तमाम रिकॉर्ड जो IPL 2025 में टूट सकते हैं
धोनी, जाडेजा और बुमराह सभी के आंकड़ों पर रहेंगी नज़रें
IPL 2025: क्या इस बार कोहली की RCB होगी IPL की नई चैंपियन ?
ESPNcricinfo हिंदी की टीम के साथ देखिए #RunOrder जहां चर्चा चल रही है कौन बनेगा चैंपियनIPL 2025 के नज़दीक आते ही इस लीग में कई बड़े रिकॉर्ड के इस बार टूटने की आहट भी तेज़ हो गई है। रोहित शर्मा के साथ ही रवींद्र जाडेजा, जसप्रीत बुमराह अपनी-अपनी फ़्रैंचाइज़ी के लिए रिकॉर्ड स्थापित करने के क़रीब हैं। इस सीज़न हमें कई रिकॉर्ड टूटते दिखाई दे सकते हैं। एक नज़र उन्हीं कीर्तिमानों पर डालते हैं।
19 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए महेंद्र सिंह धोनी IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने से सिर्फ़ 19 रन दूर हैं। इस समय यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने फ़्रैंचाइज़ी के लिए 4687 रन बनाए थे।
6 बुमराह को मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने के लिए छह विकेट की दरकार है। अगर वह छह और विकेट हासिल कर लेते हैं तब वह लसित मलिंगा (170 विकेट) को पछाड़ देंगे।
8 जाडेजा CSK के लिए IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने से सिर्फ़ आठ विकेट दूर हैं। CSK के लिए सर्वाधिक 140 विकेट ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं।
4 अगर विराट कोहली इस सीज़न चार और अर्धशतक लगा लेते हैं तो वह IPL में सर्वाधिक 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। इस समय यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने 66 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।
6महेंद्र सिंह धोनी 194 डिस्मिसल के साथ IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं, छह और डिस्मिसल से उनके खाते में 200 शिकार हो जाएंगे। दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक (182) हैं।
2 CSK के ख़िलाफ़ रोहित जब मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे तो वह IPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित 600 बाउंड्री लगाने वाले लीग के चौथे बल्लेबाज़ बनने से सिर्फ़ एक बाउंड्री दूर हैं।
142 रोहित को शिखर धवन (6769) से आगे जाने के लिए और लीग के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने के लिए 142 रनों की ज़रूरत है। इस सूची में कोहली 8004 रनों के साथ शीर्ष पर हैं।
1 इस सीज़न 41 रन बनाते ही जाडेजा लीग के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले और 3000 हज़ार बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
5 जाडेजा अगर इस सीज़न पांच मैच खेलते हैं तो वह CSK के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। CSK के लिए सबसे ज़्यादा मैच धोनी (234) और रैना (176) ने खेले हैं। वह IPL में 250 मैच खेलने वाले पांचवां खिलाड़ी बनने से सिर्फ़ 10 मैच दूर हैं।
3 कोहली अगर छह और मैच खेल लेते हैं तो वह IPL में तीसरे सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय तीसरे स्थान पर RCB के उनके पुराने साथी दिनेश कार्तिक (257) हैं।
3 भुवनेश्वर कुमार IPL के इतिहास में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ से सिर्फ़ तीन विकेट दूर हैं। इस लीग में सबसे ज़्यादा 205 विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है, जबकि पीयूष चावला ने 192 और ड्वेन ब्रावो ने 182 विकेट लिए हैं। हालांकि 180 विकेट ले चुके सुनील नारायण और आर अश्विन भी अधिक दूर नहीं हैं।
नमूह शाह ESPNcricinfo में स्टैट्स एनालिस्ट हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.