चलिए आज के लिए इतना ही, मिलते हैं मंगलवार को वनडे मैच के लिए। तब तक के लिए मुझे यानि कुणाल किशोर और मेरे साथी राजन राज को दीजिए इज़ाज़त। शुभ रात्रि।
इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रॉफ़ी कलेक्ट की। क्या शानदार मैच रहा यह।
6.30 pm रीस टॉप्ली को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।
भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया है, लेकिन यह अवार्ड लेने के लिए भुवी यहां मौजूद नहीं हैं।
जॉस बटलर, इंग्लैंड के कप्तान: मज़ा आया, जैसा कि हम बल्ले से ऐसे प्रदर्शन देखने को आदी हैं। कभी कभी गेंद फंस कर आ रही थी, लेकिन सूर्यकुमार ने यादव ने अविश्वसनीय पारी खेली, जो मेरे द्वारा देखी गई सबसे बेहतरीन शतकों में से एक थी। गेंदबाज़ों ने अच्छा यॉर्कर डाला। मैं इन खिलाड़ियों के लिए ख़ुश हूं। मोईन अली 19वां ओवर डालना चाहता था, वह नि:स्वार्थ इंसान है और हमने उसपर भरोसा जताया।
रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान: यह बेहतरीन रन चेज़ था। इस दौरान जो कुछ भी देखने को मिला उससे हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सूर्या इस फ़ॉर्मैट को पसंद करता है, उसके पास काफ़ी शॉट्स हैं। उसने पूरी पारी के दौरान भारत को मैच में बनाए रखा।
6:15 pm भारत पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुका था। इंग्लैंड ने मैच जीतकर क्लीन स्वीप से ख़ुद को बचाया। सीरीज़ की स्कोरलाइन 2-1 की रही।
Mustafa Moudi : "पोंटिंग के 71 इंटरनेशनल सेंचुरी की बराबरी करने के लिए कोहली को 1 सेंचुरी चाहिए, रोहित को पोंटिंग के 30 वनडे सेंचुरी की बराबरी करने के लिए सेंचुरी चाहिए और रोहित को पोंटिंग के 20 मैच इंटरनेशनल विनिंग स्ट्रीक की बराबरी करने के लिए इस मैच को जीतने की जरूरत थी। लगता है पोंटिंग बहुत भाग्यशाली हैं !!"
भारतीय शीर्ष क्रम इस मैच में बिखर गई थी, लेकिन इस पूरी पारी में अकेले ही सूर्या इंग्लैंड के गेंदबाज़ों से भिड़ गए थे। अकेल दम पर उन्होंने लगभग मैच को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया था। 19वें ओवर में बटलर ने जुआ खेलते हुए मोईन को गेंद दी, पहली तीन गेंदों पर लगा कि ये फैसला कहीं ग़लत न साबित हो जाए क्योंकि उन तीन गेंदों में सूर्या ने 16 रव बटोर लिए थे, लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्या के आउट होते मैच भारत के लिए लगभग ख़त्म हो गया था। अंतत: डाविड मलान के 39 गेंद में 78 रन सूर्या के 55 गेंद में 117 रन पर भारी पड़ गई।