मैच (10)
IPL (2)
BAN-A vs NZ-A (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)

साउथ अफ़्रीका vs न्यूज़ीलैंड, 32वां मैच at Pune, विश्व कप 2023, Nov 01 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री

परिणाम
32वां मैच (D/N), पुणे, November 01, 2023, आईसीसी विश्व कप

साउथ अफ़्रीका की 190 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, सा. अफ़्रीका
133 (118)
rassie-van-der-dussen
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, सा. अफ़्रीका
rassie-van-der-dussen
नई
न्यूज़ीलैंड
पूरी कॉमेंट्री

9.40pm: एक बेहतरीन मैच की समाप्ति और कल आप हमसे फिर से जुड़िएगा भारत-श्रीलंका मैच के दौरान दोपहर 12.20 बजे से, जिसकी कवरेज को आप यहां पर फ़ॉलो कर सकते हैं। शुभ रात्रि!

तेम्बा बवूमा, कप्तान, साउथ अफ़्रीका: बल्ले से हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जब नई गेंद हवा में लहरा रही थी तो हमारे बल्लेबाज़ों ने उसे संभाला। बाद में हमने गेंद से भी दबाव बनाया। हमने ख़राब गेंदों पर आक्रमण करने की कोशिश की। डिकॉक ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वे देर तक टिके रहे और अंत में आक्रामकता के साथ इसका फ़ायदा उठाया। हम पहले 30 ओवर तक खड़े होकर खेलना चाहते थे, ताकि आख़िरी 20 ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। हम हमेशा नई गेंद और बाद में बीच के ओवरों में गेंद से दबदबा बनाना चाहते हैं।

टॉम लेथम, कप्तान, न्यूज़ीलैंड: यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। क्विंटन डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने बेहतरीन साझेदारी कर हम पर भारी दबाव बनाया। बाद में जल्दी ही पांच विकेट गिर जाना भी हमारे लिए निराशाजनक था। यह एक अच्छी पिच थी, अगर हम उन्हें 330-340 तक सीमित रखते तो बेहतर होता। हम बल्लेबाज़ी में भी अच्छी पिच का फ़ायदा नहीं उठा पाए। हमारे लिए खिलाड़ियों की चोटें चिंताजनक हैं।

रासी वान दर दुसें, प्लेयर ऑफ़ द मैच: उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की और हमें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। क्विंटन डिकॉक ने हमें अच्छी शुरुआत दी और मेरे साथ उनकी साझेदारी बेहतरीन थी। जब गेंद थोड़ा मुलायम हुआ, तो हमने आक्रमण करना शुरू किया। हालांकि बीच-बीच में हमने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया। वैसे भी टेस्ट मैच की लेंथ गेंदों को मारना कठिन होता है। बाद में मिलर ने पारी की बेहतरीन समाप्ति की। हम 300-320 के स्कोर के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमारे मध्य क्रम ने इसे 350 के पार पहुंचाया। इस बड़ी जीत से हम बहुत ख़ुश हैं और यह एक बेहतरीन टीम प्रदर्शन था।

9.10pm: इसी के साथ साउथ अफ़्रीकी टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ भारत को पछाड़ नंबर एक पर पहुंच गई है। यह वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं यह इस साल यह साउथ अफ़्रीका की 100 से अधिक रनों की 9वीं जीत है, जो कि एक कैलेंडर ईयर में अब विश्व रिकॉर्ड है। पिछले 8 मैचों में जब भी साउथ अफ़्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी की है, उन्होंने कम से कम 100 रन की जीत हासिल की है, जो कि फिर से एक विश्व रिकॉर्ड है। जानिए इस मैच में और क्या-क्या रिकॉर्ड बने।

35.3
W
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, आउट

इस बार आउट होंगे, शरीर पर आती शॉर्ट गेंद थी, बिना पोज़िशन में आए पुल करने गए, शायद आगे की गेंद के लिए तैयार थे, गेंद खड़ी हुई मिड ऑन पर और आसान कैच रबाडा के लिए, एक बड़ी जीत साउथ अफ़्रीका के लिए

ग्लेन फ़िलिप्स c रबाडा b कोएत्ज़ी 60 (50b 4x4 4x6 87m) SR: 120
35.2
6
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, छह रन

क्या बात है फ़िलिप्स, खड़े-खड़े छक्का मारा बोलर के ऊपर से, आगे की गेंद थी, उसको सीधे बल्ले से मार दिया लांग ऑफ पर

35.1
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

स्टंप की लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर मारा लेकिन रन नहीं लिया

ओवर समाप्त 3515 रन
न्यूज़ीलैंड: 161/9CRR: 4.60 RRR: 13.13 • 90b में 197 रन की ज़रूरत
मैट हेनरी0 (9b)
ग्लेन फ़िलिप्स54 (47b 4x4 3x6)
केशव महाराज 9-0-46-4
जेराल्ड कट्ज़ी 6-0-35-1
34.6
महाराज, हेनरी को, कोई रन नहीं

इस बार ऑफ स्टंप पर आई लेंथ गेंद को बल्ले का मुंह खोल हल्के हाथों से खेला बैकवर्ड प्वाइंट पर

34.5
महाराज, हेनरी को, कोई रन नहीं

बाहर की लेंथ गेंद को छोड़ा कीपर के लिए

34.4
1
महाराज, फ़िलिप्स को, 1 रन

काफी बाहर की लेंथ और रूम भरी गेंद को स्वीपर पर कट किया

34.3
4
महाराज, फ़िलिप्स को, चार रन

चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया, ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद थी, उसे मारा वाइड लांग ऑफ पर इनसाइड आउट, हवाई ड्राइव और एक टप्पा चौका डीप में

34.2
6
महाराज, फ़िलिप्स को, छह रन

चौके के बाद छक्का, इस बार लपेट कर मारा स्टंप की फुल गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से खड़े-खड़े, ताकत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

34.1
4
महाराज, फ़िलिप्स को, चार रन

फुल फ्लाइटेड गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर रूम के साथ, उसे मार दिया एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से हवाई ड्राइव और चौका

महाराड के लिए 5वें विकेट का मौक़ा

ओवर समाप्त 345 रन
न्यूज़ीलैंड: 146/9CRR: 4.29 RRR: 13.25 • 96b में 212 रन की ज़रूरत
ग्लेन फ़िलिप्स39 (43b 2x4 2x6)
मैट हेनरी0 (7b)
जेराल्ड कट्ज़ी 6-0-35-1
केशव महाराज 8-0-31-4
33.6
1
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, 1 रन

ऑफ स्टंप के करीब की बैक ऑफ लेंथ गेंद का क्रीज में इंतजार किया और उसे हल्के हाथों से बल्ले का मुंह खोल स्टीयर कर दिया थर्डमैन पर सिंगल के लिए

33.5
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

ऑफ स्टंप के बाहर की बाउंसर, पुल करने गए थे, लेकिन बीट हुए

33.4
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

चौथे स्टंप की फुल गेंद को खेला मिड ऑफ पर

33.3
4
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, चार रन

इस बार शॉर्ट गेंद को लपेटकर काऊ-कॉर्नर पर पुल मारा चौके के लिए, इन रनों से साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज़ों को ज़रूर झुंझलाहट होगी

33.2
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

इस बार पांचवें स्टंप पर बाहर की लेंथ गेंद को स्वीपर कवर पर कट किया

33.1
कट्ज़ी, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को जगह बनाकर कट मारना चाहते थे, बाहरी किनारे पर बीट हुए

ओवर समाप्त 337 रन
न्यूज़ीलैंड: 141/9CRR: 4.27 RRR: 12.76 • 17 ओवर में 217 रन की ज़रूरत
मैट हेनरी0 (7b)
ग्लेन फ़िलिप्स34 (37b 1x4 2x6)
केशव महाराज 8-0-31-4
जेराल्ड कट्ज़ी 5-0-30-1
32.6
महाराज, हेनरी को, कोई रन नहीं

मिडिल स्टंप की फुल गेंद को लंबा स्ट्राइड निकालकर डिफेंड किया बोलर की ओर सीधे बल्ले से

32.5
1
महाराज, फ़िलिप्स को, 1 रन

ऑफ स्टंप के बाहर की रूम भरी लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर

32.4
6
महाराज, फ़िलिप्स को, छह रन

फुल गेंद थी स्टंप पर, उसे स्लॉग स्वीप मारा डीप मिडविकेट के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए

32.3
महाराज, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

बाहर की लेंथ गेंद को कट किया फिर से डीप प्वाइंट पर

32.2
महाराज, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

बाहर की लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर

32.1
महाराज, फ़िलिप्स को, कोई रन नहीं

आगे निकले और पैरों की फुल गेंद को लांग ऑन पर खेला

Language
Hindi
जीत की संभावना
सा. अफ़्रीका 100%
सा. अफ़्रीकान्यूज़ीलैंड
100%50%100%सा. अफ़्रीका पारीन्यूज़ीलैंड पारी

ओवर 36 • न्यूज़ीलैंड 167/10

ग्लेन फ़िलिप्स c रबाडा b कोएत्ज़ी 60 (50b 4x4 4x6 87m) SR: 120
W
साउथ अफ़्रीका की 190 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
न्यूज़ीलैंड पारी
<1 / 3>