परिणाम
14वां मैच, ग्रुप बी (D/N), कोलंबो (RPS), February 11, 2026, T20 विश्व कप

ऑस्ट्रेलिया की 67 रन से जीत

nathan-ellis
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, ऑस्ट्रेलिया
4/12
nathan-ellis
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, ऑस्ट्रेलिया
Updated: Feb 11, 2026, 1:08 PM (6 hrs ago)Published Feb 11, 2026, 7:13 AM

AUS vs IRE Highlights, T20 World Cup 2026: एलिस, ज़ैम्पा ने लिए 4-4 विकेट, ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत

By नीरज पाण्डेय

कठिन हालात में ऑस्ट्रेलिया की अच्छी जीत

मैच से पहले ही कप्तान मिचेल मार्श के चोटिल हो जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के पास प्लेइंग 11 चुनने के लिए केवल 12 खिलाड़ी ही मौजूद थे। इसके बावजूद उन्होंने आयरलैंड को 67 रन से हराते हुए अपने T20 विश्व कप अभियान की शुरुआत बेहतरीन तरीक़े से की है। बल्ले से उन्होंने पहले दिखाया कि वे केवल छक्के मारना ही नहीं जानते और फिर गेंदबाज़ी से तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। नेथन एलिस ने केवल 12 रन देकर चार विकेट लिए और अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया तो वहीं ऐडम ज़ैम्पा ने भी चार विकेट अपने नाम किए।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं गेंद पर ही ट्रैविड हेड का विकेट गंवा दिया जो रन आउट हुए। इसके बाद जॉश इंग्लिस ने आक्रमण किया और कैमरन ग्रीन (21) के साथ 23 गेंदों में 49 रन जोड़े। 17 गेंदों में 37 रन बनाकर इंग्लिस सातवें ओवर में स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार बने। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भी केवल नौ रन बनाकर आउट हुए। 88 के स्कोर पर चार विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया को साझेदारी की जरूरत थी।
रेनशॉ और स्टॉयनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई थी। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142 रन हो चुका था। रेनशॉ और स्टॉयनिस दोनों ही इस समय 30 से अधिक रन बना चुके थे। रेनशॉ 37 और स्टॉयनिस 45 रन बनाकर आउट हुए क्योंकि दोनों ही तेज़ी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। अंतिम चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया केवल 40 रन ही बना सकी। कॉनली और बार्टलेट ने 13 गेंदों में 23 रन जोड़ते हुए टीम को 180 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 35 डॉट बॉल रहे।
पहली गेंद पर ही आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर चले गए। इसके बाद रॉस अडेयर ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का लगाया। पहले ओवर से आयरलैंड ने 12 रन निकाले और उनकी शुरुआत अच्छी दिख रही थी। दूसरे ओवर में ही कुनमन के रूप में स्पिनर को बुलाया गया और दूसरी ही गेंद पर रेनशॉ ने एक बेहद आसान सा कैच गिरा दिया। हालांकि, इसका अधिक खामियाजा उन्हें भुगतना नहीं पड़ा क्योंकि आख़िरी गेंद पर कुनमन ने हैरी टेक्टर को खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटा दिया।
तीसरे ओवर में एलिस ने पहली तीन गेंदों पर दो विकेट निकाले। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर एलिस ने एक और विकेट लिया। इस तरह 27 के स्कोर पर ही आयरलैंड ने चार विकेट गंवा दिए थे और उनके कप्तान रिटायर हर्ट होकर बाहर बैठे थे। पावरप्ले का अंत डेलानी ने चौके और छक्के के साथ किया जिससे पहले छह ओवर में आयरलैंड ने चार विकेट के नुक़सान पर 40 रन बना लिए थे।
ज़ैम्पा सातवां ओवर लेकर आए और अपनी पांचवीं गेंद पर विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने आयरलैंड के बल्लेबाज़ों पर शिकंजा कस दिया और आठ से लेकर 12 ओवर में केवल 37 रन आए। 12 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 80/5 था। यहां मैच आयरलैंड के हाथ से निकल चुका था, लेकिन डॉकरेल एक छोर से लगातार संघर्ष कर रहे थे। डॉकरेल ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए और उनकी पारी में तीन चौकों के साथ दो छक्के शामिल रहे।
ज़ैम्पा ने उन्हें स्टंपिंग आउट कराया। उन्होंने टकर के साथ 41 गेंदों में 46 और फिर अडेयर के साथ 10 गेंदों में 21 रनों की साझेदारी की थी। ज़ैम्पा ने अपने आख़िरी ओवर में दो विकेट निकाले। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने चौथे विकेट के साथ एलिस ने पारी को समाप्त किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाई।

ज़ैम्पा ने चटकाए चार विकेट

2lb
1
W
4
2
4
1
1
1
W
1
6
W
1
W
1

डॉकरेल की पारी का हुआ अंत

डॉकरेल की अच्छी पारी का अंत हो चुका है। 29 गेंदों में उन्होंने 41 रन बनाए और उनकी पारी में तीन चौकों के साथ दो छक्के शामिल रहे। ज़ैम्पा ने उन्हें स्टंपिंग आउट कराया। उन्होंने टकर के साथ 41 गेंदों में 46 और फिर अडेयर के साथ 10 गेंदों में 21 रनों की साझेदारी की थी। 16 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 112/8 है।

स्पिनर्स ने कसा शिकंजा

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने आयरलैंड के बल्लेबाज़ों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले पांच ओवर में केवल 37 रन आए हैं। हालांकि, इस दौरान केवल एक ही विकेट गिरने से पारी को थोड़ी स्थिरता भी मिली है। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/5 है। लगातार बढ़ रहा रन-रेट आयरलैंड की मुश्किलों को भी और बढ़ाएगा।

ज़ैम्पा की भी शानदार शुरुआत

2lb
1
W

ऐसा रहा आयरलैंड के लिए पावरप्ले

पहली गेंद पर ही स्टर्लिंग के बाहर चले जाने के बाद रॉस अडेयर ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का लगाया। पहले ओवर से आयरलैंड ने 12 रन निकाले और उनकी शुरुआत अच्छी दिख रही थी। दूसरे ओवर में ही कुनमन के रूप में स्पिनर को बुलाया गया और दूसरी ही गेंद पर रेनशॉ ने एक बेहद आसान सा कैच गिरा दिया।
हालांकि, इसका अधिक खामियाजा उन्हें भुगतना नहीं पड़ा क्योंकि आख़िरी गेंद पर कुनमन ने हैरी टेक्टर को खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटा दिया। तीसरे ओवर में एलिस ने पहली तीन गेंदों पर दो विकेट निकाले। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर एलिस ने एक और विकेट लिया। इस तरह 27 के स्कोर पर ही आयरलैंड ने चार विकेट गंवा दिए थे और उनके कप्तान रिटायर हर्ट होकर बाहर बैठे थे।
पावरप्ले का अंत डेलानी ने चौके और छक्के के साथ किया जिससे पहले छह ओवर में आयरलैंड ने 40 रन बना लिए।

एलिस ने आयरलैंड को झकझोरा

पहली ही गेंद पर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को रिटायर हर्ट होना पड़ा। संभवतः उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी। इस झटके से टीम उबरती इससे पहले ही एलिस काल बनकर आग उगलने लगे। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट चटका दिए और आयरलैंड ने पांच ओवर में ही अपने चार विकेट गंवा दिए।
W
4
W
1
W
1lb
1

अंतिम चार ओवर में बने केवल 40 रन

अंतिम चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया केवल 40 रन ही बना सकी क्योंकि उन्होंने दोनों सेट बल्लेबाज़ों स्टॉयनिस और रेनशॉ के विकेट गंवा दिए। कॉनली और बार्टलेट ने 13 गेंदों में 23 रन जोड़ते हुए टीम को 180 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 35 डॉट बॉल रहे। ध्यान रहे कि इसी पिच पर श्रीलंका के ख़िलाफ़ 164 का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी आयरलैंड।

रेनशॉ, स्टॉयनिस ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

10वें ओवर तक चार विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की वापसी होती दिख रही है। जब ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल के रूप में चौथा विकेट गंवाया तब तक उनके 100 रन भी पूरे नहीं हुए थे। लगातार आयरलैंड के स्पिनर्स ने शिकंजा कसा और रनों की गति पर ब्रेक लगाते रहे।
रेनशॉ और स्टॉयनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142 रन हो चुका है। रेनशॉ और स्टॉयनिस दोनों ही अब 30 या उससे अधिक रन बना चुके हैं। आख़िरी चार ओवर का अब ऑस्ट्रेलिया पूरा लाभ लेने की कोशिश करेगी।

ऑस्ट्रेलिया की तेज़ शुरुआत, लेकिन शुरुआती झटके भी

ट्रैविस हेड के शुरुआती विकेट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में प्रभावी प्रदर्शन किया और वही आक्रामक मंशा दिखाई, जो पिछले साल से उनके T20 खेल की पहचान रही है। चोटिल मिचेल मार्श की जगह ओपनिंग करने आए जॉश इंग्लिस ने तेज़ी से रन बनाए, जबकि कैमरन ग्रीन भी उनसे ज़्यादा पीछे नहीं थे।
पांचवें ओवर में मार्क एडेयर के ख़िलाफ़ दोनों ने एक-एक छक्का लगाया। लेकिन ओवर की आख़िरी गेंद पर ग्रीन मिडविकेट पर कैच दे बैठे। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन है, जो एक मज़बूत शुरुआत मानी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बल्लेबाज़ी

मिचेल मार्श इस मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ट्रैविस हेड कप्तान के रूप में आए और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। इस बीच स्टीव स्मिथ को मार्श के कवर के रूप में टीम में बुला लिया गया है। मार्श को अभ्यास के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुनमन, ऐडम ज़ैम्पा
ट्रैविस हेड ने कहा, "विकेट अच्छी लग रही है।। पाकिस्तान सीरीज़ हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह यह टूर्नामेंट है।"
पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करते। "यह हमारे लिए फायदेमंद है कि हमें परिस्थितियों और पिच के व्यवहार के बारे में पता है। इससे हमें थोड़ा सा फायदा मिलता है। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं।

टीम न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया दो विशेषज्ञ स्पिनरों मैट कुनमन और ज़ैम्पा के साथ उतर सकता है। ऐसे में ज़ेवियर बार्टलेट या बेन ड्वारश्विस में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। कूपर कॉनली को नंबर 8 पर खिलाकर बल्लेबाज़ी गहराई बढ़ाने का विकल्प भी है, लेकिन फ़ॉर्म को देखते हुए इसकी संभावना कम है। डेविड की अनुपस्थिति में मैट रेनशॉ को मौक़ा मिल सकता है। शीर्ष सात का संयोजन लचीला रहेगा और स्पिन के ख़िलाफ़ मैक्सवेल को ऊपर भेजा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (संभावित): 1 ट्रैविस हेड, 2 मिशेल मार्श (कप्तान), 3 कैमरन ग्रीन, 4 जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), 5 मैट रेनशॉ, 6 ग्लेन मैक्सवेल, 7 मार्कस स्टॉयनिस, 8 ज़ेवियर बार्टलेट/बेन ड्वारश्विस, 9 नेथन एलिस, 10 मैट कुनमन, 11 ऐडम ज़ैम्पा
आयरलैंड के पास जॉश लिटिल को शामिल करने का विकल्प है, लेकिन शायद ही वे अपने पिछले एकादश में कोई बदलाव करें।
आयरलैंड (संभावित): 1 पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 2 रॉस एडेयर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), 5 कर्टिस कैम्फ़र, 6 बेन कैलिट्ज़, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 गैरेथ डेलानी, 9 मार्क एडेयर, 10 बैरी मक्कार्थी, 11 मैथ्यू हम्फ्रीज़

चोटों से परेशान चल रही है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया अपने T20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने वाली आख़िरी टीम है। उनका देर से आग़ाज़ करना उनके पक्ष में जा रहा है, क्योंकि वह टूर्नामेंट से पहले उन्हें चोटों की समस्या झेलनी पड़ी है।
वे पहले ही पैट कमिंस और जॉश हेज़लवुड के बिना इस दौरे पर आए हैं। चयनकर्ताओं ने अब तक हेज़लवुड की जगह 15 सदस्यीय टीम में किसी को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा टिम डेविड भी अभी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और उनके शुरुआती मैच से बाहर रहने की उम्मीद है। इसलिए आयरलैंड के ख़िलाफ़ पहले मुकाबले में उनके पास चुनने के लिए सिर्फ़ 13 खिलाड़ी होंगे।
अगर पहला मैच बुधवार से पहले होता तो नेथन एलिस (हैमस्ट्रिंग समस्या) और ऐडम ज़ैम्पा (ग्रॉइन में जकड़न) के खेलने को लेकर भी संशय होता। पाकिस्तान दौरे के आख़िरी T20I में ज़म्पा को यह समस्या हुई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया 3-0 से सीरीज़ हार गया था।
ऑस्ट्रेलिया ख़राब फ़ॉर्म से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान में उन्हें करारी हार मिली, जबकि कई खिलाड़ी BBL से आए थे। हालांकि एलिस, डेविड और ग्लेन मैक्सवेल उस दौरे पर नहीं थे और विश्व कप टीम के कई खिलाड़ियों ने उस सीरीज़ में अधिकतम एक या दो मैच ही खेले थे। परिस्थितियों में बदलाव उनके लिए चुनौती होगी। आयरलैंड के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल और गैरेथ डेलनी उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, जिन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन किया था।
1