Features

IPL 2026: ऑक्शन से पहले कैसी दिख रही हैं टीमें

टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है, ऑक्शन में उन्हें क्या चाहिए

IPL टीमों ने अपनी अंतिम रिटेंशन लिस्ट जारी की  BCCI

सभी फ़्रेंचाइजी ने IPL 2026 की नीलामी से पहले अपने रिटेंशन और रिलीज़ जारी कर दी है। आइए देखते हैं कि ऑक्शन से पहले टीमें कैसे दिख रही हैं और उनमें कौन सी कमजोरियां हैं।

Loading ...

दिल्ली कैपिटल्स

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: डोनोवन फ़रेरा (ट्रेड के द्वारा), दर्शन नालकंडे, फ़ाफ डुप्लेसी, जेक फ़्रेज़र मक्गर्क, मानवंत कुमार, मोहित शर्मा, सदीक़ुल्लाह अटल

रिटेन और ट्रेड के द्वारा टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी: नीतीश राणा (RR के द्वारा), अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुश्मंता चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिज़वी, टी नटराजन, त्रिपुर्ना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम

बचा हुआ पर्स: 21.80 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 8 (5 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: फ्रेज़र मक्गर्क और डुप्लेसी को रिलीज करने के बाद DC को टॉप ऑर्डर में कुछ और विकल्प चाहिए। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या भी केवल तीन रह गई है। इसलिए वहां भी भरपाई की ज़रूरत होगी।

गुजरात टाइटंस

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (ट्रेड के द्वारा), दासुन शानका, जेराल्ड कोएत्ज़ी, करीम जनत, कुलवंत खिजरोलिया, महिपाल लोमरोर

रिटेन और ट्रेड के द्वारा शामिल किए गए खिलाड़ी: अनुज रावत, ग्लेन फ़िलिप्स, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथर, मोहम्मद सिराज, अरशद ख़ान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, बी साई सुदर्शन, एम शाहरुख़ खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर

बचा हुआ पर्स: 12.90 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 5 (4 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: रदरफ़ोर्ड के जाने के बाद GT को एक फिनिशर की ज़रूरत होगी। साथ ही कम से कम एक ऑलराउंडर को भी वह अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।

आंद्रे रसल को KKR ने रिलीज़ किया  Getty Images

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसल, अनरिख़ नॉर्खिए, चेतन साकरिया, लवनिथ सिसोदिया, मोईन अली, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, स्पेंसर जॉनसन, वेंकटेश अय्यर

रिटेन और ट्रेड के द्वारा टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी : अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

बचा हुआ पर्स: 64.30 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 13 (6 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: डिकॉक और गुरबाज़ के जाने के बाद कोलकाता की टीम एक विकेटकीपर और एक ओपनर को टीम में शामिल करना चाहेगी। अय्यर और रसल को रिलीज करने का मतलब है कि उन्हें एक ऑलराउंडर भी चाहिए। उनके पर्स में काफ़ी रुपए हैं, तो वह इन ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, राजवर्धन हांगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड के द्वारा), आकाश दीप, शमार जोसेफ़

रिटेन और ट्रेड के द्वारा टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मारक्रम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड के द्वारा), अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमरण सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (ट्रेड के द्वारा), मिचेल मार्श, मोहसिन ख़ान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज़ अहमद

बचा हुआ पर्स: 22.95 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 6 (4 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: मिलर और बिश्नोई को रिलीज करने के बाद उसी तरह के कुछ खिलाड़ियों की ज़रूरत होगी। साथ ही उन्हें एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश भी होगी।

 ESPNcricinfo Ltd

मुंबई इंडियंस

रिलीज़ और ट्रेड आउट: अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड के द्वारा), बेवॉन जेकब्स, कर्ण शर्मा, लिज़ार्ड विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रीस टोप्ली, कृष्णन श्रीजित, सत्यानारायण राजू, विग्नेश पुथूर

रिटेन और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर (LSG से ट्रेड इन), शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (ट्रेड के द्वारा), मयंक मार्कंडे (ट्रेड के द्वारा), एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज़, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स

बचा पर्स: 2.75 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 5 (1 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: टीम के पास सभी विकल्प मौजूद हैं। संभव है कि फ्रेचाइजी कुछ और स्पिन विकल्पों को अपने साथ शामिल करने का प्रयास करे।

पंजाब किंग्स

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, एरन हार्डी, काइल जेमीसन, कुलदीप सेन, प्रवीण दूबे

रिटेन और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फ़र्ग्युसन, मार्को यानसन, मार्कस स्टोयनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, पैला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सुर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख , ज़ेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल

बचा हुआ पर्स: 11.50 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 4 (2 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: पहली पसंद की प्लेइंग इलेवन लगभग तय है। पर्स में ज़्यादा रूपए नहीं बचे हैं तो उनके पास सीमित विकल्प होंगे।

राजस्थान रॉयल्स

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन (ट्रेड के द्वारा), नितीश राणा (DC को ट्रेड), आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फ़ज़लहक फ़ारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर, महीष थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा

रिटेन और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: डोनोवन फ़रेरा (ट्रेड के द्वारा), रवींद्र जाडेजा (ट्रेड के द्वारा), सैम करन (ट्रेड के द्वारा), ध्रुव जुरेल, जोफ़्रा आर्चर, क्वेना मफ़ाका, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, नांद्रे बर्गर, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, युद्धवीर सिंह

बचा हुआ पर्स: 16.05 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 9 (1 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: RR को स्पिन विकल्पों की सख्त ज़रूरत है। थीक्षना, हसरंगा और कार्तिकेय के जाने के बाद टीम को अब स्पिनरों की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें एक अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की तलाश भी रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिलीज़ किए खिलाड़ी: लियम लिविंगस्टन, लुंगी एनगिडी, मयंक अग्रवाल, मनोज बांधेज, स्वस्तिक चिकारा़, मोहित राठी

रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, फ़िल सॉल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफ़र्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसीख सलाम, स्वप्निल सिंह

बचा हुआ पर्स: 16.40 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 8 (2 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: हेज़लवुड के बैकअप के तौर पर उन्हें तेज़ गेंदबाज़ी में विकल्प की तलाश होगी। हेज़लवुड का वर्कलोड ऐशेज़ और T20 वर्ल्ड कप में बढ़ेगा। साथ ही दयाल के बैकअप की भी ज़रूरत है क्योंकि उन्होंने IPL 2025 फ़ाइनल के बाद कोई क्रिकेट नहीं खेला है।

SRH ने मोहम्मद शमी को LSG को ट्रेड किया  Associated Press

सनराइजर्स हैदराबाद

रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ी: मोहम्मद शमी (ट्रेड के द्वारा), अथर्व तायड़े, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, वियन मुल्डर, एडम ज़ैम्पा, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर

रिटेन और ट्रेड के द्वारा टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, इसान मलिंगा, हर्ष दूबे, हर्षल पटेल, हाइनरिक क्लासेन, इशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, ज़ीशान अंसारी

बचा हुआ पर्स: 25.50 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 10 ( 2 विदेशी)

नीलामी में उन्हें क्या चाहिए: ज़ैम्पा और चाहर के जाने के बाद SRH को दो स्पिनर चाहिए। उन्हें एक ऑलराउंडर और संभवतः एक भारतीय तेज़ गेंदबाज़ की भी ज़रूरत है।

आगे और अपडेट आएंगे

Gujarat TitansLucknow Super GiantsSunrisers HyderabadMumbai IndiansRajasthan RoyalsDelhi CapitalsPunjab KingsKolkata Knight RidersRoyal Challengers BengaluruIndian Premier League