बैकफ़ुट पर जाकर गेंद क पंच किया डीप कवर की दिशा में
भारत महिला vs श्रीलंका महिला, फ़ाइनल at Hangzhou, एशियाई खेल (महिला), Sep 25 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
5.18 pm तो चलिए उम्मीद के हिसाब से महिलाओं ने एशियाई खेलो के क्रिकेट डेब्यू पर गोल्ड दिलाया है। क्या पुरुष भी ऐसा करेंगे? वैसे पुरुषों का क्रिकेट परसों से शुरू होगा, लेकिन भारतीय टीम केवल अगले मंगलवार, 3 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे क्वार्टरफ़ाइनल से एक्शन में दिखेंगे। मुलाक़ात होगी तब, अभी के लिए आज्ञा दें।
5.12 pm भारतीय ख़ेमे के लिए इन एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक। श्रीलंका द्वारा दिए गए द्वंद्व की भी प्रशंसा होनी चाहिए। भारत एक समय एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर था लेकिन गेंद से उन्होंने बढ़िया वापसी की। भारत के लिए केवल अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहीं तितास साधु का शुरुआती स्पेल सनसनीख़ेज़ था, लेकिन उसके बाद मध्यक्रम ने बढ़िया वापसी दिलाई थी श्रीलंका को। ऐसे में भारत ने अपना धैर्य को बनाए रखा और आख़िरी के पांच ओवरों में मैच को क्लोज़ आउट कर दिया।
आगे बढ़ते हुए गेंद को स्लॉग की कोशिश में स्टंप आउट हुईं! ऑफ़ के बाहर ललचाती फ्लाइटेड गेंद थी और ड्राइव मारने का इरादा था लेकिन संपर्क नहीं आया, आसान डिसमिसल
ड्राइव किया है एक्स्ट्रा कवर की दिशा में
ऑफ़ के बाहर, स्वीप की कोशिश में नाकाम
ऑफ़ साइड में धकेलकर सिंगल लिया है
टर्न के साथ डीप मिडविकेट की दिशा में पुल किया है
ऋचा घोष का बढ़िया कैच, एक और स्वीप की कोशिश, टर्न के ख़िलाफ़, लेकिन उछाल के चलते टॉप एज लगा और पिच पर गेंदबाज़ की दिशा में गई, ऋचा ग्लव्स पहनी थीं और जल्दी से कॉल कर चुकी थी, गेंद के क़रीब पहुंच कर आगे डाइव लगाते हुए कैच किया
फुलर गेंद को स्लॉग किया डीप स्क्वायर लेग की ओर
लेग और मिडिल पर लेगब्रेक, मारा है डीप स्क्वायर लेग पर पूजा की दिशा में
फ्लाइटेड गेंद, फिर स्वीप के प्रयास में असफल, अधिक टर्न ऑफ़ के बाहर
स्वीप की कोशिश, बाहरी किनारा और गेंद गई डीप थर्ड की तरफ़, थ्रो आया स्ट्राइकर छोर पर, ऋचा ने तेज़ी से बेल्स हटाया लेकिन बल्लेबाज़ अंदर बल्ले को स्लाइड कर चुकी थी, क़रीबी मामला था फिर भी, शायद बल्ला लाइन पर ही रही थी? टीवी अंपायर हर तरफ़ से देख रहें हैं, मुझे लगता है यह आउट हो सकता है, लेकिन अंपायर के मन में पर्याप्त संदेह
फुल गेंद पर स्वीप, डीप फाइन की दिशा में गई
देविका अब
एक और फुल गेंद पर स्वीप की कोशिश, अतिरिक्त टर्न और गेंद गई शॉर्ट थर्ड की दिशा में, तेज़ी से बाई चुराया
लेग साइड पर स्वीप की कोशिश में मिस किया
एक और रिवर्स स्वीप की कोशिश में तितास ने शॉर्ट थर्ड पर आसान कैच लिया , गेंद में लगातार उछाल की अनिरंतरता के चलते यह काफ़ी अनसेफ शॉट था, दस्तानों पर लगकर हवा में गई और फ़ील्डर ने ख़ुद को गेंद के नीचे सेट करते हुए लपका
फुल गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में स्वीप किया
फुल गेंद पर स्वीप की कोशिश, शायद अंदरूनी किनारे से पैड पर लगी, शायद इसी प्रयास में गेंद हेलमेट पर भी लगी है
रिवर्स हिट का प्रयास, गेंद को मिस किया, गेंद ऋचा के बाएं कंधे से लगी और शॉर्ट थर्ड की दिशा में तेज़ बाई चुराया
ऑफ़ के बाहर इस बार थोड़ी अतिरिक्त उछाल, पंच ड्राइव की कोशिस में असफल
लेंथ गेंद, शायद गति परिवर्तन भी, पुल की कोशिश में गेंद हवा में गई डीप स्क्वायर लेग की दिशा में, टप्पे पर पहुंची दीप्ति के पास
एशियाई खेल महिला क्रिकेट
टीम | M | W | L | अंक |
---|---|---|---|---|
इंडोनेशिया | 1 | 1 | 0 | 2 |
मंगोलिया | 1 | 0 | 1 | 0 |
टीम | M | W | L | अंक |
---|---|---|---|---|
मलेशिया | 1 | 1 | 0 | 2 |
हॉन्ग कॉन्ग | 1 | 0 | 1 | 0 |