और इसी के साथ पाकिस्तान पहुंचा सेमीफ़ाइनल में ऑफ़ स्टंप के बाहर थी गेंद, बड़ा शॉट खेलने गए, और बीट हुए पाकिस्तान की 45 रनों से शानदार जीत
पाकिस्तान vs नामीबिया, 31वां मैच, ग्रुप 2 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Nov 02 2021 - मैच का परिणाम
10.00 pm : तो चलिए आज के लिए इतना ही, कल एक बार फिर डबल हेडर के मुक़ाबलों के साथ हम होंगे हाज़िर। पहले मुक़ाबले में जहां न्यूज़ीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच होगी जंग तो शाम ढलते ही भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होगा धुंआधार मुक़ाबला। छोटी दिवाली पर होने वाला ये मुक़ाबला एक बेहद रोमांचक और भारतीय टीम के लिए अहम होगा, क्योंकि अगर सेमीफ़ाइनल की उम्मीदों की लौ को जलते हुए रखना है तो फिर जीत ज़रूरी है। फ़िलहाल मुझे यानि सैयद हुसैन और साथी राजन राज को दीजिए इजाज़त। आप भी रखिए अपना बहुत अच्छे से ख़्याल, शुभ रात्रि, गुड नाइट और शब्बा ख़ैर।
बाबर आज़म : अल्लाह का शुक्र है हमने अच्छा किया, आज हम एक अलग योजना के साथ उतरे थे कि पहले बल्लेबाज़ी की जाए और उसमें भी हम क़ामयाब रहे। हसन अली को हमने कंडीशन के हिसाब से चेंज किया और नई गेंद से उनसे गेंदबाज़ी कराई। दूसरे हाफ़ में ओस की वजह से फ़ील्डर को थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन ये कोई बड़ा मसला नहीं है क्योंकि बड़े टूर्नामेंट में आप इसे बहाना नहीं बना सकते। हम जैसा क्रिकेट खेल रहे हैं हम इसी को जारी रखेंगे और सेमीफ़ाइनल में भी हम अपना 100 फ़ीसदी देंगे।
एरार्ड इरास्मस : हम शुरू से ही जानते थे कि पाकिस्तान बेहद मज़बूत टीम है लेकिन फिर भी हमने उनका सामना डटकर किया। पहले 10 ओवर में हमने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उसके बाद उन्होंने साबित किया कि उनकी बल्लेबाज़ी में गहराई है। आगे हम हर एक मुक़ाबले को गंभीरता से लेंगे और ये हम सभी के लिए एक अवसर की तरह है क्योंकि इस स्तर पर हमें ज़्यादा खेलने का मौक़ा नहीं मिलता है।
मोहम्मद रिज़वान : शुरुआत में हमें मेहनत करनी पड़ रही थी और उसी का फ़ायदा हुआ कि हमने आख़िर में शानदार अंदाज़ में फ़िनिश किया, हम ख़ुश हैं कि हमने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है और अच्छा ये है कि हमारी पूरी टीम एक यूनिट की तरह खेल रही है। हम चाहेंगे कि आगे भी हम ऐसा ही खेलें और अपने सभी समर्थकों से गुज़ारिश है कि वह ऐसे ही हमारी टीम का समर्थन करते रहें।
मोहम्मद रिज़वान को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया
9.45 pm : 190 रनों का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और कभी भी ऐसा नहीं लगा था कि ये टीम पाकिस्तान को चुनौती पेश करने जा रही है। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और रन बनाने की दरकार बढ़ती गई, हालांकि अंतिम लम्हों में डेविड वीसा ने 43 रनों की नाबाद पारी के साथ कुछ अच्छे शॉट्स ज़रूर लगाए लेकिन ये केवल हार के अंतर को ही कम कर पाया। 189 के जवाब में नामीबिया 144/5 रन ही बना पाई यानि 45 रन पीछे रह गई, इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है।
पाकिस्तान की चार मैचों में लगातार चौथी जीत और सेमीफ़ाइनल का टिकट किया हासिल
यॉर्कर की कोशिश, लो फ़ुलटॉस, वाइडिश लॉन्ग ऑन की ओर खेला, तेज़ी से दो रन
ओह ! बाहरी किनारा और कीपर के पास लेकिन फ़्री हिट थी इसलिए आउट नहीं होंगे
फ़्री हिट का मतलब वीसा को मिल गया बड़े शॉट का वीज़ा
पिछली गेंद पर छक्का तो इस गेंद पर चौका ! वीसा का जवाब नहीं, शॉर्ट गेंद थी, और उसे पुल कर दिया, और ये क्या नो बॉल थी यानि अगली गेंद फ़्री हिट
बिना वीज़ा के एक बार फिर वीसा गेंद को हवाई यात्रा पर पहुंचाते हुए ! स्लॉट में थी गेंद, पिक किया और बड़ा शॉट, काऊ कॉर्नर के ऊपर और लंबा छक्का
फ़ुलटॉस, बड़ा शॉट खेलने की कोशिश, बल्ले पर सही से आई नहीं, लॉन्ग ऑन से पहले गिरी, दो रन
ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुल गेंद, कवर के ऊपर से खेलना चाहते थे, बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्डमैन की ओर गई, एक रन
आख़िरी ओवर करेंगे शाहीन शाह अफ़रीदी, जिन्हें आज नहीं मिली है अब तक कोई सफलता
चार में चार जीत और सेमीफ़ाइनल का टिकट, बस पाकिस्तान के लिए छह गेंद दूर
राउंड द विकेट, एक बार फिर कोण के साथ ऊपर डाली हुई गेंद, शफ़ल करते हुए आगे निकले और मिड ऑफ़ की ओऱ तेज़ ड्राइव लेकिन सिर्फ़ एक रन, ओवर समाप्त
यॉर्कर लेंथ की गेंद, मिडिल स्टंप पर, पीछे हटे और स्कॉयरड्राइव लगाई, जब तक डीप प्वाइंट पर फ़ील्ड की जाती, दो रन का था मौक़ा
फ़ुल गेंद, और तेज़, मिडिल स्टंप पर टप्पा खाकर अंदर की ओर आई, ऑन साइड में खेलना चाहते थे, बीट हुए गेंद पैड पर लगी और एक ही रन मिलेगा
शॉर्ट पिच गेंद, ऑफ़ स्टंप पर, तैयार थे वीसा, पीछे हटे और पुल किया, लेकिन इसी शॉट के लिए फ़ील्डर लगा रखा है, दो ही रन मिले
एक बार फिर बहुत बड़ा शॉट खेलने की कोशिश, शायद गेंद और बल्ले का संपर्क होता तो गेंद शारजाह तक पहुंच जाती, लेकिन ऑफ़ स्टंप के बाहर धीमी गेंद और पूरी तरह बीट हुए बल्लेबाज़
मिडिल स्टंप पर गेंद, स्लॉट में, गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से बड़ा शॉट और मिला छक्का
रउफ़ आ रहे हैं
एक बड़ी जीत के साथ सेमीफ़ाइनल में स्थान पक्का करने से बस अब 12 गेंद दूर है पाकिस्तान
ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, धीमी डाली हुई, लैप शॉट की कोशिश, बीट हुए और गेंद कीपर के पास, कोई रन नहीं, ओवर समाप्त
मिडिल स्टंप पर ब्लॉकहोल में, पीछे हटे और स्कॉयर ड्राइव लगाई, तेज़ी से दो रन के लिए निकल पड़े, बेहतरीन दौड़ विकेटों के बीच
ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, क्रीज़ में खड़े ही खड़े बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, बल्ले का ऊपरी किनारा और प्वाइंट के ऊपर से नो मैंस लैंड में गिरी
ऑफ़ स्टंप के बाहर, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पीछे हटे और थर्डमैन की ओर स्टीयर किया, इन एक एक रन से अब बस हार का अंतर ही कम होने वाला है, नामीबिया अब लगता है मान चुकी है हार
कोण के साथ, ये गेंद अंदर आती हुई, लेंथ पर थी ऑफ़ स्टंप पर, पीछे गए और गेंदबाज़ की दिशा में खेला
राउंड द विकेट अब
ऑफ़ स्टंप पर गेंद, उंगलियां फेरीं थी, बड़ा शॉट खेलने की कोशिश, अंदरूनी किनारा और फ़ाइन लेग की ओर गई गेंद, एक ही रन
हसन अली अब आक्रमण पर
गेंद जब सिर पर लगती है तो नियमानुसार कनकशन इंजरी के मद्देनज़र फ़िज़ियो आते हैं और चेक करते हैं, वही चलता हुआ लेकिन अच्छी बात ये है कि वीसा पूरी तरह ठीक है और खेलने के लिए तैयार
तीखा बाउंसर और जाकर हैलमेट पर लगी ऑफ़ स्टंप पर थी, पुल की कोशिश लेकिन तेज़ी से गेंद आई और जाकर सिर पर लगी, हैलमेट पहने हुए थे बल्लेबाज़, गेंद थर्डमैन की दिशा में गई, ओवर समाप्त
1W | ||||
1W | ||||
ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी | |
टॉस | पाकिस्तान, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1386 |
मैच के दिन | 2 नवंबर 2021 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 2, नामीबिया 0 |
ओवर 20 • नामीबिया 144/5
पाकिस्तान की 45 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |