मैच (11)
BAN vs IRE (1)
Pakistan T20I Tri-Series (1)
NPL (2)
Tri-Series U19 (IND) (1)
Abu Dhabi T10 (3)
WBBL (3)
Live

Updated 12 mins ago • Published Today

WPL Auction Live - दीप्ति को UPW ने 3.2 करोड़ में खरीदा, अनसोल्ड रहीं हीली

Overview

संभवतः एक आखिरी राउंड बाक़ी

हर टीम को अंतिम राउंड के लिए अधिकतम चार-चार नाम देने हैं। अभी कम से कम छह स्लॉट और भरने बाकी हैं। केवल UPW ही ऐसी टीम है जिसने अपने दल में न्यूनतम आवश्यक 15 खिलाड़ियों की संख्या पूरी कर ली है।

दूसरे एक्सीलेटर राउंड में भी नहीं बिके ये बड़े नाम

एस मेघना - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
एमी जोंस - 50 लाख रूपये - अनसोल्ड
डार्सी ब्राउन - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
अलाना किंग - 40 लाख रूपये - अनसोल्ड
हीदर नाइट - 50 लाख रूपये - अनसोल्ड
प्रतिका रावल - 50 लाख रूपये - अनसोल्ड
राजेश्वरी गायकवाड़ - 40 लाख रूपये - अनसोल्ड
एलिस कैप्सी - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
इज़्जी वोंग - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड

यास्तिका को गुजरात ने खरीदा

यास्तिका भाटिया के लिए गुजरात ने 30 लाख की पहली बोली गुजरात ने लगाई। इसके बाद UPW की एंट्री हुई।
धीरे-धीरे बोली 55 लाख रूपये में गुजरात के पास गई और यही अंतिम बोली रही।
यास्तिका भाटिया को गुजरात ने 55 लाख रूपये में खरीदा
1

दूसरे एक्सीलेटर राउंड में इन्हें मिले खरीदार

शिप्रा गिरी - 10 लाख रूपये - UPW ने बेस प्राइस में खरीदा
ममता मदीवाला - 10 लाख रूपये - DC ने बेस प्राइस में खरीदा
हैप्पी कुमारी - 10 लाख रूपये - गुजरात ने बेस प्राइस में खरीदा
नंदिनी शर्मा - 20 लाख रूपये - DC ने बेस प्राइस में खरीदा
किग गार्थ - 50 लाख रूपये - गुजरात ने बेस प्राइस में खरीदा
शिमरन शेख़ - 10 लाख रूपये - UPW ने बेस प्राइस में खरीदा
पूनम खेमनार - 10 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा
शिवानी सिंह - 10 लाख रूपये - गुजरात ने बेस प्राइस में खरीदा
तारा नॉरिस - 10 लाख रूपये - UPW ने बेस प्राइस में खरीदा
क्लोई ट्राईऑन - 30 लाख रूपये - UPW ने बेस प्राइस में खरीदा
लूसी हैमिल्टन - 10 लाख रूपये - DC ने बेस प्राइस में खरीदा
त्रिवेणी वशिष्ठ - 20 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा
सुमन मीना - 10 लाख रूपये - UPW ने बेस प्राइस में खरीदा
गौतमी नायक - 10 लाख रूपये - RCB ने बेस प्राइस में खरीदा
नाला रेड्डी - 10 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा

ग्रेस हैरिस को RCB ने खरीदा

ग्रेस हैरिस के लिए UPW ने 30 लाख की पहली बोली लगाई। RCB ने भी एंट्री मारी और राशि 50 लाख तक पहुंची।
UPW ने 60 लाख तक पहुंचाया तो RCB ने 65 लाख की बोली लगाई।
RCB ने 75 लाख रूपये में ग्रेस हैरिस को खरीदा
1

शुरू हुआ दूसरा एक्सीलेटर राउंड

वृंदा दिनेश - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
हुमैरा काज़ी - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
जिंटीमनी कलीटा - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
मिली इलिंगवर्थ - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
नज़मा ख़ान - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
सहाना पवार - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
शानू सेन - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
साइमा ठाकोर - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
अश्विनी कुमारी - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
वैष्णवी शर्मा - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
गार्गी वनकर - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
सयाली सतघरे - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
प्रगति सिंह - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
आयुषी शुक्ला - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड

एक और एक्सीलेटर राउंड की तैयारी

अभी अधिकतम 33 स्लॉट भरने बाकी हैं। टीमों के पास कुल 6.85 करोड़ का पर्स बचा है।
MI और RCB के पास सिर्फ़ 80-80 लाख रूपये ही शेष हैं।
जहां MI को कम से कम पांच स्लॉट भरने हैं, वहीं RCB को अभी कम से कम चार खिलाड़ी और लेने होंगे।
बड़ी अपडेट: अलीसा हीली नहीं होंगी एक्सीलेटर राउंड का हिस्सा

