चौका है या छक्का? क्या फ़र्क पड़ता है... मुंबई ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है! ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद थी, कूद कर आगे आईं और मिडऑन के ऊपर से भेज दिया, अंपायर ने चेक किया कि चौके से जीती है मुंबई या छक्के से, उन्होंने चौका दिया
दिल्ली कैपिटल्स महिला vs मुंबई इंडियंस महिला, सातवां मैच at Navi Mumbai, डब्ल्यूपीएल, Mar 09 2023 - मैच का परिणाम
मुंबई इंडियंस महिला की 8 विकेट से जीत, 30 गेंद बाकी
10:40pm चलिए आज के लिए इतना ही। कल आप सबसे फिर मुलाक़ात होगी। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
शैक़ा इशाक़, प्लेयर ऑफ़ द मैच: मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। यह सपने जैसा लग रहा है। मेरे कोचों ने मेरा साथ दिया जिसकी वजह से मैं प्रदर्शन कर पा रही हूं। मेरी भूमिका एक जैसी है और मुझे एक समय पर एक गेंद और एक मैच को ही देखना है। मैं इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करती हूं। (पर्पल कैप पर) कोई दबाव नहीं है और मैं बस अच्छा प्रदर्शन करते रहना चाहती हूं। अगर मैं ऐसा करती हूं, तो यह मेरे पास रहेगा।
हरमनप्रीत कौर, मुंबई की कप्तान: मुझे लगता है कि आज हमारे गेंदबाज़ों ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने प्लान के अनुसार गेंदबाज़ी की। वे मेरा काम आसान कर रही हैं। जब गेंदबाज़ी के इतने सारे विकल्प हों तो काम आसान हो जाता है। हमारे गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है, जिस तरह से वे अपनी फ़ील्ड के साथ गेंदबाज़ी कर रही हैं।
मेग लानिंग, दिल्ली की कप्तान: अगर देखें तो हम 12-13 ओवर के बाद समान स्थिति में थे। मैं थोड़ी दोषी हूं, क्योंकि मैंने शुरुआत में कुछ गेंदें ली और फिर भुना नहीं सकी। मुंबई ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। यही खेल है। कभी-कभी यह आपके पक्ष में नहीं जाता।
Mitesh Taweria : "जाने दो किशोरजी, आज जॉयदीप कुछ नहीं बोल पाएगा :D"
10:10pm मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर सामने वाली टीम को नेस्तनाबूद कर दिया है। सिर्फ़ 106 रनों का लक्ष्य दिया था दिल्ली ने और यास्तिका ऐसे खेल रही थीं, जैसे 180 प्लस का टारगेट हो। पावरपले को अपने नाम करने के बाद मुंबई एक बेहद आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन नॉरिस ने आकर यास्तिका को आउट ज़रूर किया पर मुंबई लोकल कभी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। नैटली सिवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने अंत तक खड़े रहकर अंक तालिका में टीम की शीर्ष पर स्थिति को और मज़बूत कराया। हेली मैथ्यूज़ से एक और बढ़िया ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला। इस सीज़न की पहली हार झेलने वाली दिल्ली अपनी बल्लेबाज़ी से निराश होगी।
हल्की छोटी थी गेंद और तेज़ी से बैकफुट पर गईं सिवर-ब्रंट और पुल कर दिया डीप स्क्वेयरलेग की दिशा में, मुंबई एक रन दूर
लेंथ गेंद को वापस बोलर की दिशा में खेला
ऑफ स्टंप के आसपास की लेंथ गेंद को मिडविकेट पर मोड़ा
डीप फ़ाइनलेग पर जेमिमाह की एक और ज़बरदस्त फ़ील्डिंग! ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद थी, अक्रॉस गई, बैकफुट पर और पुल किया था फ़ाइनलेग की दिशा में, बैकवर्ड स्क्वेयरलेग से भागकर आईं जेमिमाह और क्या कमाल की फ़ील्डिंग का मुजायरा पेश किया
आगे आकर मिडविकेट के पास मोड़ा लेंथ गेंद को
पैडल रिवर्स स्वीप! रचनात्मक शॉट हरमनप्रीत से... ऑफ स्टंप पर फुल गेंद थी, उसे डीप थर्ड से काफ़ी फाइन खेला
पड़ने के बाद सीधी रही गेंद, टर्न के लिए खेल रही थीं, लेंथ गेंद थी, बल्ले का किनारा लेकर ऑफ साइड में गई गेंद
बाहर की फुल गेंद पर कूद कर आगे आईं और ड्राइव किया पर कवर में गैप नहीं ढूंढ पाईं
कमाल का शॉट! छोटी गेंद थी, चहलकदमी किया और पुल कर दिया स्क्वेयरलेग की दिशा में
स्टंप लाइन की फुलर गेंद पर अपने आप को रूम दिया और लॉन्ग ऑफ के पास पुश कर दिया
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, हरमन ने फ्रंट फुट पर आकर ड्राइव किया कवर की दिशा में, एक्स्ट्रा कवर से भागकर आईं जेमिमाह और डाइव लगाते हुए रोका
Mitesh Taweria : "जॉयदीप मेरे भाई अभी तो पार्टी शुरू हुई है. हरमनप्रीत को तो शायद आने का मौका भी नहीं मिलेगा" क्या कहेंगे जॉयदीप भाई?
ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद, बैकफुट पर जाकर हरमनप्रीत ने पुल किया डीप मिडविकेट की दिशा में
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, घुटना टेक ड्राइव लेकिन सीधे कवर के पास
मिडऑफ पर शेफ़ाली की अच्छी फ़ील्डिंग! फ्रंट फुट पर आते हुए बोलर के बगल से ड्राइव किया था, शेफ़ाली ने अपने दाईं ओर भागकर डाइव लगाया और चौका बचाया
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, नैटली ने गेंद तक पहुंचते हुए ऑफ साइड में खेलना चाहा, निचले हिस्से पर लगकर पिच पर ही रह गई गेंद
एक और चौका लीजिए! पटकी हुई गेंद, जल्दी से पॉजिशन में आईं और पुल कर दिया स्क्वेयरलेग की दिशा में
ऑफ स्टंप पर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, आड़े बल्ले से उठा दिया मिडविकेट के ऊपर से, क्या कमाल का शॉट है यह
शिखा को वापस लाया गया
काफ़ी बाहर की गेंद को घसीटते हुए स्वीप किया स्क्वेयरलेग की दिशा में और अपने पास स्ट्राइक रखा
ऑफ स्टंप के आसपास फुल गेंद, ड्राइव किया उसे शॉर्ट मिडविकेट के पास
1W | 1W | 1W | ||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई | |
टॉस | दिल्ली कैपिटल्स महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-20.50 |
मैच के दिन | 9 मार्च 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस महिला 2, दिल्ली कैपिटल्स महिला 0 |