इस मैच से बस इतना ही। अब हमें इजाज़त दीजिए, शुभ रात्रि।
वनिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। अंतिम ओवर में मैंने जिस तरीक़े से गेंदबाज़ी की उससे काफ़ी ख़ुश हूं।
दसून शानका: हमारी टीम के सभी गेंदबाज़ काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनर दोनों अपने-अपने रोल को बढ़िया तरीक़े से निभा रहे हैं। कोई भी बल्लेबाज़ी क्रम हो, वह इस तरीक़े की गेंदबाज़ी क्रम के सामने संघर्ष ज़रूर करेगी। पिछले कुछ मैचों में मैंने काफ़ी रन दिए थे, इसी कारण से मुझे अच्छी वापसी करनी थी।
बाबर आज़म: आज हमने जिस तरीक़े से पावरप्ले में शुरुआत की थी, वह काफ़ी अच्छा था लेकिन उसे हम जारी नहीं रख पाए। हालांकि हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी करते हुए वापसी कराई। हमारी टीम के सभी तेज़ गेंदबाज़ी काफ़ी अच्छे हैं। हमने आज जो भी ग़लती की हम उसके बारे में चर्चा करते हुए, यह करने की कोशिश करेंगे कि अगले मैच में हम उसे ना दोहराएं।
9.15 pm फ़ाइनल से पहले श्रीलंकाई टीम ने जीत की लय को बरक़रार रखा है और पाकिस्तान को साफ़ संदेश दे दिया है कि फ़ाइनल में आपके लिए मामला आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान को छोटे से स्कोर पर रोकने के बाद श्रीलंका की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही और उनके तीन विकेट गिर गए। हालांकि उसके बाद श्रीलंका ने वापसी की और निसंका ने एक कमाल की पारी खेली। कुल मिला कर दोनों टीमों ने एकदूसरे को फ़ाइनल में सचेत रहने को कह दिया है।
विकास शर्मा: "अगर अफगानिस्तान ने वो दो छक्के नहीं खाये होते तो भारत का फाइनल में स्थान पक्का था काश !" - अब पछताए क्या होत (भाई साहब), जब पाकिस्तान की टीम जीत गई मैच