कल घोषित होगा WPL के चौथे सीज़न का शेड्यूल

ऑक्शन वेन्यू पर मौजूद हमारे साथी दया ने अपडेट दी है कि WPL के चौथे सीज़न का फुल शेड्यूल कल घोषित किया जाएगा। फिलहाल हमें ये पता चल चुका है कि इसकी शुरुआत 9 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी और फ़ाइनल 5 फरवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा।
1

अनुष्का शर्मा को गुजरात ने खरीदा

अनुष्का शर्मा के लिए गुजरात ने 10 लाख रूपये की पहली बोली लगाई। RCB के इसमें कूदने से काफी जल्दी बोली 45 लाख तक पहुंच गई।
गुजरात ने 45 लाख रूपये में अनुष्का शर्मा को खरीदा
निकोला केरी - 30 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा

ये भी रहीं अनसोल्ड

कॉर्टनी वेब - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
तारा नॉरिस - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
शिवाली शिंदे - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
हीदर ग्राहम - 50 लाख रूपये - अनसोल्ड
तेजल हसबनीस - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
रबेया ख़ान - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड

गुजरात ने जॉर्जिया वेयरहम को खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहम के लिए गुजरात ने पहली बोली लगाई है। RCB ने भी एंट्री मार ली है और लगातार प्राइस बढ़ रही है।
पलक झपकते ही दोनों टीमों ने एक करोड़ का मार्क टच कर लिया है। RCB पीछे हटी और गुजरात को वेयरहम मिल गई हैं।
गुजरात ने जॉर्जिया वेयरहम को एक करोड़ रूपये में खरीदा है
1

गुजरात में ही रहेंगी तनुजा

तनुजा कंवर के लिए DC ने पहली बोली लगाई। गुजरात ने बोली बढ़ाई और 45 लाख रूपये तक ले गए।
DC ने यहां पर खुद को पीछे किया और गुजरात फिर से तनुजा को पाने में सफल रही।
गुजरात ने तनुजा कंवर को 45 लाख रूपये में खरीदा
1

गुुजरात से खेलेंगी कनिका

कनिका अहूजा - 30 लाख रूपये - गुजरात ने बेस प्राइस में खरीदा
1

UAE की सतीश रहीं अनसोल्ड

तीर्था सतीश - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
कोमल जांजड़ - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
सहाना पवार - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
1

MI ने फिरदौस को खरीदा

राहिला फिरदौस - 10 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा

इन अनकैप्ड ऑलराउंडर्स को भी नहीं मिले खरीदार

सलोनी डंगोरे - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
लॉरा हैरिस - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
पूनम खेमनार - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड

इन गेंदबाज़ों को नहीं मिले खरीदार

मारुफ़ा अख़्तर - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
ली तहूहू - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
एडन कार्सन - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
राजेश्वरी गायकवाड़ - 40 लाख रूपये - अनसोल्ड
फ्रान जोनस - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
सुचि उपाध्याय - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड

DC से जुड़ी तानिया

तानिया भाटिया - 30 लाख रूपये - DC ने बेस प्राइस में खरीदा
नुज़हत परवीन - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
1

पूजा वस्त्रकर को RCB ने खरीदा

पूजा के लिए UPW ने 50 लाख की पहली बोली लगाई। UPW इसे 60 लाख तक लेकर गए और फिर सोच में पड़ गए।
हालांकि, 70 लाख की बोली उनकी ओर से आने के बाद फिर तेजी दिखी। 85 लाख पर RCB ने फिर UPW को सोच में डाला।
RCB ने 85 लाख रूपये में पूजा वस्त्रकर को खरीदा है।
1
2

MI ने फिर सजना को खरीदा

एस सजना के लिए MI और UPW के बीच बिडिंग चल रही है। दोनों ही टीमें उन्हें जाने नहीं देना चाहती है।
30 लाख से शुरू हुई बोली 70 लाख तक UPW लेकर गई थी, लेकिन यहां वे पीछे हट गए।
MI ने 75 लाख रूपये में एस सजना को खरीदा

अरुंधति रेड्डी को RCB ने खरीदा

अरुंधति रेड्डी के लिए DC ने 30 लाख की पहली बोली लगाई है। RCB इसे 45 लाख तक लेकर गई है।
50 लाख पर गुजरात ने एंट्री की है। दोनों में लड़ाई चालू हुई और 75 लाख पर गुजरात बाहर हो गई है।
RCB ने 75 लाख रूपये में अरुंधति रेड्डी को खरीदा

शिखा पाण्डेय को UPW ने 2.4 करोड़ में खरीदा

अनुभवी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ के लिए UPW और RCB बुरी तरह भिड़ रहे हैं। 40 लाख की बेस प्राइस चंद सेकेंड्स में करोड़ पार कर गई है।
दोनों ही टीमें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और अब बोली 1.7 करोड़ रूपये में RCB के पास है।
UPW ने 1.8 करोड़ की बोली लगाई जिसके बाद RCB ने 1.9 और UPW ने तुरंत 2 करोड़ की बोली लगा दी।
RCB ने और जोर लगाते हुए 2.2 करोड़ रूपये की बोली लगा दी है। UPW ने भी 2.4 करोड़ की बोली लगाई है।
UPW ने 2.4 करोड़ रूपये में शिखा पाण्डेय को खरीदा

काशवी के लिए गुजरात का RTM

काशवी गौतम के लिए UPW और MI के बीच बोलियों की लड़ाई चल रही है। 30 लाख की बेस प्राइस 60 लाख को पार कर चुकी है।
UPW ने 65 लाख रूपये में बाजी मार ली थी, लेकिन गुजरात ने RTM लगा दिया है।
65 लाख से आगे नहीं बढ़ी UPW और गुजरात ने उसे स्वीकार करके काशवी को वापस अपने साथ जोड़ा।
1

UPW ने डॉटिन को खरीदा

डियांड्रा डॉटिन के लिए UPW ने 50 लाख रूपये की पहली बोली लगाई है। RCB ने एंट्री मारी है और बिड़िंग वॉर के बीच प्राइस 80 लाख पहुंच चुकी है।
यूपी वॉरियर्ज़ ने 80 लाख रूपये में डॉटिन को खरीदा है।

एक्सीलेटर राउंड की शुरुआत

स्नेहा दीप्ति - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
मोना मेशरम - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
प्रिया पुनिया, भारतीय बल्लेबाज़ - 30 लाख रूपये - अनसोल्ड
किम गार्थ - 50 लाख रूपये - अनसोल्ड
मिन्नू मणी - 40 लाख रूपये - अनसोल्ड

अमिलिया के लिए हम पूरी तरह तैयार थे- MI हेडकोच

लीसा काइटली, मुख्य कोच MI अमिलिया कर को टीम में शामिल करने पर
"हम अमिलिया कर के लिए पूरी तरह तैयार थे और हम बहुत ख़ुश हैं कि हमारा मुख्य ग्रुप हमारे पास वापस है। हमारे पास विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं, जो मैच जिता सकते हैं और क्रिकेट में यही सबसे ज़रूरी है। कभी-कभी लोग इस बात को हल्का समझ लेते हैं कि वही कोर टीम वापस होना कितना अहम है। मैंने कई फ़्रैंचाइज़ी में देखा है कि एक ही समूह के साथ लगातार रहना फ़ायदेमंद होता है क्योंकि टूर्नामेंट शुरू करते समय बहुत बदलाव नहीं होते। जहां तक कर की बात है, तो हम लगभग अपनी सीमा तक पहुंच गए थे, हमें ख़ुशी है कि वह टीम में वापस आई हैं।"

45 मिनट के बाद शुरू होगा एक्सीलेटर राउंड

11 सेट की समाप्ति हो चुकी है। अब हमें एक लंबा ब्रेक मिला है। थोड़ा चाय-नाश्ता कर लेते हैं दोस्तों क्योंकि इसके बाद गाड़ी फुल स्पीड में भागने वाली है। 6:45 pm से एक्सीलेटर राउंड की शुरुआत होगी।

सेट 11 - अनकैप्ड स्पिनर्स की बारी

प्रकाशिका नायक - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
भारती रावल - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
प्रियंका कौशल - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
परुणिका सिसोदिया - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
जाग्रवी पवार - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
1

सेट 10- अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ों की बारी

हैप्पी कुमारी - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
नंदिनी शर्मा - 20 लाख रूपये - अनसोल्ड
कोमलप्रीत कौर - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
मिली इलिंगवर्थ - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
शबनम शकील - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड

अनकैप्ड विकेटकीपर्स की बारी

शिप्रा गिरी - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
ममता मदीवाला - 10 लाख रूपये- अनसोल्ड
खुशी भाटिया - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
प्रत्यूशा कुमार - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
नंदिनी कश्यप - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड

अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की बारी

हुमैरा काज़ी - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
संस्कृति गुप्ता - 20 लाख रूपये - MI ने बेस प्राइस में खरीदा।
प्रेमा रावत - 10 लाख रूपये - GG ने बोली लगाई, RCB ने RTM का इस्तेमाल किया। GG ने 20 लाख रूपये की अगली बोली लगाई।
RCB ने इसे भी स्वीकार करके RTM से प्रेमा को अपने साथ वापस जोड़ा।
अमनदीप कौर - 20 लाख रूपये - अनसोल्ड
जी तृषा - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
जिंटीमनी कलीटा - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड
एस यशाश्री - 10 लाख रूपये - अनसोल्ड

दिया यादव को DC ने खरीदा

16 साल की दिया यादव को DC ने 10 लाख रूपये की बेस प्राइस पर खरीदा है।
हरियाणा की हार्ड-हिटिंग टॉप-ऑर्डर बैटर, दिया ने अपने खेल का बड़ा हिस्सा शेफ़ाली वर्मा से प्रेरित होकर गढ़ा है। सीनियर महिला T20 ट्रॉफ़ी की आठ पारियों में उन्होंने 59.50 की औसत और 128 के स्ट्राइक-रेट के साथ 298 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
इंटर-ज़ोनल T20 में उनका स्ट्राइक-रेट 150 तक पहुंचा और उन्होंने नॉर्थ ज़ोन को फ़ाइनल तक पहुंचाया।

अनकैप्ड बल्लेबाज़ों की बारी

प्रणवी चंद्रा रहीं अनसोल्ड
इंग्लैंड की डेविना पेरिन रहीं अनसोल्ड
वृंदा दिनेश रहीं अनसोल्ड
दिशा कसाट रहीं अनसोल्ड
आरुषि गोयल रहीं अनसोल्ड

हमारा निचला क्रम हुआ है मज़बूत- पार्थ

शिनेल हेनरी को लाने से DC ने बल्ले से अपनी फिनिशिंग को मज़बूत कर लिया है। टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल इस बात से काफ़ी खुश दिखे।
उन्होंने कहा, "पिछले सीज़न हमें लगा था कि हमारे निचले क्रम में थोड़ी ताकत कम थी। लेकिन इस साल मुझे लगता है कि यह कमी पूरी होगी। मुझे लगता है कि एनाबेल सदरलैंड, मारीज़ान काप, शिनेल हेनरी, श्री चरणी, शेफ़ाली वर्मा, निक्की प्रसाद सभी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान दे सकती हैं। इसका मतलब यह भी है कि हमारे पास छह से ज़्यादा गेंदबाज़ी विकल्प होंगे और हमारी बल्लेबाज़ी भी काफ़ी गहरी होगी। अभी तक सब कुछ अच्छा दिख रहा है। हम तीन फ़ाइनल खेल चुके हैं और अब एक क़दम आगे बढ़ने का समय है। अब समय आ गया है, हमें जीतना ही होगा।"
1

आशा के लिए खूब लगी बोलियां

भारतीय लेग स्पिनर और RCB के साथ चैंपियन रह चुकी आशा शोभना के लिए बिडिंग वॉर हो रही है। DC ने पहली बोली लगाई थी जिसके बाद UPW आई।
60 लाख रूपये पर RCB ने एंट्री मारी और अचानक कीमत एक करोड़ पहुंच। UPW ने फिर 1.1 करोड़ की बोली में शोभना को खरीदा।
UPW ने आशा शोभना को 1.1 करोड़ रूपये में खरीदा

RCB से जुड़ीं लिंसी स्मिथ

RCB ने 30 लाख रूपये में इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर लिंसी स्मिथ को खरीदा है।
भारत की युवा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अमांडा-जेड वेलिंगटन अनसोल्ड
बाएं हाथ की भारतीय स्पिनर साइका इशाक अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग अनसोल्ड

GG की हुईं साधू, चीटल रहीं अनसोल्ड

तितास साधू के लिए GG ने 30 लाख की पहली बोली लगाई और इसी कीमत में उन्हें खरीद भी लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल अनसोल्ड रही हैं

MI ने इस्माइल को खरीदा

साउथ अफ़्रीका की अनुभवी शबनिम इस्माइल के लिए MI ने 40 लाख रूपये की पहली बोली लगाई। GG ने उन्हें रोका और थोड़ा समय लेने के बाद बोली नहीं बढ़ाई।
RCB ने फिर एंट्री मारी और कीमत को 55 लाख तक ले गई। MI ने 60 लाख रूपये की बोली में उन्हें खरीदा
MI ने शबनिम इस्माइल को 60 लाख रूपये में खरीदा
1

क्रांति के लिए UPW ने इस्तेमाल किया RTM

क्रांति गौड़ के लिए DC ने 50 लाख रूपये की पहली बोली लगाई। UPW ने RTM इस्तेमाल करने की इच्छा जताई है। DC ने बोली नहीं बढ़ाई और 50 लाख में UPW में ही रहेंगी क्रांति।
UPW ने 50 लाख रूपये की बोली पर क्रांति के लिए इस्तेमाल किया RTM

ब्राउन रहीं अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन रहीं अनसोल्ड

90 लाख में RCB की हुईं बेल

इंग्लैंड की लॉरेन बेल के लिए RCB ने 30 लाख रूपये की पहली बोली लगाई। इसके बाद MI ने एंट्री मारी और देखते ही देखते बोली 80 लाख रूपये तक पहुंच गई।
MI ने फिर 85 और RCB ने 90 लाख रूपये की बोली लगाई। यही फ़ाइनल बोली साबित हुई।
RCB ने लॉरेन बेल को 90 लाख रूपये में खरीदा

