मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फ़ाइनल में अपनी धारदार गेंदाबज़ी से
श्रीलंका के बल्लेबाज़ी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। उन्होंने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 21 रन देकर छह श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को आउट किया। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम श्रीलंका को सिर्फ़ 50 रन के कुल योग पर आउट करने में सफल रही। इस तरह से भारत आठवीं बार एशिया कप जीतने में सफल रहा।
आइए इस मैच से जुड़े कई अहम आंकड़ें पर नज़र डालते हैं
50 - श्रीलंका ने कोलंबो में भारत के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 50 रन बनाए। यह किसी भी टीम के द्वारा
भारत के ख़िलफ़ पुरुष वनडे में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2014 में बांग्लादेश को मीरपुर में 58 रन ऑल आउट किया था।
1 - श्रीलंका ने पुरुषों के वनडे क्रिकेट में इससे पहले सिर्फ़ एक बार 50 या उससे कम का
स्कोर बनाया था। श्रीलंका ने का वनडे में न्यूनतम स्कोर 43 रनों का है, जो उन्होंने
2012 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ बनाया था। साथ ही श्रीलंकाई धरती पर यह दूसरा
न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2001 में ज़िम्बाब्वे ने 2011 में
38 रन बनाए थे।.
1 - किसी वनडे टूर्नामेंट के फ़ाइनल में श्रीलंका के द्वारा बनाया गया यह स्कोर
न्यूनतमहै। इससे पहले भारत ने ही साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफ़ी में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 54 रन बनाए थे।
6 for 21 - सिराज का यह गेंदबाज़ी प्रदर्शन एशिया कप में किसी भी गेंदबाज़ के द्वारा एशिया कप में
दूसरा सबसे अच्छाप्रदर्शन है। अंजता मेंडिस ने इससे पहले 2008 में भारत के ख़िलाफ़ 16 रन देकर छह विकेट लिए थे।
3 - सिर्फ़ तीन गेंदाबाज़ों ने ही किसी भी पुरुषों के वनडे फ़ाइनल में सिराज से
बेहतर प्रदर्शन किया है। 1991 में आक़िब जावेद ने
भारत के ख़िलाफ़ 37 रन देकर सात विकेट लिए थे। सिर्फ़ उन्होंने ही किसी भी वनडे के फ़ाइनल में सिराज से ज़्यादा विकेट लिए हैं। किसी भी भारतीय गेंदबाज़ के द्वारा वनडे में यह
चौथासबसे अच्छा प्रदर्शन है।
16 - सिराज ने अपने पांच विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ़ 16 गेंदें ली। जहां तक गेंद दर गेंद का डेटा उपलब्ध है, सिराज ने संयुक्त रूप से
चामिंडा वास और अली ख़ान के साथ सबसे तेज़ पांच विकेट हासिल किए हैं। चामिंडा ने 2003 के विश्व कप में
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ यह कारनामा किया था। वहीं यूएसए के अली ने
इसी साल यह कारनामा किया था।
4 -सिराज ने पहली पारी के तीसरे ओवर में चार विकेट लिए। जहां तक गेंद दर गेंद डेटा उपलब्ध है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ हैं। 2002 के बाद से सिर्फ़ तीन गेंदबाज़ों ने यह कारनाम किया है। चामिंडा बनाम बांग्लादेश 2003, मोहम्मद समी बनाम न्यूज़ीलैंड 2003, आदिल रशीद बनाम वेस्टइंडीज़ 2019, ये तीन ऐसे गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने सिराज से पहले एक ही पारी में चार विकेट लिए थे।
15.2 - एशिया कप के फ़ाइनल में श्रीलंका की टीम सिर्फ़ 15.2 ओवर तक की गेंदबाज़ी करने में सफल रही। किसी भी पूर्ण सदस्यीय टीम के लिए यह
दूसरी सबसे छोटी पारी थी।
12 - श्रीलंका ने जब अपना छठा विकेट गंवाया तो उनका स्कोर 12 रन था। इससे पहले सिर्फ़ एक ही टीम ने इस स्कोर पर
अपने छह विकेट गंवाए हैं। 129 - एशिया कप का फ़ाइनल सिर्फ़ 129 गेंदो में ख़त्म हो गया।
वनडे में यह तीसरा सबसे छोटा मैच था। नेपाल और अमेरिका के बीच 2020 का कीर्तिपुर वनडे केवल 104 गेंदों तक चला था, जबकि 2001 में श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच कोलंबो में हुआ वनडे 120 गेंदों तक चला था।
263 - इस मैच में भारत 263 गेंदें शेष रहते ही अपने लक्ष्य तक पहुंच गया था। गेंद शेष रहने के मामले में यह भारत के लिए
वनडे में सबसे बड़ी जीत है। साथ ही इस मामले में श्रीलंका के ख़िलाफ़ भी
यह सबसे बड़ी जीत है। साथ ही गेंद शेष रहते हुए ही, यह वनडे इतिहास में
छठीसबसे बड़ी जीत है।