकी इस पारी की गूंज नीलामी में भी सुनाई देने वाली है? सरफ़राज़ ने राजस्थान के ख़िलाफ़ मुंबई की 217 रनों की चेज़ में 22 गेंदों पर 73 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम की जीत के सूत्रधार बने। सरफ़राज़ ने इस पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े।
1
नीलामी के लिए अबू धाबी तैयार
क्या पतिराना को वापस ख़रीद पाएगी CSK?
छोटी नीलामी में तेज़ गेंदबाज़ों पर बड़े दांव लगते हैं और इस बार मतिशा पतिराना भी आकर्षण का केंद्र होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज़ किया लेकिन डेथ ओवर में पतिराना की गेंदबाज़ी क्षमता पर अन्य टीमें भी भरोसा जता सकती हैं। ऐसे में क्या CSK पतिराना को कम क़ीमत पर अपने दल में वापस शामिल कर पाएगी? या फिर पतिराना को मिलेगी कोई नई टीम? एक विदेशी तेज़ गेंदबाज़ के अलावा उन्हें एक फ़िनिशर की भी ज़रूरत है। ऐसे में क्या वह ग्रीन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भिड़ेंगे? अगर हां, तो कहां तक ग्रीन पर दांव लगाएंगे? या लियम लिविंगस्टन पर होगी उनकी नज़रें? इतना तय है कि इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिलेगी।
1
1
किस टीम को कितने खिलाड़ी चाहिए?
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स तो है लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा 13 रिक्त स्थान भी भरने हैं। जबकि KKR के बाद सबसे ज़्यादा 10 रिक्त स्थान सनराइज़र्स हैदराबाद को भरने हैं। अन्य टीमों के पास कितना स्लॉट बाक़ी है? साथ ही इन तमाम टीमों को किस प्रकार के खिलाड़ियों की ज़रूरत है? यह सभी जानकारी आप यहां प्राप्त कर सकते हैं।
16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होने वाली IPL 2026 की छोटी नीलामी में तमाम टीमें एक और अपने रिक्त स्थानों को भरने का प्रयास करेंगी तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके लिए तमाम टीमों के बीच भिड़ंत हो सकती है। उन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं जो कि इस नीलामी में बड़ी ख़रीद हो सकते हैं।
छोटी नीलामी का इतिहास
IPL की छोटी नीलामी हर बार अपने पिटारे में कुछ विशेष लेकर आती है। हर टीम की अपनी अलग-अलग ज़रूरते होती हैं। पर्स में मौजूदा रक़म के जरिए वह अपनी योजनाएं बनाते हैं और अपनी ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि छोटी नीलामी में भी खिलाड़ियों के लिए जम कर बिड वॉर होती है, जो कई बार IPL को उसका सबसे महंगा खिलाड़ी दे देती है। आइए देखते हैं कि छोटी नीलामी के इतिहास में वे कौन से छह खिलाड़ी हैं, जिनके लिए जम कर बोली लगाई गई और उन खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन किया।
IPL नीलामी और इसकी कहानियां
20 वर्षीय इज़ाज़ सावरिया अब हर रोज़ सुबह उठ कर सबसे पहले इंस्टाग्राम का नोटिफ़िकेशन चेक करते हैं। इसका कारण बहुत ही विशेष है। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने इस साल की शुरुआत में उनकी कुछ रील्स पर कमेंट किया था। तब से इज़ाज़ की ज़िदगी बिल्कुल भी पहले जैसी नहीं रही। पढ़िए सवारिया की पूरी कहानी।
26 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा IPL 2026
IPL 2026 का आयोजन 26 मार्च से 31 मई के बीच किया जाएगा। हालांकि BCCI ने अभी पूरे शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, लेकिन IPL का 19वां सत्र T20 विश्व कप के समापन के लगभग तीन सप्ताह बाद शुरू होगा। T20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना तय है। पढ़िए पूरी ख़बर यहां।
1
घरेलू खिलाड़ी
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मिनी ऑक्शन में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की मांग काफ़ी ज़्यादा होगी। इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि टीमों के पास सीमित पर्स है और उन्हें अपने सभी स्लॉट भरने हैं। शशांक किशोर ने पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन पर नज़र रखनी चाहिए। हालांकि उन खिलाड़ियों में सबसे बड़ी बोली किस खिलाड़ी के लिए लगाई जाएगी यह आप बताएं।
1
1
मिनी ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण
कैमरन ग्रीन 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि वह चोटिल थे। हालांकि मिनी ऑक्शन के वह सबसे बड़े आकर्षण हैं। यह बात तो लगभग तय है कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनके लिए बोली लगा सकती है। दोनों टीम के पर्स में काफ़ी राशि उपलब्ध है। साथ ही दोनों टीमों को एक विदेशी ऑलराउंड की ज़रूरत है।
हालांकि एक बात यह भी है कि ग्रीन 18 करोड़ से ज़्यादा की राशि घर नहीं ले जा सकते। ऐसा IPL के विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम शुल्क नियम के कारण है। हालांकि बोली की अंतिम राशि टीम के पर्स से काट ली जाएगी।
1
IPL 2026 के लिए नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी। यह एकदिवसीय आयोजन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे और स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा। 31 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 77 रिक्त स्थान भरे जाने हैं। सबसे ज़्यादा 13 रिक्त स्थान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास हैं जबकि सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के पास 10 रिक्त स्थान बाक़ी हैं।
1355 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था जिनमें 359 खिलाड़ियों को चुना गया है, इसमें 244 भारतीय खिलाड़ी और 115 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 40 खिलाड़ियों ने ख़ुद के लिए दो करोड़ की बेस प्राइस तय की है। हालांकि इन खिलाड़ियों में भारत से सिर्फ़ वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई शामिल हैं।
कैमरन ग्रीन इस नीलामी के केंद्र बिंदु हो सकते हैं और उनके लिए बोली 25 करोड़ के पार भी जा सकती है। लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ और बिश्नोई भी बड़ी रक़म अपने साथ ले जा सकते हैं।
2