अपील हुई, अंपायर की उंगली उठी और मुंबई दिल्ली के पास पहुंच गई है, विकेट की लाइन में लेंथ गेंद, कलाइयों के सहारे ऑन साइड में खेलने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद
मुंबई इंडियंस महिला vs यूपी वॉरियर्ज़ महिला, एलिमिनेटर at Navi Mumbai, डब्ल्यूपीएल, Mar 24 2023 - मैच का परिणाम
मुंबई इंडियंस महिला की 72 रन से जीत
आज के मैच से बस इतना ही। अब फ़ाइनल में मिलते हैं।
सीवर को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, आज के दर्शक काफ़ी अच्छे थे। जब वॉन्ग ने हैट्रिक लिया तो दर्शकों ने जिस तरह से हल्ला मचाया, वह देखने लायक था। अगर हम इसी ऊर्जा के साथ फ़ाइनल भी खेलते हैं तो काफ़ी अच्छा होगा। आज का विकेट बल्लेबाज़ी करने के लिए काफ़ी बढ़िया था। मैंने एकलस्टन को मेरा कैच ड्रॉप करने के लिए धन्यवाद भी कहा है। वह ज़्यादातर बार ऐसी कैचों को आराम से पकड़ लेती है।
हरमनप्रीत कौर : हमारे पास एक अच्छा गेंदबाज़ी अटैक है। हम जानते हैं कि हमारा कोई भी गेंदबाज़ आकर विकेट ले सकता है। वॉन्द गेंदबाज़ी करने के लिए हमेशा उत्साहित रहती है। आज उसके प्रदर्शन से मैं काफ़ी ख़ुश हूं। सिवर उन खिलाड़ियों में से हैं जो हमें किसी भी मैच में जीत की तरफ़ अग्रसित कर सकती है। टीम के सभी साथी काफ़ी सकारात्मक हैं। दिल्ली काफ़ी अच्छी टीम हैं और हम सिर्फ़ फ़ाइनल का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
हीली: अगर हमने सिवर का कैच ड्रॉप नहीं किया होता तो शायद मैच हमारे पक्ष में होता। हमने अपने गेंदबाज़ी पर भरोसा दिखाया था। मैं उस पर ज़्यादा कमेंट नहीं करूंगी। अंजली ने जो कैच लिया था वह रियल टाइम वीडियो में सही दिख रहा था। इस टूर्नामेंट में संघर्ष हमारा सबसे बड़ा हथियार रहा रहा है। कोई भी यूपी वॉरियर्स को एक मज़बूत टीम के तौर पर नहीं देख रहा था। हमने जिस तरीक़े का खेल दिखाया है, उससे मैं काफ़ी ख़ुश हूं। दो अच्छी टीमें फ़ाइनल में पहुंची हैं। हमारी टीम में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, उसमें किरण एक है।
10.45 pm इस मैच में मुंबई की टीम ने बस टॉस हारा। उसके बाद खेल के हर क्षेत्र में उनकी जीत हुई है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने एक बढ़िया स्कोर बनाया और जब गेंदबाज़ी की बारी आई तो लगातार अंतराल पर उनके गेंदबाज़ों ने विकेट लेते हुए यूपी को बैकफ़ुट पर रखा। साथ ही जबर किरण नवगिरे काउंटर अटैक कर रहीं थीं तो वॉन्ग ने हैट्रिक लेकर यूपी के बचे-खुचे चांस को भी ख़त्म कर दिया।
धीमी लेंथ गेंद, पुल मारने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद पैड पर लगी
लेंथ गेंद को कट किया गया लेकिन सीधे बैकवर्ड प्वाइंट के हाथों में
राजेश्वरी ने लेंथ गेंद को प्वाइंट सीमा रेखा के बाहर भेजा, ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर खेला गया
बैकफ़ुट पर जाकर लेंथ गेंद को वाइड मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया गया
अबकी बार ड्राइव करने का प्रयास लेकिन गेंद यूपी में थी और बल्ला मुंबई में, ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद
हवा में गेंद लेकिन मिड ऑन फ़ील्डर के काफ़ी पहले गिरी गेंद, फुलर लेंथ गेंद को ड्राइव करने का प्रयास था
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, कट करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, वाइड का इशारा
विकेट की लाइन में लेंथ गेंद, बोलर की दिशा में वापस ड्राइव किया गया गेंद को
मुंबई से दिल्ली बस एक विकेट दूर है
बाउंसर गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, कोई शॉट नहीं खेला गया
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, बैकफ़ुट पर जाकर रोका गया
कलिता मैम को भी विकेट मिला, चौथे स्टंप पर 106 की गति से लेंथ गेंद, कोण के सहारे अंदर आई, कट के जैसा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद ने बल्ले का छकाया और गिल्लियों को आसमान में उड़ाया
कलीता गेंदबाज़ी करने आई हैं राउंड द विकेट
टाइम आउट
मिड विकेट की दिशा में फ्लाइटेड गेंद को पुश किया गया हल्के हाथों से और सिंगल चुराया गया
भाग्य का चौका मिला यूपी को, 100 रन पूरे, लेग स्टंप के बाहर की गेंद, कीपर भी नहीं पकड़ पाईं
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, ऑफ़ साइड में पुश किया गया
ऑफ़ स्टंप के क़रीब की फुलर लेंथ गेंद, कलाइयों के सहारे मिड विकेट की दिशा में खेला गया
डीप मिड विकेट की दिशा में पुल के अंदाज़ में लेंथ गेंद को खेला गया
ऑफ़ ब्रेक गेंद को प्वाइंट की दिशा में हल्के हाथों से पुश किया गया
सीधी लेंथ गेंद राउंड द विकेट, मिड ऑन के फ़ील्डर के पास खेला गया
फुलटॉस गेंद को कवर की दिशा में हल्के हाथों से खेला गया। वॉन्ग का सुपर हिट स्पेल समाप्त
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई | |
टॉस | यूपी वॉरियर्ज़ महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | मुंबई इंडियंस महिला आगे बढ़े |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-20.50 |
मैच के दिन | 24 मार्च 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |