अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय दल में विश्व विजेता शबनम शकील भी शामिल
मलेशिया में खेली जाएगी प्रतियोगिता, 15 दिसंबर को भारत की पाकिस्तान से होगी टक्कर
सैयद हुसैन
12-Dec-2024
शबमन शकील 2023 में भारतीय महिला विश्व विजेता टीम की सदस्य रह चुकी हैं • BCCI
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पहली बार आयोजित होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए चयनित 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की कमान निकी प्रसाद के कंधों पर होगी जबकि सानिका चलके को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत अपने अभियान का आग़ाज़ चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 15 दिसंबर को करेगा।
इस प्रतियोगिता में मेज़बान मलेशिया सहित कुल छह टीमें शिरकत कर रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय अंडर-19 महिला टीम ग्रुप ए में है जहां उनके साथ पाकिस्तान अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 महिला टीम शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश अंडर-19, श्रीलंका अंडर-19 और मलेशिया अंडर-19 की महिला टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले कुआलालंपुर के बायुमस क्रिकेट ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।
छह टीमों में से चार टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी और उनके अंक और नेट रनरेट (NRR) अगले दौर में भी कैरी फ़ॉर्वर्ड होंगे। जिसके आधार पर सुपर-4 की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 22 दिसंबर को ख़िताबी भिड़ंत होगी। सभी मुक़ाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेले जाएंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
भारतीय दल:
निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, शबनम शकील, नंदना एस
स्टैंड बाय: हर्ली गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे
नॉन ट्रैवलिंग रिज़र्व: प्रप्ति रावल
सैयद हुसैन ESPNCricinfo हिंदी में एंकर कम प्रोड्यूसर हैं।@imsyedhussain