मैच (13)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
HKG T20 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)

आयरलैंड vs श्रीलंका, 15वां मैच, ग्रुप 1 at Hobart, टी20 विश्व कप, Oct 23 2022 - मैच का परिणाम

परिणाम
15वां मैच, ग्रुप 1 (D/N), होबार्ट, October 23, 2022, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप

श्रीलंका की 9 विकेट से जीत, 30 गेंद बाकी

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, श्रीलंका
68* (43)
kusal-mendis
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, श्रीलंका
kusal-mendis
मैच सेंटर 
स्कोर्स: रंजीत पी | कॉम्स: अफ़्ज़ल जिवानी (@jiwani_afzal)
संक्षिप्त स्कोरकार्ड
मैच का सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी
खिलाड़ीटीम
पूर्ण इम्पैक्ट
रन
प्रभावी रन
बल्लेबाज़ी इम्पैक्ट
गेंदबाज़ी
प्रभावी विकेट
गेंदबाज़ी इम्पैक्ट
श्रीलंका62.768(43)70.4662.7---
श्रीलंका48.54---2/191.9748.54
श्रीलंका47.4831(25)33.1126.631/131.1520.85
आयरलैंड46.2834(25)41.0246.28---
श्रीलंका32.92---2/251.6832.92
ओवर समाप्त 1516 रन
श्रीलंका: 133/1CRR: 8.86 
कुसल मेंडिस68 (43b 5x4 3x6)
चरित असलंका31 (22b 2x4)
सिमी सिंह 2-0-20-0
जॉश लिटिल 4-0-45-0

ग्रुप 1 के इस मैच से बस इतना ही। मुझे और मेरे साथी दया और रंजीत को दीजिए इजाज़त। अलविदा।

6.06 pm चलिए अब समय हो गया प्रेज़ेंटेशन का।

ऐंडी बैलबर्नी (आयरलैंड कप्तान) : हमें शुरुआत से पता था कि स्पिनरों का ख़तरा होगा। उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की। हमने कम रन बनाए, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हम 160 रन बनाना चाहते थे। हमें ग़लतियों को देखना होगा और अगले मैच में कड़ी टक्कर देनी होगी। हैरी टेक्टर हमाने महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उन्हें योगदान देते देख अच्छा लगा। हमने मेलबर्न जैसे स्टेडियम में पहले कभी नहीं खेला है। हमने होबार्ट में हर एक पल का आनंद लिया है और मेलबर्न में उसे जारी रखना चाहेंगे।

दसून शानका (श्रीलंकाई कप्तान) : मैं बहुत ख़ुश हूं। बतौर टीम हम ऐसा ही क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमें पता था कि इस मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे लगा था कि आयरलैंड के विरुद्ध स्पिनरों को अंत तक रोककर रखना सही रणनीति थी। कुसल मेंडिस पिछले वर्ष में निरंतर रहे हैं और वह हमेशा टीम के हित को ध्यान में रखते हुए खेलते हैं। हमारे पास उनकी निरंतरता की सुविधा है। हमें डेथ गेंदबाज़ी और बल्ले के साथ शुरुआत पर ध्यान देना होगा। आज हमने अच्छी शुरुआत की। मैं हमें समर्थन देने वाले सभी दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

कुसल मेंडिस (प्लेयर ऑफ़ द मैच) : मैं आनंद ले रहा हूं। आज गेंदबाज़ों ने अच्छा काम किया जिससे मुझे अपना खेल खेलने की आज़ादी मिली। टीम ने मुझे कहा कि पहले छह ओवर खेलो और फिर 10 ओवर तक खेलते रहो। मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला। मुझे पता था कि मैं बाउंड्री लगा सकता हूं। हम 17 ओवर के पहले जीतना चाहते थे। मैं दबाव महसूस कर रहा था लेकिन चरिथ ने मुझे दबाव नहीं लेने को कहा। मेंडिस ने अपनी मातृभाषा में श्रीलंकाई समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

वहीं दूसरी तरफ़ हमारे साथी राजन राज और निखिल शर्मा ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुक़ाबले की कॉमेंट्री शुरू कर दी है। आप यहां उसे फ़ॉलो कर सकते हैं

5.57 pm एशिया कप की चैंपियन टीम ने पूरे 5 ओवर शेष रहते अपने सुपर 12 अभियान की शुरुआत की। गेंदबाज़ों के अच्छे प्रदर्शन के बीच नई सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर मज़बूत नींव रखी और फिर चरिथ असलंका ने भी पुराने फ़ॉर्म में लौटने की झलकियां दिखाई। कुसल मेंडिस तो पिछले मैच से ही सेट होकर आए थे और आज भी नाबाद रहकर पवेलियन लौटे। +2.467 के बड़े नेट रन रेट के साथ श्रीलंका ग्रुप 1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जा पहुंची है।

14.6
6
सिमी सिंह, के मेंडिस को, छह रन

गई, गई, गई..., दमदार छक्के के साथ मेंडिस ने श्रीलंका को सुपर 12 में अपने पहले अंक दिलाए, मिडिल स्टंप से तेज़ गति की गेंद को स्लॉग स्वीप कर दिया, ताक़त पूरी लगाई और गेंद के पास मैदान के बाहर जाने के अलावा कोई चारा नहीं था

14.5
सिमी सिंह, के मेंडिस को, कोई रन नहीं

कट किया ऑफ स्टंप के बाहर से लेंथ गेंद को लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट को बीट नहीं कर पाए

जीत से 2 रन दूर श्रीलंका

14.4
2
सिमी सिंह, के मेंडिस को, 2 रन

चतुराई दिखाते हुए अंतिम समय पर चौथे स्टंप की फुल गेंद पर बल्ले का चेहरा खोला, डीप थर्ड पर दो रन पूरे किए

14.3
1
सिमी सिंह, असलंका को, 1 रन

राउंड द विकेट से डाली गई लेंथ गेंद को बैकफुट पर रहकर कट किया, डीप प्वाइंट की ओर

14.2
1
सिमी सिंह, के मेंडिस को, 1 रन

भाग्यशाली रहे कि टाइमिंग सही नहीं थी, स्लॉग स्वीप किया तेज़ गति की फुल गेंद को, चौथे स्टंप से, गेंद वाइड लॉन्ग ऑन क्षेत्र में जाकर गिरी

14.1
6
सिमी सिंह, के मेंडिस को, छह रन

सिमी ने दिया तोहफ़ा और मेंडिस ने उसे होबार्ट से मेलबर्न भेज दिया, काफ़ी ख़राब गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर आधी पिच पर, स्लॉग स्वीप कर दिया और दर्शकों के बीच जाकर गिरी गेंद, लेग ब्रेक डालने का प्रयास किया था

श्रीलंका जल्द से जल्द मैच को ख़त्म कर अपना नेट रन रेट बढ़ाने की ताक में है

ओवर समाप्त 1417 रन
श्रीलंका: 117/1CRR: 8.35 RRR: 2.00 • 36b में 12 की ज़रूरत
चरित असलंका30 (21b 2x4)
कुसल मेंडिस53 (38b 5x4 1x6)
जॉश लिटिल 4-0-45-0
गैरेथ डेलेनी 4-0-28-1
13.6
4
लिटिल, असलंका को, चार रन

अपनी क्लास दिखा रहे हैं असलंका, ऑफ स्टंप के बाहर से फुल गेंद पर बल्ले का चेहरा खोला, स्क्वेयर ड्राइव करते हुए डीप प्वाइंट पर लगातार दूसरा चौका लगाया

13.5
4
लिटिल, असलंका को, चार रन

अद्भुत शॉट, तेज़ गति की ओवरपिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, उठा दिया उसे मिडऑफ के फील्डर के सिर के ऊपर से, टाइमिंग इतनी बढ़िया थी कि गेंद सीमा रेखा के पार जाकर ही रुकी, अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई मेंडिस और असलंका के बीच

13.4
2
लिटिल, असलंका को, 2 रन

मिडिल स्टंप की धीमी गति वाली लेंथ गेंद को हल्के हाथों से स्क्वेयर लेग के पास खेला जहां फील्डर ने की मिसफील्ड, जहां सिंगल होना चाहिए था वहां डबल हो गया

13.3
2
लिटिल, असलंका को, 2 रन

एक बार फिर हवा में खेला लेकिन फील्डर से आगे ही, धीमी गति की गेंद को पुल नहीं कर पाए ठीक से और डीप स्क्वेयर लेग पर दो रन मिले

13.2
2
लिटिल, असलंका को, 2 रन

कलाइयों को काम पर लगाया और फुल गेंद को फ्लिक कर दिया लेग स्टंप से, हवा में खेला और डीप मिडविकेट के खाली पड़े क्षेत्र में, गेंद ज़मीन पर आकर रुक गई और दो रन मिले

13.2
1w
लिटिल, असलंका को, 1 वाइड

बाउंसर गेंद डाली लेकिन कंधे का अतिरिक्त ज़ोर लगा दिया और गेंद गई सिर के ऊपर से कीपर के पास

13.1
2
लिटिल, असलंका को, 2 रन

धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को ऑफ स्टंप के पास से कट करते हुए डीप बैकवर्ड प्वाइंट की गैप में भेजा, दो रन आसानी के साथ पूरे किए

जॉश लिटिल अब

ओवर समाप्त 1311 रन
श्रीलंका: 100/1CRR: 7.69 RRR: 4.14 • 42b में 29 की ज़रूरत
कुसल मेंडिस53 (38b 5x4 1x6)
चरित असलंका14 (15b)
गैरेथ डेलेनी 4-0-28-1
बैरी मक्कार्थी 2-0-16-0
12.6
डेलेनी, के मेंडिस को, कोई रन नहीं

फ्लाइटेड गेंद को फुल लेंथ से ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर के फील्डर के पास

12.5
4
डेलेनी, के मेंडिस को, चार रन

भाग्य आज मेंडिस की टीम में है, लेग ब्रेक गेंद को हल्के हाथों से धकेलकर सिंगल निकालना चाहते थे, ऑफ स्टंप की गेंद घूमी और बाहरी किनारा ले गई, स्लिप में कोई था नहीं और डीप थर्ड पर लगातार दूसरा चौका मिलेगा, इस विश्व कप में मेंडिस का लगातार दूसरा अर्धशतक, श्रीलंका के 100 रन भी पूरे हुए

12.4
4
डेलेनी, के मेंडिस को, चार रन

हाथ खोलने की जगह मिली ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद पर, कड़क कट के साथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट के फील्डर से दूर खेला, चौके के साथ 49 के स्कोर पर पहुंचे मेंडिस

12.3
1
डेलेनी, असलंका को, 1 रन

हल्की सी शॉर्ट लेंथ पर गेंद, गुगली को घूमने दिया और कट किया डीप प्वाइंट की ओर

12.2
1
डेलेनी, के मेंडिस को, 1 रन

भाग्यशाली रहे कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेने के बाद क्रीज़ में टप्पा खाकर स्टंप्स के ऊपर से निकल गई, ऑफ स्टंप के पास की गेंद को कट करने का प्रयास किया था, कीपर के पास से गई गेंद पीछे

12.1
1
डेलेनी, असलंका को, 1 रन

क्रीज़ में चहलकदमी की और ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर से धीमी गति की फुल गेंद को स्वीप किया

ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो के फ़ोरकास्टर के अनुसार इस समय श्रीलंका के जीत की संभावना 98.53 प्रतिशत है।

ओवर समाप्त 127 रन
श्रीलंका: 89/1CRR: 7.41 RRR: 5.00 • 48b में 40 की ज़रूरत
चरित असलंका12 (13b)
कुसल मेंडिस44 (34b 3x4 1x6)
बैरी मक्कार्थी 2-0-16-0
गैरेथ डेलेनी 3-0-17-1
11.6
1
मक्कार्थी, असलंका को, 1 रन

बैक ऑफ लेंथ गेंद को बैकफुट से पुल कर दिया, विकेटों के सामने खेला डीप मिडविकेट की दिशा में जहां फील्डर मुस्तैद

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-बल्लेबाज़
स्पाइक ग्राफ़
वैगन ज़ोन
के मेंडिस
68 रन (43)
5 चौके3 छक्के
सफलतम शॉट
स्लॉग स्वीप
13 रन
0 चौका2 छक्के
नियंत्रण
73%
एच टी टेक्टर
45 रन (42)
2 चौके1 छक्का
सफलतम शॉट
पुल
9 रन
0 चौका1 छक्का
नियंत्रण
88%
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-गेंदबाज़
एम तीक्षणा
O
4
M
0
R
19
W
2
इकॉनमी
4.75
FTYFGSGS
ऑफ़लेग
RHB
1W
1W
हसरंगा
O
4
M
0
R
25
W
2
इकॉनमी
6.25
FTYFGSGS
ऑफ़लेग
RHB
2W
मैच की जानकारियां
बेलेरीव ओवल, होबार्ट
टॉसआयरलैंड, पहले बल्लेबाज़ी चुनी
सीरीज़
सत्र2022/23
प्लेयर ऑफ़ द मैच
मैच नंबरटी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1841
मैच के दिन23 अक्तूबर 2022 - दिन-रात का मैच (20-ओवर का मैच)
अंपायर्स
टीवी अंपायर
रिज़र्व अंपायर
मैच रेफ़री
अंकश्रीलंका 2, आयरलैंड 0
Language
Hindi
जीत की संभावना
श्रीलंका 100%
आयरलैंडश्रीलंका
100%50%100%आयरलैंड पारीश्रीलंका पारी

ओवर 15 • श्रीलंका 133/1

श्रीलंका की 9 विकेट से जीत, 30 गेंद बाकी
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
श्रीलंका पारी
<1 / 3>

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप