ख़त्म-टाटा- बाय-बाय, लेंथ गेंद सीधे बल्ले से उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन गेंद बल्लेबाज़ के क़रीब ही हवा में खड़ी हो गई और कीपर ने कैच लेने में कोई ग़लती नहीं की
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड, 13वां मैच, ग्रुप 1 at Sydney, टी20 विश्व कप, Oct 22 2022 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। आप अफ़ग़ानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की लाइव कॉमेंट्री आप यहां पढ़ सकेत हैं।
केन विलियमसन - यह उन दिनों में से एक था, जब हमारी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने बढ़िया शुरुआत की, मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने भी अच्छा खेला और हम एक बढ़िया स्कोर तक पहुंच पाए। इसके बाद गेंदबाज़ों ने भी कमाल की गेंदबाज़ी की। इस टीम में हर कोई अपनी भूमिका जानता है, हम उनकी (ऑस्ट्रेलिया की) गेंदबाज़ी की गुणवत्ता के बारे में जानते थे। हमने उसी हिसाब से अपने खेल को आगे बढ़ाया।
फ़िच: न्यूज़ीलैंड ने गेंद और बल्ले, दोनों के साथ ही बढ़िया प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज़ पावरप्ले में बेहतर गेंदबाज़ी कर सकते थे।जब भी आप इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आपके ऊपर दबाव होता है। अगले मैच में हम कोशिश करेंगे कि जीत दर्ज करने की कोशिश किया जाए।
कॉन्वे को प्लेयर ऑफ़ दे मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे साथियों ने काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन किया। ऐलेन ने जिस तरीक़े की शुरुआत की, उससे हमें बढ़िया मोमेंटम मिला। वह अपना शॉट खेल रहे थे और काफ़ी रन बटोर रहे थे, इसी कारण से मुझे टिक कर खेलने का मौक़ा मिल गया। इस तरह से पहले मैच में जीत दर्ज करना हमारे लिए काफ़ी बड़ी बात है।
9.25 pm इस तरह के मैच की अपेक्षा शायद किसी ने नहीं की होगी लेकिन ऐसा संभ हो पाया, न्यूज़ीलैंड के शानदार प्रदर्शन के कारण। मैच के शुरुआती पलों से ही वह साफ़ मानसिकता के साथ अपने खेल को आगे बढ़ा रहे थे। अपने प्लान के तहत चल रहे थे। गेंदबाज़ी में भी उन्होंने काफ़ी सटीकता दिखाई। पहले साउदी और सैंटनर की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को परेशान किया और फिर बाद में हर एक गेंदबाज़ ने कमाल की गेंदबाज़ी की। फ़ील्डिंग के दौरान भी कई बढ़िया कैच लपके गए।
साउदी आए हैं गेंदबाज़ी करने
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप पर, लांग ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया कमिंस ने, इसी के साथ बोल्ट के शानदार स्पेल की समाप्ति
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ धीमी गति से, थर्डमैन की दिशा में गाइड करने का प्रयास लेकिन बीट हुए कमिंस
धीमी गति की फुलर लेंथ गेंद लेग स्टंप पर, फ्लिक किया हेज़लवुड ने स्क्वेयर लेग की दिशा में
हेज़लवुड नए बल्लेबाज़
एक और बार गिल्लियां हवा में उड़ी हैं, विकेट तितर-बितर हो गए हैं, धीमी गति से की गई गुडलेंथ गेंद को रूम बना कर ऑफ़ साइड में शॉट लगाने का प्रयास लेकिन ग़लत लाइन पर खेल गए जैम्पा बोल्ड हो गए
इस बार शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को शफ़ल करते हुए फ़ाइन लेग के ऊपर से शॉट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद
जंपा नए बल्लेबाज़
बोल्ड!!! यॉर्कर लेंथ की गेंद, मिडिल और ऑफ़ स्टंप पर, ऑन साइड में शॉट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले को छकाते हुए गेंद विकेट पर जाकर लगी
धीमी गति की लेंथ गेंद, कवर सीमा रेखा के पास खड़े फ़ील्डर की तरफ़ ड्राइव किया गया
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, कट करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
राउंड द विकेट
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ और मिडिल स्टंप पर, लांग ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया गया
इस बार यॉर्कर गेंद, कमिंस ने बस गेंद को रोक दिया, ज़्यादा कुछ करने का प्रयास ही नहीं किया
ओ भाई साहब, लेंथ गेंद को कमिंस ने सीमा रेखा के बाहर ऐसे पहुंचाया, जैसे की गेंद को बस सहलाया है, मिड विकेट के ऊपर से कमाल का आधे दर्जन रन देने वाला शॉट
गुडलेंथ गेंद को एक्सट्रा कवर के ऊपर से गेंद को उठा कर ड्राइव किया, बढ़िया टाइमिंग, सर्कल के फ़ील्डर ने लंबी दौड़ लगाई लेकिन पकड़ नहीं पाए
ऑफ़ स्टंप पर 133 की गति से फुलर लेंथ की गेंद, लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया गेंद को
धीमी गति से की गई शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल किया गेंद को ज़मीन पर रखते हुए स्टार्क ने स्क्वेयर लेग की दिशा में
लेग स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, लेग साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद
इस बार ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड का इशारा, अंपायर के द्व्रारा
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, लांग ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया गया
इस बार फुलटॉस गेंद को ऑन साइड में उड़ा कर मारा कमिंस ने लेकिन शॉट को टाइम नहीं कर पाए, मिड विकेट सीमा रेखा से पहले गेंद को पकड़ा गया
धीमी गति की लेंथ गेंद, लेग साइड में लपेट कर मारने का प्रयास लेकिन बल्ला कहीं और गेंद कहीं
बोल्ट तीसरा ओवर फेंकने आए हैं
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W |
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | |
टॉस | ऑस्ट्रेलिया, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1839 |
मैच के दिन | 22 अक्तूबर 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | न्यूज़ीलैंड 2, ऑस्ट्रेलिया 0 |
ओवर 18 • ऑस्ट्रेलिया 111/10
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |