Updated: Feb 17, 2026, 4:48 PM (11 hrs ago)•Published Feb 17, 2026, 10:38 AM
Nep vs Sco Highlights, T20 World Cup 2026: ऐरी के अर्धशतक से नेपाल की जीत
By ESPNcricinfo स्टाफ़ऐरी के अर्धशतक से नेपाल की जीत
नेपाल 171 पर 3 (50*, भुर्तेल 43, लीस्क 3-30) ने स्कॉटलैंड 170 पर 7 (जोंस 71, मंसी 27, कामी 3-25) को 7 विकेट से हराया
दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत नेपाल ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। नेपाल ने स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था और सोमपाल कामी के तीन विकेट की बदौलत उन्होंने स्कॉटलैंड को 170 पर रोक दिया और इसके बाद ऐरी की आक्रामक पारी की बदौलत नेपाल ने 2014 के बाद T20 विश्व कप में पहली जीत हासिल कर ली।
स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोंस और जॉर्ज मंसी ने ठोस शुरुआत की थी और जोंस ने ख़ासकर आक्रामक पारी खेली। नेपाल को पहली सफलता उनके कप्तान रोहित पॉडेल ने दिलाई और 10 ओवर की समाप्ति पर स्कॉटलैंड की सलामी जोड़ी टूट गई।
हालांकि इसके बाद जोंस और ब्रैंडन मक्मलेन के बीच साझेदारी पनप गई, स्कॉटलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रहा था और 15 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुक़सान पर स्कॉटलैंड ने 131 रन बना लिए थे। लेकिन सोमपाल कामी द्वारा डाले गए 16वें ओवर ने स्कॉटलैंड की पारी का रुख़ बदल दिया।
कामी ने एक ही ओवर में जोंस और मक्मलेन का विकेट निकाला और इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर में ब्रूस का विकेट निकाला। नंदन यादव ने भी दो विकेट निकाले जिसके चलते स्कॉटलैंड अंतिम पांच ओवर में 39 रन ही जोड़ पाया।
171 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की सधी शुरुआत हुई थी लेकिन कुशल भुर्तेल ने आक्रमण शुरू किया और पावरप्ले की समाप्ति तक नेपाल ने बिना विकेट खोए 56 रन बना लिए थे।
हालांकि इसके बाद ऑफ़ स्पिनर माइकल लीस्क ने स्कॉटलैंड की वापसी करा दी। उन्होंने 10वां ओवर डालते हुए सबसे पहले भुर्तेल का शिकार किया और फिर अगले दो ओवर में उन्होंने दो और झटके देते हुए आसिफ़ शेख़ और रोहित पॉडेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
लीस्क ने मुक़ाबले में स्कॉटलैंड की वापसी करा दी थी और नेपाल पर दबाव बनता जा रहा था लेकिन इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी ने आक्रमण शुरू किया और लीस्क के अंतिम ओवर में 20 रन बटोरते हुए नेपाल की वापसी करा दी।
गुलशन झा के साथ ऐरी ने 36 गेंदों पर 73 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए नेपाल को सात विकेट से जीत दिला दी। ऐरी ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। ऐरी ने अपनी पारी में मात्र दो डॉट गेंदें खेली।
1
1
नेपाल जीत के क़रीब
दीपेंद्र सिंह ऐरी के आक्रमण से नेपाल जीत के क़रीब जा रहा है। अंतिम दो ओवर में नेपाल को जीत के लिए मात्र 15 रन चाहिए।
ऐरी ने बदला गियर, नेपाल मुक़ाबले में आगे
16वें ओवर में लीस्क के ख़िलाफ़ नेपाल ने कुल 20 रन बटोर लिए और अब मुक़ाबले में नेपाल की टीम आगे है। अंतिम चार ओवर में उन्हें जीत के लिए 39 रनों की ज़रूरत है।
6
6
2
1
1
4
लीस्क ने दिया तिहरा झटका
लीस्क ने तिहरे झटके देकर नेपाल को दबाव में ला दिया है। नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल एक बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन स्वीप करने के दौरान उनके बल्ले का टॉप एज लगा और वह डीप स्क्वायर लेग पर लपके गए।
लीस्क के विकेट वाले ओवर
W
1
•
1
1
1
•
1
1
1
W
•
1
W
1
•
1
•
लीस्क ने दिए दोहरे झटके
लीस्क ने भुर्तेल का शिकार करने के बाद नेपाल को एक और झटका दिया है और उनके सलामी जोड़ीदार आसिफ़ शेख का भी शिकार कर लिया है। आसिफ़ बड़े शॉट के प्रयास में शॉर्ट थर्ड पर लपके गए। नेपाल की पारी में गति धीमी पड़ गई है।
कामी का बेहतरीन रिटर्न कैच
नेपाल को लगा पहला झटका, भुर्तेल आउट
नेपाल को पहला झटका लग गया है। ब्रूस ने एक बढ़िया कैच लेते हुए भुर्तेल को पवेलियन की राह दिखा दी है। भुर्तेल अर्धशतक से चूक गए।
पावरप्ले में नेपाल ने बनाए 56 रन
नेपाल की सलामी जोड़ी ने पहले चार ओवर में सधी हुई शुरुआत की थी लेकिन वॉट के एक ओर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन आए और नेपाल ने पावरप्ले की समाप्ति तक बिना विकेट के नुक़सान पर 56 रन बना लिए।
वॉट का महंगा ओवर
4
6
6
•
1
6
गेंद गिल्लियों पर लगी लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी
भुर्तेल के ख़िलाफ़ कॉट बिहाइंड की अपील हुई थी जिसे अंपायर ने नकारा था और इसके बाद स्कॉटलैंड ने रिव्यू लिया। टीवी अंपायर ने स्निकोमीटर पर चेक किया तो पता चला कि जब गेंद गिल्लियों के पास थी तब स्निकोमीटर पर हरकत हुई थी। गेंद बेल्स पर लगी थीं लेकिन बेल्स न तो जलीं और न ही स्टंप्स से अलग हुईं।
जोंस का प्रहार
नेपाल को 171 का लक्ष्य
एक समय लग रहा था कि स्कॉटलैंड एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी क्योंकि 15 ओवर की समाप्ति के बाद उन्होंने मात्र एक विकेट के नुक़सान पर 131 रन बना लिए थे लेकिन फिर सोमपाल कामी ने एक ही ओवर में दो सेट बल्लेबाज़ों को आउट कर नेपाल की वापसी करा दी और इसके बाद स्कॉटलैंड के लगातार विकेट गिरने लगे। अंतिम पांच ओवर में स्कॉटलैंड मात्र 39 रन ही जोड़ पाया।
कामी ने दिए तिहरे झटके
एक समय स्कॉटलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रही थी लेकिन सोमपाल कामी ने दो ओवर में नेपाल की वापसी करा दी। जोंस और मक्मलेन का विकेट निकालने के बाद उन्होंने ब्रूस का भी शिकार कर लिया।
1
W
1
W
1
•
2
•
1
W
1
1
भुर्तेल ने निकाला कप्तान का विकेट
भुर्तेल ने स्कॉटलैंड को उनके कप्तान रिची बेरिंग्टन के रूप में बड़ा झटका दिया है। पिछले दो ओवर में स्कॉटलैंड को तीन झटके लग गए हैं।
कामी ने दिया दोहरा झटका
जोंस को आउट करने के बाद सोमपाल कामी ने एक और सेट बल्लेबाज़ मक्मलेन को आउट कर दिया। मक्मलेन का कैच उन्होंने अपने फ़ॉलो थ्रू में लपका।
1
W
1
W
1
•
1
कामी ने दिलाई सफलता, जोंस आउट
सोमपाल कामी ने नेपाल को बेकथ्रू दिलाया है, उन्होंने सेट बल्लेबाज़ माइकल जोंस को बोल्ड कर दिया। जोंस ने 45 गेंदों पर 71 रन बनाए।
जोंस का अर्धशतक और स्कॉटलैंड के 100 रन पूरे
50 जोंस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और क्रीज़ पर उनकी नज़रें जम चुकी हैं।
स्कॉटलैंड की पारी में 100 रन भी पूरे हो गए हैं और स्कॉटलैंड एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रही है।
पॉडेल ने दिलाई नेपाल को पहली सफलता
रोहित पॉडेल ने नेपाल को पहली सफलता दिला दी है और उन्होंने जॉर्ज मंसी का शिकार कर लिया है।
पावरप्ले में स्कॉटलैंड ने बनाए 52 रन
पावरप्ले में जोंस और मंसी की जोड़ी ने मिलकर 52 रन जोड़ लिए हैं। जबकि नेपाल की टीम एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाई।
जोंस ने भी पकड़ी लय
जॉर्ज मंसी के बाद माइकल जोंस ने भी लय पकड़ ली है और स्कॉटलैंड की एक सधी शुरुआत आक्रामक शुरुआत में तब्दील हो गई है।
•
4
•
•
6
1
4
4
1
•
1lb
1
स्कॉटलैंड की सधी शुरुआत
स्कॉटलैंड की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की है। जॉर्ज मंसी ने पहले दो ओवर में दो चौके जड़े हैं।
1
1
•
4
•
•
•
1
4
1lb
1w
1
•
नेपाल ने चुनी गेंदबाज़ी
बेरिंग्टन ने उछाला सिक्का और सिक्का गिरा नेपाल के पक्ष में। नेपाल ने चुनी गेंदबाज़ी।
नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि आख़िरकार वह टॉस जीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पिच पर पहले चार-पांच ओवर बल्लेबाज़ी करना कठिन है। उन्होंने कहा कि पहले मुक़ाबले में उनकी टीम ने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी लेकिन पिछले दो मुक़ाबलों में उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाज़ी नहीं की। नेपाल टीम में एक बदलाव है, करण केसी आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह संदीप जोरा को एकादश में शामिल किया गया है।
बेरिंग्टन ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। स्कॉटलैंड के एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
स्कॉटलैंड: 1 जॉर्ज मंसी, 2 माइकल जोंस, 3 ब्रैंडन मक्मलेन, 4 रिची बेरिंग्टन (कप्तान), 5 टॉम ब्रूस, 6 मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), 7 मार्क वॉट, 8 माइकल लीस्क, 9 ओलीवर डेविड्सन, 10 ब्रैड व्हील, 11 ब्रैड क्यूरी
नेपाल : 1 आसिफ़ शेख़ (विकेटकीपर), 2 कुशल भुर्तेल, 3 रोहित पॉडेल (कप्तान), 4 दीपेंद्र ऐरी, 5 आरिफ़ शेख़, 6 लोकेश बाम, 7 गुलशन झा, 8 संदीप जोरा, 9 सोमपाल कामी, 10 नंदन यादव, 11 संदीप लामिछाने
2
पिच और परिस्थितियां
मुंबई में मैच के दौरान तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है और रात का मैच होने के कारण बाद में खेलने वाली टीम को फ़ायदा हो सकता है। हालांकि अभी तक पांच मैचों में तीन बार टीमें लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई हैं। इसके बावजूद टॉस जीतकर दोनों टीम पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला ले सकती है।
टीम न्यूज़ और संभावित एकादश
नेपाल की प्लेइंग XI में 10 खिलाड़ी लगभग तय रहते हैं और 11वें स्थान के लिए उन्होंने अभी तक शेर मल्ला, ललित राजबंशी और सोमपाल कामी को मौक़ा दिया है। पिछले मैच में कामी के प्रदर्शन को देखते हुए इस मैच में भी उनके ही खेलने की उम्मीद है।
नेपाल (संभावित XI): 1 आसिफ़ शेख़ (विकेटकीपर), 2 कुशल भुर्तेल, 3 रोहित पॉडेल (कप्तान), 4 दीपेंद्र ऐरी, 5 आरिफ़ शेख़, 6 लोकेश बाम, 7 गुलशन झा, 8 करन केसी, 9 सोमपाल कामी, 10 नंदन यादव, 11 संदीप लामिछाने
स्कॉटलैंड ने सफ़यान शरीफ़ की जगह जैक जार्विस को टीम में शामिल तो किया था लेकिन इस मैच में वह पिछले मैच की प्लेइंग XI के साथ ही उतर सकते हैं।
स्कॉटलैंड (संभावित XI): 1 जॉर्ज मंसी, 2 माइकल जोंस, 3 ब्रैंडन मक्मलेन, 4 रिची बेरिंग्टन (कप्तान), 5 टॉम ब्रूस, 6 मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), 7 मार्क वॉट, 8 माइकल लीस्क, 9 ओलीवर डेविड्सन, 10 ब्रैड व्हील, 11 ब्रैड क्यूरी
1
लामिछाने और वॉट पर रहेंगी नज़रें
संदीप लामिछाने के लिए अभी तक यह टूर्नामेंट कुछ ख़ास नहीं रहा है। नेपाल के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार संदीप ने अभी तक 9.4 की इकॉनमी और 94 के औसत से सिर्फ़ एक विकेट लिया है। इटली के ख़िलाफ़ मैच में एंथनी मोस्का ने उनकी काफ़ी धुनाई की थी और उनके 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ लामिछाने अपने फ़ॉर्म में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे।
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 3 ओवर में बिना विकेट लिए 43 रन देने के बाद मार्क वॉट इस मैच में वापसी की उम्मीद में रहेंगे। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वॉट को ओवर में 22 रन पड़े थे और उसमें टॉम बैंटन उनके ऊपर हावी रहे थे। नेपाल के ख़िलाफ़ बढ़िया प्रदर्शन के साथ वह टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे।
दोनों टीमें सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं
नेपाल और स्कॉटलैंड के पास T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में खोने के लिए कुछ नहीं था। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को एकदम आख़िरी समय में टूर्नामेंट में एंट्री मिली थी। नेपाल की टीम भी बड़े मौक़े का फ़ायदा उठाने के लिए आई थी और ग्रुप सी के अपने पहले मैच में उन्होंने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था।
अब इन दोनों टीम का मंगलवार को मुंबई में सामना होगा। नेपाल को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एक समय जीत के लिए 8 गेंदों में 11 रनों की ज़रूरत थी, वहीं स्कॉटलैंड ने भी इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी।
रविवार को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ मिली हार के बाद नेपाल की सारी उम्मीदें ख़त्म हो गई और इटली के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की जीत के बाद स्कॉटलैंड के भी सुपर 8 में जाने की संभावनाएं ख़त्म हो गई। अब अपने आख़िरी ग्रुप मैच में दोनों टीम जीत हासिल कर टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी।
नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल ने कहा कि पूर्ण सदस्य देशों के सामने उन्हें खेलने के और मौक़े मिलने चाहिए और इसी कारण से स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल करने के बाद विदाई लेने से उन्हें फ़ायदा मिल सकता है। हालांकि इटली के ख़िलाफ़ 10 विकेट की करारी हार से नेपाल को तगड़ा झटका लगा था।
दूसरी तरफ़ इस विश्व कप में 200 रन बनाने वाली पहली टीम बनने वाली स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया था, लेकिन उससे पहले उन्हें वेस्टइंडीज़ ने हराया था और उसके बाद इंग्लैंड के सामने भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच पिछले साल दो T20I खेले गए थे और दोनों टीमों ने उसमें 1-1 जीत दर्ज़ की थी। पहले मैच में नेपाल ने रोमांचक मुक़ाबले में स्कॉटलैंड को 2 विकेट से हराया था लेकिन उसके तीन बाद ही स्कॉटलैंड ने नेपाल को 34 रन से हराकर बदला लिया।