Updated: Feb 12, 2026, 5:06 PM (12 hrs ago)•Published Feb 12, 2026, 10:33 AM
Ind vs Nam, T20 World Cup 2026 Highlights: किशन, हार्दिक और वरुण ने दिलाई भारत को जीत
By नवनीत झाकिशन, हार्दिक और वरुण ने दिलाई भारत को लगातार दूसरी जीत
इशान किशन और हार्दिक पंड्या के अर्धशतकों और वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी की बदौलत भारत ने नामीबिया को हराते हुए T20 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। 93 रनों की यह जीत रनों के अंतर से T20 विश्व कप में बारत की सबसे बड़ी जीत भी है।
भारत ने नामीबिया के सामने दिल्ली में 210 रनों का लक्ष्य रखा था और पावरप्ले में नामीबिया ने एक विकेट के नुक़सान पर 57 रन भी बना लिए थे। पावरप्ले में एकमात्र सफलता अर्शदीप सिंह के हाथों लगी थी जिन्होंने यान फ़्रायलिंक का शिकार करते हुए T20 में अपने 250 विकेट पूरे किए थे।
हालांकि भारतीय गेंदबाज़ों को अभी भी मेहनत करनी थी लेकिन वरुण ने इस काम को आसान कर दिया। लॉरेन स्टीनकैंप को अपनी गुगली पर शिकार बनाने के बाद वरुण ने अपने अगले ही ओवर में नामीबिया को दोहरा झटका दे दिया और साथ ही अक्षर पटेल की फिरकी भी नामीबिया पर हावी हो गई और उन्होंने कप्तान जेरार्ड इरास्मस का शिकार किया।
10.5 ओवर के बाद महज़ 88 के स्कोर पर नामीबिया पांच विकेट गंवा चुकी थी और अक्षर ने इसके बाद नामीबिया को मलान क्रूगर के रूप में एक और झटका दिया और इस विकेट को जसप्रीत बुमराह के बेहतरीन कैच ने अंजाम दिया। इसके बाद भारत के लिए जीत महज़ औपचारिकता ही प्रतीत होने लगी और डेथ में बाक़ी काम बुमराह और हार्दिक ने कर दिया। हार्दिक ने 18वें ओवर में लगातार दो झटके देकर नामीबिया को चारों खाने चित कर दिया।
नामीबिया ने भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था और संजू सैमसन ने पारी की आक्रमक शुरुआत भी की थी। हालांकि सैमसन अपनी शुरुआत को भुना नहीं पाए लेकिन इशान किशन ने नामीबिया के गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया और पावरप्ले की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुक़सान पर 86 रन जोड़ दिए।
किशन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक भी पूरा किया और पावरप्ले में यह T20 विश्व कप के दौरान पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था।भारत ने मात्र 6.5 ओवर में 100 रन पूरे किए जो कि T20 विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा पूरे किए गए सबसे तेज़ 100 रन थे।
हालांकि जल्द ही भारत की पारी में ब्रेक लगा और 20 रनों के अंतराल में भारत ने किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का विकेट गंवा दिया। लेकिन यह तूफ़ान के आने से पहले की ही शांति सिद्ध हुई और थोड़ी देर नज़रें जमाने के बाद हार्दिक ने आक्रामक बल्लेबाज़ी शुरू कर दी।
हार्दिक ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 28 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और शिवम दुबे के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 82 रन जोड़े। हालांकि डेथ ओवर में भारत अधिक रन नहीं बटोर पाया और अंतिम दो ओवर में भारत ने हार्दिक और दुबे सहित कुल पांच विकेट गंवाए। एक समय लग रहा था कि भारत 250 के आसपास का स्कोर बनाएगा लेकिन अंत में भारत नौ विकेट के नुक़सान पर 209 रन ही बना पाया।
T20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
93 भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है जो कि T20 विश्व कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है
भारत जीत के क़रीब
2 भारत के लिए जीत महज़ औपचारिकता ही नज़र आ रही है और हार्दिक ने 18वें ओवर में लगातार दो झटके देकर नामीबिया को चारों खाने चित कर दिया है
वरुण ने पहली गेंद पर दिया झटका
नामीबिया के 100 रन पूरे
नामीबिया ने 14 ओवर की समाप्ति के बाद अपने 100 रन पूरे किए हैं लेकिन उनके लिए लक्ष्य काफ़ी दूर है। नामीबिया को इस स्थिति में पहुंचाने में वरुण चक्रवर्ती के तिहरे झटके और अक्षर पटेल की दो सफलताओं ने अहम भूमिका निभाई है। अक्षर ने नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस और मलान क्रूगर का शिकार किया है। बुमराह को एक भी सफलता हासिल नहीं हुई है लेकिन उन्होंने क्रूगर का बेहतरीन कैच लपका है।
1
1
वरुण और अक्षर ने भारत की पकड़ को किया मज़बूत
वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की जोड़ी ने नामीबिया को पूरी तरह से बैकफ़ुट पर धकेल दिया है। वरुण ने एक ही ओवर में दोहरे झटके दिए जिसके बाद अक्षर ने भी इरास्मस को पवेलियन लौटा कर नामीबिया की आधी टीम को बाहर भेज दिया है।
वरुण के विकेट वाले ओवर
W
•
2
1
•
1
1
W
•
W
1
1
वरुण ने किया स्टीनकैंप का शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है, उन्होंने सेट बल्लेबाज़ स्टीनकैंप को अपनी गुगली में फंसाते हुए पवेलियन लौटा दिया है। अब बल्लेबाज़ी के लिए जेरार्ड इरास्मस आए हैं।
इरास्मस की रिकॉर्ड गेंदबाज़ी
2 जेरार्ड इरास्मस ने 20 रन देकर चार विकेट लिए जो कि T20 विश्व कप में किसी कप्तान का संयुक्त तौर पर दूसरा सबसे बेहतर गेंदबाज़ी आंकड़ा है। इस मामले में वह राशिद ख़ान से पीछे हैं जिन्होंने 2024 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 17 रन देकर चार विकेट निकाले थे।
1
हार्दिक का 109 मीटर लंबा छक्का
अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता, फ़्रायलिंक आउट
एक ठोस शुरुआत के बीच अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है और उन्होंने फ़्रायलिंक का विकेट निकाल लिया है। फ़्रायलिंक पुल करने गए लेकिन डीप में लपके गए।
1
20 गेंदों में किशन ने जड़ा अर्धशतक
1
आख़िरी 12 गेंदों पर गिरे पांच विकेट
भारत ने 19वें और 20वें ओवर में 10 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए। 18 ओवर के बाद भारत ने 200 रन बना लिए थे। ऐसा लगा कि आसानी से 240 का स्कोर बन सकता है। हालांकि नामीबिया के कप्तान इरास्मत ने कमाल की गेंदबाज़ी की और 19वें ओवर में सात रन देते हुए, तीन विकेट लिए। इसके बाद स्मिट ने भी आख़िरी ओवर में सिर्फ़ दो रन दिए। इसमें उन्होंने रिंकू का विकेट हासिल किया और अंतिम गेंद पर अर्शदीप रन आउट हुए।
1
हार्ड हिट कर रहे हैं हार्दिक
हार्दिक और शिवम इस साझेदारी की शुरुआत में थोड़ी सी धीमी पारी खेल रहे थे। लेकिन उसकी बाद एक्सलीरेटर पर पैर रख दिया गया है। 31 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी बन चुकी है। हार्दिक 23 गेंदों में 43 रन बना कर खेल रहे हैं । भारत ने 17 ओवरों में 190 रन बना लिए हैं। 240 का स्कोर आ जाना चाहिए।
1
किशन और सूर्या पवेलियन लौटे
सातवें ओवर में किशन और 11वें ओवर में सूर्यकुमार पवेलियन लौट गए हैं। 11 ओवर के बाद टीम ने 122 रन बनाए हैं। अब यहां से यह देखना होगा कि क्या भारत यहां से 250 के अप्रोच से खेलेगा या 200 के अप्रोच से .... किशन ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 13 गेंदों में 12 रन बनाए।
रिकॉर्ड अलर्ट
पुरुष T20 विश्व कप में पावरप्ले के दौरान सबसे बड़े स्कोर:
92 - वेस्टइंडीज़ बनाम अफ़गानिस्तान, 2024
91 - नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, 2014
89 - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ़्रीका, 2016
86 - भारत बनाम नामीबिया, 2026
पुरुष T20 विश्व कप में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:
57* - स्टीफ़न माइबर्ग बनाम आयरलैंड, 2014
56* - लिटन दास बनाम भारत, 2022
51* - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
50 - केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 2021
50* - इशान किशन बनाम नामीबिया, 2026
एक और...
भारत ने आज के मैच में सिर्फ़ 6.5 ओवर में 100 रन पूरे किए। यह पुरुष T20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे तेज़ 100 रन है।
इससे पहले सबसे तेज़ टीम शतक का रिकॉर्ड 7 ओवर में आया था। यह रिकॉर्ड 2014 में नीदरलैंड्स ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ सिलेट में बनाया था।
1
पावरप्ले में हुई रनों की बारिश
किशन और तिलक ने पावरप्ले के आख़िरी दो ओवरों में 43 रन बनाए। पावरप्ले के आख़िरी ओवर में तो किशन ने चार सिक्सर और एक चौका लगाया। इसी के साथ 20 गेंदों में उनका अर्धशतक भी पूरा हुआ। भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की मूड में दिख रहा है। इसके अगले ही ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट पर तिलक का कैच टपकाया गया
4
1
4
2
4
•
•
सैमसन पवेलियन वापस
आज संजू कमाल के टच में दिखाई दे रहे थे। बल्ला सीधा चल रहा था। पैरों का मूवमेंट अच्छा था। टाइमिंग बेहतरीन बन रही थी। सात गेंदों में 22 रन भी बन चुके थे। जिस ओवर में वह आउट हुए, उस ओवर में आउट होने से पहले वह दो सिक्सर और एक चौका लगा दिया था। लेकिन ओवर की आख़िरी गेंद पर वह चिप करने के प्रयास में डीप मिडविकेट के फ़ील्डर को कैच दे बैठे।
•
1
6
6
4
W
प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
भारत: 1 संजू सैमसन, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 रिंकू सिंह, 6 शिवम दुबे, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती
नामीबिया: 1 लॉरेन स्टीनकाम्प, 2 जैन फ़्राइलिंक, 3 जैन निकोल लॉफ़्टी-इटोन 4 जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), 5 जे जे स्मिट, 6 जे़न ग्रीन (विकेटकीपर), 7 रुबेन ट्रंपल मैन, 8 मलान क्रूगर, 9 बेर्नार्ड स्कॉट्ज़, 10 बेन शिकोंगो, 11 मैक्स हिंगो
पिच रिपोर्ट : विलिंग्डन एंड से दाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए ऑफ़ साइड में लंबी बाउंड्री है। निक नाइट ने कहा कि पिच फ़्लैट नज़र आ रही है। यहां पर उछाल अधिक नहीं मिलेगी। पिच पर दरारें भी मौजूद हैं और ओस का असर रह सकता है। हवा चल रही है इसलिए यह ओस को प्रभावित कर सकती है।
सूर्यकुमार ने उछाला था। इरास्मस ने टेल्स कहां और सिक्का उन्हीं के पक्ष में और नामीबिया ने गेंदबाज़ी चुनी है। विपक्षी कप्तानी के इस फ़ैसले से मैदान पर सभी दर्शक काफ़ी ख़ुश हो गए, क्योंकि भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिलेगा।
इरास्मस ने कहा कि विकेट फ़्लैट नज़र आ रही है और उन्होंने ओस की संभावना देखते हुए बाद में बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। नामीबिया के एकादश में दो बदलाव है, शिकोंगो एकादश में शामिल हैं। इरास्मस ने कहा कि उनके एकादश में एक अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ को शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करने की ही सोच रहे थे और जब तक उनकी टीम मुक़ाबले जीत रही है तब तक टॉस हारने का उन्हें ग़म नहीं है। सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और उनके बल्लेबाज़ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भारत में दो बदलाव हैं - अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हैं और संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। सूर्यकुमार ने कहा कि अभी अभिषेक को फ़िट होने में समय लगेगा और उन्हें फ़िट होने में एक या दो मुक़ाबला लग सकता है।
दिल्ली से दया सागर
दिल्ली से दया सागर - दिल्ली की एक बसंत भरी शाम में आपका स्वागत है। जाती सर्द और आती गर्मी के बीच पड़ने वाला यह सुखद मौसम अपने साथ भारतीय टीम का एक विश्व कप मैच भी लाया है। चूंकि भारत का मैच है, इसलिए लोग उत्साहित हैं और शाम सात बजे के मैच के लिए पांच बजे भी स्टेडियम के गेट पर लंबी कतारें देखने को मिली हैं। फ़िलहाल दोनों टीमें मैदान पर आ गई हैं और वार्म अप कर रही हैं।
जसप्रीत बुमराह ने अपना बॉलिंग मार्क किया है और अर्शदीप सिंह ने भी। अब देखना होगा कि क्या पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को जगह मिलेगी या नहीं। अभिषेक शर्मा टीम से जुड़ तो गए हैं, लेकिन वह स्वेट शर्ट पहने हुए हैं और मुझे नहीं लगता है कि वह आज का मैच खेलेंगे। वहीं संजू सैमसन उत्साहित लग रहे हैं और वार्म अप कर रहे हैं। उनको इस मैच में मौक़ा मिल सकता है। टीम हडल में सूर्यकुमार ने टीम को संबोधित किया है।
1
टीम न्यूज़ और संभावित एकादश
गुरुवार के मुक़ाबले से पहले भारतीय एकादश की तस्वीर साफ़ नहीं है। पहले मुक़ाबले में अस्वस्थ होने के चलते बाहर रहने वाले जसप्रीत बुमराह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने मंगलवार को अभ्यास भी किया था। हालांकि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से तो छुट्टी मिल गई है लेकिन उनके खेलने पर फ़ैसला गुरुवार को ही लिया जाएगा।
भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, 2 इशान किशन, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, 11 वरुण चक्रवर्ती
17 वर्षीय मैक्स हिंगो ने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ दो ओवर की गेंदबाज़ी की और 22 रन दिए। भारत के ख़िलाफ़ नामीबिया अनुभवी गेंदबाज़ बेन शिकोंगो को अपने एकादश में शामिल करने पर विचार कर सकती है।
नामीबिया (संभावित): 1 लॉरेन स्टीनकाम्प, 2 जैन फ़्राइलिंक, 3 जैन निकोल लॉफ़्टी-ईटोन, 4 जेरार्ड इरास्मस (कप्तान) , 5 जेजे स्मिट, 6 ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), 7 डायलन लीचर, 8 विलेम मायबर्ग, 9 रुबेन ट्रंपलमैन, 10 बेर्नार्ड स्कॉट्ज़, 10 बेन शिकोंगो
बेर्नार्ड स्कॉट्ज़ और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी नज़रें
USA के ख़िलाफ़ मुंबई में जब भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी तो सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत एक मैच जिताऊ स्कोर तक पहुंच पाया। 2025 के ख़राब वर्ष जिसमें सूर्यकुमार एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए, उसके बाद सूर्यकुमार न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से ही लय में नज़र आए हैं। सूर्यकुमार के पास इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड हैं और उन्होंने विराट कोहली के 16 के आंकड़े को पछाड़ दिया है।
नामीबिया को बेर्नार्ड स्कॉट्ज़ से कुछ वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो उन्होंने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ किया था। 156 के स्कोर का बचाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर ने ओपनर मैक्स ओ'डाउड का विकेट निकालने के साथ ही चार ओवर में मात्र 27 रन दिए।
बुमराह, अभिषेक और वॉशिंगटन चर्चा के केंद्र में
नामीबिया के ख़िलाफ़ भारत अपना दूसरा ग्रुप मुक़ाबला खेलने दिल्ली में उतरेगा। दिल्ली में ही अपना पहला मुक़ाबला खेलते हुए नामीबिया नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मात्र 156 रन बना पाई और उन्हें नीदरलैंड्स ने काफ़ी आसानी से हरा दिया। हालांकि गुरुवार को वह चोट और बीमारी से जूझ रही भारतीय टीम के सामने अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
इस मुक़ाबले से पहले जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा चर्चा के केंद्र में हैं। बुमराह अस्वस्थ होने के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका के ख़िलाफ़ पहला मुक़ाबला नहीं खेल पाए थे लेकिन मंगलवार को वह अभ्यास करते हुए नज़र आए। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर पहले मुक़ाबले के बाद दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए और वह भी मंगलवार को अभ्यास करते नज़र आए।
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फ़ैसला होना अभी बाक़ी है। हालांकि भारत के पास अभी भी एक मज़बूत बल्लेबाज़ी लाइन अप है जिससे निपटना नामीबिया के लिए इतना आसान नहीं होगा।
1