ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बैकफुट से पंच किया, आड़े बल्ले से खेला मिडऑफ के बगल से लांग ऑफ पर चौके के लिए, इसी के साथ भारत ने दर्ज की 9 विकेट की जीत
नामीबिया vs भारत, 42वां मैच, ग्रुप 2 at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 08 2021 - मैच का परिणाम
9:17 pm तो इसी के साथ टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 चरण का हुआ अंत। रोमांच से भरे 30 मुक़ाबलों के बाद हमें हमारे चार सेमीफ़ाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं। एक दिन के आराम के बाद बुधवार को खेला जाएगा पहला सेमीफ़ाइनल। हम उस दिन आपसे फिर जुड़ेंगे। तब तक के लिए अफ़्ज़ल और राजन को दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
विराट कोहली (भारतीय कप्तान) : भारत की कप्तानी करना गर्व की बात है। मुझे लगा कि यह मेरे कार्यभार को मैनेज करने का सही समय था। कप्तानी करने अच्छी ज़िम्मेदारी थी। एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, भले ही हम इस विश्व कप में आगे नहीं जा पाए। जिस तरह से हमने पिछले तीन मैच खेले हैं, वह सकारात्मक बात रही है। हम टॉस का बहाना देने वाली टीम नहीं है। पहले दो मैचों में हम निडर नहीं थे। मैं सभी कोच का धन्यवाद करता हूं। हम उनके आभारी है क्योंकि उन्होंने एक संस्कृति बनाई है इस टीम में। हम सभी खिलाड़ियों की ओर से मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। अगर मैं जोश के साथ नहीं खेल पाऊंगा, तो मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा। मैं हमेशा अपना 120 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मुझे लगा कि सूर्या को ज़्यादा मौक़े नहीं मिले तो विश्व कप की अच्छी यादें बटोरने का अवसर दिया हमने।
एरार्ड इरास्मस (नामीबिया कप्तान) : जब हम घर जाएंगे तब हमें अहसास होगा कि हमने अच्छा खेल दिखाया। आगे भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे और ऐसे बड़े टूर्नामेंट खेलेंगे। ट्रंपलमन ने स्कॉलैंड के ख़िलाफ़ अच्छा खेल दिखाया। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें इस अनुभव से सीखना होगा। अगले विश्व कप में जगह बनाकर हमने नामीबिया के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया हैं।
रवींद्र जाडेजा (प्लेयर ऑफ़ द मैच) : मुझे गेंदबाज़ी करने में मज़ा आया। सूखी गेंद के साथ गेंदबाज़ी करना अच्छा होता है। कुछ गेंदें घूम रही थी और कुछ सीधी रही। मैं अश्विन के साथ 10 ओवर से खेलता आ रहा हूं और वह सफ़ेद गेंद के साथ अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं। विराट एक अच्छे कप्तान रहे हैं। वह हमेशा आक्रामक खेल खेलते हैं। रवि भाई, भरत भाई और श्रीधर भाई ने बहुत मेहनत की है। भविष्य में जो भी आएगा, हम उसके साथ यह लय बरकरार रखेंगे।
8:56 pm इसी के साथ रवि शास्त्री के भारतीय मुख्य कोच के रूप में कोचिंग कार्यकाल का हुआ अंत। बतौर टी20 अंतर्राष्ट्रीय कप्तान विराट कोहली का सफ़र भी यहां ख़त्म हुआ। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और राहुल ने धुआंधार बल्लेबाज़ी की। 31 गेंदों पर अर्धशतक बनाने के बाद रोहित कैच आउट हुए लेकिन राहुल ने रन गति को बरकरार रखा। तूफ़ानी पारी खेलते हुए उन्होंने भी अपना पचासा पूरा किया और सूर्यकुमार यादव के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। रवि शास्त्री के साथ-साथ यह गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण और फ़ील्डिंग कोच आर श्रीधर के कार्यकाल का भी अंतिम मैच था। वह जीत के साथ बाहर जाना पसंद करेंगे।
स्कोर बराबर अब
पटकी हुई गेंद, लेग स्टंप पर, सूर्या उसे मोड़ना चाहते थे लेग साइड पर, चूके, थाई पैड से लगकर गई शॉर्ट फाइन लेग पर, लेग बाई के लिए
5 ओवर, 2 रन - बहुत नाइंसाफ़ी है
फुल टॉस गेंद को ड्राइव किया, ऑफ स्टंप से सीधे बल्ले के साथ, डीप एक्स्ट्रा कवर पर सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखी
ऑन ड्राइव पर एक रन के साथ अपना 15वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया राहुल ने, लेग स्टंप की फुल गेंद को लांग ऑन पर भेजा
पुल किया छोटी गेंद को, लांग ऑन और डीप मिडविकेट की गैप में, तेज़ी से भागकर दो रन पूरे किए, ऑफ स्टंप से खींचकर खेला था वह शॉट
47 पर राहुल
पांचवें स्टंप से ड्राइव किया लेंथ गेंद को, लांग ऑफ पर भेजा, सिंगल के लिए
गुगली गेंद को वाइड लांग ऑन पर भेजना चाहते थे, लेंथ गेंद पर चूके, पैड पर जा लगी
स्क्वेयर ड्राइव किया और गेंद को भेजा एक और चौके के लिए, फुल लेग ब्रेक गेंद पर बल्ले का चेहरा खोलते हुए खेला, भेजा डीप प्वाइंट सीमा रेखा की ओर, ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन
जीत के लिए चाहिए 11 रन, क्या इसी ओवर में बना लेंगे यह दोनों बल्लेबाज़ ?
