इस बार आउट होंगे, शरीर पर आती शॉर्ट गेंद थी, बिना पोज़िशन में आए पुल करने गए, शायद आगे की गेंद के लिए तैयार थे, गेंद खड़ी हुई मिड ऑन पर और आसान कैच रबाडा के लिए, एक बड़ी जीत साउथ अफ़्रीका के लिए
साउथ अफ़्रीका vs न्यूज़ीलैंड, 32वां मैच at Pune, विश्व कप 2023, Nov 01 2023 - मैच का परिणाम
9.40pm: एक बेहतरीन मैच की समाप्ति और कल आप हमसे फिर से जुड़िएगा भारत-श्रीलंका मैच के दौरान दोपहर 12.20 बजे से, जिसकी कवरेज को आप यहां पर फ़ॉलो कर सकते हैं। शुभ रात्रि!
तेम्बा बवूमा, कप्तान, साउथ अफ़्रीका: बल्ले से हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जब नई गेंद हवा में लहरा रही थी तो हमारे बल्लेबाज़ों ने उसे संभाला। बाद में हमने गेंद से भी दबाव बनाया। हमने ख़राब गेंदों पर आक्रमण करने की कोशिश की। डिकॉक ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वे देर तक टिके रहे और अंत में आक्रामकता के साथ इसका फ़ायदा उठाया। हम पहले 30 ओवर तक खड़े होकर खेलना चाहते थे, ताकि आख़िरी 20 ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। हम हमेशा नई गेंद और बाद में बीच के ओवरों में गेंद से दबदबा बनाना चाहते हैं।
टॉम लेथम, कप्तान, न्यूज़ीलैंड: यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। क्विंटन डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने बेहतरीन साझेदारी कर हम पर भारी दबाव बनाया। बाद में जल्दी ही पांच विकेट गिर जाना भी हमारे लिए निराशाजनक था। यह एक अच्छी पिच थी, अगर हम उन्हें 330-340 तक सीमित रखते तो बेहतर होता। हम बल्लेबाज़ी में भी अच्छी पिच का फ़ायदा नहीं उठा पाए। हमारे लिए खिलाड़ियों की चोटें चिंताजनक हैं।
रासी वान दर दुसें, प्लेयर ऑफ़ द मैच: उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की और हमें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। क्विंटन डिकॉक ने हमें अच्छी शुरुआत दी और मेरे साथ उनकी साझेदारी बेहतरीन थी। जब गेंद थोड़ा मुलायम हुआ, तो हमने आक्रमण करना शुरू किया। हालांकि बीच-बीच में हमने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया। वैसे भी टेस्ट मैच की लेंथ गेंदों को मारना कठिन होता है। बाद में मिलर ने पारी की बेहतरीन समाप्ति की। हम 300-320 के स्कोर के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमारे मध्य क्रम ने इसे 350 के पार पहुंचाया। इस बड़ी जीत से हम बहुत ख़ुश हैं और यह एक बेहतरीन टीम प्रदर्शन था।
9.10pm: इसी के साथ साउथ अफ़्रीकी टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ भारत को पछाड़ नंबर एक पर पहुंच गई है। यह वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं यह इस साल यह साउथ अफ़्रीका की 100 से अधिक रनों की 9वीं जीत है, जो कि एक कैलेंडर ईयर में अब विश्व रिकॉर्ड है। पिछले 8 मैचों में जब भी साउथ अफ़्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी की है, उन्होंने कम से कम 100 रन की जीत हासिल की है, जो कि फिर से एक विश्व रिकॉर्ड है। जानिए इस मैच में और क्या-क्या रिकॉर्ड बने।
क्या बात है फ़िलिप्स, खड़े-खड़े छक्का मारा बोलर के ऊपर से, आगे की गेंद थी, उसको सीधे बल्ले से मार दिया लांग ऑफ पर
स्टंप की लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर मारा लेकिन रन नहीं लिया
इस बार ऑफ स्टंप पर आई लेंथ गेंद को बल्ले का मुंह खोल हल्के हाथों से खेला बैकवर्ड प्वाइंट पर
बाहर की लेंथ गेंद को छोड़ा कीपर के लिए
काफी बाहर की लेंथ और रूम भरी गेंद को स्वीपर पर कट किया
चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया, ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद थी, उसे मारा वाइड लांग ऑफ पर इनसाइड आउट, हवाई ड्राइव और एक टप्पा चौका डीप में
चौके के बाद छक्का, इस बार लपेट कर मारा स्टंप की फुल गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से खड़े-खड़े, ताकत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
फुल फ्लाइटेड गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर रूम के साथ, उसे मार दिया एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से हवाई ड्राइव और चौका
महाराड के लिए 5वें विकेट का मौक़ा
ऑफ स्टंप के करीब की बैक ऑफ लेंथ गेंद का क्रीज में इंतजार किया और उसे हल्के हाथों से बल्ले का मुंह खोल स्टीयर कर दिया थर्डमैन पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप के बाहर की बाउंसर, पुल करने गए थे, लेकिन बीट हुए
चौथे स्टंप की फुल गेंद को खेला मिड ऑफ पर
इस बार शॉर्ट गेंद को लपेटकर काऊ-कॉर्नर पर पुल मारा चौके के लिए, इन रनों से साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज़ों को ज़रूर झुंझलाहट होगी
इस बार पांचवें स्टंप पर बाहर की लेंथ गेंद को स्वीपर कवर पर कट किया
चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को जगह बनाकर कट मारना चाहते थे, बाहरी किनारे पर बीट हुए
मिडिल स्टंप की फुल गेंद को लंबा स्ट्राइड निकालकर डिफेंड किया बोलर की ओर सीधे बल्ले से
ऑफ स्टंप के बाहर की रूम भरी लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर
फुल गेंद थी स्टंप पर, उसे स्लॉग स्वीप मारा डीप मिडविकेट के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया फिर से डीप प्वाइंट पर
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
2W |
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | |
टॉस | न्यूज़ीलैंड, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4689 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 1 नवंबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | साउथ अफ़्रीका 2, न्यूज़ीलैंड 0 |
ओवर 36 • न्यूज़ीलैंड 167/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |