बहुत बड़ी जीत हासिल की है कीवी टीम ने, लेग स्टंप पर लेंथ गेंद को लेग साइड में टहला दिया
इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, पहला मैच at अहमदाबाद, विश्व कप 2023, Oct 05 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही। मुलाक़ात होगी फिर अगले मुक़ाबले में। तब तक के लिए स्कोरर रंजीत, मेरे सहयोगी दया और मुझे दीजिए इजाज़त।
टॉम लैथम - इंग्लैंड की पारी के 30 ओवर के बाद उन्हें 282 पर रोकना काफ़ी अच्छा रहा। डेवन और रचिन में जाहिर तौर पर बहुत अच्छी साझेदारी हुई। हम इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।
जॉस बटलर - इस हार से हम निराश ज़रूर हैं लेकिन हमारे हौंसले पस्त नहीं हुए हैं। टूर्नामेंट में अभी काफ़ी कुछ बाक़ी है, अभी तो यह सिर्फ आगाज़ है। उम्मीद है हम आने वाले मुक़ाबले में वापसी करेंगे।
रचिन रवींद्र : आज का दिन मेरे लिए बेहद ख़ास है। गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की और डेवन का मुझे बहुत अच्छा साथ मिला। डेवन और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे पहले से पता था कि डेव इतने बड़े खिलाड़ी बनेंगे।
8.40 pm 283 रनों का लक्ष्य जब इंग्लैंड ने कीवी टीम को दिया था तब किसी ने सोचा नहीं था कि यह मैच एकतरफा हो जाएगा। न्यूज़ीलैंड को शुरुआत में झटका लगा लेकिन पहले रचिन ने अटैक किया और उसके बाद कॉन्वे के एक बार लय में आने के बाद बाज़ी पूरी तरह से पलट गई। हार अपनी जगह है लेकिन इतनी बडृी हार इंग्लैंड को टूर्नामेंट में आगे काफ़ी परेशान कर सकती है। नेट रन रेट के लिहाज से भी यह इंग्लैंड के लिए बडृा झटका है।
इसी के साथ स्कोर बराबरी पर पहुंच गया है, गुड लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर और उसे डीप स्क्वायर लेग पर खेला
गुड लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर और उसे पैडल स्वीप कर दिया फाइन लेग की दिशा में
फुलर गेंद और उसे मिडऑफ पर खेला, मिसफील्ड के चलते सिंगल मिला
150 रन पूरे हुए कॉन्वे के, लेंथ गेंद लेग स्टंप पर और पुल किया और एक और उपलब्धि जोड़ी अपने हिस्से में इस कीवी बल्लेबाज ने
फुलर गेंद पर स्लॉग स्वीप किया लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच में से
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की दिशा में, क्या यह मुकाबला इसी ओवर में समाप्त होने वाला है
गुड लेंथ की गेंद और बैकफुट पर जाकर पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर
और ओवर को खत्म किया है चौके के साथ, जीत अब महज़ औपचारिकता ही है कीवी टीम के लिए, लेंथ गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में और उसे पुल कर दिया लॉन्ग ऑन की दिशा में
डबल्स की हैट्रिक हुई है, बैकऑफ द लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे पुल किया डीप मिडविकेट पर
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद थी और उसे ऑफ साइड में खेला
लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और पुल किया डीप मिडविकेट पर हालांकि फील्डर ने गोता लगाकर गेंद को रोक लिया लेकिन फिर भी दूसरे रन के लिए वापस आने का पर्याप्त समय था
अगर आप 283 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो कम ही अवसरों पर कोई मुकाबला एकतरफा होता है और आज वो ही मौका है, क्रॉस सीम गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर और कॉन्वे ने कट किया मिडऑफ की दायीं ओर से
ब्रेक के बाद छक्के से शुरुआत की हैै कॉन्वे ने, कोई रहम नहीं दिखा रहे हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के प्रति, लेंथ गेंद थी और मिडविकेट के ऊपर से हवाई फायर कर दिया कॉन्वे ने
इसी के साथ ड्रिंक्स ब्रेक का समय हुआ है
लेंथ गेंद को बैकफुट पर जाकर लेग साइड में धकेला और दो रन लिए
बैकऑफ द लेंथ गेंद को बैकफुट पर जाकर धकेला लॉन्ग ऑन पर फील्डर ने दायीं तरफ गोता लगाकर गेंद को सेव किया
स्लॉग स्वीप किया इस गेंद को मिडविकेट के ऊपर से और एक और बड़ा शॉट
कवर पर खेला इस गेंद को
इस बार लॉन्ग ऑन पर टहलाया गेंद को
बैकफुट पर जाकर शॉर्ट कवर की दिशा दिखाई गेंद को
ओवर 37 • न्यूज़ीलैंड 283/1
न्यूज़ीलैंड की 9 विकेट से जीत, 82 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |