छक्का लगा दिया है इस बार, जीत गई है ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट में आई है इनकी पहली जीत
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, 14वां मैच at Lucknow, विश्व कप 2023, Oct 16 2023 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए बस इतना ही हम दोंनो को दीजिए इजाजत। कल फिर आप सभी से होगी मुलाकात। शुभ रात्रि।
पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हां दो मैच हारने के बाद यह जीत सुकून दे रही है। बारिश के बाद मूमेंटम मिला ऐसा नहीं कहा जा सकता है। हम लोगों ने हार्ड लेंथ को ट्राई किया और सफलता मिली। हम सभी लोगों ने मिलकर बहुत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। बाहर की आवाजें हमें प्रभावित तो कभी नहीं कर सकती हैं। हमें उम्मीद है कि हम यही मूमेंटम आगे के मैचों में बनाए रखेंगे।
कुसल मेंडिस, श्रीलंका के कप्तान : पहले तो मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा कि हमने 125 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, लेकिन बाद में हम बिखर गए जिसको लेकर हमको आगे सोचना होगा। हां मेरे पिछले दो मैच अच्छे गए थे आज मैं थोड़ा मुश्किल में था लेकिन उम्मीद है अगले मैच में मैं फिर से वही कर पाऊंगा। मदुशंका ने पहले तीन से चार ओवरों में बेहद ही अच्छी गेंदबाज़ी की। इसके बाद ओस आ गई थी तो थोड़ा मुश्किल हो गया था। दसुन शनाका कि चोट गंभीर है लेकिन उम्मीद है कसुन रजिथा आने वाले मैचों में वापसी करेंगे।
ऐडम जैम्पा, प्लेयर ऑफ द मैच : मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, जिस तरह के हमारे पिछले दिन गए हैं, लेकिन हां यहां आज अच्छा लग रहा है। अगला मैच बेंगलुरु में है और हम चाहेंगे कि वहां पर भी अपना दबदबा बनाने की कोशिश करें!
9:41 pm कमाल का प्रदर्शन है यहां पर ऑस्ट्रेलिया का अपने तीसरे मैच में। शुरुआत में हिचकिचाहट नजर आ रही थी गेंदबाजी में आस जगाई ऐडम जैम्पा ने, तो शुरुआत की कप्तान पैट कमिंस ने जिन्होंने 125 रनों की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा था, इसके बाद पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया। लखनऊ में इतनी जल्दी दूसरी पारी में ओस आना मुमकिन नहीं था, ऐसे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किलों में फंसाया लेकिन जैसे ही मैच में एक घंटे से अधिक बीता तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच जीतना आसान हो गया था।
चौथे स्टंप पर ओवर पिच, गेंदबाज की ओर धकेला
लेग स्टंप पर लोअर फुल टॉस, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया है
सिंगल लिया है इस बार, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की लेंथ बॉल, डीप प्वाइंट पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ पर ड्राइव किया है, सिंगल ही मिलेगा
ऑफ स्टंप पर धीमी गति की बांउसर, सिर के ऊपर से निकली
लेग स्टंप के बाहर ओवर पिच, डीप स्क्वायर पर दो रन मिल जाएंगे, डीप मिडविकेट के फिल्डर ने दायीं ओर भागकर बाउंड्री रोकी
ऑफ स्टंप पर बाउंसर, पीछे हटकर अपर कट का प्रयास लेकिन गेंद पहुंची, डीप कवर पर
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, अगला पैर निकालकर बाहर मिडऑफ पर मारा है
चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, बैकवर्ड प्वाइंट की ओर कट कर दिया है आसानी से, मिल जाएगा एक और चौका
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, स्वीप करने गए चूके पैड पर लगी लेकिन रिव्यू नहीं लिया
लेग स्टंप पर लेंथ बॉल, पैड पर खा बैठे, फ्लिक करने गए थे
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, डीप मिडविकेट के दायीं ओर धकेला है दो रन गैप में मिल जाएंगे
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, स्लॉग स्वीप कर दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में आसानी से मिल गया है चौका
विकेट गंवा दिया है इंग्लस ने अपना, ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारने गए लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद बैकवर्ड प्वाइंट के हाथों में गई
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, कट का प्रयास लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पिच के पीछे पहुंची
चौथे स्टंप पर फुलर, रूम बनाकर मिडऑफ के सिर के ऊपर से मारने का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं कर पाए
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, अपर कट किया है, थर्ड मैन के पास वन बाउंस पहुंची गेंद
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल किया है डीप मिडविकेट पर लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा है
लेग स्टंप के बाहर गुड लेंथ, गिरकर और अंदर आई, रूम बनाकर मारना चाहते थे लेकिन पैड पर लगी गेंद
2W | 2W | |||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | |
टॉस | श्रीलंका, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4671 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 16 अक्तूबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | ऑस्ट्रेलिया 2, श्रीलंका 0 |
ओवर 36 • ऑस्ट्रेलिया 215/5
ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत, 88 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |