चलिए चौका आ गया है और जीत गई है अफगानिस्तान, ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, उठाकर मारा है वाइड लांग ऑन की दिशा में, एक और जीत यहां पर मिलती हुई अफगानिस्तान को, यह उनकी टूर्नामेंट की चौथी जीत है
नीदरलैंड्स vs अफ़ग़ानिस्तान, 34वां मैच at Lucknow, विश्व कप 2023, Nov 03 2023 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए बस इतना ही मुझे और मेरे साथी राजन राज को दीजिए इजाजत। कल फिर होगी आप सभी से मुलाकात, हो भी क्यों ना डबल हेडर जो है।
हशमतुल्लाह शहीदी, अफगानिस्तान के कप्तान : चाहे गेंदबाजी करते पहले या बल्लेबाजी हम दोनों में अच्छा करते। यह तीसरी बार है जब हम रन चेज करते हुए जीत रहे हैं। इस विश्व कप में अगर हम बोर्ड की ओर देखते हैं, विपक्षी टीम का टारगेट देखते हैं तो हम उसी हिसाब से परिस्थति के हिसाब से खेलते हैं। नबी बहुत स्पेशल खिलाड़ी है, हमें जब भी उनकी जरूरत होती है वह काम करते हैं जैसे आज किया था। यह टीम युनिट है कि हम सभी बहुत करीब हैं, हम बस टीम के बारे में ही सोचते हैं। सेमीफाइनल की बात है तो हम पूरी कोशिश करेंगे अगर हम ऐसा कर सके तो यह हमारे देश के लिए बड़ी बात होगी और मैंने अपनी मां को भी तीन महीने पहले खो दिया था तो अगर हम ऐसा कर पाए तो उनको भी श्रद्धांजलि भी होगी। मैं साथ ही एक मैसेज भी देना चाहता हूं कि जितने भी हमारे देश के रिफ्यूजी जितने भी हैं वह परेशान नहीं हों, हम आपके साथ हैं। उम्मीद है हम आज भी आपके चेहरों पर मुस्कान लाए होंगे।
स्कॉट एडवर्ड्स, नीदरलैंड्स के कप्तान : कभी सोच भी नहीं सकते कि हमारे चार बल्लेबाज रन आउट हो जाएंगे। हम बड़ा स्कोर बनाने की ओर थे, उनके पास अच्छे स्पिनर थे लेकिन हमने अपने शीर्ष बल्लेबाजों को खो दिया। हमने सोचा कि टॉस जीतकर 280 रनों तक बनाएंगे, हम पहले भी इतने स्कोर बचाते आए हैं।
मोहम्मद नबी, प्लेयर ऑफ द मैच : मैंने बस सही लाइन और लेंथ साथ ही डॉट बॉल पर फोकस किया। कई बार बल्लेबाज अपनी ओर से कोशिश कर रहा था। मैं बस अपनी रणनीति पर बना रहता हूं, अपने एंगल पर काम करता हूं, कई बार यह काम कर सकती है, कई बार मुझे विकेट मिलते हैं कई बार नहीं, लेकिन मैं अपनी डॉट बॉल पर ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा रिहैब पर अपनी डाइट पर काम करता हूं।
8:07 pm अफगानिस्तान ने एक बार फिर दिखाया कि वह अपने बल्लेबाजों के दम पर चेज करते हुए जीतना भी जानते हैं। यह तो सभी वाकिफ थे कि उनकी स्पिन चौकड़ी आज क्या कर सकती है। ऐसा हुआ भी, जिसका पता चलता है कि 179 रनों पर नीदरलैंड्स ऑलआउट तो हुई लेकिन तेज गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 8 ही ओवर गेंदबाजी की। यानि कि उनकी स्पिन चौकड़ी चल पड़ी। बाद में रहमत शाह और हशमतउल्लाह शहीदी ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को सात विकेट से एक बड़ी जीत दिला दी जिसके बाद उनके रन रेट में भी काफी इजाफा हुआ है।
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, कवर की ओर डिफेंस किया
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल निकाला
मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ, प्वाइंट की ओर हल्के हाथ से रोका
ऑफ स्टंप पर फुलर, हल्के से कदम निकालकर गेंदबाज की ओर रोका
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, ग्लांस का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, पंच किया है डीप कवर पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, डीप मिडविकेट की ओर गैप में धकेलकर दो रन ले लिए हैं, इसी के साथ शहीदी का अर्धशतक भी पूरा हो गया है
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया है
इस बार एक्स्ट्रा कवर पर पंच कर दिया है ऑफ स्टंप पर फुल टॉस कर बैठे थे, आसानी से हवा में खेल दिया है यह शॉट
मिडिल स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, ग्लांस का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
छठे स्टंप पर गुड लेंथ, ड्राइव लगा दी है डीप कवर पर सिंगल के लिए
छठे स्टंप पर गुड लेंथ, कट का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, डीप मिडविकेट पर धकेलकर सिंगल लिया
पांचवें स्टंप पर लेंथ बॉल, अंदर आई गेंद, लेट कट का प्रयास शॉर्ट थर्ड मैन पर
पुल का प्रयास बल्ले से सही संपर्क नहीं, ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप मिडविकेट पर एक ही रन आएगा
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, बैकवर्ड प्वाइंट पर डिफेंस किया
3W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | |
टॉस | नीदरलैंड्स, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4691 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 3 नवंबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | अफ़ग़ानिस्तान 2, नीदरलैंड्स 0 |
ओवर 32 • अफ़ग़ानिस्तान 181/3
अफ़ग़ानिस्तान की 7 विकेट से जीत, 111 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |