मिडिल स्टंप पर फुलर, मिडऑफ पर खेलने को मजबूर किया और साउथ अफ्रीका यह मैच 18 रन से जीत गई है
साउथ अफ़्रीका vs U.S.A., 41वां मैच, सुपर 8, ग्रुप 2 at North Sound, T20 वर्ल्ड कप, Jun 19 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मुझे और राजन राज को दीजिए इजाजत। कल सुबह और कल शाम को हमारे साथ जुड़ना मत भूलिएगा।
ऐडन मारक्रम, साउथ अफ़्रीका के कप्तान : टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह से खुश हूं। कुछ ओवर हमारे लिए इधर या उधर गए थे। मुझे लगता है कि आप अधिक रन के बारे में सोचते हैं। लेकिन विकेट सही में बदला और धीमा हुआ और यहां पर खेलना मुश्किल हो गया। यहां से कुछ सीख लेकर जा रहे हैं, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि बल्लेबाजों ने कदम बढ़ाए और कुछ रन निकाले, खास तौर से क्विंटन को देखकर अच्छा लगा जो बहुत अच्छी लय में दिखे।
ऐरन जोंस, अमेरिका के कप्तान : इतने नजदीक आकर मैच हार सहना मुश्किल है। लेकिन हमने गेंदबाजी में अनुशासन दिखाया है। जब हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। लेकिन हमें और अनुशासित होने की जरूरत है।
क्विंटन डिकॉक, प्लेयर ऑफ़ द मैच : हमें कुछ मुश्किल विकेट मिले हैं तो यहां पर पिच पर समय बिताकर अच्छा लगा। अमेरिका ने अंत में हमें चिंता में डाला लेकिन यह बेहतरीन मैच था। हमारे अभी कुछ मैच और बाकी हैं जिनको जीतना बाकी है। अलग मैदान हैं, अगर जगह है। कोई नहीं जानता कि आपको वहां पर क्या मिलने जा रहा है।
एक बेहतरीन मैच, अगर यहीं पर क्लासन ने अंत में एक अहम पारी नहीं खेली होती तो साउथ अफ्रीका की टीम यहां पर मुश्किल में फंस सकती थी। 195 रनों का पीछा करते हुए अमेरिका ने सधी शुरुआत की। गौस किस तरह के ओपनर हैं उन्होंने यह इस मैच में दिखा दिया है, वह अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे, लेकिन गेम चेंजर यहां पर हरमीत सिंह हो सकते थे हालांकि वह मिस हिट करके बाउंड्री पर लपके गए। रबाडा ने एक बेहतरीन 19वां ओवर डाला और यही उनकी जीत में अहम साबित हुआ और साउथ अफ्रीका 18 रन से यह मैच जीत गया।
पांचवें स्टंप पर यॉर्कर, डीप प्वाइंट पर स्लाइस करके सिंगल लिया है
कदमों का इस्तेमाल, पैरों पर यॉर्कर, खेलना एक्स्ट्रा कवर पर चाहते थे लेकिन मोटा बाहरी किनारा और शॉर्ट थर्ड के आगे गिरी गेंद, फंबल हो गया या कहें मिस हो गया और बाउंड्री पर चली गई गेंद
रूम बनाकर मारने का प्रयास लेकिन पैरों में यॉर्कर, गेंदबाज की ओर खेलने पर मजबूर हुए
ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, कट किया है डीप कवर पर सिंगल के लिए
रूम बनाया था, पैरों पर फुलर, पंच किया है एक्स्ट्रा कवर पर और सिंगल लिया
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, स्लॉग का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूक गए हैं
पांचवें स्टंप पर फुलर, स्लाइस किया है डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में, एक ही रन आ पाएगा यहां पर
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, लांग ऑन पर मारने का प्रयास लेकिन संपर्क सही नहीं
पांचवें स्टंप पर लोअर फुल टॉस, स्लाइस का प्रयास लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं
पांचवें स्टंप पर धीमी यॉर्कर, छेड़ने का प्रयास लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं
रबाडा ने कराई है वापसी, हरमीत सिंह को जाना होगा पवेलियन, लेग स्टंप पर गुड लेंथ, फ्लिक किया था लेकिन सीधा डीप मिडविकेट पर लपके गए हैं हरमीत सिंह
एक और छक्का, मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया है इस बार, ऊंचाई पर थी गेंद, उछले थे गेंद को लपकने के लिए लेकिन मुमकिन नहीं हो पाया था यह, मिल गया है छक्का
एक और जरूरी छक्का आ गया है भई, ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल कर दिया है डीप मिडविकेट के दायीं ओर से, बेहतरीन शॉट था यह भी, गौस को आउट करना था बहुत पहले यह बहुत आक्रामक बल्लेबाज हैं, इनको हल्के में नहीं लेने का था
फिर से शफल करके लांग ऑन पर मारने का प्रयास लेकिन सही से संपर्क नहीं, लांग ऑफ तक नहीं पहुंच पाई है गेंद
छठे स्टंप पर बाहर जाती गुड लेंथ, जाने दिया गेंद को कीपर के पास
इस बार छक्का आ गया है यहां पर, पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, स्लॉग कर दिया है वाइड लांग ऑन पर आसानी से, मिल गया है अहम शॉट इस बार
पांचवें स्टंप पर फुलर, गिरकर बाहर निकली, बड़ा शॉट का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
शफल किया है, सातवें स्टंप पर फुलर, स्लॉग का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, पुल का प्रयास लेकिन संपर्क सही नहीं, डीप स्क्वायर लेग के दायीं ओर गई है गेंद
ओवर 20 • USA 176/6
साउथ अफ़्रीका की 18 रन से जीतICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |