परिणाम
Eliminator (N), अहमदाबाद, May 22, 2024, इंडियन प्रीमियर लीग

RR की 4 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकी

ravichandran-ashwin
प्लेयर ऑफ़ द मैच
2/19
ravichandran-ashwin
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
प्रीव्यू

RRvsRCB, preview - बोल्ट दे सकते हैं 440 वोल्ट का करंट

राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच से जुड़े अहम आंकड़ें

निखिल शर्मा
May 21, 2024, 8:19 AM
Trent Boult struck in the first over of the game yet again, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2024, Lucknow, April 27, 2024

प्‍लेऑफ़ में कमाल का प्रदर्शन करते हैं ट्रेंट बोल्‍ट  •  BCCI

अहमदाबाद में गुरुवार को ipl 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। एक और जहां लीग ग्रुप के आख़‍िरी मैचों में RR के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई तो दूसरी ओर RCB ने अपने आख़‍िरी मैचों में कमाल का प्रदर्शन करके प्‍लेऑफ़ में जगह बनाई। यह नॉकआउट मुक़ाबला होगा, जहां ट्रेंट बोल्‍ट का प्रदर्शन उछाल मार जाता है, जिससे विरोधी टीम के बल्‍लेबाज़ों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मैच से जुड़े ऐसे ही कुछ दिलचस्‍प आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं।

आख़‍ि‍री दौर में ख़तरनाक हो जाते हैं बोल्‍ट

ट्रेंट बोल्‍ट इस एलिमिनेटर मैच में RR के लिए बेहद ही उपयोगी गेंदबाज़ साबित हो सकते हैं। बोल्‍ट के अगर IPL करियर के आख़‍िरी दौर के प्रदर्शन की बात करें तो उनका इकॉनमी रेट लीग दौर से बहुत बेहतर हो जाता है जबकि उनके आउट करने का रेट भी लीग स्‍तर से काफ़ी बेहतर हो जाता है। RCB के केवल तीन ही बल्‍लेबाज़ आख़‍िरी दौर के अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन वे ग्रुप स्‍तर की अपनी फ़ॉर्म को इस दौर में बरक़रार रखने में जूझते आए हैं। ऐसे में बोल्‍ट इस बात का फ़ायदा उठा सकते हैं। हालांकि रजत पटीदार ने RCB के लिए ग्रुप स्‍तर के बाहर केवल दो पारियां खेली हैं, लेकिन उन्‍होंने 177 की स्‍ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं। बोल्‍ट ने ग्रुप स्‍तर में जहां 92 पारियों में 8.4 के इकॉनमी से रन दिए और 19.9 का उनका आउट करने का रेट रहा। तो वहीं आख़‍िरी दौर में उन्‍होंने नौ पारियों में 7.4 की इकॉनमी से रन दिए तो आउट करने का रेट भी 16.5 तक घट गया।

विराट दिलाएंगे पावरप्‍ले में ताक़त

विराट कोहली का पावरप्‍ले स्‍ट्राइक रेट इस सीज़न की शुरुआत में रडार पर था। पहले छह मैचों में जहां उन्‍होंने 95 गेंद में 131 के स्‍ट्राइक रेट से 124 रन बनाए। तो वहीं पिछले आठ मैचों में उन्‍होंने 117 गेंद पर 187 के स्‍ट्राइक रेट से 219 रन बना डाले हैं। शुरुआत में उनका स्‍ट्राइक रेट टीम की हार की भी वजह बना था, फ‍िर चाहे उन्‍होंने बड़े स्‍कोर क्‍यों ना बनाए हों। वह पिछले आठ मैचों में हर तरह की गेंदबाज़ी पर आक्रामक रहे हैं, जिसमें बायें हाथ की स्पिन भी शामिल हैं, जिस पर पहले वह फंसते आते थे। इस सीज़न उनका कुल पावरप्‍ले स्‍ट्राइक रेट 162 का है जो पिछले सीज़नों से सबसे अधिक है।

तो चहल करेंगे RCB के बल्‍लेबाज़ों को परेशान

2022 और 2023 की तुलना में इस सीज़न के पहले हाफ़ से युज़वेंद्र चहल की फ़ॉर्म नीचे गई है। उनकी डेथ ओवरों के प्रभाव में भी कमी आई है और पिछले सीज़न से उन्‍होंने चार रन प्रति ओवर अधिक दिए हैं। जबकि इस सीज़न उन्‍होंने 8.78 रन प्रति ओवर दायें हाथ के बल्‍लेबाज़ों पर खाए हैं जो पिछले साल की तुलना में दो रन प्रति ओवर अधिक हैं। चहल ने RCB के ख़‍िलाफ़ जयपुर में चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लेकर वापसी की थी। RCB के बल्‍लेबाज़ी लाइन अप में चहल के ख़‍िलाफ़ सफलता पाने के लिए कई बल्‍लेबाज़ हैं। कैमरन ग्रीन और ग्‍लेन मैक्‍सवेल का लेग स्पिनरों पर 246 और 177 का स्‍ट्राइक रेट है, लेकिन चहल ने मैक्‍सवेल को पांच बार आउट किया है। विराट कोहली उन पर मात्र 127 के स्‍ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं तो फ़ाफ़ डुप्‍लेसी और दिनेश कार्तिक ने चहल के ख़‍िलाफ़ संघर्ष किया है। दोनों तीन-तीन बार चहल पर आउट हुए हैं तो स्‍ट्राइक रेट भी 100 से नीचे हैं।

निखिल शर्मा ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। @nikss26

जीत की संभावना
RR 100%
RCBRR
100%50%100%RCB पारीRR पारी

ओवर 19 • RR 174/6

RR की 4 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकी
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions