इतिहास रच दिया है USA की टीम ने, विश्व कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका। ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, ऑफ़ साइड में हवाई शॉट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद और स्वीपर कवर के फ़ील्डर के पास गई
U.S.A. vs पाकिस्तान, 11वां मैच, ग्रुप ए at Dallas, T20 वर्ल्ड कप, Jun 06 2024 - मैच का परिणाम
लो फुलटॉस गेंद को बोलर के सिर के ऊपर से उड़ा कर मारा गया, कनेक्शन काफ़ी ख़राब, लांग ऑन के फ़ील्डर जब तक गेंद को पकड़ते, तब तक 2 रन ले लिया गया
पैड पर लग कर गेंद कीपर और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से सीमा रेखा के बाहर से जा रही है। भाग्य का चौका मिला पाकिस्तान को, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के क़रीब, शफ़ल करते हुए स्वीप मारने का प्रयास, पैड पर लग कर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई
वाइड दिया जाएगा, वाइड यॉर्कर डालने की कोशिश, बल्लेबाज़ ने कोई शॉट नहीं खेला
क्या कमाल का कैच पकड़ा गया है, मिलिंद कुमार ने बेहतरीन कैच लपका, लो फुलटॉस गेंद, सीधे बल्ले से हवाई प्रहार, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर आगे की तरफ़ भाग कर आए, डाइव किया और एकदम क्लिन कैच पकड़ा। तीसरे अंपायर ने भी कैच को चेक करते हुए, इफ़्ति भाई को पवेलियन जाने को कह दिया है
इस बार वाइड दिया जाएगा, ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, बल्लेबाज़ से गेंद को दूर रखने का प्रयास था, लेकिन वाइड कर बैठे
ऑफ़ स्टंप के थोड़ा बाहर की बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, धीमी गति, पुल के अंदाज़ में डीप मिड विकेट की दिशा में हवाई प्रहार किया गया और गेंद एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के बाहर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, शफ़ल करते हुए ऑफ़ स्टंप के बाहर चले गए थे इफ्तिख़ार, इसी कारण वाइड नहीं दिया गया
लो फुलटॉस गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में खेला गया, फ़ील्डर के पास सीधे गई गेंद, दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए बल्लेबाज़
ओ भाई.... क्या हो रहा है यहां... ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की वाइड गेंद, बाई का रन मिला, कीपर ने बोलर की तरफ़ गेंद को फेंका, उन्होंने गेंद को नहीं पकड़ा, लांग ऑफ़ की तरफ़ गेंद गई, इस बीच 2 और रन ले लिए गए
एक की जगह दो रन दे दिया गया है। ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, ड्राइव किया गया कवर के फ़ील्डर के पास, फ़ील्डर ने चपलता नहीं दिखाई और कीपर के पास काफ़ी ख़राब थ्रो भी आया
फिर से सिक्सर वाला गेंद, फिर से बीट हुए बल्लेबाज़ लेकिन इस बार लेग स्टंप के बाहर थी गेंद तो वाइड मिलेगा और बाई का रन भी मिला, डाइव कर के रिज़वान ने गेंद को रोका
लो फुलटॉस गेंद, निराश होंगे खु़द से जोंस, फ्लिक किया गया, सीधे शॉर्ट स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर के पास गई गेंद, चौके-सिक्सर वाली गेंद थी यह
लेग स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड भी मिला और बाई का रन मिला, कीपर एक बार में गेंद को नहीं पकड़ पाए ठीक से
कमाल की यॉर्कर, बल्लेबाज़ के पास ब्लॉक करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। रोकते ही रन के लिए भागे बल्लेबाज़
यॉर्कर लेंथ गेंद, वाइड लांग ऑन की दिशा में खेला, दो की मांग है, लांग ऑन के फ़ील्डर जब तक गेंद को पकड़ते, दो रन ले लिया गया
पहली गेंद को चौके के लिए भेजा गया है। काफ़ी ख़राब गेंद, ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, 124 की गति, कट मारा गया, थर्डमैन सीमा रेखा के बाहर गई गेंद
सुपर ओवर में पहले USA की टीम बल्लेबाज़ी करेगी। आमिर के हाथ में गेंद है। इस विश्व कप का यह दूसरा सुपर ओवर है।
क्या कमाल का मैच रहा है यह भई अभी तक। पूरे मैच में यहां पर अमेरिका आगे थी, पहले उनके गेंदबाजों ने पाकिस्तान को फंसाकर रखा और उनको केवल 159 रन बनाने दिए। इसके बाद शुरुआती 10 ओवर तक यहां अमेरिका मैच में आगे थी, लेकिन मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ की यॉर्करों ने अमेरिका की मुश्किल बढ़ा दी थीं। हालांकि एक गेंद में पांच रन चाहिए थे और जूझ रहे नितीश ने चौका लगाकर मैच सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।
अरे सुपर ओवर हो गया है, चौका लगा दिया है यहां पर नितीश ने, मिडिल स्टंप पर लोअर फुल टॉस, मिडऑफ के सिर के ऊपर से उठाकर मार दिया है, क्या कमाल का शॉट था यह, बाबर आजम नाराज हैं, लेकिन नितीश भी खुश नहीं है, क्या कमाल का मैच रहा है यह अभी तक
लेग स्टंप पर यॉर्कर, मिडऑन पर सिंगल लेने के लिए मजबूर किया, यहां तो जोंस को स्ट्राइक पर रहना था, अब नितीश तय करेंगे कौन जीतेगा
लेग स्टंप पर लोअर फुल टॉस और उठाकर मार दिया है डीप मिडविकेट की दिशा में, कमाल का शॉट था यह, पूरा स्टेडियम शांत हो गया है, जोंस यहां पर रूकने वाले नहीं हैं
ऑफ स्टंप पर यॉर्कर का प्रयास, डीप प्वाइंट पर पंच किया और सिंगल ही मिलेगा
ऑफ स्टंप पर फुलर, मिडऑफ की ओर मारा था लेकिन आगे डाइव लगाकर कैच नहीं लपक पाए हैं
लेग स्टंप पर पाले में गेंद लेकिन संपर्क सही नहीं, ऑन साइड पर गेंद और सिंगल मिल गया है
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, स्ट्रेट ड्राइव किया है, साइट स्क्रीन की ओर गेंद, बड़ी मुश्किल से रोकी लेकिन तीन रन लेने से नहीं रोक पाए हैं, अब आखिरी ओवर कमाल का होने वाला है
इस बार और खाली गेंद अब बढ़ गई अमेरिका की दिक्कतें, स्कूप करना चाहते थे, लेकिन पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ की थी, रिवर्स स्कूप किया लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, लांग ऑन पर धकेलने पर मजबूर किया है, सिंगल ही मिलेगा
ऑफ स्टंप पर सटीक यॉर्कर, आसानी से रोकने में कामयाब रहे हैं लेकिन इससे मुश्किल बढ़ेगी अमेरिका की
अरे आउट साइड लेग पिच हुई थी लोअर फुल टॉस, यानि लेग बाय का एक रन मिल गया है, फ्लिक का प्रयास था चूके थे, अंपायर ने मना किया तो आमिर ने कप्तान को रिव्यू के लिए मनाया था
अंपायर ने मना किया तो रिव्यू लिया बाबर आजम ने
ऑफ स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, उठाकर मारने का प्रयास लेकिन संपर्क सही नहीं, लांग ऑन पर गई गेंद
शफल किया था, ऑफ स्टंप पर यॉर्कर, स्कूप किया और शॉर्ट फाइन पर सिंगल मिला
लोअर फुल टॉस, डीप प्वाइंट पर पंच करके सिंगल लिया है
एक और खाली गेंद, ऑफ स्टंप के करीब यॉर्कर, छेड़ने का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं
बढ़िया यॉर्कर, रोकने में कामयाब रहे लेकिन रन के लिए भी भाग निकले थे, शाहीन तेजी से पिच पर पड़ी गेंद के पास पहुंचे और स्टंप्स से गेंद को टकरा दिया, लेकिन तब तक नॉन स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज पिच तक पहुंच गया था, कोई समस्या नहीं
चलिए दूसरी गेंद पर आ गया है चौका इस बार, पांचवें स्टंप पर लोअर फुल टॉस, उठाकर मार दिया है डीप कवर की दिशा में गैप में, किसी के पास गेंद को रोकने का मौका नहीं
चौथे स्टंप पर यॉर्कर, छेड़ने का प्रयास लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं
मिडिल स्टंप पर फिर से लगभग यॉर्कर, लांग ऑन पर सिंगल लिया
लेग स्टंप पर लगभग यॉर्कर, लांग ऑन पर उठाकर मारने का प्रयास लेकिन बिल्कुल नीचे लगी गेंद और लांग ऑन पर गई
3W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ग्रैंड प्रायरी स्टेडियम | |
टॉस | संयुक्त राज्य अमेरिका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2642 |
मैच के दिन | 6 जून 2024 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 0, संयुक्त राज्य अमेरिका 2 |
ओवर 20 • USA 159/3
मैच टाई (U.S.A. सुपर ओवर में जीता)ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |