अर्शदीप आए हैं अब गेंद लेकर, घेरे के अंदर छह फील्डर रके गए हैं, चौथे स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद और कप्तान ने बल्ले का फेस खोलकर गेंद को थर्ड मैन सीमारेखा के बाहर भेज दिया और इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने पहले वनडे में एक बड़ी जीत हासिल कर ली
न्यूज़ीलैंड vs भारत, पहला वनडे at Auckland, न्यूज़ीलैंड बनाम भारत, Nov 25 2022 - मैच का परिणाम
केन विलियमसन और टॉम लेथम के बीच 221 रन की साझेदारी वनडे में 4th विकेट के लिए न्यूज़ीलैंड के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने रॉस टेलर और टॉम लेथम के 200 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
चलिए तो अब मुझे और मेरे सहयोगी दया सागर को दीजिए इजाज़त।
केन विलियमसन ने कहा, "टॉम लेथम और मैंने साझेदारी बनाने की योजना को अच्छी तरह से अमली जामी पहनाया। यह विकेट अच्छी थी। लक्ष्य इतना आसान नहीं था लेकिन अगर आप ईडन पार्क पर अच्छी साझेदारी करते हैं तो इसका आपको लाभ मिलता ही है। स्पिन गेंदबाज़ी ने आज अच्छी भूमिका निभाई, तेज़ गेंदबाज़ों ने भी अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छे से अंजाम दिया।"
भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा, "हमने एक अच्छा स्कोर बनाया था। हमने आज शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंदें अधिक की जिस वजह से लेथम ने बड़े शॉट खेले। हम 40 ओवर तक गेम में बने हुए थे लेकिन एक ओवर में चार चौके आने के बाद खेल में कीवी टीम का पलड़ा भारी हो गया। हमें अपनी रणनीति पर काम करना होगा और यह सुनिश्चिक करना होगा कि हम बल्लेबाज़ों को उनकी स्ट्रेंथ पर न खेलने दें। यह एक युवा टीम है और मुझे अपनी टीम पर गर्व है।"
लेथम को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। लेथम ने कहा, "गैप निकालना और विकेटों के बीच तेज़ी से दौड़ लगाना हमारे काम आया,मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की थी। वॉशिंगटन सुंदर को गेंद के साथ टर्न मिल रहा था। मैंने और केन ने अच्छी साझेदारी की।"
10.22 pm : इस मुक़ाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सबक यही है कि उन्हें अपनी गेंदबाज़ी पर ध्यान देना होगा। शुरुआती ओवरों में तीन झटके देने के बावजूद भारतीय गेंदबाज़ विलियमसन और लेथम पर दबाव बना पाने में सफल नहीं हो पाए। दोनों ने 200 से अधिक रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए इस पूरे मुक़ाबले को ही एकतरफ़ा बना दिया। हालांकि बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए लेथम की भी तारीफ़ करनी होगी। उन्होंने 145 रनों की अपनी नाबाद पारी में लगातार अपनी गति बनाई रखी जिस वजह से कप्तान विलियमसन पर अपनी प्रवृति से विपरीत खेलने का दबाव नहीं बन पाया।
सिर्फ एक शॉट दूर खड़ा है न्यूज़ीलैंड जीत से
लेंथ गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में और पुल कर दिया लेथम ने स्क्वायर लेग की तरफ एक और चौके के लिए
पांचवें स्टंप पर यॉर्कर गेंद को अलॉन्ग द ग्राउंड थर्ड मैन पर खेलना चाहते थे लेकिन चूके
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को विलियमसन ने बल्ले का फेस खोलकर खेला थर्ड मैन पर
300 रन पूरे हए कीवी टीम के
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में और पुल किया उसे ऑन साइड में, सिंगल मिलेगा
शार्दुल ओवर द विकेट, गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर और पुल किया स्क्वायर लेग के बगल से, दूसरा रन लेते ही लेथम ने वनडे क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया
मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ की गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ खेला और सिंगल चुराया
यह वनडे में चौथे विकेट के लिए कीवी टीम की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है
फुलर लेंथ की गेंद को डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला उमरान ने बायीं तरफ गोता लगाया लेकिन गेंद निकल गई सीमारेखा के बाहर
छोटी गेंद थी ऑफ स्टंप के हल्का बाहर और उसे मिडविकेट पर खेला
यह तो जज़्बातों के साथ खेलना होता है, मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ की गेंद थी और लेथम ने रिवर्स स्वीप तो किया लेकिन शॉट भी उल्टे बैट से खेला और पंत के बाएं ओर से लगा दिया चौका
कम से कम लेथम के इस शॉट ने इस पर मुहर लगा दी है, लेंथ गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में और बैकफुट पर जाकर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ दिया ज़ोरदार चौका, इसी के साथ दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 200 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई
मैच में अब महज़ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं
पांचवें स्टंप पर लेंथ गेंद को विलियमसन ने बैकफुट पर जाकर कट किया डीप एक्स्ट्रा कवर पर
मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ की गेंद को रिवर्स स्वीप किया शॉर्ट थर्डे मैन की तरफ
मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ की गेंद को लेथम ने फाइन लेग पर खेला और स्ट्राइक अपने पास रखा
लेंथ गेंद लेग स्टंप की लाइन में और उसे हल्के हाथों से टहला दिया स्क्वायर लेग की तरफ सिंगल के लिए
फुलर लेंथ की गेंद चौथे स्टंप पर और खेल दिया उसे मिडऑफ की तरफ छोर बदलने के लिए
वनडे किसी पारी में लेथम कीवी टीम की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
लेंथ गेंद मिली मिडिल स्टंप की लाइन में और गेंद को फ्लिक कर दिया फाइन लेग के ऊपर से इस पारी के अपने पांचवें छक्के के लिए,
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेदं को प्वाइंट पर खेला
अर्शदीप आए हैं आक्रमण पर, ओवर द विकेट, गुड लेंथ की गेंद चौथे स्टंप पर और कवर के दायीं ओर से ड्राइव कर दिया लेथम ने चौके के लिए, हर गेंद के साथ लेथम बेहतर शॉट खेले जा रहे हैं और अपनी टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं
कीवी टीम अब जीत की दहलीज़ पर खड़ी है
चहलकदमी करते हुए आए, लेंथ गेंद थी मिडिल स्टंप की लाइन में, ऑन साइड में टहलाना चाहते थे गेंद को लेकिन गेंद पैड्स पर लगी, लेग बिफोर की हल्की अपील भी की लेकिन विलियमसन काफी आ गए थे क्रीज़ के
1W | ||||
1W |
1W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ईडन पार्क, ऑकलैंड | |
टॉस | न्यूज़ीलैंड, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | न्यूज़ीलैंड आगे 3-मैच की सीरीज़ 1-0 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4483 |
मैच के दिन | 25 नवंबर 2022 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
वनडे डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | न्यूज़ीलैंड 10, भारत 0 |
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 24 | 16 | 5 | 175 | 0.914 |
इंग्लैंड | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.976 |
बांग्लादेश | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.221 |
भारत | 21 | 13 | 6 | 139 | 0.782 |
पाकिस्तान | 21 | 13 | 8 | 130 | 0.108 |
ऑस्ट्रेलिया | 18 | 12 | 6 | 120 | 0.785 |
अफ़ग़ानिस्तान | 15 | 11 | 3 | 115 | 0.573 |
सा. अफ़्रीका | 21 | 9 | 10 | 98 | -0.077 |
वेस्टइंडीज़ | 24 | 9 | 15 | 88 | -0.738 |
श्रीलंका | 24 | 7 | 14 | 81 | -0.369 |
आयरलैंड | 24 | 6 | 15 | 73 | -0.358 |
ज़िम्बाब्वे | 24 | 6 | 17 | 65 | -0.952 |
नीदरलैंड्स | 24 | 3 | 20 | 35 | -1.179 |