आखिरी गेंद पर आया है विकेट, पांचवें स्टंप पर फुलर, एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास लेकिन टाइम नहीं कर पाए और एक्स्ट्रा कवर पर लपके गए हैं
भारत vs अफ़ग़ानिस्तान, 43वां मैच, सुपर 8, ग्रुप 1 at ब्रिज़टॉउन, T20 वर्ल्ड कप, Jun 20 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
राशिद खान, अफगानिस्तान के कप्तान : हमें पता था कि हम 160-170 रन का पीछा करेंगे क्योंकि यह एक बड़ी टीम के खिलाफ था। यदि हमने समझदारी से काम लिया होता तो हम यह कर सकते थे। मेरी गेंदबाजी अच्छी हो रही है, मुझे आईपीएल की शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा लेकिन मैं लगातार सही जगह में गेंदबाजी कर रहा हूं। लेकिन यह मैच का परिणाम है जो सबसे अधिक मायने रखता है। हमने हर जगह अपने क्रिकेट का आनंद लिया है लेकिन हमारी मानसिकता ही मायने रखती है।
रोहित शर्मा, भारतीय टीम के कप्तान : हम पिछले दो साल में यहां पर आए हैं और हम इन परिस्थतियों को यहां पर अच्छे से जानते थे। हम जानते थे कि हमारे पास किस तरह की गेंदबाजी है और उन्होंने वही करके दिखाया है। हम बस यही चाहते हैं कि हर कोई अपना रोल निभाए। सूर्यकुमार ने हार्दिक के साथ बहुत अच्छी साझेदारी की। बुमराह के बारे में हम जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। हम जानते हैं कि कैसे उसको हम परिस्थति के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वह बुमराह है जो जानता है कैसे उसको जिम्मेदारी निभानी है। टीम में बदलाव की कोई बड़ी वजह नहीं थी, बस कारण यह था कि वह टीम उस तरह की थी।
सूर्यकुमार यादव, प्लेयर ऑफ़ द मैच : इसके पीछे कड़ी मेहनत और अभ्यास है। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मुझे क्या करता है। मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड गेंदबाज को देने में भी दिक्कत नहीं होगी। जब राशिद गेंदबाजी कर रहे थे तो उनको पछाड़ना मुश्किल था। आप जानना चाहते हैं कि क्या प्लान है। आपको टीम को पहले रखना होगा। मुझे याद है जब हार्दिक आया तो मैंने कहा था कि गेंद को अंत में छोड़ना नहीं है, क्योंकि तब गेंद रिवर्स कर रही होगी। मैंने उसको कहा और देखिए 16 ओवर के बाद तक हम कहां पहुंच गए।
2:05 pm, 11:40 pm ISTक्या शुरुआत की है भारतीय टीम ने सुपर 8 में। ओपनरों ने तो मौका गंवा दिया था लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की साझेदारी ने भारत को पहले पार स्कोर के आगे पहुंचाया। इसके बाद अर्शदीप और बुमराह की साझेदारी आई जिन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी। लेकिन कुलदीप भी इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रहे थे और वह भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी दो विकेट लेकर माहौल अफगानिस्तान के लिए मुश्किल कर दिया थ। कहने का मतलब यह है कि भारतीय टीम 47 रनों से यह मैच जीत गई है।
एक और उसी तरह से वाइड, अंपायर ने कहा वाइड दोबारा से
सातवें स्टंप पर यॉर्कर, बल्लेबाज चूके और अंपायर ने अपने दोनों हाथ फैलाए हैं
ऑफ स्टंप के करीब यॉर्कर, बल्ले से लगाने में भी कामयाब नहीं हो पाए
यह तो चांटा है भाई, मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, स्क्वायर लेग की दिशा में पुल कर दिया है और चौका निकाल लिया है
मिडिल स्टंप पर धीमी गति की बाउंसर, पुल में चूके हैं और कोई रन नहीं मिल पाया
पांचवें स्टंप पर फुलर, स्लॉग का प्रयास लेकिन बल्ले से कोई संपर्क नहीं
पांचवें स्टंप पर फुलर, अपिश ड्राइव का प्रयास लेकिन डीप कवर के आगे गिरी है गेंद, सिंगल ही मिल पाएगा
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, ग्लांस का प्रयास लेकिन पैड पर जाकर लगी है गेंद और पंत ने डायरेक्ट थ्रो का प्रयास किया लेकिन लगा नहीं और सिंगल मिल गया है
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, बीट हुए हैं इस बार
ऑफ स्टंप पर बैक् ऑफ गुड लेंथ, ऑन साइड पर रोका है और रन के लिए भी नहीं गए
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, एक्स्ट्रा कवर की ओर पुश किया है
ऑफ स्टंप पर लोअर फुल टॉस, एक्स्ट्रा कवर पर पंच किया है
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, कवर की ओर पुश किया है
अरे हैट्रिक से बच गए हैं अर्शदीप, ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ थी, मोटा बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के बगल से निकल गई है
एक और विकेट, शरीर पर बाउंसर, पुल का प्रयास, टाइम सही नहीं कर पाए हैं और कीपर ने बस बायीं ओर जाकर आसान सा कैच ले लिया है
कैच का अच्छा अभ्यास कराया है, पांचवें स्टंप पर फुलर, स्लाइस करने का प्रयास था लेकिन थर्ड मैन पर लपके गए हैं, राशिद भी जा रहे हैं पवेलियन
सातवें स्टंप पर फुलर, स्लाइस का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूक गए हैं
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलने को मजबूर किया है
चौथे स्टंप पर फुलर, साइट स्क्रीन पर मारने का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूके हैं
ओवर 20 • अफ़ग़ानिस्तान 134/10
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |