फिर से फुलटॉस गेंद, फिर से बल्ला घुमाया गया लेकिन काफ़ी ख़राब कनेक्शन, एक ही रन मिला, रोमांचक मैच में साउथ अफ़्रीका को मिली जीत
साउथ अफ़्रीका vs बांग्लादेश, 21वां मैच, ग्रुप डी at New York, T20 वर्ल्ड कप, Jun 10 2024 - मैच का परिणाम
डेविड मिलर और क्लासन के बीच 79 रन की साझेदारी टी20आई में 5th विकेट के लिए सा. अफ़्रीका के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने वान दर दुसें और वियान मुल्डर के 77 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच से बस इतना ही, अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
ऐडन मारक्रम : अगर इस तरह का मैच हो तो आख़िरी के ओवर में आप काफ़ी नर्वस होते हैं। कबी आप जीतने वाली पक्ष में होते हैं और कभी परिणाम आपके पक्ष में नहीं जाता। हालांकि यह बहुत मज़ेदार मैच था। आख़िरी ओवर का पांचवां गेंद सीमा रेखा के बाहर भी जा सकता था। हालांकि यह परिस्थितियों पर निर्भर है।
नजमुल शांतो : आख़िरी ओवर में हम सब नर्वस थे। हालांकि हम सब को लग रहा था कि हम मैच जीत जाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। तंजिद ने पिछले दो मैचों में हमारे लिए काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें नई गेंद से विकेट की ज़रूरत थी और उन्होंने मज़बूत चरित्र का परिचय दिया। हमें इस मैच को जीतना चाहिए था। हम जीत के काफ़ी क़रीब भी थे लेकिन अंतिम के दो ओवरों में उन्होंने कमाल की गेंदबाज़ी की।
हाइनरिक को क्लासन को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होने कहा कि हम ख़ुश हैं कि हम इस मैच को जीतने में सफल रहे। इस पिच पर शॉट्स लगाना आसान नहीं था। हालांकि डेविड मिलर ने पिछले मैच में यह दिखाया था कि इस तरह की पिच पर किस तरह की बल्लेबाज़ी करनी चाहिए।
11.36 pm (भारतीय समय) : अंतिम ओवर में 11 रनों की दरकार थी। एक स्पिनर गेंदबाज़ी करने आया लेकिन फिर भी 11 रन नहीं बने। इसमें थोड़ी पिच की और थोड़ी बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों की ग़लती थी। तीन फुलटॉस मिलने के बाद भी वह उसका फ़ायदा नहीं ले पाए। हालांकि पिछले दो दिनों से हमें जिस तरह के मैच देखने को मिल रहे हैं, वह कमाल ही है। इस जीत के साथ साउथ अफ़्रीका की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है। हालांकि इस मैच के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर जो हुआ, उसकी चर्चा काफ़ी होने वाली है। तब पैड पर लग कर गेंद सीमा रेखा के बाहर जा चुकी थी लेकिन अंपायर ने पगबाधा आउट दिया था। रिव्यू लेने के बाद जब बल्लेबाज़ नॉटआउट थे, तब भी चौका नहीं मिला, क्योंकि नियम यह है कि पगबाधा पर अंपायर आउट दे दें और रिव्यू में इस फ़ैसले को पलट भी दिया जाए तो रन नहीं मिलेंगे।
तस्किन अंतिम गेंद पर बल्लेबाज़ी करेंगे, वह भी बड़े शॉट्स लगाने में सक्षम हैं
सिक्सर जा रही गेंद को कैच कर लिया गया, क्या कमाल की फ़ील्डिंग है यह, लो फुलटॉस गेंद पांचवें स्टंप के क़रीब, लांग ऑन की दिशा में शॉट लगाया गया, गेंद ऊंची गई, दूर नहीं... सीमा रेखा पर फ़ील्डर ने ऊपर की तरफ़ कूद कर कमाल का कैच पकड़ा
2 में 6 चाहिए
पैड पर लगी गेंद, अंपायर ने अपील को नकारा, रिव्यू लिया गया, शफ़ल करते हुए, ऑन साइड में हवाई शॉट का प्रयास था लेकिन बल्ले का छकाते हुए पैड पर लगी गेंद, तीसरे अंपायर ने चेक कर के कहा कि इम्पैक्ट ऑफ़ स्टंप के बाहर था, नॉट आउट
आसान सा कैच थमा दिया गया लांग ऑन के फ़ील्डर को, आगे निकल कर आर्म बॉ़ल को लांग ऑन की दिशा में मारा गया, लेकिन बल्ले क निचले हिस्से में लग कर गेंद सीधे फ़ील्डर के पास गई
क्या कर दिया महाराज आपने, रन आउट का आसान मौक़ा था, लांग ऑन फ़ील्डर के बाईं तरफ़ फुलटॉस गेंद को मारा गया था, दो को प्रयास था, तेज़ी से फ़ील्ड कर केगेंद को बोलर के पास फेंका गया लेकिन उनके हाथ से छिटक गई गेंद
रूम बना कर ऑफ़ साइड में शॉट मारने का प्रयास लेकिन फॉलो किया महाराज ने, कट के प्रयास में भीतरी किनारा लग कर गेंद फ़ाइन लेग की दिशा में गई
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड दिया गया, अब 6 में 10 चाहिए
अंतिम ओवर महाराज करेंगे
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल का प्रयास, टाइमिंग अच्छी नहीं, फिर भी दो रन मिलेंगे, स्क्वेयर लेग फ़ील्डर के दाहिने तरफ़ गई थी गेंद
कमाल का शॉट लेकिन फ़ाइन लेग के फ़ील्डर को बीट नहीं कर पाए बल्लेबाज़, मिडिल लेग पर की गई धीमी गेंद को स्वीप किया गया था, काफ़ी अच्छी टाइमिंग लेकिन गैप में नहीं मार पाए
एक और सिंगल, मिडिल लेग की गेंद को लेग साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद
वाइड लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया, संपर्क अच्छा नहीं लेकिन गैप में गेंद., इसी कारण से दो रन मिल जाएंगे, बोलर ने फिर से ख़ुद गेंद को पकड़ा
गेंदबाज़ ने गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग दोनों अच्छा किया, मिड विकेट की दिशा में लेंथ गेंद को सहला कर दो रन का प्रयास था लेकिन काफ़ी तेज़ी से बोलर गेंद को पास पहुंचे
बल्लेबाज़ के पहुंच से गेंद को दूर रखने का प्रयास, आगे निकल कर ऑफ़ साइड में हवाई ड्राइव का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं
18वां ओवर बार्टमैन करेंगे। थर्डमैन और फ़ाइन लेग सर्कल में
अंतिम गेंद पर भी सिंगल, इस ओवर से एक विकेट और दो रन, लांग ऑन की दिशा में पुश किया गया फुल गेंद को
मिड ऑफ़ के फील्डर के पास मार कर, रन के लिए भागे बल्लेबाज़, काफ़ी रिस्की सिंगल था
क्या कमाल गेंदबाज़ी हो रही है, मैच साउथ अफ़्रीका की तरफ़ झुक रहा है, फुल गेंद को मिड ऑन के फ़ील्डर के पास पुश किया गया
एक और डॉट बॉल, विकेट की लाइन में लेंथ गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर फिर से उसी फ़ील्डर के पास पुश किया गया
विकेट के बाद डॉट बॉल, बांग्लादेश पर दबाव बढ़ रहा है, लेंथ गेंद को थर्डमैन की दिशा में खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद गई बैकवर्ड प्वाइंट के फ़ील्डर के पास
पैड पर लगी है गेंद, अपील हो रही है, अंपायर ने आउट करार दिया, रिव्यू लिया बल्लेबाज़ ने, पैड पर लगने के बाद लेग साइड में गई थी गेंद, सिंगल भी लिया गया था, हालांकि अगर बल्लेबाज़ नॉट आउट भी रहे तो उन्हें यह एक रन नहीं मिलेगा, हालांकि इस बार फ़ैसला बोलर के पक्ष में गया है, गेंद लेग स्टंप के ऊपरी हिस्से पर लगती, अंपायर्स कॉल के कारण, हृदय को पवेलियन जाना होगा
रबाडा का आख़िरी ओवर
बोलर की दिशा में फुल गेंद को वापस पुश किया गया
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
नैसो काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क | |
टॉस | साउथ अफ़्रीका, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2664 |
मैच के दिन | 10 जून 2024 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | साउथ अफ़्रीका 2, बांग्लादेश 0 |
ओवर 20 • बांग्लादेश 109/7
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |