शरीर की लाइन में शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, कीपर के दाहिने तरफ़ से गेंद को गाइड किया गया, सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद, बांग्लादेश ने इस मैच को जीत लिया है, थीक्षणा काफ़ी दुखी हैं, दोनों हाथों से अपने मुंह को ढकते हुए वह मैदान पर लेट गए हैं
श्रीलंका vs बांग्लादेश, 38वां मैच at दिल्ली, विश्व कप 2023, Nov 06 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इस मैच से बस इतना ही, अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
शाकिब अल हसन: जब हमने टॉस जीता तो हमें पहले गेंदबाज़ी करने में कोई हिचक नहीं थी। हमने अभ्यास में देखा था कि यहां ओस गिरता है। मेरे और शांतो के बीच जो साझेदारी हुई, वह कमाल का था। हालांकि शायद हमें थोड़ा पहले मैच खत्म करना था और थोड़ा कम विकेट गिरना था। हमें पता है कि युवा खिलाड़ी हमारी टीम का भविष्य़ है। इसी कारण से हम हृदोय जैसे खिलाड़ियों को बैक कर रहे हैं। मैथ्यूज़ को आउट करने के लिए अपील के बारे में मेरे एक खिलाड़ी ने मुझे आकर बताया कि अभी हम अपील करें तो उन्हें आउट दिया जाएगा। मैंने अंपायर से जाकर कहा कि उन्हें आउट दिया जाए तो अंपायर ने पूछा कि आप पक्का ऐसा करना चाहते हैं तो मैंने कहा कि अगर यह नियमों में है तो उन्हें आउट दिया जाए। हम एक युद्ध में हैं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो हमारी टीम को जिताने के लिए मुझे करना होगा। यह सही या ग़लत, इसको लेकर हमेशा चर्चा होती रहेगी लेकिन मैंने वही किया, जो नियमों के मुताबिक था।
कुसल मेंडिस : असलंका ने काफ़ी बढ़िया पारी खेली थी लेकिन हमने शायद 30-40 रन कम बनाए थे। मैं ख़ुश हूं कि हमारे कुछ य़ुवा खिलाड़ी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंंट में उन खिलाड़ियों ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि भविष्य में वे हमारी टीम के लिए काफ़ी कुछ करेंगे। जब हम इस टूर्नामेंट में आ रहे थे तो हमारे कई खिलाड़ी चोटिल थे। इसके अलावा हमने काफ़ी ग़लतियां की। शायद हम अच्छा क्रिकेट खेल सकते थे। आज मैथ्यूज के साथ जो हुआ वह बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। उनका हेलमेट सही नहीं था। शायद अंपायर को इस मामले में बढ़िया फ़ैसला लेना चाहिए था। अगर वह बल्लेबाज़ी कर पाते तो और रन बनते।
शाकिब अल हसन को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, मैंने जो दो विकेट लिए वह काफ़ी महत्वपूर्ण था। आज हमारी टीम ने अच्छी गेंदबाज़ी की। यहां पर कोई मदद नहीं थी। इसके बावजूद हमारी टीम के स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज़ी की। मैंने आज बल्लेबाज़ी के दौरान बस पेस को यूज़ करने का प्रयास कर रहा था और इसमें मैं क़ामयाब रहा।
10.03 pm ऐसा लगा था कि बांग्लादेश की टीम आसानी से इस मैच को जीत जाएगी लेकिन मैथ्यूज़ और मदुशंका की शानदार गेंदबाज़ी से श्रीलंका ने मैच को लगभग रोमांचक बना दिया था। हालांकि बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लगातार बड़ा शॉट लगाने का प्रयास करते रहे और अंत में वह इस मैच को जीतने में क़ामयाब रहे।
कवर की दिशा में हल्के हाथों से लेंथ गेंद को खेल कर तेज़ी से सिंगल चुराया गया
लेग स्टंप की गेंद, फ्लिक किया गया, शायद पैड पर लग कर गेंद फ़ाइन लेग सीमा रेखा के बाहर गई, पगबाधा की अपील, अंपायर ने नकारा, लेग स्टंप को मिस करती गेंद शायद, रिव्यू लिया गया है फिर भी, तीसरे अंपायर ने भी नॉट आउट दिया
ऑन साइड में काफ़ी ज़ोर से शॉट लगाया गया, सीधे मिड विकेट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
बोलर के सिर के ऊपर से फुलर लेंथ की गेंद को मारा गया, कमाल की टाइमिंग हुई है, मिडिल स्टंप पर की गेंद, सीधे बल्ले से शानदार शॉट, लांग ऑफ़ या लांग ऑन के फ़ील्डर के पास कोई मौक़ा नहीं
फुलर लेंथ की गेंद को आराम से रोका गया
हवाई शॉट लगाया गया और लांग ऑफ़ के फ़ील्डर के पास गई है गेंद सीधे, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, हवाई शॉट लगाया गया, टाइमिंग बढ़िया लेकिन ऊंचाई नहीं मिली
अब पांच खिलाड़ी सर्कल के बाहर रह सकते हैं
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड दिया गया, फ्लिक करने का प्रयास था लेकिन कोई संपर्क नहीं
यॉर्कर लेंथ गेंद को लेग साइड में खेला गया कलाइयों के सहारे
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के क़रीब, ऑफ़ साइड में बैकफ़ुट पर जाकर खेला गया
लेग स्टंप के बाहर की धीमी गेंद, वाइड दिया गया
काफ़ी ऊंची फुलटॉस गेंद, चेक किया जाएगा नो बॉल के लिए, ऑफ़ साइड में स्लाइस किया गया, स्वीपर कवर के फ़ील्डर ने बाईं तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा लेकिन बोलर की तरफ़ बेकार का थ्रो मारा गया, जिसके कारण एक्सट्रा रन मिले, नो बॉल नहीं है, तीसरे अंपायर ने चेक कर के बताया
हवा में गई गेंद और जाएगी सीमा रेखा के बाहर, लेंथ गेंद विकेट की लाइन में, पिक अप शॉट लगाया गया क्रीज़ के भीतर जाकर, स्क्वेयर लेग सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद
शॉर्ट गेंद धीमी गति से, पुल करने का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूके बल्लेबाज़
ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, ड्राइव किया गया स्वीपर कवर की दिशा में
मदुशंका अपना आख़िरी ओवर करने आए हैं
कैरम गेंद ऑफ़ स्टंप पर, गिर कर बाहर निकली, ऑफ़ साइड में हल्के हाथों से खेला गया
फुल गेंद को ऑन साइड में खेलने का प्रयास लेकिन लीडिंग एज़ लग कर गेंद ऑफ़ साइड में गई
लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया अंदर आती हुई फुल गेंद को
बोल्ड कर दिया है थीक्षणा ने महमूदउल्लाह को, यॉर्कर लेंथ की गेंद, रोकने का प्रयास लेकिन बल्ले को छकाते हुए गेंद विकेट पर जाकर लगी, क्या इस मैच में और कोई कहानी बाक़ी है?
पिछले गेंद की फोटो कॉपी, वही गेंद, वही शॉट, उसी फ़ील्डर के पास गई गेंद
लेंथ गेंद को ऑन साइड में हल्के हाथेों से खेला गया, गिरने के बाद अंदर आई थी गेंद
ओवर 42 • बांग्लादेश 282/7
बांग्लादेश की 3 विकेट से जीत, 53 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |