ख़त्म हुआ मैच, अंक तालिका में अच्छे नेट रन रेट के साथ 10 अंक तक पहुंचा न्यूज़ीलैंड, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया गया, बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में
श्रीलंका vs न्यूज़ीलैंड, 41वां मैच at बेंगलुरु, विश्व कप 2023, Nov 09 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा, शुरुआती ओवर में विकेट लेने के बाद काफ़ी अच्छा लगा। यह हमारे लिए एक बहुत ज़रूरी मैच था। भारत में गेंदबाज़ी की शुरुआत करना कहीं से भी आसान नहीं है। इस तरह का प्रदर्शन करना एक अच्छा अनुभव है।
केन विलियमसन : आज हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में विकेट निकाला और फिर स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया। हमें लगा था कि यह वैसा ही पिच होगा, जो हमारे और पाकिस्तान वाले मैच में था, लेकिन हम इसे लेकर स्योर नहीं थे। हमें यह पता था कि श्रीलंका की टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। परेरा ने आज अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन वे निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। सेमीफ़ाइनल खेलना एक अच्छी बात है लेकिन भारत के ख़िलाफ़ खेलना कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। अगर हम सेमीफ़ाइनल में पहुंच पाएं तो काफ़ी अच्छा होगा।
कुसल मेंडिस : पहले 10 ओवरों में हमने कई विकेट गवां दिए थे। इसी कारण से हम अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। अगर बीच के ओवरों में भी हम अच्छी पार्टनरशिप कर पाते तो यह 300 से ज़्यादा रनों वाली पिच थी। दिलशान मदुशंका ने आज काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी की। लक्ष्य काफ़ी छोटा था तो इसका ज़्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
8.30 pm न्यूज़ीलैंड लगभग सेमीफ़ाइनल की टीम में पहुंच चुके हैं। अब उनके खाते में 10 अंक हैं, पॉज़िटिव नेट रन रेट के साथ सेमीफ़ाइनल जाने के लिए मज़बूती के साथ अंक तालिका में खड़ी है। श्रीलंका की टीम की बल्लेबाज़ी आज कहीं से भी उस तरह की लय में नहीं थी, जहां से वह इस मैच को जीतने के लिए एक सम्मानजनक स्कोर बना सके। इसके पीछे पूरी तरह से न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है। हालांकि श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उनके पास लड़ने के लिए ज़्यादा रन नहीं थे।
कमाल का स्ट्रेट ड्राइव, सीधे सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरेगी गेंद, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, फ्रंट फुट पर आकर ड्राइव किया गया
आगे निकलते हुए लेंथ गेंद को ड्राइव किया गया डीप कवर की दिशा में , सीमा रेखा पर बाईं तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा गया
पैड पर लगी है फिर से गेंद, काफ़ी ज़ोर से अपील हो रही है, अंपायर ने नकारा, 2-3 सेकेंड के अंदर रिव्यू ले लिया गया है, हालंकि ऐसा लग रहा है कि गेंद की पिचिंग लेग स्टंप के बाहर है, तीसरे अंपायर ने नॉट आउट दिया, लेग स्टंप के बाहर पिचिंग थी
हवा में गई है गेंद, मैथ्यूज़ को मिली एक और सफलता, धीमी गति से की गई गेंद को एक्सट्रा कवर की दिशा में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन गेंद गई स्वीपर कवर की दिशा में, वहां फ़ील्डर ने आगे की तरफ़ भाग कर डाइव किया और अच्छा कैच पकड़ा
लेंथ गेंद लेग स्टंप के बाहर, फ्लिक किया गया डीप फ़ाइन लेग की दिशा में, वहां कोई फ़ील्डर सीमा रेखा पर नहीं, आराम से गेंद सीमा रेखा के बाहर जाएगी
डीप कवर के फ़ील्डर के पास ड्राइव किया गया फ्रंट फुट पर आकर
लांग ऑफ़ की दिशा में हवाई ड्राइव करने का प्रयास धीमी गति की लेंथ गेंद को लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
वाइड लांग ऑन की दिशा में हल्के हाथों से लेंथ गेंद को पुश किया गया
एक्सट्रा कवर दिशा में लेंथ गेंद को हल्के हाथों से पुश किया गया
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को कलाइयों के सहारे मिड विकेट की दिशा में खेल कर तेज़ी से दो रन चुराया
शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद को लांग ऑन के फ़ील्डर के पास ड्राइव किया गया
शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया गया, डीप मिड विकेट के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा
हल्के हाथों से लेंथ गेंद को स्ट्रेट ड्राइव को पुश कर के तेज़ी से सिंगल चुराया गया
ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, मिड ऑफ़ के फ़ील्डर के पास हल्के हाथों से पुश किया गया
गैप में गई गेंद, चौका मिलेगा, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफ़ुट पर जाकर कट किया गया, शॉर्ट थर्ड और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच से शॉट लगाया गया, सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद
लांग ऑन की दिशा में फुल लेंथ गेंद को आराम से ड्राइव किया गया
दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से चैपमैन रन आउट हुए ऑन साइड में हवाई शॉट लगाने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद पैड पर लगी और शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में गई, इस बीच मिचेल रन लेने के लिए काफ़ी आगे गए थे, चैपमैन ने जब तक दौड़ना शुरू किया, गेंद को मैथ्यूज़ के पास फेंका जा चुका था,आसान सा रन आउट
वाइड मिड ऑफ़ की दिशा में लेंथ गेंद को ड्राइव कर के तेज़ी से सिंगल लिया गया
फुलर लेंथ की गेंद को कवर के फ़ील्डर के पास पुश किया गया
ओवर 24 • न्यूज़ीलैंड 172/5
न्यूज़ीलैंड की 5 विकेट से जीत, 160 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |