चौका लगाकर मैच समाप्त किया मिलर ने और सेमीफ़ाइनल की ओर अपना एक कदम और बढ़ाया, फील्ड अंदर थी, पैरों पर फुल गेंद को कलाइयों के सहारे फ्लिक कर दिया डीप मिडविकेट की दिशा में चार रन के लिए
बांग्लादेश vs साउथ अफ़्रीका, 30वां मैच, ग्रुप 1 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Nov 02 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
5.20pm: ख़ैर, हमें दिजिए विदा और जुड़िए दूसरे मैच में, जहां पाकिस्तान भिड़ रहा है नामीबिया से। उस मैच का आंखों देखा हाल बता रहे हैं हमारे सहयोगी सैयद हुसैन और राजन राज। शुक्रिया!
तेम्बा बवूमा, कप्तान, साउथ अफ़्रीका: शुरुआत में पिच से गेंदबाज़ों को मदद थी और रबाडा व नॉर्खिये ने इसका पूरा फ़ायदा उठाया। जब कोई 150किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाज़ी करे और दूसरे छोर से गेंदबाज़ स्विंग करवाए तो यह किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हमारा आख़िरी मुक़ाबला एक बड़ा मैच होगा।
हमारे स्टैट्स ए़डिटर एस राजेश बता रहे हैं कि ग्रुप एक के शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने आख़िरी मैच में साउथ अफ़्रीका को इंग्लैंड को 81 रनों से हराना होगा। (अगर वह पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 160 रन बनाता है)
महमुदउल्लाह, कप्तान, बांग्लादेश: पहली पारी में पिच गेंदबाज़ी के लिए बहुत अच्छी थी। हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, हमारी बल्लेबाज़ी ख़राब रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान तस्कीन की गेंदबाज़ी शानदार रही है। लगातार मैच हारना निराशाजनक है, लेकिन हम दो मैच जीत सकते थे, जो हम क़रीबी अंतर से हारे। अगर वे मैच हमारे नाम होते तो आज कहानी दूसरी होती।
कगिसो रबाडा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।
रबाडा- पिच तेज़ गेंदबाज़ों को मदद कर रही थी और मैं ख़ुश हूं कि आज मेरा दिन था। हमारे लिए मैच में जो चीज़ें काम कर सकती हैं, हम उसका हमेशा अभ्यास करते हैं। हम कठिन मेहनत करते हैं और आज उसका फल मिला। टी20 मैच में गेंद को स्विंग होते देखने का अपना एक अलग मजा है। लेकिन मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं, आईपीएल में भी ऐसा होता रहा है। पिच में थोड़ी सी उछाल भी थी। शायद यह यूएई की सबसे तेज़ विकेट है। नॉर्खिये लंबे समय से अच्छे फ़ॉर्म में हैं, मैं उनके लिए भी ख़ुश हूं।
5.00pm: इसी के साथ ग्रुप एक की माथापच्ची बढ़ती हुई। अब दूसरे नंबर की टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका के बीच कड़ा मुक़ाबला है, वहीं वेस्टइंडीज़ भी अभी सेमीफ़ाइनल के रेस से बाहर नहीं हुआ है। मिलते हैं मैच प्रजेंटेशन में
पैरों पर लेंथ गेंद को हल्के हाथ से मोड़ा शॉर्ट फाइन लेग पर और तेज़ सिंगल के लिए दौड़ पड़े
फुल गेंद को ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर पर और अपना खाता खोला
नए बल्लेबाज़ मिलर, सामने महेदी
फिर से आगे निकले और बेहतरीन कैच शोरिफ़ुल इस्लाम का, क्या ग़ज़ब का कैच है यह, टूर्नामेंट के बेस्ट में से एक, फुल गेंद थी स्टंप की लाइन में, आगे निकलकर सर्किल के फील्ड को पार करना चाहते थे, मिड ऑन के ऊपर से खेला, लेकिन वहां खड़े शोरिफुल ने पीछे भागते हुए एक बेहतरीन कैच लपका, गेंद तक पहुंचने के लिए अंत में उन्हें डाइव भी लगाना पड़ा, पीछे दौड़कर कैच लपकना कहां आसान होता है, लेकिन आसान बनाया
इस बार आगे निकले और ओवरपिच गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर चार रन बंटोरा, फील्डर अंदर था तो जान-बूझकर खेला गया शॉट
पैरों पर फुलर गेंद को आसानी से टहलाया लांग ऑन पर
कट खेला बाहर की शॉर्ट गेंद को, बैकवर्ड प्वाइंट के बायीं ओर से चौका निकाला, थोड़ी देर हवा में थी गेंद लेकिन वहां फील्डर नहीं
हल्के हाथ से कवर की ओर खेला बाहर की फुल गेंद को
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड
स्टंप पर फुलर गेंद को एक कदम आगे बढ़ाकर डीप मिडविकेट की ओर खेला, फील्डर अंदर थे, गेंद को पीछा कर फील्ड किया
साउथ अफ़्रीका को अब 8 ओवरों में सिर्फ़ 18 रन की ज़रूरत
स्टंप के करीब की लेंथ गेंद को हल्के हाथ से खेला बैकवर्ड प्वाइंट की ओर बल्ले का मुंह खोलकर
इस बार बड़ा शॉट खेला बवूमा ने, सौम्य सरकार आए हैं तो उसका फायदा उठाया, मिड ऑफ मिड ऑन अंदर था, गेंद भी ओवर पिट स्टंप की लाइन में, खेल दिया मिड ऑन के ऊपर से सीधा शॉट चार रन के लिए
इस बार बाहर की गुड लेंथ गेंद को मिड ऑफ के बायीं ओर हल्के हाथों से खेल सिंगल चुराया
इस बार बाहर की गुड लेंथ गेंद, ड्राइव किया लेकिन सीधे कवर के हाथ में
फिर से लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर आती हुई, एक कदम आगे निकलकर खेला मिड ऑन पर और सिंगल चुराया
पैरों पर लेंथ गेंद, पड़ने के बाद अंदर की ओर आई, कलाइयों के सहारे क्रीज़ के भीतर से ही मोड़ा डीप स्क्वेयर लेग पर
सौम्य सरकार आए हैं गेंदबाज़ी करने
ऑफ स्टंप से बाहर की लेंथ गेंद को लेग साइड में शफल कर रूम बनाया और कट कर दिया बैकफुट से डीप प्वाइंट पर
पैरों पर लेंथ गेंद को टहलाया लांग ऑन पर बैकफुट से, सीधे बल्ले से
ओह...इस बार बीट किया बाहर की गुड लेंथ गेंद से, पड़ने के बाद हल्का सा अंदर की ओर आई, चकमा खाए बल्लेबाज़
ऑफ स्टंप की गुड लेंथ गेंद पर एक कदम आगे आए और लांग ऑन के लिए खेल दिया
फुल गेंद मिडिल स्टंप पर, चहलकदमी कर टहलाया लांग ऑन पर
पैरों पर लेंथ गेंद को हल्के हाथों से मोड़ा डीप मिडविकेट पर
शुक्रिया अफ़्ज़ल। हमें लगा था कि आप ही मैच ख़त्म करके आएंगे लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी कर मैच को बनाए रखा। महेदी आए हैं अब
ओवर 14 • सा. अफ़्रीका 86/4
साउथ अफ़्रीका की 6 विकेट से जीत, 39 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |