Features

आईपीएल ऑक्शन 2022 के आंकड़े : हर्षल पटेल की 5275% की वृद्धि, कृष्णप्पा गौतम का फ‍िसलना और बहुत कुछ

भारतीयों का ताज़ा आईपीएल ऑक्शन में रहा दबदबा, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम सुरक्षित करने के लिए राशि ख़र्च की

हर्षल पटेल को 2021 सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला  BCCI

भारतीयों को मिली बड़ी बोली

Loading ...

2022 सीज़न की आईपीएल ऑक्शन में लोकल खिलाड़ी सबसे बड़े राशि पानी वाले खिलाड़ी रहे, यह कुछ अजीब रहा। इस बार तीन बड़ी राशि पाने वाले खिलाड़ी इशान किशन, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर तीनों ही भारतीय हैं।

इससे पहले ऐसा केवल 2011 में हुआ था, जब शीर्ष सात महंगे खिलाड़ी सभी भारतीय थे। यहां तक कि 2021 तक 13 ही खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे ज़्यादा में ख़रीदा गया जिसमें से सात विदेशी खिलाड़ी थे। 2022 ऑक्शन में 11 खिलाड़ियों ने 10 करोड़ का मार्क पार किया, लेकिन उसमें से चार ही खिलाड़ी विदेशी थे।

5275% की वृद्धि

पांच खिलाड़ियों की पिछली आईपीएल सैलरी में 2000% या उससे ज़्यादा का इज़ाफ़ा हुआ। उनमें से चार 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेले थे। दो खिलाड़ी हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा अभी भी उनकी टीम का हिस्सा हैं। हर्षल को 2021 में 20 लाख रुपये में ट्रेड किया गया था, जो अब 10.75 करोड़ कमाएंगे, यह उनकी पिछली सैलरी का 53.75 गुणा ज़्यादा है।

वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा अब 50 गुणा ज़्यादा अमीर हो गए हैं, इसके लिए राजस्थान रॉयल्स का धन्यवाद जिन्होंने उन्हें 10 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इससे पहले 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइज़ में ख़रीदा था।

ऑलराउंडरों और गेंदबाज़ों का बोलबाला

ऑक्शन में बिके 204 खिलाड़ियों में से 146 खिलाड़ी या तो ऑलराउंडर थे या गेंदबाज़। इन सभी खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसा भी मिला। शीर्ष 30 ख़रीदों में केवल सात ही या तो बल्लेबाज़ थे या विकेटकीपर। 10 करोड़ या उससे ज़्यादा रकम पाने वाले 11 में से पांच खिलाड़ी गेंदबाज़ थे और तीन ऑलराउंडर। दो आक्रामक बल्लेबाज़ (किशन और निकोलस पूरन) और केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ (अय्यर)।

मुंबई इंडियंस ने सुरक्षित किए अपने खिलाड़ी

मुंबई ने इशान किशन को 15.25 करोड़ में खेला। मुंबई ने उन पर सबसे ज़्यादा रकम ख़र्च की। रविवार को दूसरे दिन उन्होंने टिम डेविड पर 8.25 करोड़ ख़र्च किए, यह उनकी किसी विदेशी खिलाड़ी पर ख़र्च की गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है। उन्होंने जोफ़्रा आर्चर को भी 8 करोड़ में ख़रीदा, जिनके 2022 में खेलने की कम संभावना है। इसका मतलब है कि पांच बार की विजेता मुंबई ने 31.5 करोड़ रुपये केवल अपने तीन खिलाड़ियों को सुरक्षित करने के लिए ख़र्च कर दिए, जबकि 16.4 करोड़ में उन्होंने अपने अन्य 18 खिलाड़ियों को ख़रीदा।

गौतम फ‍िसले

2021 में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में ख़रीदा था तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। ज़्यादा रकम मिलने के बावजूद गौतम पिछले सीज़न एक भी मैच नहीं खेल सकी, जहां पर सीएसके विजेता बनी थी। 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें केवल 90 लाख में ख़रीदा, जो उनके पिछली सैलरी का लगभग दसवां हिस्सा था।

उनकी सैलरी 90.27% तक घटी, जो इस ऑक्‍शन में सबसे बड़ी वेतन कटौती रही। चार साल बाद आईपीएल में लौटने वाले टायमल मिल्स इस सूची में नंबर चार पर हैं। 2017 में उन्हें आरसीबी ने 12 करोड़ में ख़रीदा था, लेकिन इस बार मुंबई ने उन्हें केवल 1.5 करोड़ में ख़रीदा गया।

उनादकट का 10वां ऑक्‍शन

जयदेव उनादकट को मुंबई ने 1.3 करोड़ में ख़रीदा, यह दसवीं बार है जब उन्हें आईपीएल ऑक्‍शन में ख़रीदा गया, इस मामले में वह किसी भी खिलाड़ी से सबसे आगे हैं। दिनेश कार्तिक इस मामले में नेथन कूल्टर नाइल के साथ दूसरी स्थान पर हैं, जिन्हें सात बार ख़रीदा गया। अगर उनादकट मुंबई के लिए खेलते हैं तो वह कुछ ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने छह अलग आईपीएल टीम से खेला है। अब तक केवल ऐरन फ‍़िच ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो आठ अलग फ़्रेंचाइज़ी की ओर से आईपीएल में खेले हैं।

Krishnappa GowthamHarshal PatelGujarat TitansLucknow Super GiantsSunrisers HyderabadMumbai IndiansRajasthan RoyalsDelhi CapitalsChennai Super KingsPunjab KingsKolkata Knight RidersRoyal Challengers BengaluruIndian Premier League

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्‍टेटिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।