मैच (18)
SL vs IND (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
MLC (1)
TNPL (2)
One-Day Cup (1)
Women's Hundred (2)
Men's Hundred (2)
Canada T20 (4)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
परिणाम
पहला सेमीफ़ाइनल, अलुर, June 14 - 18, 2022, रणजी ट्रॉफ़ी

एमपी की 174 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
165 & 21
himanshu-mantri
रिपोर्ट

23 साल बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ़ाइनल खेलने उतरेगी मध्य प्रदेश

उस समय टीम के कप्तान रहे चंद्रकांत पंडित के पास बतौर कोच एक और ख़िताब जीतने का मौक़ा होगा

Kumar Kartikeya picked up six wickets in the second innings to see Madhya Pradesh through to the final four, Punjab vs Madhya Pradesh, Ranji Trophy 2021-22, 4th quarter-final, 4th day, Alur, June 9, 2022

कुमार कार्तिकेय ने क्वार्टर फ़ाइनल के बाद सेमीफ़ाइनल में भी पंजा खोला  •  ESPNcricinfo Ltd

मध्य प्रदेश 341 (मंत्री 165, रघुवंशी 63, मुकेश 4-66) और 281 (श्रीवास्तव 82, पाटीदार 79, शाहबाज़ 5-79, प्रमाणिक 4-65) ने बंगाल 273 (शाहबाज़ 116, तिवारी 102, कार्तिकेय 3-61) और 175 (ईश्वरन 78, कार्तिकेय 5-67) को 174 रन से हराया
23 साल पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश का रणजी ट्रॉफ़ी जीतने का सपना टूट गया था। 23 साल बाद वह उसी मैदान पर फिर एक बार उस सपने को पूरा करने का प्रयास करेगी। सामने 41 बार की चैंपियन मुंबई की चुनौती होगी जो 2016-17 के बाद पहली बार फ़ाइनल में पहुंची है। मज़े की बात यह है कि उस समय मुंबई के कोच रहे चंद्रकांत पंडित अब मध्य प्रदेश के ख़ेमे में हैं। पहले मुंबई और फिर विदर्भ के साथ रणजी ट्रॉफ़ी जीतने के बाद उनके पास इतिहास को दोहराने का अच्छा मौक़ा है। और तो और जब कर्नाटका ने 1998-99 में मध्य प्रदेश को फ़ाइनल में हराया था, पंडित टीम के कप्तान थे।
दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर के शिष्य पंडित और अमोल मज़ुमदार (मुंबई के कोच) 22 जून को अपनी अपनी खड़ूस टीमों के साथ फ़ाइनल में होंगे। मध्य प्रदेश को फ़ाइनल में पहुंचाने का बड़ा श्रेय बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को जाता है। पिछले हफ़्ते पंजाब के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में छह विकेट लेने के बाद उन्होंने सेमीफ़ाइनल में बंगाल के विरुद्ध दूसरी पारी में पांच विकेट झटके।
पहली पारी में 97 पर चार की स्थिति से मध्य प्रदेश ने 341 का स्कोर खड़ा किया। हिमांशु मंत्री के 165 रन और 18 वर्षीय अक्षत रघुवंशी के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने इसमें अहम भूमिका निभाई। चोटिल मनोज तिवारी और शाहबाज़ अहमद के शतकों के दम पर बंगाल ने वापसी की। 54 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इन दोनों ने रनों के बीच के अंतर को केवल 68 पर ला खड़ा किया। हालांकि रजत पाटीदार और आदित्य श्रीवास्तव के अर्धशतकों की बदौलत मध्य प्रदेश ने 350 का लक्ष्य खड़ा किया।
जब अंतिम दिन का खेल शुरू हुआ तो बंगाल को 254 रनों की आवश्यकता थी और उनके छह विकेट शेष थे। अंपायर के ख़राब पगबाधा फ़ैसले के अलावा उनका बल्लेबाज़ी क्रम स्पिन के आगे बिखर गया।
बंगाल की ओर से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 78 रन बनाए लेकिन कार्तिकेय की लो रही गेंद पर जब वह बोल्ड हुए तब मैच उनकी पकड़ से दूर जा चुका था। 66वें ओवर में मध्य प्रदेश ने जीत पूरी की जब गौरव यादव ने मुकेश कुमार को बोल्ड किया। 175 रनों पर बंगाल की पारी सिमटी। शाहबाज़ 82 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अजीब बात यह रही कि दूसरे छोर पर गिरते विकेटों के बावजूद उन्होंने आक्रामक रवैया नहीं अपनाया।
इस मैच में बंगाल ने एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को खिलाकर अपनी बल्लेबाज़ी को मज़बूत किया था। इस वजह से इशान पोरेल को ड्रॉप किया गया और यह फ़ैसला भारी पड़ गया। उनकी जगह खेल रहे सायन मंडल ने दो पारियों में केवल एक रन बनाया और 16 ओवरों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। मध्य प्रदेश के हाथों मिली हार के बाद बंगाल के निराशाजनक सीज़न का अंत हुआ। इस सीज़न में कई दफ़ा उन्होंने शानदार खेल दिखाया था लेकिन वह निरंतरता नहीं ला पाए। वहीं दूसरी तरफ़ मध्य प्रदेश ने क्वार्टर-फ़ाइनल और सेमीफ़ाइनल में दमदार जीत करते हुए निर्णायक मुक़ाबले में जगह बनाई।

शशांक किशोर ESPNcricinfo में सीनियर सब एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर अफ़्ज़ल जिवानी ने किया है।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
बंगाल पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
एमपी3201142.147
केरला3201141.648
गुजरात312071.105
मेघालय303000.234
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
बंगाल3300181.308
हैदराबाद3210121.197
बड़ौदा302130.939
चंडीगढ़302110.694
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
कर्नाटका3201161.681
रेलवेज़3102101.324
जम्मू कश्मीर312060.782
पुडुचेरी302110.548
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
मुंबई3201161.893
सौराष्ट्र3201141.441
ओडिशा302130.453
गोवा302110.791
Elite, Group E
टीमMWLDअंकभागफल
उत्तराखंड3210121.398
आंध्रा311191.183
सर्विसेज़311180.872
राजस्थान312060.723
Elite, Group F
टीमMWLDअंकभागफल
पंजाब3201161.466
हरियाणा311191.102
हिमाचल311181.006
त्रिपुरा302110.581
Elite, Group G
टीमMWLDअंकभागफल
यूपी3201130.953
विदर्भ3102122.116
महाराष्ट्र311180.898
असम303000.645
Elite, Group H
टीमMWLDअंकभागफल
झारखंड3210120.958
छत्तीसगढ़3102100.906
तमिलनाडु301261.035
दिल्ली301221.069
Plate Group
टीमMWLDअंकभागफल
नागालैंड3300192.304
मणिपुर3111101.062
सिक्किम311191.227
अरुणाचल प्रदेश312060.571
बिहार301241.249
मिज़ोरम301220.466