मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
फ़ीचर्स

पैट की पिटाई : कमिंस के धोबी पछाड़ की दास्तान

कमिंस की आतिशी पारी का हमारे कॉमेंट्री पर विवरण के मुख्य अंश

Pat Cummins was in red-hot form with the bat, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, IPL 2022, Pune, April 6, 2022

पैट कमिंस ने संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा  •  BCCI

13वें ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ 61 रनों की दरक़ार थी। अगली गेंद पर धाकड़ आंद्रे रसल की विकेट गंवाने के बाद पैट कमिंस क्रीज़ पर आए। इसके बाद कमिंस ने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन टी20 पारी खेली और महज़ 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतक की कहानी आप ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो की गेंद दर गेंद कॉमेंट्री के ज़रिए दोबारा जी सकते हैं।
13.5 मिल्स, कमिंस को, छह रन
फ़्लिक कर दिया लेग स्टंप की गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग लेग की दिशा में, विद द पेस खेला और स्टैंड्स में जड़ दिया एक ज़ोरदार छक्का
13.6 मिल्स, कमिंस को, चार रन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल लेंथ गेंद को खेला थर्ड मैन की तरफ़, और मिल गया चौका, कमिंस पहले ही ऑफ़ स्टंप की तरफ़ आ गए थे, लेट खेलने के लिए पर्याप्त समय के साथ-साथ पर्याप्त रूम भी मिल गया था कमिंस को
14.4 बुमराह, कमिंस को, छह रन
स्लॉट में गेंद, गुड लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर और खेल दिया मिड विकेट के ऊपर से, स्लोवर गेंद थी
14.5 बुमराह, कमिंस को, चार रन
पहले छक्का और अब चौका लीजिए, मैच का पासा पलट गया है अब पूरी तरह से, ऑफ़ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की गेंद थी, कमिंस ने सिर्फ़ बल्ला अड़ा दिया और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर को छकाती हुई चली गयी बाउंड्री पार
15.1 सैम्स, कमिंस को, छह रन
स्वागत किया छक्के के साथ कमिंस ने, फ़ुल लेंथ की गेंद और गयी दर्शकदीर्घा में, लॉन्ग ऑन पर खड़े पोलार्ड भी सिर्फ़ दर्शक ही बन पाए
15.2 सैम्स, कमिंस को, चार रन
इस बार फ़ुल टॉस गेंद की ऑफ़ स्टंप के हल्का बाहर और लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच में जड़ दिया करारा प्रहार
15.3 सैम्स, कमिंस को, छह रन
एक और छक्का, फ़ुलर लेंथ की गेंद को मिड विकेट के ऊपर से खेल दिया, क्या तो बैट स्विंग है इस बल्लेबाज़ का
15.4 सैम्स, कमिंस को, छह रन
लगातार दो छक्के, छह रन और जोड़ दीजिए, फ़ाइन लेग के ऊपर से उठा दिया शॉर्ट पिच गेंद को
15.5 सैम्स, कमिंस को, चार रन
जी, जड़ दिया हैं एक और चौका डीप स्क्वेयर लेग की तरफ़, छोटी गेंद मिडल स्टंप पर और पुल कर दिया, कमिंस का पचासा पूरा, महज़ चौदह गेंद में, संयुक्त रूप से सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक मारने वाले बल्लेबाज़ बने कमिंस
15.6 सैम्स, कमिंस को, छह रन
छक्के के साथ मुक़ाबले का अंत कर दिया कमिंस ने, कमिंस ने इस मैच को मुंबई की पकड़ से छीन लिया, फ़ुल लेंथ की गेद को खेल दिया लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से और मुक़ाबला हो गया केकेआर के नाम, केकेआर इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई
मात्र 15 गेंदों में मैच का रुख़ पलटना कोई कमिंस से सीखे।