मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, रिवर्स स्वीप करने का प्रयास लेकिन प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई गेंद, इस बीच दोनों बल्लेबाज़ रन के लिए भाग गए, फील्डर ने गेंद को मैक्सवेल की तरफ़ फेंका, उन्होंने गिल्लायां बिखेर दी, तीसरे अंपायर के पास गए हैं फ़ील्ड अंपायर, उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत गई है
ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड, 31वां मैच, ग्रुप 1 at Brisbane, टी20 विश्व कप, Oct 31 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इस मैच से बस इतना ही। अब हमें इजाजत दीजिए।
बैलबर्नी : हमने बढ़िया गेंदबाज़ी की। दो-तीन ऐसे ओवर थे, जहां काफ़ी रन गए। टकर ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की। हम बड़े टीमों के ख़िलाफ़ अच्छा कर रहे हैं। अगर कोई बल्लेबाज़ टकर के साथ टिक कर बल्लेबाज़ी करता तो परिणाम क्या होता, यह किसी को पता नहीं।
फ़िच को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा,यह विकेट कहीं से भी आसान नहीं थी। हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन हम ग़लत थे। आयरलैंड की टीम ने बढ़िया गेंदबाज़ी की। इसी कारण से लय में आना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। टी20 हमेशा से ही एक रिस्क वाला फ़ॉर्मेंट है। कभी-कभी यह आपके पक्ष में आता है और कभी-भी आपको सफलता नहीं मिलती। मेरे हैमस्ट्रिंग में थोड़ी समस्या है। कल इसका स्कैन भी करवाया जाएगा।
9.25 pm पांच विकेट जल्दी गंवाने के बाद भी आयरलैंड की टीम 137 रन तक पहुंच गई। इसका पूरा श्रेय टकर को जाता है जिन्होंने 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने अपेक्षा के अनुरूप कमाल की गेंदबाज़ी की, हालांकि फ़ील्डिंग के दौरान उनसे कुछ एक ग़लतियां हुई। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए के टेबल में पांच अंको के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।
19वां ओवर मैक्सवेल फेकेंगे
लिटिल अपने पास ही स्ट्राइक रखेंगे, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल करने का प्रयास था लेकिन नीचले हिस्से पर लग कर गेंद मिड विकेट की दिशा में गई
शॉर्ट पिच गेंद फिर से, अपर कट का प्रयास फिर से, बल्लेबाज़ बीट हुए फिर से
धीमी गति से की गई शॉर्ट गेंद, पुल करने का प्रयास लेकिन बल्लेबाज़ के शरीर पर लगी गेंद
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर अपर कट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं
लिटिल बल्लेबाज़ी करने आए हैं
कमाल का कनेक्शन लेकिन गेंद सीधे गई डीप मिड विकेट के फ़ील्डर के पास, स्मिथ ने बढ़िया कैच पकड़ा, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को बैकफ़ुट पर जाकर पुल किया गया, टाइमिंग बढ़िया लेकिन ऊंचाई नहीं मिली
तेज़ गति की शॉर्ट पिच गेंद, रूम बना कर हवाई कट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद पर्थ में और बल्ला ब्रिस्बेन में
कमिंस गेंदबाज़ी करेंगे
लो फुलटॉस गेंद को डीप मिड विकेट फ़ील्डर के बाईं तरफ़ खेला गया और आराम से दो रन बटोरा गया
तेज़ गति की यॉर्कर गेंद डालने का प्रयास लेकिन लेग स्टंप के बाहर चली गई, वाइड
इस बार फुलर लेंथ की गेंद धीमी गति से लेग स्टंप पर, रूम बना कर गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारा, फिर से कमाल का कनेक्शन
छठे स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, रूम बना कर गेंद को उड़ा कर मारने का प्रयास ऑफ़ साइड में लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
थर्डमैन को ठीक कीपर के पीछे रखा गया है
धीमी गति से पटकी हुई गेंद, अपर कट करने का प्रयास लेकिन बल्लेबाज़ से काफ़ी ऊपर थी गेंद, वाइड
मिड ऑन भी ऊपर, लेग साइड में सीमा रेखा पर तीन खिलाड़ी
रूम बना कर शॉट लगाने का प्रयास लेकिन स्टार्क ने बल्लेबाज़ को फ़ॉलो किया, अंत में कलाइयों के सहारे स्क्वेयर लेग की दिशा में खेला गया
ओ भाई साहब, टकर भाई तो अलग ही मूड में हैं, इस बार रूम बना कर फुलर लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारा गया, सीमा रेखा के कुछ फ़ीट पहले गिरी गेंद
फुलर लेंथ की गेंद को स्कूप किया गया है कीपर के ऊपर से, कमाल का शॉट, ख़ास कर के स्टार्क के ख़िलाफ़ ऐसा शॉट लगाना साहस का काम है
स्टार्क गेंदबाज़ी करेंगे, मिड ऑफ़ ऊपर
वाइड यॉर्कर, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में बल्ला अड़ाने का प्रयास किया लेकिन बीट हुए
कमाल की यॉर्कर गेंद लेग स्टंप पर, रूम बना कर शॉट लगाने का प्रयास लेकिन पैड परलगी गेंद, बल्ले पर लगने के बाद
इस बार बल्ले का फेस खोल कर गेंद को शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से उड़ा कर मारा गया है, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर
ओहोहोहोहो.... क्या सुंदर शॉट ह, स्लॉट में गेंद धीमी गति से, सीधे बल्ले से गेंद को कहा गया कि कृप्या दर्शकों का हाल-चाल जान कर आइए और गेंद लांग ऑन सीमा रेखा के बाहर
शॉर्ट पिच गेंद धीमी गति से, पुल करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
ओवर 19 • आयरलैंड 137/10
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |