चलिए आज के लिए इतना ही, दीजिए हमें इज़ाज़त। शुभ रात्रि।
बतौर भारतीय कप्तान, सभी प्रारूपों को मिलाकर रोहित शर्मा की यह लगातार 19वीं जीत थी। केवल रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान लगातार 20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
भुवनेश्वर कुमार, प्लेयर ऑफ़ द मैच: "जब गेंद स्विंग होती है, तो आप निश्चित रूप से आनंद लेंगे। पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड में गेंद से ज़्यादा मदद नहीं मिली है, लेकिन इस साल मदद है। सफ़ेद गेंद से स्विंग मिलना पावरप्ले में गेंदबाज़ी करने वाले तेज़ गेंदबाज़ के लिए अच्छी चीज़ है। बल्लेबाज़ों को अपने मौक़े भुनाने होंगे। हम जानते हैं कि बटलर एक ख़तरनाक खिलाड़ी है। अगर गेंद स्विंग करती है तो मैं विकेट के लिए जाता हूं और यह काम करता है। यदि गेंद स्विंग करती है, तो यह आपको किसी विशेष बल्लेबाज़ के ख़िलाफ़ कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करती है। ईमानदारी से कहूं तो मैं चोटों के बारे में बात नहीं करना चाहता। अगर कोई मुझसे भारत में ऐसा ही पूछता है, तो मैं उसका जवाब नहीं देता। सॉरी।
रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान: हमें पता है कि इंग्लैंड की टीम कितनी अच्छी है, सिर्फ़ इंग्लैंड में ही नहीं। जब आप जीतते हैं तो यह हमेशा अच्छा लगता है। यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। हम इसे आगे जारी रखने की कोशिश करेंगे और आगे क्या होगा उस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जाडेजा ने दबाव में शानदार पारी खेली, उसने इस मैदान में अपने शतक के अनुभव के साथ शांत और अच्छी पारी खेली।
जॉस बटलर, इंग्लैंड के कप्तान: यह निराश करने वाला है। हमने अच्छी गेंदबाज़ी की, ग्लीसन ने डेब्यू पर बेहतरीन गेंदबाज़ी की, लेकिन हम परिणाम से निराश हैं। मुझे नहीं लगता कि पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला करने के बाद हमने अच्छा खेला। क्रिस जॉर्डन हमेशा कठिन ओवर डालता है और वह स्वभाविक रूप से दबाव में रहता है। वह अधिकांश समय अच्छा करता है, बहुत खुश हूं मैं उसके लिए।
17:52 pm भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगातार चौथी टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ अपने नाम कर ली है, वो भी एक मैच के रहते ही। क्या शानदार गेंदबाज़ी की भारतीय गेंदबाज़ों ने, पहले पावरप्ले में अपना दबदबा बनाए रखा और फिर मिडिल ओवरों में भी अपनी पकड़ नहीं छूटने दी। भुवनेश्वर और बुमराह ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड की कमर तोड़ थी।