विकेटकीपर्स में केवल ली को मिली खरीददार

साउथ अफ़्रीका की लिजेल ली के लिए DC ने लगाई 30 लाख रूपये की पहली बोली। किसी अन्य के बीच में नहीं आने के कारण DC बेस प्राइस में ली को खरीदने में सफल रही है।
न्यूज़ीलैंड की विकेटकीपर इज़ाबेला गेज़ अनसोल्ड रही हैं
इंग्लैंड की एमी जोंस भी रहीं अनसोल्ड
भारत की उमा छेत्री भी रहीं अनसोल्ड

देखें डिवाइन के लिए हुई बिडिंग वॉर

दीप्ति शर्मा को जोड़ने पर UPW के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर

"बिलकुल, हमने उम्मीद की थी कि उनकी कीमत आगे बढेगी। हमें कोई संदेह नहीं था कि हम दीप्ति को वापस ला पाएंगे और हमें बहुत ख़ुशी है कि हम उन्हें वापस ला पाए। हम नए कोच अभिषेक नायर को एक बेहतर टीम देना चाहते हैं। इसके अलावा हम सोफ़ी एकलस्टन और मेग लानिंग को भी लाए हैं।"
तो क्या मेग लानिंग आपकी लीडरशिप का हिस्सा होगी?
"हम इस पर चर्चा करेंगे, मेरा मानना है कि अभी यह कहना बहुत जल्दी होगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि दल कैसे तैयार होती है। हम इस बारे में दीप्ति से भी चर्चा करेंगे। हालांकि हमने इस पर अधिक विचार नहीं किया है?"

तीन सेट हुए पूरे

दिल्ली कैपिटल्स (DC): जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऐनाबेल सदरलैंड, मरीज़न काप, निक्की प्रसाद, लॉरा वुलफ़ार्ट, शिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा
गुजरात जायंट्स (GG): एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी, सोफ़ी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली
मुंबई इंडियंस (MI): नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी कमालिनी, अमेलिया केर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मांधना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी, जॉर्जिया वॉल, नडीन डी क्लार्क, राधा यादव
यूपी वॉरियर्ज़ (UPW): श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफ़ी एक्सलस्टन, मेग लानिंग, फीबी लिचफ़ील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल

हरलीन और राधा को भी मिलीं नई टीमें

राधा यादव के लिए 30 लाख की पहली बोली गुजरात ने लगाई थी। इसके बाद RCB आगे आई और दोनों के बीच लगातर बोलियां लगी। RCB 65 लाख रूपये की बोली में आगे रही और राधा को खरीदने में सफल हुई।
हरलीन देओल की बेस प्राइस 50 लाख रूपये थी। UPW ने उनके लिए हाथ खड़ा किया और पहली बोली में ही बिना किसी हस्तक्षेप के उन्हें खरीदने में सफल भी रहीं।

RCB की हुईं डी क्लर्क, DC ने स्नेह को खरीदा

नडीन डी क्लर्क के लिए गुजरात ने 30 लाख की शुरुआती बोली लगाई थी। फिर RCB ने एंट्री की और बोली को 65 लाख रूपये तक लेकर गए। यही अंतिम बोली साबित हुई और RCB ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा के लिए DC ने पहली बोली लगाई फिर गुजरात की एंट्री हुई। DC ने अंत में 50 लाख रूपये की बोली में उन्हें खरीदा।

1.3 करोड़ में बिकी श्री चरणी

वनडे विश्व कप विजेता भारतीय स्पिनर श्री चरणी के लिए बिडिंग वॉर हुई और वह करोड़पति बन चुकी हैं। वॉरियर्ज़ ने 30 लाख रुपये की पहली बोली लगाई। DC ने भी बिना देरी किए बोली लगानी शुरू कर दी। UP और DC के बीच बोली बढ़ती रही जो अब 75 लाख रुपये तक पहुंची।
वॉरियर्ज़ बाहर होते हैं और बोली DC के पास रहती है। फिर अचानक वॉरियर्ज़ ने मन बदलते हुए फिर से बोली लगाई और 90 लाख रूपये तक लेकर गए। DC ने फिर 1.3 करोड़ रूपये की बोली लगाते हुए यह सुनिश्चित किया की चरणी उनके साथ बनी रहें।

DC ने हेनरी को 1.3 करोड़ में खरीदा

आज की नीलामी में वेस्टइंडीज़ की पहली खिलाड़ी शिनेल हेनरी के लिए जोरदार बोलियां देखने को मिली हैं। RCB और DC ने एक झटके में उनकी कीमत 30 से 60 लाख रूपये पहुंचा दिया। RCB उन्हें 1.2 करोड़ रूपये तक लेकर गई। DC ने फिर 1.3 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यहां UPW ने RTM का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया।
DC ने 1.3 करोड़ रूपये में शिनेल हेनरी को खरीदा है।

UPW में ही रहेंगी नवगिरे

भारत की हार्ड हिटर और हाल ही में T20 क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाने वाली किरण नवगिरे के लिए RCB ने अकेले 40 लाख रूपये की बोली लगाई थी। UPW ने RTM लगाया जिसके बाद RCB ने 60 लाख रूपये की बोली लगाई। UPW ने इसे स्वीकार कर लिया।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रही हैं।

RCB ने वॉल के रूप में ख़रीदा पहला खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ जॉर्जिया वॉल के लिए RCB ने 40 लाख रूपये की पहली बोली लगाई थी। हालांकि, पहली बोली के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ा था। UPW ने फिर RTM इस्तेमाल करने का फैसला किया। हालांकि, RCB के 60 लाख रूपये की बोली पर वे पीछे हट गए।
RCB ने 60 लाख रूपये में जॉर्जिया वॉल को खरीदा है।

ब्रिट्स रहीं अनसोल्ड, UPW ने लिचफ़ील्ड को खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की युवा ओपनर फ़ीबी लिचफ़ील्ड के लिए RCB और UPW के बीच जोरदार जंग देखने को मिली है। पलक झपकते ही 50 लाख बेस प्राइस वाली लिचफ़ील्ड की कीमत एक करोड़ के ऊपर पहुंच गई। UPW ने 1.2 करोड़ रूपये में लिचफ़ील्ड को खरीदा है।
साउथ अफ़्रीका की ओपनर तेज़मिन ब्रिट्स अनसोल्ड रही हैं।

फुलमाली के लिए MI और GG आमने-सामने

हार्ड हिटर भारती फुलमाली का नाम आते ही गुजरात ने बोली लगाई थी जिनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था। इसके बाद MI और UPW ने बोलियां लगाकर कीमत 45 लाख रूपये तक पहुंचाया। GG ने यहां पर RTM इस्तेमाल करने की इच्छा जताई।
MI ने काफी सोचने के बाद सीधे 70 लाख रूपये की बोली लगाई, लेकिन GG ने इसे भी स्वीकार करते हुए फुलमाली को वापस अपने साथ जोड़ा।
भारती फुलमाली 70 लाख रूपये में फिर से गुजरात जॉयंट्स का हिस्सा बनीं

अनसोल्ड रहीं मेघना

कैप्ड बैटर्स और कैप्ड ऑलराउंडर्स का नंबर आया है अब। इस लिस्ट में फ़ीबी लिचफ़ील्ड, किरण नवगिरे और श्री चरणी जैसे नाम होंगे।
पिछले सीज़न RCB के लिए खेलने वाली एस मेघना का नाम सबसे पहले आया और वह अनसोल्ड रही हैं।

WPL 2026 के वेन्यू का हुआ ऐलान

WPL 2026 का चौथा सीज़न 9 जनवरी से 5 फ़रवरी तक खेला जाएगा और इसका ख़िताबी मुक़ाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा। WPL के चौथे सीज़न के सभी मुक़ाबले दो वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई और वड़ोदरा के BCA स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीज़न का पहला मुक़ाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
1

DC की हुईं लॉरा वुलफ़ार्ट

मार्की सेट की आखिरी खिलाड़ी साउथ अफ़्रीकी कप्तान लॉरा वुलफ़ार्ट थीं। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। RCB ने बोली की शुरुआत की और DC ने भी तुरंत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। काफ़ी कम समय में बोली एक करोड़ के क़रीब पहुंच गई थी।
90 लाख पर ऐसा लगा कि DC पीछे हट जाएगी, लेकिन फिर उन्होंने कमबैक करते हुए 1.1 करोड़ रूपये की बोली में वुलफ़ार्ट को अपने साथ जोड़ लिया।
लॉरा वुलफ़ार्ट 1.1 करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनीं

UPW का हिस्सा बनीं लानिंग

DC को लगातार तीन बार WPL फ़ाइनल में ले जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लानिंग के लिए DC ने सबसे पहले पैडल उठाया और उनके तुरंत बाद UPW भी इसमें कूद गई।
WPL 2023 में 1.1 करोड़ रूपये में बिकने वाली लानिंग के लिए DC 1.7 करोड़ रूपये तक गई थी। इसके बाद UPW ने 1.9 करोड़ रूपये बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा।
मेग लानिंग 1.9 करोड़ रूपये में यूपी वॉरियर्ज़ का हिस्सा बनीं

फिर से यूपी के लिए ही खेलेंगी एकलस्टन

इंग्लैंड की बाएं हाथ की ऑफ़ स्पिनर सोफ़ी एकलस्टन के लिए अधिक बोलियां नहीं देखने को मिली। RCB और DC के बीच कुछ बोलियों के बाद उनकी कीमत 85 लाख रूपये तक पहुंची थी। यहां पर UPW ने हाथ उठाया और RTM का इस्तेमाल करके उन्हें वापस अपने साथ जोड़ लिया।
सोफ़ी एकलस्टन 85 लाख रूपये में फिर यूपी वॉरियर्ज़ का हिस्सा बनीं

गुजरात के लिए खेलेंगी रेणुका

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह को गुजरात जॉयंट्स ने 60 लाख रूपये में खरीदा है।

MI ने अमीलिया कर के लिए इस्तेमाल किया RTM

न्यूज़ीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया कर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ किया था, लेकिन अब उनके लिए RTM का इस्तेमाल किया है।
यूपी और मुंबई ने अमीलिया के लिए लगातार बिडिंग वॉर की और देखते ही देखते बोली तीन करोड़ रूपये तक पहुंच गई। यहां पर MI ने RTM का इस्तेमाल किया।
WPL 2023 में एक करोड़ रूपये में बिकने वाली अमीलिया इस बार MI के लिए तीन करोड़ रूपये में खेलेंगी।

दीप्ति के लिए यूपी का बड़ा दांव

दीप्ति शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर आया है।
दिल्ली ने 50 लाख रूपये की बोली लगाई और उसके बाद किसी और की बोली नहीं आई। ऐसा लगा कि दिल्ली को काफी सस्ते में महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट मिल गई है। हालांकि, यूपी के पास RTM मौजूद था।
इसके बाद दिल्ली ने सीधे 3.2 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यूपी वॉरियर्ज ने इसे मैच करते हुए दीप्ति को रिटेन करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना RTM इस्तेमाल किया है।
3.2 करोड़ रूपये की बोली पर यूपी ने दीप्ति के लिए इस्तेमाल किया RTM

सोफ़ी डिवाइन के लिए हुई बिडिंग वॉर

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य ब्रेक के कारण WPL 2025 नहीं खेलने वाली न्यूज़ीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सोफ़ी डिवाइन का नाम अब बोली में आया है।
गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये पर उनकी पहली बोली लगाई। इसके बाद RCB ने इंट्रेस्ट दिखाया और बोली बढ़ती चली गई। 1.1 करोड़ रूपये पर दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी थी, लेकिन गुजरात किसी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। लगातार बोलियां लगती रहीं और अंत में गुजरात को सफलता मिली।
सोफ़ी डिवाइन को दो करोड़ रूपये में गुजरात ने खरीदा है।
1

हीली रहीं अनसोल्ड

अलीसा हीली: फिलहाल अनसोल्‍ड
सबसे पहले अलीसा हीली का नाम नीलामी में आया।
उन्‍हें 2023 में यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था।
ओपनिंग बोली: 50 लाख रुपये की थी, लेकिन किसी भी टीम ने पैडल नहीं उठाया।
1

मुंबई और वड़ोदरा में खेला जाएगा WPL का चौथा सीज़न

WPL के चौथे सीज़न की शुरुआत 9 जनवरी, 2026 से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। सीज़न का फ़ाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा।

WPL ने कहा- परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन

नागराज गोलापुड़ी की अपडेट: ऐसा समझा जा रहा है कि ऑक्शन से पहले की बातचीत में कुछ फ्रेंचाइजियों ने सेट 13 (82 खिलाड़ियों) के बाद एक्सीलेटर राउंड शुरू करने का आग्रह किया था। लेकिन WPL ने अपने वास्तविक रूप को बनाए रखा है। एक्सीलेटर राउंड सेट 11 (68 खिलाड़ियों) के बाद ही शुरू होगा।
68-82 के बीच डैनी वॉयट हॉज़, डियांड्रा डॉटिन और सोफ़ी डिवाइन जैसी खिलाड़ियों के नाम आएंगे।

ऑक्शन में किस देश की हैं कितनी खिलाड़ी?

ऑस्‍ट्रेलिया – 24
इंग्‍लैंड – 21
न्‍यूज़ीलैंड – 13
साउथ अफ़्रीका – 11
वेस्‍टइंडीज़ – 4
श्रीलंका – 3
बांग्‍लादेश – 3
UAE – 2
USA – 1
थाईलैंड – 1

दीप्ति और रेणुका मार्की खिलाड़ियों में शामिल

महिला वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ रहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर WPL 2026 की नीलामी की मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इन्हीं खिलाड़ियों से नीलामी का आग़ाज़ किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में सोफ़ी डिवाइन, लॉरा वुलफ़ार्ट जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। आप इन खिलाड़ियों की पूरी सूची यहां देख सकते हैं।