बल्ला घुमाया और गेंद गई हवा में, भाग्य का मिला साथ और गेंद गिरी बैकवर्ड स्क्वेयर लेग क्षेत्र में गैप में, शरीर की ओर तेज़ गति की पटकी हुई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था
पावरफुल पुल किया और गेंद को भेजा चौके के लिए, छोटी गेंद थी, धीमी गति से ऑफ स्टंप के बाहर, ऑफ स्टंप के बाहर से घसीटा और मिडविकेट के ऊपर से जड़ दिया ताकतवर शॉट
शरीर की ओर अंदर आती गेंद पर मिडिल स्टंप की ओर शफल कर अंदर आ गए, छोटी गेंद को जाने दिया कीपर के पास, वाइड की मांग कर रहे थे सूर्या, अंपायर ने मना किया
राउंड द विकेट से शरीर की ओर छोटी गेंद, बल्ले के अंदरूनी किनारे से मोड़ा, शॉर्ट फाइन लेग की ओर, एक रन के साथ छोर बदला
क्लासिक स्ट्रेट ड्राइव और मिलेंगे चार रन, बल्ले का पूरा चेहरा दिखाया आगे की गेंद को, ऑफ स्टंप से ट्रंपलमन के सिर के ऊपर से उठाकर दे मारा, बाउंड्री के बाहर जाकर ही रुकी गेंद
ओवर द विकेट से लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप से बाहर, एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से ड्राइव करना चाहते थे, बल्ले के बाहरी भाग से लगकर गेंद गई डीप प्वाइंट की ओर, आसानी से सिंगल पूरा किया
गेंदबाज़ी में बदलाव, ट्रंपलमन को वापस बुलाया
स्क्वेयर ड्राइव किया बल्ले का चेहरा खोलते हुए, आगे की लेग ब्रेक गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच गैप में भेजना चाहते थे, फील्डर ने गेंद को रोका, डॉट
आड़े बल्ले की बजाय सीधे बल्ले से धकेला, लेग ब्रेक गेंद को लांग ऑफ की तरफ खेला, सिंगल के लिए
एक बार फिर से चूके, स्वीप करने की कोशिश में, लेग ब्रेक गेंद को चौथे स्टंप से खींचना चाहते थे, गुड लेंथ की गेंद
अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लगी हेल्मेट पर, ऑफ स्टंप के बाहर से घसीटकर स्वीप करना चाहते थे, चूके, गेंद गई शॉर्ट थर्ड मैन पर
रचनात्मक शॉट लगाया और जड़ दिया चौका, तेज़ गति की शॉर्ट गेंद को चौथे स्टंप से लैप किया, फाइन लेग क्षेत्र की गैप में भेजा, पूरे चार रनों के लिए
लेग ब्रेक गेंद, चौथे स्टंप पर, गुड लेंथ से उसे कट किया, डीप प्वाइंट की ओर
क्या लगता है आपको, कप्तान कोहली को बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलेगा?
1W | 2W | |||
1W | ||||
1W | 1W | |||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | भारत, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1410 |
मैच के दिन | 8 नवंबर 2021 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 2, नामीबिया 0 |
ओवर 16 • भारत 136/1
भारत की 9 विकेट से जीत, 28 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |