हार्दिक ने छक्का मारकर भारत को जीत दिला दी है और अपना नाम भारत-पाकिस्तान महामुक़ाबले के हीरोज़ में दर्ज करा लिया है, जहां पर सचिन, विराट जैसे बड़े नाम भी हैं, ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद को खड़े-खड़े पुल कर दिया काऊ-कॉर्नर के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए
पाकिस्तान vs भारत, ग्रुप ए at Dubai, एशिया कप, Aug 28 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए अब मुझे और मेरे साथी निखिल और चंदन को दिजिए विदा। मिलते हैं अगले मैच में। शुभ रात्रि!
हार्दिक पंड्या, प्लेयर ऑफ़ द मैच: हार्ड लेंथ मेरा स्ट्रेंथ है लेकिन मैं उसे बहुत ही बुद्धिमत्ता से प्रयोग करता हूं, वहीं बल्लेबाज़ी में मैं हमेशा शांत और स्पष्ट रहने की कोशिश करता हूं। मैं बल्लेबाज़ी करते वक़्त अधिक सोचता नहीं हूं और क्लीयर रहता हूं। मुझे पता होता है कि गेंदबाज़ी करते वक़्त गेंदबाज़ ही अधिक दबाव में होता है।
रोहित शर्मा, कप्तान, भारत: हमें विश्वास था कि अगर हम मैच को अंत तक ले जाएंगे तो जीत हमारी ही होगी। यही विश्वास हमें टीम में लाना है। एकतरफ़ा जीत से अधिक ऐसे जीत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे हम बहुत कुछ सीखते हैं। हार्दिक पंड्या वापसी के बाद शानदार रहे हैं। जब वह टीम से बाहर थे तो उन्होंने अपनी फ़िटनेस पर काफ़ी मेहनत की और अब परिणाम दिख रहा है। उनके अंदर बहुत आत्मविश्वास है और उन्हें पता है कि वह गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में अच्छा कर सकते हैं।
बाबर आज़म, कप्तान, पाकिस्तान: हम 10-15 रन कम रह गए। रउफ़ और दहानी ने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में अच्छा किया और उनके रन बहुत महत्वपूर्ण थे हमारे लिए। अगर हमारे पास अंतिम ओवर में 15 रन भी होते तो नवाज़ डिफ़ेंड कर लेते। नसीम ने अच्छा डेब्यू किया और हमें शाहीन की कमी एक हद तक नहीं महसूस होने दी।
10.15pm: मैं तो इस मैच को हार्दिक पंड्या के नाम से जानूंगा। पहले उन्होंने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को कम स्कोर पर समेटने में मदद की और फिर एक छोर अकेले और अंतिम तक संभालते हुए भारत को जीत दिला दी। मत भूलिए कि भारत की शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी और उसके शीर्ष तीन और प्रमुख बल्लेबाज़ सस्ते में ही धीमी शुरूआत देकर पवेलियन में थे। रवींद्र जाडेजा ने भी 35 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उसे अंत तक बरकरार नहीं रख पाए।
रवींद्र जाडेजा: मैं मैच को समाप्त कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए मैं थोड़ा दुखी था। हालांकि वहां हार्दिक थे और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।
Md Arshad: "Congratulations India hum jeet gye. Le liya badla ALLAHUAKBAR..... JAI HO HARDIK SAHAB....."
एक्स्ट्रा कवर पर मारना चाहते थे हार्दिक रूम बनाकर लेंथ गेंद को लेकिन गेैप नहीं निकाल पाए, डॉट हुई गेंद
Suryakant : "भारतीय शीर्षक्रम पिछले कई सीरीज से असफल हो रहा है कब तक मध्यक्रम के भरोसे टीम रहेगी।कुछ कठोर निर्णय लेना चाहिए।"
Md Arshad: "डर है कि दिनेश कार्तिक इस मैच के विलेन ना बन जाए।"
पुल किया जमीनी लेंथ गेंद को शरीर पर आती हुई, बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर डीप में गई गेंद
अब मैच फ़िनिश कराने फ़िनिशर डीके आए हैं
नवाज ने बोल्ड कर दिया है जाडेजा को, मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश नवाज़ की, लेंथ गेंद थी पैरों की लाइन में, स्लॉग स्वीप के लिए गए थे, लेकिन गेंद पैड पर लगकर विकेटों में समा गई
वॉव, वॉव, वॉव, हार्दिक छा ही गए मैच में, पहले तीन विकेट और फिर लगभग मैच जिताऊ पारी खेल ही दी है, एक और पटकी हुई गेंद स्टंप की लाइन में, उसे पुल कर दिया डीप मिडविकेट पर, शॉट इतना करारा था कि कोई भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं, भारत को बस अब सात रन चाहिए अंतिम ओवर में
ऑफ स्टंप के बाहर का बाउंसर, ओवर का पहला बाउंसर
एक और चौका हार्दिक का, इस बार पुल किया शरीर पर आती बैक ऑफ लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट के बायीं ओर
चार रन मिलेंगे, बाबर आजम से मिसफील्ड डीप एक्स्ट्रा कवर पर, गेंद का पीछा करते गए थे एक्स्ट्रा कवर से, बैक ऑफ लेंथ गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर
बल्ले का मुंह खोल बैकवर्ड प्वाइंट पर खेला लेंथ गेंद को सिंगल के लिए
डीप मिडविकेट पर खेला स्टंप पर आती लेंथ गेंद को
रवि गोयल: "भारत पाकिस्तान का मैच होता ही ऐसा है। आप अपने आप को देश के लिए भूल जाते हैं और वही नसीम के साथ हो रहा है। उनके जज़्बे को सलाम "
ऑफ स्टंप के बाहर के बाउंसर को लेट कट करने गए लेकिन बाहरी किनारे से बीट हुए
छक्का मिला है जाडेजा को, फुल गेंद थी इस बार स्टंप की लाइन में, उसे एकदम से स्लॉग कर दिया बोलर के ऊपर से आधा दर्जन रनों के लिए
सीधे प्लंब हुए जाडेजा, लेकिन रिव्यू लिया है भारत ने, उधर नसीम का दर्द बढ़ता हुआ, वह फील्ड पर लेट गए हैं गेंद फेंकने के बाद, गुड लेंथ गेंद थी स्टंप की लाइन में, स्लॉग करने गए थे, लेकिन बीट हुए, गेंद पैड पर लगी, हालांकि रिव्यू में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी तो बच जाएंगे जाडेजा
नसीम एकदम लंगड़ा कर चल रहे लेकिन दो डॉट गेंदें फेंकी हैं, उनके हिम्मत को सलाम
ऑफ स्टंप के बाहर की गुड लेंथ गेंद को कट के लिए गए, लेकिन बाहरी किनारे से बीट हुए
नसीम शाह को चलने में दिक्कत हो रही है, पाकिस्तान के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं
इस बार चौथे स्टंप पर गेंद तेजी से आई एंगल से और बीट करा कर चली गई जड्डू को
चौका मारा है जाडेजा ने, ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को लेग साइड में और शफल कर, और रूम बनाकर आड़े बल्ले से मारा एक्स्ट्रा कवर के गैप के जानिब पर चौके के लिए, वाह जड्डू वाह
Suryakant : "दो सेट बल्लेबाजों के अत्यधिक रक्षात्मक रवैए की वजह से विरोधी टीम का संभावनाएं बढ़ रही है "-- उम्मीद मत खोइए सूर्या जी
विपिन त्रिपाठी : "आज फिर ज्यादा प्रयोग ने ही टीम को डूबा दिया। फैंस चाहते हैं कि जब भी आप बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ लड़े तो लगे कि आप तैयारी से आए हैं मगर ऐसा होता कहा है।"
Vikas Sharma: "1 Acha over aur match Bharat ki pakad mein."-- बिल्कुल
Ramila: "17 over kae bad Bharat 2 run agae.bharat kae liyae point"
ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद, बहुत ऊंची थी तो वाइड होगा
स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान का एक अतिरिक्त फील्डर सर्किल के अंदर
लेग स्टंप की लेंथ गेंद को हल्के हाथों से शॉर्ट फाइन के दायीं ओर खेला
ऑफ स्टंप की लेंथ गेंद को डीप स्क्वेयर लेग पर मोड़ा
इस बार फिर दिशा से भटके, लेग स्टंप के बाहर गेंद और ओवर का दूसरा वाइड
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |