News

IPL 2025 - MI ने फैब फ़ोर को किया रिटेन, क्‍लासन 23 करोड़ में रिटेन

बड़ी नीलामी से पहले IPL फ़्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़‍ियों की पूरी सूची

IPL 2025 रिटेंशन की बड़ी बातें और आगे की रणनीति समझिए यहां

IPL 2025 रिटेंशन की बड़ी बातें और आगे की रणनीति समझिए यहां

PBKS के पर्स में है अब सबसे ज़्यादा रक़म तो DC, KKR, LSG और RCB को कप्तान की तलाश

IPL फ़्रैंचाइज़ी टीमों की रिटेन किए गए खिलाड़‍ियों की सूची सामने आ गई है, तो चलिए एक नज़र इस पर डालते हैं।

Loading ...

मुंबई इंडियंस

5 खिलाड़ी रिटेन : जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़)

नीलामी में कितना पर्स बचा : 55 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) विकल्‍प : 1

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : एक अनकैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें रिटेन नहीं किया : इशान किशन, टिम डेविड

MI के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : हार्दिक को अगले सीज़न के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है और बुमराह को सबसे ज़्यादा 18 करोड़ की राशि में रिटेन किया गया है। MI के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वह प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों को 75 करोड़ में रिटेन कर पाए और वह इसमें सफल रही है।

सनराइज़र्स हैदराबाद

5 खिलाड़ी रिटेन : हाइनरिक क्‍लासन (23 करोड़), पैट कमिंस( 18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़), नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 45 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी के लिए राइट टू मैच (RTM) का व‍िकल्‍प : 1

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : केवल एक अनकैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्‍वर कुमार

: SRH ने हाइनरिक क्लासन को 23 करोड़ में रिटेन किया और वह विराट कोहली और निकोलस पूरन से भी ज़्यादा दाम पर रिटेन किए गए हैं। SRH ने तीन विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया है और अन्य टीमों की तुलना में अधिक है।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स

5 खिलाड़ी रिटेन : ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मतीशा पतिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जाडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 65 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी के लिए राइट टू मैच (RTM) विकल्‍प : 1

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : एक कैप्‍ड या अनकैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : डेवॉन कॉन्‍वे, रचिन रविंद्र, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे

CSK के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : IPL के पुराने नियम के वापस आने के चलते CSK धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर और चार करोड़ की राशि में रिटेन करने में सफल रही।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 खिलाड़ी रिटेन : विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 83 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) का विकल्‍प : 3

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : एक अनकैप्‍ड खिलाड़ी और दो कैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मोहम्‍मद सिराज, फ़ाफ़ डुप्‍लेसी, कैमरन ग्रीन

RCB के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : RCB ने सिर्फ़ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उनसे कम सिर्फ़ पंजाब किंग्स ने ही दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब एक बड़ा सवाल यह है कि क्या कोहली दोबारा RCB की कप्तानी करते दिखाई देंगे?

लखनऊ सुपर जायंट्स

5 खिलाड़ी रिटेन : निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्‍नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन ख़ान (4 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 69 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) का विकल्‍प : 1

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : एक कैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : केएल राहुल, मार्कस स्‍टॉयनिस, क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पंड्या

LSG के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : LSG को आगामी सीज़न के लिए नए कप्तान की तलाश होगी। क्लासन के बाद सबसे अधिक दाम पर पूरन को रिटेन किया गया है।

पंजाब किंग्‍स

2 खिलाड़ी रिटेन : शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 110.5 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) का विकल्‍प : 4

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : चार कैप्‍ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, सैम करन, जॉनी बेयरस्‍टो, लियम‍ लिविंगस्‍टन

PBKS के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : PBKS ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में उन्हें ना सिर्फ़ कप्तान की तलाश होगी बल्कि उन्हें अगले सीज़न के लिए नए सिरे से टीम की भी तलाश करनी होगी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स

6खिलाड़ी रिटेन : संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्‍वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़)

नीलामी के लिए बचा पर्स : 41 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) का विकल्‍प : कोई नहीं

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : कोई नहीं

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें नहीं किया रिटेन : युज़वेंद्र चहल, जॉस बटलर

RR के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : KKR के साथ-साथ RR ने भी अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स

5 खिलाड़ी रिटेन : अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

नीलामी में कितना पर्स बचा : 73 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) विकल्‍प : 2

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : 1 कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी या 2 कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें रिटेन नहीं किया : ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, अनरिख़ नॉर्खिए

DC के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : DC ने पंत को रिटेन नहीं किया, इसका मतलब है कि उन्हें अगले सीज़न के लिए कप्तान की तलाश होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

6 खिलाड़ी रिटेन : रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नारायण (12 करोड़), आंद्रे रसल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़)

नीलामी में कितना पर्स बचा : 51 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) विकल्‍प : शून्य

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : शून्य

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें रिटेन नहीं किया : श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क, फ़िल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा

KKR के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : KKR ने अपने विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ही IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को भी रिटेन नहीं किया। उन्होंने छह खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कुल 57 करोड़ ही ख़र्च किए। हालांकि उनके पर्स से 69 करोड़ काटे जाएंगे।

गुजरात टाइटंस

5 खिलाड़ी रिटेन : राशिद ख़ान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.50 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख़ ख़ान (4 करोड़)

नीलामी में कितना पर्स बचा : 73 करोड़ (120 करोड़ में से)

नीलामी में राइट टू मैच (RTM) विकल्‍प : 1

RTM के लिए खिलाड़ी की पात्रता : 1 कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्‍हें रिटेन नहीं किया : मोहम्मद शमी, डेविड मिलर

GT के लिए रिटेंशन के क्या मायने हैं? : मोहम्मद शमी काफ़ी समय से चोटिल चल रहे हैं और उन्हें GT ने रिटेन भी नहीं किया है। रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में उनके पास एक भी तेज़ गेंदबाज़ नहीं है।

Gujarat TitansLucknow Super GiantsSunrisers HyderabadMumbai IndiansRajasthan RoyalsDelhi CapitalsChennai Super KingsPunjab KingsKolkata Knight RidersRoyal Challengers BengaluruIndiaIndian Premier League