इन पांच चेहरों पर भी रहेंगी नज़रें

इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनने के कई दावेदार हैं - मेग लानिंग, फ़ीबि लिचफ़ील्ड, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, लॉरा वुलफ़ार्ट, अमेलिया कर, नाडीन डी क्लर्क सरीखी खिलाड़ियों जैसे नाम इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन इस बड़ी नीलामी में पांच भारतीय नाम ऐसे भी हैं जिन पर सभी की नज़रें रहेंगी और उन्होंने हालिया समय में अपने खेल से प्रभावित भी किया है।

दिल्ली से दया सागर

दया सागर इस समय आयोजन स्थल पर मौजूद हैं और वह बता रहे हैं - नीलामी शुरू होने में अभी एक घंटे बाक़ी हैं, लेकिन सभी टीमें इसके लिए कमर कस के तैयार हैं। सभी टीम के मालिकों और कोचिंग स्टाफ़ का दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में पहुंचना शुरू कर चुके हैं। ब्रॉडकास्टर भी तैयार हैं और प्री नीलामी इंटरव्यू शुरू हो चुका है। फ़िलहाल मुंबई इंडियंस की मेंटॉर झूलन गोस्वामी इंटरव्यू दे रही हैं। माहौल में बहुत सारा एक्साइटमेंट दिख रहा है और यह एक बेहतरीन शाम होने वाली है। भारत के महिला विश्व कप जीतने के तुरंत बाद हो रहे इस WPL नीलामी से बहुत उम्मीदें हैं। इस नीलामी से ना सिर्फ़ नामी खिलाड़ियों बल्कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को भी हम उभरते देख सकेंगे।

किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है

रिटेन की गई खिलाड़ियों में स्मृति मांधना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रॉड्रिग्स शामिल हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को अपने दूसरे रिटेंशन के तौर पर रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले रिटेंशन के तौर पर नाट सिवर-ब्रंट को रिटेन किया है।
टीमों द्वारा रिटेन की गईं खिलाड़ी
  • मुंबई इंडियंस - नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी कमालिनी
  • दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफ़ाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारीज़ान काप, निकी प्रसाद
  • गुजरात जायंट्स - ऐश्ली गार्डनर, बेथ मूनी
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मांधना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी
  • गुजरात जायंट्स - श्वेता सहरावत

जॉनासन ने नीलामी से अपना नाम वापस लिया

WPL 2026 की बड़ी नीलामी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी ऑलराउंडर जेस जॉनानसन का नाम नदारद होगा। वह इस समय कंधे की तकलीफ़ से उबर रही हैं। हालांकि भारतीय बल्लेबाज़ प्रतिका रावल, विकेटकीपर बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया और वीजे जोशिता भी चोटिल हैं लेकिन नीलामी पूल में उनका नाम शामिल है।
2 जॉनासन ने WPL में कुल पांच प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। उनसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड केवल हरमनप्रीत कौर के पास हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल सात बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।
1

1

किसके पास कितनी रक़म?

बड़ी नीलामी में ख़र्च करने के लिए सबसे ज़्यादा रक़म यूपी वॉरियर्ज़ के पास है। उनके पास 14.50 करोड़ का पर्स शेष है, इसके बाद सबसे बड़ा पर्स गुजरात जायंट्स के पास है। हालांकि बड़ा पर्स होने के साथ ही टीमों के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी होती है कि उन्हें अपनी टीम तैयार करनी होती है।
  • यूपी वॉरियर्ज़, 14.50 करोड़
  • गुजरात जायंट्स, 9 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6.15 करोड़
  • मुंबई इंडियंस, 5.75 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स,5.70 करोड़

73 स्लॉट के लिए 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL 2026 की बड़ी नीलामी का इंतज़ार अब से कुछ ही देर में समाप्त होने वाला है। तीन सफल सीज़न के बाद WPL अब चौथे सीज़न में प्रवेश करने जा रहा है और इसी कड़ी में आज बड़ी नीलामी आयोजित की जाने वाली है, जिसमें कई बड़े नाम और नए चेहरों पर बोली लगेगी। नीलामी के केंद्र में यूपी वॉरियर्ज़ की टीम होगी जो ना सिर्फ़ सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही हैं बल्कि उनके सामने नए सिरे से टीम को बनाने की चुनौती भी होगी। कुल मिलाकर आज काफ़ी कुछ रोचक रहने वाला है और साथ ही इस बात का इंतज़ार भी समाप्त होगा कि आख़िर नए सीज़न में हम कौन सी खिलाड़ियों को किन टीमों में एक साथ खेलता देखेंगे।
कुल 73 रिक्स स्थान हैं, जिसमें 50 भारतीय खिलाड़ी और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्थान रिक्त हैं। बड़ी नीलामी के लिए कुल 277 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है।