कैच लेंगे हसरंगा, विकेट लेंगे हसरंगा, रन आउट करेंगे हसरंगा और चौका मार के टीम को जिताएंगे भी हसरंगा, लेंथ गेंद को रूम बना कर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में कट किया और गेंद दनदनाते हुए सीमा रेखा के पार
पाकिस्तान vs श्रीलंका, सुपर 4 at Dubai, एशिया कप, Sep 09 2022 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब हमें इजाज़त दीजिए, शुभ रात्रि।
वनिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। अंतिम ओवर में मैंने जिस तरीक़े से गेंदबाज़ी की उससे काफ़ी ख़ुश हूं।
दसून शानका: हमारी टीम के सभी गेंदबाज़ काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनर दोनों अपने-अपने रोल को बढ़िया तरीक़े से निभा रहे हैं। कोई भी बल्लेबाज़ी क्रम हो, वह इस तरीक़े की गेंदबाज़ी क्रम के सामने संघर्ष ज़रूर करेगी। पिछले कुछ मैचों में मैंने काफ़ी रन दिए थे, इसी कारण से मुझे अच्छी वापसी करनी थी।
बाबर आज़म: आज हमने जिस तरीक़े से पावरप्ले में शुरुआत की थी, वह काफ़ी अच्छा था लेकिन उसे हम जारी नहीं रख पाए। हालांकि हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी करते हुए वापसी कराई। हमारी टीम के सभी तेज़ गेंदबाज़ी काफ़ी अच्छे हैं। हमने आज जो भी ग़लती की हम उसके बारे में चर्चा करते हुए, यह करने की कोशिश करेंगे कि अगले मैच में हम उसे ना दोहराएं।
9.15 pm फ़ाइनल से पहले श्रीलंकाई टीम ने जीत की लय को बरक़रार रखा है और पाकिस्तान को साफ़ संदेश दे दिया है कि फ़ाइनल में आपके लिए मामला आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान को छोटे से स्कोर पर रोकने के बाद श्रीलंका की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही और उनके तीन विकेट गिर गए। हालांकि उसके बाद श्रीलंका ने वापसी की और निसंका ने एक कमाल की पारी खेली। कुल मिला कर दोनों टीमों ने एकदूसरे को फ़ाइनल में सचेत रहने को कह दिया है।
विकास शर्मा: "अगर अफगानिस्तान ने वो दो छक्के नहीं खाये होते तो भारत का फाइनल में स्थान पक्का था काश !" - अब पछताए क्या होत (भाई साहब), जब पाकिस्तान की टीम जीत गई मैच
इस बार फुलर लेंथ की गेंद, रूम बना कर एक्सट्रा कवर की दिशा में ड्राइव किया गया
एक और विकेट मिलती हसनैन को लेकन डीप थर्डमैन पर नवाज़ ने एक आसान सा कैच टपका दिया और चौका भी दे दिया, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफुट पर जाकर हवाई कट किया गया था
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद तेज़ गति से, ऑन साइड में खेलने का प्रयास लेकिन पैड के ऊपरी हिस्से पर लगी गेंद और ऑन साइ़ड में गई गेंद
लगभग-लगभग टकरा गए थे लांग ऑन और लांग ऑफ़ के फ़ील्डर, 123 की गति से लेंथ गेंद, सीधे बल्ले से करारा प्रहार करने का प्रयास लेकिन धीमी गति से मात खा गए,बोलर के पीछे गई गेंद, हसन अली और इफ्तेखार दोनों कैच के लिए भागे लेकिन अंत में हसन अली ने कैच पकड़ा, दोनों खिलाड़ी अब हंसते हुए एक दूसरे की तरफ़ गेंद को फेंक कर, कैच-कैच खेल रहे हैं, अगर टकरा जाते तो मामला मु्श्किल था
टॉप एज़ लगा है और गेंद फ़ाइन लेग सीमा रेखा के बाहर चली गई, लेग स्टंप के बाहर बैक ऑफ़ लेंथ गेंद 140 की गति से, लेग साइ़ड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन टॉप एज़ लगा
हसनैन अपना तीसरा ओवर फेकेंगे
116 की गति से की गई लेंथ गेंद, एक पैर को ज़मान पर टिका कर, लांग ऑन और डीप मिड विकेट के बीच उड़ा कर मारा गया लेकिन टाइमिंग उतनी ख़ास नहीं
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, कवर के फ़ील्डर के पास खेला गया फ्रंट फुट पर आकर
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, बोलर की दिशा में वापस गेंद को खेला गया
बल्ले का फेस खोल कर प्वाइंट की दिशा में फुलर लेंथ गेंद को खेल दिया गया
बाबर रिज़वान से कह रहे हैं कि कप्तान मैं हूं तो आपने रिव्यू लेने से पहले मुझसे कुछ पूछा क्यों नहीं
कैच की अपील हो रही है, अंपायर ने नकारा, रिव्यू लिया है पाकिस्तान ने, शॉर्ट पिच गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, अपर कट करने का प्रयास लेकिन चूक गए बल्लेबाज़, अल्ट्रा एज़ ने कहा कि ये रिव्यू बेकार जाएगी, बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ
आगे निकल कर बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लांग ऑन की दिशा में उड़ा कर मारा लेकिन लांग ऑन के फ़ील्डर ने बाईं तरफ़ भाग कर गेंद को पकड़ लिया
हसन अली अपनीा तीसरा ओवर फेंकने आए हैं
इस बार बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल करने का प्रयास लेकिन गेंद कोलंबों में थी और बल्ला दुबई में
निसंका कह रहे हैं - जब भी मैं ओवर पिच देखूं, मेरा दिल ये बोले- सिक्सर ले ले.... ओवर पिच गेंद ऑफ़ स्टंप पर, लांग ऑन के ऊपर से गेंद को दर्शकों का हाल चाल जानने के लिए भेज दिया गया है
148 की गति लेकिन पैरों पर की गई गेंद, फ्लिक कर दिया निसंका ने, काफ़ी फ़ाइन गई गेंद, डीप फ़ाइन लेग के फ़ील्डर के पास कोई मौक़ा नहीं
एक और कमाल की गेंद, 140 की गति से गुडलेंथ गेंद, ज़्यादा उछाल मिली, बल्ले का फेस खोलने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
फुलर लेंथ की गेंद 147 की गति से, कवर के फ़ील्डर के पास गेंद को ड्राइव किया गया
फुलर लेंथ की गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर, फ्लिक किया डीप फ़ाइन लेग के फ़ील्डर के पास
रउफ़ गेंदबाज़ी करने आए हैं
बढ़िया यॉर्कर लेंथ की गेंद 95 की गति से, फ्री हिट का लाभ नहीं उठा पाए शानका, बोलर की दिशा में वापस गेंद को ड्र्राइव किया, आगे निकल कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास था लेकन सफल नहीं हो पाए
फ्री हिट वाली गेंद
नो बॉल की सायरन बजी है, फ्री हिट
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, स्वीपर कवर के फ़ील्डर के पास गेंद को खेला गया
स्लिप हटा दिया गया है
1W | 2W | |||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | श्रीलंका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1764 |
मैच के दिन | 09 सितंबर 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
T20I डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | श्रीलंका 2, पाकिस्तान 0 |
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |