पांचवें स्टंप पर फुलर, लांग ऑन की ओर पुल किया है, एक ही रन आएगा
साउथ अफ़्रीका vs इंग्लैंड, 39वां मैच, ग्रुप 1 at Sharjah, टी20 विश्व कप, Nov 06 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
10:03 pm चलिए तो आज के डबल हेडर का दिन हुआ समाप्त। अब समय है कल आखिरी डबल हेडर का। और हां भारतीय प्रशंसकों की नजरों से पहला मुकाबला अहम होगा। पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना होगा न्यूजीलैंड से। अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बन जाएगा, उन्हें बस अच्छा नेट रन रेट बनाते हुए नामीबिया को हराना होगा। आज के लिए बस इतना ही मुझे यानि निखिल शर्मा और मेरे साथी अफ्जल जिवानी को दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।
ओएन मॉर्गन, इंग्लैंड के कप्तान : यह बहुत अच्छा विकेट था, साउथ अपफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन हमें लगा कि ओस आएगी और हमारे लिए आसान हो जाएगा। मोईन और लिविंगस्टन ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम मैच नहीं जीत पाए। सेमीफाइनल में पहुंचना चुनौती थी, हमने बड़े मुश्किल मैच खेले हैं, श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल था, आज का मैच मुश्किल रहा। टूर्नामेंट और उससे पहले कई खिलाड़ियों को चोट लगी हैं। हमने ऐसा ग्रुप बनाया है कि सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं खुश हूं कि हम ग्रुप 1 से शीर्ष के तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
तेंबा बवूमा, साउथ अफ्रीका के कप्तान : विकेट अच्छा था, हमने मैच जीतने की पूरी कोशिश की, कोशिश की इंग्लैंड को तय नेट रन रेट के तौर पर पछाड़ा जा सके, लेकिन एक हम नहीं कर पाए। हम इस टूर्नामेंट से बहुत कुछ सीखकर जा रहे हैं। हमने अच्छा खेल दिखाया और हमने बहुत कुछ सीखा है और यह चीजें बहुत अहम हैं।
रासी वान दर दुसें, प्लेयर ऑफ द मैच : मैं जानता था कि हमें बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। हमने रन बनाए, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा सके। हम खुश हैं कि हमने एक शीर्ष टीम को हराया है। मैं बस मारक्रम के साथ दोबारा से मैच को बनाना चाहता था और अंत में बड़े शॉट लगाना चाहता था। बल्लेबाजी के तौर पर यहां पर चुनौती थी।
9:50 pm किस्मत बड़ी चीज है और इस बात को साउथ अफ्रीका से बेहतर कौन जान सकता है। ऐसा मौका कम ही देखने को मिलता है जब कोई टीम जीती हो तो भी उस टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी हो और जो हारी हो वह संतुष्ट हो। साउथ अफ्रीका ने 10 रनों से इंग्लैंड को मात दे दी, लेकिन नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान, इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दुसें और मारक्रम की कमाल की बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने 189 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन यह साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड को 131 रनों से नीचे रोकना था, जो हो नहीं सका। मोईन अली और लिविंस्टन की बेहतरीन बल्लेबाजी ने इंग्लैंड की झोली में मैच डाल दिया था, लेकिन अंतिम ओवर में रबाडा ने हैट्रिक ली और टीम को 10 रनों से जीत दिला दी।
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर पुल किया है, एक ही रन आएगा
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, लांग ऑन की ओर मारा है, दूसरा रन नहीं मिल पाएगा
रबाडा ने ले ली है हैट्रिक, कैंपर, हसरंगा के बाद टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली तीसरे गेंदबाज, चौथे स्टंप गुड लेंथ, उंगलियां फेरी थी गेंद पर, लांग ऑफ की ओर उठाकर मारा लेकिन सीधा उनके हाथों में, एक तरह की कैचिंग प्रैक्टिस
एक और विकेट, हैट्रिक पर रबाडा, मॉर्गन का मिल गया है विकेट, गुड लेंथ, डीप स्क्वाायर लेग की ओर उठाकर मारने का प्रयास, गेंद को खींचा था लेग साइड पर, दूरी नहीं बना पाई गेंद
तीसरे अंपायर ने पैर की नो बॉल जरूर चैक की थी
ओह, मिल गया है रबाडा को विकेट, वोक्स को जाना होगा पवेलियन, चौथे स्टंप पर फुलर, डीप मिडविकेट की ओर उठाकर मारने का प्रयास, हवा में गेंद लेकिन दूरी इतना नहीं तय कर पाई, वहां पर नॉर्खिये खड़े थे और लपके गए।
कदमों का इस्तेमाल, पांचवें स्टंप पर धीमी गति की फुलर, लांग ऑन पर मारने का प्रयास, बल्ले का अंदरूरी किनारा, डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गई गेंद, जब तक डीप मिडविकेट का फिल्डर गेंद तक आता दो रन चुरा लिया, स्ट्राइकर एंड पर थ्रो, कीपर ने स्टंप्स से लगाई, लेकिन समय पर पहुंचे
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की फुलर, लांग ऑन पर उठाने का प्रयास, लेकिन बल्ले और गेंद में संपर्क नहीं
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, लांग ऑन की ओर मारने का प्रयास, बल्ले का अंदरूरी किनारा, शॉर्ट फाइन लेग पर गई गेंद
वोक्स ने लगा दिया है छक्का, पांचवें स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, रूम दिया और उन्होंने पूरी ताकत के साथ बैकफुट से ही कड़ा प्रहार
ओह फ्री हिट, गलत समय पर गलती
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, पुल किया है लांग ऑन की दिशा में, मिलेगा सिंगल ही
पांचवें स्टंप पर धीमी गति की फुल लेंथ, लांग ऑन की ओर उठाकर मारने का प्रयास, बल्ले का अंदरूरी किनारा और पैड पर जाकर लगी
प्रिटोरियस को मिल गया है दूसरा विकेट, पांचवें स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, लांग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास लेकिन गेंद हवा में दूरी तय नहीं कर पाई और सीधा लांग ऑफ के हाथों में गेंद
फिर से रूम बनाया था, शरीर से दूर रखी लोअर फुल टॉस गेंद, बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं
एक और चौका, इस बार कट से, ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, हल्का सा रूम बनाया और कट कर दिया बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, प्वाइंट की ओर कट किया, सीधा हाथ में गेंद, लेकिन एक रन लेने लिए दौड़े, नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो लगती तो लिविंस्टन आउट होते
इस बार मिडऑफ के दायीं ओर से चौका, कदमों का इस्तेमाल, चौथे स्टंप के बाहर फुलर, बैकफुट से ही ड्राइव किया, गैप मिला और गेंद पहुंची सीमा रेखा तक
पांचवें स्टंप पर यॉर्कर, ब्लॉक किया गेंद को, आसानी से पहुंची लांग ऑफ की दिशा में, एक रन चुरा लिया
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, कट कर दिया है शॉर्ट थर्ड मैन के बायीं ओर, एक ही रन मिलेगा
इस बार मिल गया है स्लाइस पर चौका, प्वाइंट के ऊपर से गेंद पहुंची सीमा रेखा तक, पांचवें स्टंप पर फुलर
ओवर 20 • इंग्लैंड 179/8
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |