परिणाम
पहला मैच, ग्रुप ए, कोलंबो (SSC), February 07, 2026, T20 विश्व कप

पाकिस्तान की 3 विकेट से जीत, 3 गेंद बाकी

faheem-ashraf
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, पाकिस्तान
29* (11)
saim-ayub
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, पाकिस्तान
लाइव
Updated: Feb 7, 2026, 8:35 AM (3 hrs ago)Published Feb 7, 2026, 2:50 AM

T20 World Cup 2026, Ned vs Pak match highlights - हारे हुए मैच को फ़हीम अशरफ़ ने पाकिस्तान की झोली में डाला

By ESPNcricinfo स्टाफ़

हारे हुए मैच को फ़हीम अशरफ़ ने पाकिस्तान की झोली में डाला

आख़िरी के 12 गेंदों में 29 रनों की ज़रूरत थी। अगर 19वें ओवर में फ़हीम अशरफ़ का कैच ले लिया जाता तो शायद परिणाम कुछ और होता। हालांकि अंतिम परिणाम यह है कि पाकिस्तान मैच जीत चुका है। एकसमय पर पाकिस्तान ने 148 रनों के रन चेज़ में 12वें ओवर में ही 98 रन बना लिए थे और वहां से मैच ऐसा मुड़ा कि लगा कि पाकिस्तान यह मैच हार जाएगा। लेकिन एक ड्रॉप कैच ने पूरे मैच की कहानी बदल दी।
1

फहीम को मिला जीवनदार, 19वें ओवर में बने 24 रन

ओ डाउड ने एक बहुत बड़ा मौक़ा गंवा दिया है। 19वें ओवर की पहली गेंद पर फ़हीम अशरफ़ ने सिक्सर लगाया गया था। उसके बाद दूसरी गेंद फुलटॉस थी, जिसे लांग ऑन सीमा रेखा के बाहर भेजने का प्रयास था लेकिन बल्ले के साथ कनेक्शन अच्छा नहीं बना। लांग ऑन के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ दौड़ लगाते हुए गेंद तक पहुंचे लेकिन कैच ड्रॉप कर दिया गया।
W
1
4
1

आख़िरी 12 गेंदों में 29 रनों की जरूरत

1
1
1
1
1

दो और विकेट गिरे, पाकिस्तान अब मुश्किल में

आख़िरी 24 गेंदों पर पाकिस्तान की टीम 24 गेंदों में 34 रन चाहिए थे। 16वें ओवर की पहली पांच गेंदों पर सिर्फ़ तीन रन आए, आख़िरी गेंद पर नवाज़ ने सिक्सर लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद सिर्फ़ ऊंची गई। वह धीमी गेंद पर चकमा खा गए। कठिनाईयों का अंत यही नहीं था। अगले ओवर में वैन बीक ने शादाब को भी पवेलियन पहुंचा दिया

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन वापस

साथियों मैच रोमांचक बन चुका है। एकसमय पर एकतरफ़ा सा लग रहा मुक़ाबला अचानक से रोमांचक रंग में आ गया है। बाबर आज़म पवेलियन जा चुके हैं। उससे पहले मीकरेन ने अपने मेडेन ओवर में दो विकेट लिया था और नीदरलैंड्स की जबरदस्त वापसी कराई थी।
6
1
4
W
1
1
मीकरेन ने 12वें ओवर में पहले साहिबज़ादा फरहान को आउट किया और फिर उस्मान को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन पहुंचाया
1
1
1
4
1
1

कप्तान सलमान भी पवेलियन वापस

कप्तान आग़ा सलमान भी तेज़ी से रन बनाने के प्रयास में पवेलियन लौट गए हैं। पाकिस्तान की टीम ने सईम के विकेट के बाद अपनी रफ़्तार को कम नहीं करने का फ़ैसला किया और लगातार बड़े शॉट्स लगाए जा रहे थे। आर्यन के तीसरे ओवर में फ़रहान ने पहले छह, फिर चार और एक सिंगल लिया। सलमान स्ट्राइक पर आए और उन्होंने भी चौका जड़ा दिया लेकिन अगली गेंद पर वह इनसाइड आउट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने 53 रन बना लिए हैं।
1
1

सईम पवेलियन वापस

नो लुक शॉट लगाने के प्रयास में सईम ने मिड ऑन के फ़ील्डर को कैच दे दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में आर्यन दत्त के ख़िलाफ़ सिक्सर लगाया था। उनकी मंशा सिर्फ़ और सिर्फ़ आक्रमण करने की थी। पहले 11 गेंदों में ही उन्होंने 24 रन बना लिए थे। लेकिन उनके विकेट के बाद नीदरलैंड्स ने वापसी के प्रयास में अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान के सामने 148 रनों का लक्ष्य

15वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड्स की टीम आसानी से 170 से 180 के स्कोर की तरफ़ बढ़ रहा है। विकेट ज़्यादा नहीं गिरे थे और रन रेट आठ से ऊपर बना हुआ था। लेकिन स्कॉट एडवर्ड्स के आउट होते ही मैच की दिशा बदल गई। इसके बाद पांच गेंदों में तीन विकेट गिर गए।
आख़िरी 24 गेंदों में नीदरलैंड्स सिर्फ़ 20 रन ही जोड़ पाया और इस दौरान छह विकेट गिरे। सलमान मिर्ज़ा ने तीन विकेट झटके, जबकि शादाब को छोड़कर हर गेंदबाज़ को कम से कम एक विकेट मिला। पाकिस्तान आसानी से लक्ष्य तक पहुंच सकता है लेकिन नीदरलैंड्स के पास भी लड़ने के लिए एक ठीक-ठाक स्कोर है

अबरार और सईम ने किया कमाल

15वें ओवर तक नीदरलैंड्स की पारी शानदार तरीके से आगे बढ़ रही थी। उन्होंने चार विकेट के नुक़सान पर 123 रन बना लिया था लेकिन उसके अबरार में एक और सईम ने दो विकेट लेकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

नीदरलैंड्स अच्छे रनरनेट के साथ आगे बढ़ रहा है

यह साफ़ है कि नीदरलैंड्स ने विकेट गिरने को अपनी रफ़्तार पर असर डालने न देने का फ़ैसला किया है। पाकिस्तान ने हर बार जब भी कोई साझेदारी बनती दिखी, तभी विकेट निकालकर अच्छा काम किया है। शुरुआत में 28 रन की साझेदारी हुई थी, और तीसरे विकेट के लिए भी 34 रन जुड़े। कॉलिन एकरमैन आउट हो गए, लेकिन स्कॉट एडवर्ड्स ने बास डे लीडे के साथ पारी की ज़िम्मेदारी संभाल ली है। दोनों ने 21 गेंदों में 27 रन जोड़ लिए हैं और उनका इरादा साफ़ है कि वे किसी भी क़ीमत पर रुकने वाले नहीं हैं।

दोनों टीम की प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, सलमान अली आग़ा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डलीडे, ज़ैक लायन कैशे, लोगन वैन बीक, रूलोफ़ वैन डर मर्व, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन

पाकिस्तान के पक्ष में गिरा सिक्का

आग़ा सलमान ने टेल्स कहा था और सिक्का भी उसी तरफ़ गिरा। उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है।
स्कॉट एडवर्ड्स: विकेट देखने में अच्छी लग रही है। मैं गेंदबाज़ी करना पसंद करता, लेकिन बल्लेबाज़ी से भी दिक़्क़त नहीं। हमारे लिए यह बड़ा मैच है, बाक़ी तीन भी उतने ही अहम मैच हैं। हम पिछले डेढ़ महीने से भारत और श्रीलंका में हैं और हालात के आदी हो चुके हैं। हमारे पास ऑलराउंडरों की भरमार है और गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में काफ़ी विकल्प हैं।
सलमान आग़ा: पिच नई है। हाल फ़िलहाल में थोड़ी बारिश भी हुई है। हम पिच पर मौजूद नमी का फ़ायदा उठाना चाहते हैं। श्रीलंका में पहली बार मैंने इतनी घास देखी है। हम तीन तेज़ गेंदबाज़ और ऑलराउंडरों के साथ उतर रहे हैं। नीदरलैंड्स एक अच्छी टीम है।

विश्व कप में कुछ और उलटफेर करना चाहेगी नीदरलैंड्स

इस T20 विश्व कप में यदि उन टीमों के बारे में बात की जाए जो अपसेट कर सकती हैं तो नीदरलैंड्स का नाम सबसे ऊपर होगा। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और 2009 में अपने पहले ही T20 विश्व कप में इंग्लैंड को हरा दिया था। 2023 के वनडे विश्व कप में उन्होंने साउथ अफ़्रीका और बांग्लादेश को धूल चटाई थी।
उन दो जीतों में अहम रहने वाले कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का काफ़ी अच्छा बैलेंस है। टिम वैन डर गगटेन, कॉलिन ऐकरमैन और लोगन वैन बीक की वापसी से टीम काफ़ी मज़बूत दिख रही है।
पूरा टीम प्रीव्यू आप यहां देख सकते हैं।
1

पाकिस्तान की टीम की कमज़ोरी और ताक़त

पिछले नौ महीने में पाकिस्तान ने विश्व कप खेलने वाली किसी भी अन्य टीम की तुलना में सर्वाधिक 34 मुक़ाबले खेले हैं। इनमें से उन्होंने 24 मुक़ाबले जीते हैं। जिसमें साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीत के साथ ही एशिया कप फ़ाइनल खेलना भी शामिल है। हालांकि इसमें अहम पहलू यह है कि जिन टीमों के ख़िलाफ़ उन्होंने जीत हासिल की है वो टीमें उतनी मज़बूत नहीं थीं। पाकिस्तान की टीम से जुड़ी हर जानकारी, उनकी ताक़त, उनकी कमज़ोरी.... सब कुछ यहां मिलेगा।

टीम न्यूज़ और संभावित XI

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में साहिबज़ादा फ़रहान को बाहर रखा था लेकिन इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है। मैदान को देखते हुए प्लेइंग XI में सिर्फ़ दो तेज़ गेंदबाज़ ही देखने को मिल सकते हैं।
पाकिस्तान (संभावित): 1 साहिबज़ादा फ़रहान, 2 सईम अयूब, 3 आग़ा सलमान (कप्तान), 4 बाबर आज़म), 5 फ़ख़र ज़मान/शादाब ख़ान, 6 उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), 7 मोहम्मद नवाज़, 8 शाहीन अफ़रीदी, 9 सलमान मिर्ज़ा, 10 उस्मान तारिक़, 11 अबरार अहमद
नीदरलैंड्स (संभावित): 1 माइकल लेविट, 2 मैक्स ओ'डाउड, 3 कॉलिन ऐकरमैन, 4 स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान एवं विकेटकीपर), 5 बास डलीडे, 6 ज़ैक लायन, 7 लोगन वैन बीक, 8 रुलॉफ़ वैन डर मर्व, 9 काइल क्लीन, 10 आर्यन दत्त, 11 पॉल वैन मीकरेन

बड़ी तस्वीर: विश्व कप का पहला मैच

T20 विश्व कप से पहले की तमाम चर्चाओं के बीच में रहने के बाद आख़िरकार टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान ही करने वाली है। पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स की टीम से होगा जो लगातार विश्व कप का हिस्सा रही है। दोनों टीमें अगले राउंड के बारे में सोचते हुए पहले मैच में उतरेंगी। पाकिस्तान की टीम बढ़िया फ़ॉर्म में T20 विश्व कप खेलने आई है, वहीं दूसरी तरफ़ जून 2025 में अपना आख़िरी T20I खेलने वाली नीदरलैंड्स की टीम बड़े मौक़े का पूरा फ़ायदा उठाना चाहेगी।
पाकिस्तान ने आख़िरी बार 17 साल पहले T20 विश्व कप जीता था और भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने के कारण उन्हें दो अंकों के साथ रन रेट का भी नुक़सान होगा। इस वजह से उनके ऊपर टूर्नामेंट के शुरुआत से ही दबाव रहेगा। उनकी एक भी गलती सीधे उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान ने ही सबसे ज़्यादा T20I खेले हैं और उन्होंने 10 अलग टीमों के ख़िलाफ़ 34 मैचों में 24 मैच जीते हैं।
2024 T20 विश्व कप में पाकिस्तान को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने हराया था और यही चीज़ नीदरलैंड्स भी करना चाहेगी। हालांकि नीदरलैंड्स के लिए कम स्कोर वाला मुक़ाबला फ़ायदेमंद हो सकता है क्योंकि बड़े स्कोर के सामने उन्हें दिक्क़तें आ सकती हैं। 2009 में भी नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को हराकर उलटफ़ेर किया था और इस बार भी उनकी नज़रें कुछ वैसा ही करने पर रहेगी।

विश्व कप का आगाज़, पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने

ESPNcricinfo हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महज कुछ और घंटे। फिर शुरु होगा दुनिया के 20 बेहतरीन क्रिकेटिंग देशों के बीच एक अदभुत और ख़ूबसूरत संघर्ष। भारत मौज़ूदा चैंपियन है। भारत ट्रॉफ़ी का सबसे बड़ा दावेदार है। हालांकि उनके मुक़ाबले से पहले आज का पहला मुक़ाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा, जो 11 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान को इस विश्व कप के सारे मुक़ाबले कोलंबो में खेलना है तो यह मुक़ाबला भी वहीं होगा।