न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों की रिकॉर्डतोड़ पारी
जानिए पुणे में हुए मैच में साउथ अफ़्रीका ने क्या-क्या रिकॉर्ड अपने नाम किए
संपत बंडारुपल्ली
01-Nov-2023
डेविड मिलर ने साउथ अफ़्रीकी पारी के 15 में से चार छक्के जड़े • Gallo Images/Getty Images
82 साउथ अफ़्रीका ने इस टूर्नामेंट के सात मैचों में अब तक 82 छक्के जड़ दिए हैं, जो कि किसी भी विश्व कप में एक टीम के द्वारा सर्वाधिक है। उन्होंने 2019 विश्व कप के इंग्लैंड के 11 मैचों के 76 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
10.2 साउथ अफ़्रीका ने 2023 में हर पारी में 10.2 की औसत से छक्के जड़े हैं, जो किसी भी टीम के द्वारा किसी साल में सर्वाधिक दर है। उन्होंने इस साल 19 मैचों में कुल 194 छक्के जड़े हैं, जो वेस्टइडीज़ द्वारा 2019 में लगाए गए 28 मैचों के 209 छक्कों के बाद किसी साल में दूसरा सर्वाधिक है।
8 साउथ अफ़्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार 8वीं बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया, जो कि अब विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2007 और इंग्लैंड ने 2019 में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार सात पारियों में 300 से ऊपर का स्कोर बनाया था।
ESPNcricinfo Ltd
4 साउथ अफ़्रीका ने इस विश्व कप में चार बार 350 के स्कोर को पार किया है, जो कि सर्वाधिक है। साउथ अफ़्रीका के नाम विश्व कप में अब नौ बार 350+ का स्कोर है, जो कि ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
4 क्विंटन डिकॉक के नाम अब इस बार के विश्व कप में चार शतक हैं। वह ऐसा करने वाले सिर्फ़ तीसरे बल्लेबाज़ हैं। कुमार संगाकारा ने 2015 के विश्व कप में चार और रोहित शर्मा ने 2019 के विश्व कप में पांच शतक लगाए थे।
545 डिकॉक के नाम इस विश्व कप में 545 रन हैं और वह किसी विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 2007 विश्व कप में जॉक कालिस के 485 रनों के साउथ अफ़्रीकी रिकॉर्ड को तोड़ा। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने कुमार संगाकारा के 541 रनों (2015 विश्व कप) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।
ESPNcricinfo Ltd
2 डिकॉक और रासी वान दर दुसें के बीच इस विश्व कप में दूसरी बार 200+ की साझेदारी हुई और वे उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान के बाद ऐसा करने वाले पहली जोड़ी बन गए हैं।
8 साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों के नाम इस विश्व कप में 8 शतक हो गए हैं। यह 2015 में श्रीलंका के बाद संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
357/4 यह साउथ अफ़्रीका का न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ in Pune is सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर है। उन्होंने 2000 में सेंचुरियन में बनाए गए 324 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo